Kuwait hearth incident: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना, बोले- शवों को लाने वायुसेना का विमान तैयार
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हुए।उन्होंने कहा, कुवैत में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री समेत हम सभी बहुत चिंतित हैं। मैं वहां जा रहा हूं और स्थिति देखूंगा। हमारे दूतावास के लोग पहले से ही घायलों की देखभाल के लिए वहां मौजूद हैं।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 06:33:27 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 06:33:27 AM (IST)

HighLights
- विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना
दिल्ली एयरपोर्ट से कुवैत के लिए रवाना होने से पहले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “हमने कल शाम प्रधानमंत्री के साथ बैठक की थी। जैसे ही हम वहां पहुंचेंगे, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। स्थिति यह है कि ज्यादातर पीड़ित जलने के शिकार हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। वायुसेना का एक विमान तैयार है। जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा और हमारा वायुसेना का विमान शवों को वापस ले आएगा। कल रात हमारे पास जो नवीनतम आंकड़े आए, उसके अनुसार हताहतों की संख्या 48-49 है, इनमें से 42 या 43 भारतीय बताए जा रहे हैं।”
#WATCH | Kuwait hearth incident | Delhi: Earlier than leaving for Kuwait from Delhi Airport, MoS MEA Kirti Vardhan Singh says, “We had a gathering final night with the PM… The scenario might be cleared the second we attain there… The scenario is that the victims are largely burn… pic.twitter.com/ijqW3QQADM

