पुलिस ने एमपी की बीयर और ब्रांडेड शराब से लदी पिकअप को पकड़ा
जीपीएम पुलिस ने एमपी की बीयर और ब्रांडेड शराब से लदी पिकअप को पकड़ा। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस जुर्म दर्ज कर विवेचना में ले ली है।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 11:56:51 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 11:56:51 PM (IST)
HighLights
- जीपीएम पुलिस ने की कार्रवाई
- अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार संगठित शराब तस्करी गिरोह का माल हुआ वाहन समेत जब्त्
- आरोपित अंधेरे में लाभ उठाकर भागने में सफल
नईदुनिया न्यूज, मरवाही : जीपीएम पुलिस ने एमपी की बीयर और ब्रांडेड शराब से लदी पिकअप को पकड़ा। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस जुर्म दर्ज कर विवेचना में ले ली है।
इस संबंध में डीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब चार से पांच बजे गश्त पर रात में निकली मरवाही पुलिस की टीम को अवैध तरीके से एमपी की शराब परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता मिली। थाना मरवाही के एएसआई चंदन सिंह और आरक्षक नारद जगत रात में गश्त दौरान जब रात साढ़े तीन बजे के आसपास चलचली रोड पर थे तब संदिग्ध सफेद पिकअप पुलिस वाहन को देखकर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। इस पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने इनकी ओर गाड़ी तेज कर दी तो पिकअप चालक ने दुबारा कोटमी रोड पर गाड़ी तेजी से निकाल दिया।
लगातार पीछा करती रही पुलिस : डीएसपी मिश्रा ने बताया कि आरोपित का पुलिस ने लगातार पीछा किया और जब पिकअप चालक को लगा कि वो पकड़ने वाले हैं तो वह पिकअप खड़ा कर भाग गए। पीछा किया गया पर अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला जिसके बाद वापस आकर टीम ने पिकअप वाहन को चेक किया तो कई पेटियों में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब मिली। वाहन की चेकिंग में टोल की पर्चियों समेत जो कागज मिले हैं उनसे इस तस्करी का कनेक्शन एमपी और सरगुजा से जुड़ रहा है। मरवाही पुलिस द्वारा पिकअप वाहन समेत 181 पेटी जिसमे लगभग 1400 लीटर की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त की गई है जिसमे बोल्ट ब्रांड की बीयर , ब्लेंडर प्राइड , मैकडोनाल्ड, रॉयल स्टैग बैगपाइपर और भारी मात्रा में गोवा ब्रांड की शराब शामिल है । सभी शराब की बॉटल मध्यप्रदेश निर्मित हैं । इनके बरौर के संभावित रूट पर सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। फरार पिकअप चालक के साथ अन्य रेकी कम पायलटिंग टीम के जुड़े होने की संभावना भी है जिस बाबत पाइलेटिंग वाहन की भी पतासाजी के प्रयास भी जारी हैं।
आरोपित की तलाश में लगी टीम : पुलिस की मानें तो इस मामले में संभवतः अंबिकापुर क्षेत्र के बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्कर के इसमें शामिल होने की संभावना लग रही है। मामले की जानकारी मिलते ही जिले की एसपी आइपीएस भावना गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल की मानिटरिंग में साइबर की टीम को भी आरोपित की पतासाजी और धरपकड़ में लगाया है साथ ही संपूर्ण विवेचना की मानिटरिंग के निर्देश भी दिए हैं।

