Sidhi Information : जल गंगा संवर्धन अभियान में बघेली के तीन लोक गीत चयनित, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मान्या पाण्डेय को दी बधाई

Sidhi Information : पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है और हर कोई उनकी प्रतिभा से काफी प्रभावित हुआ। जिले की बेटी मान्या पाण्डेय अपने बघेली लोकगीतों को पूरे देश भर में विस्तारित कर सीधी जिले का नाम रोशन कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बधाई देने को लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

By Neelambuj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 09:20:50 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 09:20:50 AM (IST)

Sidhi Information : नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का बघेली लोकगीत गाने पर जिले की बेटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय को ट्वीट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मान्या के गीत को अपने इंटरनेट साइड से पोस्ट भी किया है।

जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित बघेली के तीन लोक गीत चयनित किए हैं

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के द्वारा लोक गायिका मान्या पाण्डेय के जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित बघेली के तीन लोक गीत चयनित किए हैं। जिसमें बताबा सबका भाई, समझाबा सबका भाई, एमपी के सीएम मोहन जल गंगा अभियान चलाई। कईसन के बची अब पनिया हो, इया सबका बताबा।

गाने को संगीत बद्ध विंध्य के लोक गायक नरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया

जल गंगा संवर्धन अभियान है चलाई, सब शामिल हो भाई। आदि गानों में अपना स्वर दिया है। गाने को संगीत बद्ध विंध्य के लोक गायक नरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने अभी हाल ही में पूरे विंध्य के प्रत्येक जिलों में विंध्य लोक रंग महोत्सव का आयोजन किया था।

Indore Railway Station: ट्रेन के अंदर टुकडों में मिला था महिला का शव, पुलिस ने जांच शुरू की तो बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में शनिवार रात नागदा-महू ट्रेन में ट्राली बैग और झोले में महिला का कटा हुआ शव मिला था। उसी महिला के हाथ-पैर ऋषिकेश पुलिस को मिले। पुलिस को शक है कि शव और हाथ-पैर उज्जैन से रखे गए हैं। अब इस मामले में दूसरे स्टेशनों पर भी जांच की जा रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 09:11:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 09:28:04 AM (IST)

Indore Railway Station: ट्रेन के अंदर टुकडों में मिला था महिला का शव, पुलिस ने जांच शुरू की तो बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्राली बैग के अंदर मिला था महिला का शव। फाइल फोटो

HighLights

  1. दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर बंद मिले कैमरे।
  2. अब पुलिस निकास और प्रवेश द्वार के फुटेज की जांच कर रही है।
  3. महिला के हाथ पर मीरा बेन और गोपालभाई गुदा हुआ था।

Indore Railway Station: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हाथ-पैर और धड़ काटकर ट्रेन में रखने वाले आरोपितों की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन पर छानबीन करने पहुंची लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। नागदा और उज्जैन में छानबीन चल रही है।

जीआरपी पुलिस को शनिवार रात नागदा-महू ट्रेन में ट्राली बैग और झोले में महिला का कटा हुआ शव मिला था। उसी महिला के हाथ-पैर ऋषिकेश पुलिस को मिले।

टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, शक है कि शव और हाथ-पैर उज्जैन से रखे गए हैं। पुलिस दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर जांच करने गई लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। निकास और प्रवेश द्वार के फुटेज जांच रहे हैं।

naidunia_image

पुलिस ने गधा पुलिया के आसपास गुजराती परिवारों की जानकारी भी निकाली है। नागदा में भी छानबीन जारी है। महिला के हाथ पर मीरा बेन और गोपालभाई गुदा हुआ था।

इंदौर में क्राइम की अन्य खबरें : अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

अपराध शाखा ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित भादरनाथ, राधा बाई और शंकरनाथ निवासी अलवासा को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध 2017 में दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज हुआ था। डीसीपी जोन-4 ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

पिस्टल सहित दो बदमाश गिरफ्तार

अपराध शाखा ने दो बदमाशों को दो देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित दिनेश चौहान और रंजीत चिंचौड़वाल दोनों निवासी ऋषि पैलेस कालोनी हैं। दिनेश मजदूरी और रंजीत टाइल्स लगाने का काम करता है। आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, तस्करी के केस दर्ज हैं।

Participant of The Day: एडम जाम्पा के सामने नामीबिया ने टेके घुटने, 75 रन भी नहीं बना सकी, मैच भी गंवाया

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) का 24वां मैच नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया (Namibia vs Australia) के बीच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग कने उतरी नामीबिया की टीम 72 रन ही ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल की बॉलिंग की. टीम के स्पिनर एडम जाम्पा ने मैच में कुल 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 12 रन दिए और ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया.

एडम जाम्पा ने नामीबिया के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. जाम्पा ने जेन ग्रीन का लिया. ग्रीन 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जाम्पा ने डेविड वीजे, रुबेन ट्रंपेलमैन, और बर्नार्ड स्कोल्ज का भी विकेट लिया. ये तीनों खिलाड़ी क्रमश: 1, 7, 0 रन बनाकर आउट हुए. जाम्पा ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 की इकॉनमी से कुल 12 कुल रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए. जाम्पा के अलावा हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

3 मुकाबलों में लिए 8 विकेट
एडम जाम्पा टी20 विश्व कप 2024 में अब तक 8 विकेट ले चुके हैं. इससे पहले ओमान के खिलाफ पहले मैच में 2 विकेट लिए थे. उस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट लिए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जाम्पा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन दिए थे और 2 विकेट भी लिए थे. इस तरह वे टूर्नामेंट में कुल 8 विकेट ले चुके हैं.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 08:18 IST

LIVE N Chandrababu Naidu Oath: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का राजतिलक आज, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

आंध्र प्रदेश की राजनीति में आज से नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आंध्र की राजनीति में कई तरह के रिकॉर्ड बनाने वाले चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों में टीडीपी ने कुल 175 में से 135 पर जीत दर्ज की थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:26:32 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 07:31:31 AM (IST)

LIVE N Chandrababu Naidu Oath: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का राजतिलक आज, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
LIVE N Chandrababu Naidu Oath: शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे विजयवाड़ा में होगा।

HighLights

  1. Andhra Pradesh: विधानसभा चुनावों में एनडीए ने दर्ज की है प्रचंड जीत
  2. Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू चुने गए थे विधायक दल के नेता
  3. Pawan Kalyan: जन सेना पार्टी प्रमुख को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

एजेंसी, अमरावती (N Chandrababu Naidu Swearing In Ceremony)। टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू आज चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनावों में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा के साथ ही पवन कल्याण की पार्टी जन सेना भी शामिल है।

N Chandrababu Naidu Swearing In Ceremony LIVE Updates

शपथ ग्रहण कार्यक्रम विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

इससे पहले मंगलवार को आंध्र प्रदेश में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें चंद्रबाबू ने विधायक दल के नेता चुना गया। पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाए की अटकले हैं।

naidunia_image

(पढ़िए वो किस्सा जब पहली बार NTR के सामने दिखाई बगावत)

चंद्रबाबू नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें टीडीपी महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश तथा जनसेना के नेता एन मनोहर भी शामिल हो सकते हैं।

मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद के अनुसार, पीएम मोदी बुधवार सुबह 8.20 बजे दिल्ली से गन्नावरम हवाई अड्डे के लिए रवाना होने और 10.40 बजे तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाले शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री के दोपहर 12.40 बजे हवाई अड्डे लौटने और 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने की संभावना है।

(खबर अपडेट हो रही है…)

laapata Girls fame Nitanshi Goyal share dad and mom wrestle story | लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल के पेरेंट्स का त्याग: ​​​​​​​बोलीं- मुझे सपोर्ट करने के लिए पिता ने फैमिली बिजनेस और मां ने सरकारी नौकरी छोड़ी

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में नितांशी गोयल ने फूल कुमारी का किरदार निभाकर लोगों की सराहना बटोरी है, हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। नितांशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म के लिए उन्हें अपने एग्जाम छोड़ने पड़े, वहीं उनके पेरेंट्स ने भी उनका सपना पूरा करने के लिए बिजनेस और नौकरी तक छोड़ दी।

हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में नितांशी गोयल ने बताया है कि उन्होंने फिल्म लापता लेडीज के प्रमोशन में व्यस्त होने के चलते अपनी 11वीं क्लास का एग्जाम नहीं दिया था। हालांकि स्कूल ने सपोर्ट कर उनका एग्जाम बाद में लिया था। नितांशी ने कहा है, ‘मैंने अपना एग्जाम बाद में दिया था। जब मैं एग्जाम दे रही थी तब टीचर मेरे पास आईं और कहा, तुमने बहुत अच्छा काम किया है। फिर वहीं खड़ीं इन्विजिलेटर ने कहा, उसे अपना एग्जाम देने दो हमें बाद में उससे बात करने, उसके साथ सेल्फी लेने और उसका काम कितना अच्छा है ये बताने का मौका मिलेगा।’

आगे नितांशी ने कहा, ‘उस समय मैं उन्हें नहीं बता पाई कि मैंने क्या काम किया है, हालांकि अब जब सबने फिल्म देख ली है, तो मुझे आशा है उन्हें मुझ पर गर्व महसूस हो रहा होगा। अब मैं 12वीं में हूं। मैं जाहिर तौर पर बोर्ड एग्जाम दूंगी, जो अगले साल है।

बातचीत में टीनएज लाइफ एंजॉय करने पर नितांशी ने कहा है, ‘पेरेंट्स के अलावा कोई भी हमें सेल्फलेस प्यार नहीं कर सकता है। मेरे पेरेंट्स ने मेरी जिंदगी बनाने के लिए अपनी जिंदगी छोड़ दी। मैं बस एक्टिंग करना चाहती थी और टीवी पर दिखना चाहती थी। मेरे पिता ने इसके लिए नोएडा का अपना फैमिली बिजनेस छोड़ दिया और अब यहां आकर नौकरी कर रहे हैं। मेरी मां ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और अब यहां रह रही हैं। ये सब सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि मुझे एक्टर बनना था। ये सच्चा प्यार है और आप इससे कम में सेटल नहीं सकते।’

ई-मेल पर मिलते हैं लव लेटर्स

इंटरव्यू के दौरान नितांशी से पूछा गया कि क्या फेमस होने के बाद क्या उन्हें लड़कों का अटेंशन मिल रहा है। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरी मां हमेशा मुझसे शिकायत करती रहती हैं कि तुम अपने ई-मेल नहीं पढ़तीं, तो मुझे पढ़ना पड़ता है और तुम्हें बहुत सारे लव लेटर्स मिल रहे हैं। कई सारी मदर्स मुझे मेल पर कहती हैं कि उन्हें फूल कुमारी जैसी लड़की चाहिए। वो मुझे बहुत सारे क्यूट नाम से बुलाते हैं, जैसे फूल कुमारी, सजनी। कई लोग मुझे नेशनल क्रश बताकर वीडियो भेजते हैं। मुझे ये बहुत पसंद है। ये बहुत क्यूट है, मैं इसे एंजॉय कर रही हूं’।

बताते चलें कि फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई है। इस फिल्म को आमिर खान और किरण खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी निर्देशन भी किरण राव हैं। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया है। फिल्म में प्रतिभा रतना, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में हैं।

Gwalior Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी की हत्या, शव को नाले में फेंक चारधाम की यात्रा पर निकली महिला

वारदात से कुछ दिन पहले आरोपित अंजली सोनी दिल्ली चली गई। फिर दिलीप सांवरिया को दिल्ली बुलाया और बंधक बना लिया। छोड़ने के एवज में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जब रुपये नहीं मिले तो आरोपितों ने दिलीप की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 06:41:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 06:41:05 AM (IST)

Gwalior Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी की हत्या, शव को नाले में फेंक चारधाम की यात्रा पर निकली महिला
महिला साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शव को नाले में फेंका और चारधाम की यात्रा पर चली गई।

HighLights

  1. हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी की हत्या
  2. हत्याकांड में महिला का पति भी शामिल
  3. वारदात के बाद चारधाम की यात्रा पर चली गई महिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर की महिला ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के व्यापारी को पहले हनीट्रैप में फंसाया और फिर दिल्ली बुलाकर 50 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिले तो अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका और चारधाम की यात्रा पर चली गई। हत्यारों में महिला का पति भी शामिल है।

मामला ग्वालियर से जयपुर होते हुए दिल्ली जाकर खत्म हुआ। घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने घटनाक्रम का राजफाश किया। जयपुर कमिश्नरेट की गलता गेट पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक व्यापारी का शव भी दिल्ली स्थित एक गंदे नाले से बरामद कर लिया गया है।

जयपुर पुलिस का कहना है कि युवती ने पहले व्यापारी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर अपने पति सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटी रकम वसूलने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने जिन आरोपितों को पकड़ा है, उनमें मुख्य रूप से ग्वालियर की रहने वाली अंजली सोनी, उसका पति मुरैना निवासी प्रदीप, दिल्ली निवासी संतोष कुमार और विजय शामिल हैं।

ग्वालियर निवासी अंजली अपने प्रेमी प्रदीप के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भागकर जयपुर जा पहुंची थी। यहां दोनों ने शादी रचा ली। अंजली का पति प्रदीप जयपुर में ई-रिक्शा चलाने लगा, जिसके चलते उसका संपर्क ई-रिक्शा की बैटरी का व्यापार करने वाले दिलीप सांवरिया से हुआ। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ गया और आए दिन प्रदीप का उसके पास आना-जाना रहता था। इसी बीच प्रदीप की पत्नी अंजली ने हनी ट्रैप की पूरी साजिश रची।

पहले रुपये उधार लिए, फिर प्रेम जाल में फंसाया

षड्यंत्र की शुरुआत में प्रदीप की पत्नी अंजली ने व्यापारी दिलीप से जान पहचान बढ़ाई। कुछ समय बाद अंजली ने पैसों की जरूरत बताकर व्यापारी से कुछ रुपये उधार लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई और युवती ने व्यापारी को प्रेम जाल में फंसाना शुरू कर दिया। जाल में फंसाने के लिए उसने दिलीप के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धन ऐंठते हुए उनके दिमाग में आया कि व्यापारी के पास खूब पैसा है और यह लाखों रुपये दे सकता है। फिर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।

वारदात से पहले पहुंची दिल्ली

वारदात से कुछ दिन पहले आरोपित अंजली सोनी दिल्ली चली गई। वहां पहुंचकर उसने अपने साथियों के साथ पूरी योजना बनाई। अंजली ने 20 मई को फोन करके दिलीप सांवरिया को दिल्ली बुलाया। दिलीप दिल्ली पहुंचा तो अंजली, उसके पति और चार अन्य बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। फिर छोड़ने के एवज में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब रुपये नहीं मिले तो 21 मई को आरोपितों ने दिलीप की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।

Jabalpur Information : सेंट अलायसियस ने कम नहीं की फीस, क्राइस चर्च गर्ल्‍स से अभिभावकों को लौटाया

Jabalpur Information : सेंट अलायसियस स्कूल पोलीपाथर के खिलाफ आशीष साहू, अयोध्या पटेल, मुमताज कुरैसी, शुभानी, अाशीष ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि फीस कम करने से स्कूल मना कर रहा है। स्कूल प्रबंधन ने खुद के द्वारा तय फीस जमा करने कहा है। इधर अभी तक जिले में केवल आधा सैकड़ा स्कूलों ने ही पोर्टल पर फीस अपलोड की गई है।

By Atul Shukla

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:13:01 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 07:13:01 AM (IST)

HighLights

  1. जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी दोनों स्कूलों ने पोर्टल में अपलोड नहीं की पुरानी फीस।
  2. प्रशासन ने उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की है और न ही फीस वापस करने को कहा।
  3. कार्रवाई का असर स्कूलों पर नहीं दिख रहा है, अभिभावकों ने की जिला प्रशासन से शिकायत।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। निजी स्कूलों द्वारा अवैध फीस वसूली और पुस्तक विक्रेताओं के साथ की गई सांठगांठ के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की, लेकिन इस कार्रवाई का असर न तो 11 स्कूलों पर दिखा है और न ही अन्य निजी स्कूलों पर। एक बार फिर सेंट अलायसियस स्कूल पोलीपाथर प्रबंधन पर अभिभावकों से पूरी फीस जमा करने का दबाव डाला जा रहा है।

कार्रवाई का असर स्कूलों पर नहीं दिख रहा है, अभिभावकों ने की जिला प्रशासन से शिकायत

जिन अभिभावकों ने पूरी फीस जमा कर दी है, उन्हें घटाई गई फीस वापस करने से मना कर दिया है। इधर क्राइस चर्च गर्ल्‍स स्कूल ने कई अभिभावकों को पूरी फीस जमा करने का दबाव बनाया वहीं फीस की जानकारी लेने स्कूल पहुंच रहे अभिभावकों को यह कहकर लौटा दिया गया कि प्रशासन ने उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की है और न ही फीस वापस करने कहा है। इसको लेकर अभिभावकों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बयां करते हुए प्रशासन से शिकायत की।

जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी दोनों स्कूलों ने पोर्टल में अपलोड नहीं की पुरानी फीस

जिला प्रशासन ने सेंट अलायसियस और क्राइस चर्च स्कूल की सभी शाखाओं को बढ़ी फीस वापस करने के न सिर्फ आदेश दिए, बल्कि स्पष्ट तौर पर वापस की जाने वाली राशि की जानकारी भी दी, बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन ने फीस और आडिट से जुड़ी कोई जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है।

फीस जमा करने स्कूलों में पहुंंच रहे हैं तो उनसे पूरी फीस की मांगी जा रही है

स्कूलों को स्वयं विवेक से बढ़ी हुई फीस कम करने और उसके अनुसार लेने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी स्कूलों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर अभिभावक परेशान हैं तो वहीं जिला प्रशासन को भी इसकी शिकायत कर रहे हैं। अभिभावक फीस जमा करने स्कूलों में पहुंंच रहे हैं तो उनसे पूरी फीस की मांगी जा रही है।

निजी स्कूलों ने फीस के रूप में अभिभावकों से 81 करोड़ की अवैध फीस वसूली की

बड़ी संख्या में निजी स्कूलों की शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंच रही है, जिसमें स्प्रिंग डे स्कूल अधारताल, महाराजपुर, क्राइस चर्च गल्स विजय नगर आदि की शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंची है। स्कूल मामला जांच में विचाराधीन होने का हवाला देकर पुरानी फीस जमा करने की बात कह रहे हैं। दरअसल निजी स्कूलों द्वारा फीस के रूप में अभिभावकों से 81 करोड़ की अवैध फीस वसूली की है।

10 फीसद से अधिक बढ़ाई गई फीस का समायोजन करने के निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा 11 निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है तो वहीं फीस वापस करने के साथ ही 10 फीसद से अधिक बढ़ाई गई फीस का समायोजन करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्कूलों द्वारा इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

IND vs USA: भारत का सामना अमेरिका से, किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे रोहित शर्मा? देखें दोनों टीमों की संभावित XI

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. करीब 20 से भी ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने भी 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की है. आज 12 जून को भारत का सामना अमेरिका से होना है. यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप ए में अमेरिका भी ऐसी टीम रही है जिसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI.

यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपनी पिछली प्लेइंग XI के साथ सफल रही है. ऐसे में किसी भी टीम में बदलाव की संभावना नहीं है. दोनों टीम में किसी खिलाड़ी को भी किसी तरह की इंजरी भी नहीं है.ऐसे में समझा जा सकता है कि दोनों टीम में बदलाव की संभावना कम है.

Brock Lesnar: खेती-बाड़ी में बटाते थे पिता का हाथ, फिर कैसे बन गए WWE के खूंखार सुपरस्टार? पढ़ें स्ट्रगल स्टोरी

अमेरिका और भारत दोनों टीमें ग्रुप ए में है. दोनों टीमों ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. भारत के खाते में भी 4 प्वाइंट हैं और अमेरिका के खाते में भी 4. हालांकि, भारत का नेट रन रेट अच्छा है. इस कारण वे पहले नंबर पर है. वहीं, अमेरिका का नेट रन रेट भी अच्छा है लेकिन भारत से कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

अमेरिका की टीम: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गोउस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुष केंजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup, Staff india

Jitendra Kumar is the highest-paid actor of Panchayat season 3 | पंचायत के लिए ‘सचिव जी’ को मिली 5.60 लाख फीस?: तीसरे सीजन के बने हाईएस्ट पेड एक्टर; जितेंद्र कुमार बोले- ‘किसी की सैलरी डिस्कस करना गलत है’

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन तीन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस बीच खबरें हैं कि सीरीज में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार इस सीजन के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें एक एपिसोड में काम करने के 70,000 रुपए मिले हैं। इस हिसाब से उन्हें आठ एपिसोड की सीरीज के लिए करीब 5.60 लाख रुपए दिए गए हैं।

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि नीना गुप्ता सीरीज की दूसरी हाईएस्ट पेड एक्टर हैं जिन्हें हर एपिसोड के 50,000 रुपए दिए गए हैं।

जितेंद्र को साल 2020 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) के लिए अवॉर्ड मिला था।

जितेंद्र को साल 2020 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) के लिए अवॉर्ड मिला था।

जितेंद्र ने जताई नाराजगी

जितेंद्र ने अपनी फीस के बारे में चल रही रिपोर्ट्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी की सैलरी या फाइनेंशियल मैटर्स डिस्कस करना गलत है। इस डिस्कशन से कुछ हासिल नहीं होता। लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।’

जितेंद्र ने 2014 में किया था डेब्यू

जितेंद्र ने 2014 में ‘शुरुआत का इंटरवल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर इनकी फिल्म ‘गॉन केश’ रिलीज हुई। जितेंद्र को सबसे बड़ा ब्रेक मूवी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से मिला। फिर कुछ समय बाद उन्हें वेब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिव अभिषेक त्रिपाठी का रोल ऑफर हुआ। इस रोल के लिए उन्होंने हां कर दिया और उनकी किस्मत बदल गई।

जितेंद्र अब वेबसीरीज 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' में नजर आएंगे।

जितेंद्र अब वेबसीरीज ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ में नजर आएंगे।

IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं जितेंद्र

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जितेंद्र ने एक्टिंग फील्ड से जुड़ने के बारे में कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि घरवाले उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्हें तैयारी के लिए कोटा भेज दिया गया। जहां उन्होंने IIT के लिए कोचिंग में दाखिला लिया। IIT का एग्जाम पास करने के बाद उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वे एक्टिंग के फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

दरअसल जितेंद्र को बचपन से ही मिमिक्री का शौक था। कॉलेज के दिनों में उनके दोस्तों ने उन्हें थिएटर में ऑडिशन देने के लिए कहा। जितेंद्र ने ऑडिशन दिया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। बस यहीं से उन्होंने ठान लिया कि वो एक्टर बनेंगे। उन्होंने वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गए। सचिव जी के रोल में पॉपुलर होने से पहले जितेंद्र कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया के रोल में भी खूब पसंद किए गए थे।

Morena Information: मुरैना के सरायछौला थाने में नकली पुलिस जवान रखने पर टीआइ लाइन अटैच, मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था युवक

सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के साथ एक नकली पुलिस जवान रहता है, जो थाने के कामकाज में दखल से लेकर सरकारी राइफल तक अपने पास रखता है। हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:40:06 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:49 AM (IST)

थाने की रखता है राइफल

HighLights

  1. नईदुनिया में 2 जून को प्रकाशित हुई थी खबर
  2. थाने की रखता है राइफल, तस्करों के साथ हैं फोटो‘
  3. हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था

नईदुनिया न्यूज, मुरैना: थाने में भरपूर स्टाफ होने के बाद भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस जवान की तरह साथ रखना सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे को भारी पड़ा। एएसपी अरविंद ठाकुर की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने भूमिका दुबे से थाने का चार्ज छीनकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। गौरतलब है, कि सरायछौला थाने में नकली पुलिस जवान का मामला नईदुनिया ने ही उठाया था।

नईदुनिया ने 2 जून के अंक में ‘नकली पुलिस: थाने की रखता है राइफल, तस्करों के साथ हैं फोटो‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उक्त खबर में बताया गया था, कि सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के साथ एक नकली पुलिस जवान रहता है, जो थाने के कामकाज में दखल से लेकर सरकारी राइफल तक अपने पास रखता है। हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी (काम्बेट) में रहने वाला नकली पुलिसकर्मी गोलू ठाकुर के इंटरनेट मीडिया पर ऐसे वीडियो-फोटो हैं, जिनमें वह अवैध हथियाराें से लेकर अन्य आपराधिक गतिवधियों में लिप्त थाने के हिस्टीसीटर बदमाश के साथ दिख रहा है।

थाना प्रभारी की भूमिका आपत्तिजनक

नईदुनिया की खबर के बाद एसपी ने मामले में संज्ञान लिया और एएसपी डा. ठाकुर काे पूरे मामले की जांच सौंपी। एएसपी ने अपनी जांच में नकली पुलिसकर्मी मामले में थाना प्रभारी की भूमिका आपत्तिजनक पाई और नकली पुलिसकर्मी पर सरकारी रायफल होने का भी जिक्र अपनी जांच में करते हुए इसे घोर लापरवाही बताया। इस रिपोर्ट के बाद टीआई भूमिका दुबे को मंगलवार को सरायछौला थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। एएसपी डा. अरविंद ठाकुर ने बताया, कि लाइन अटैच कोई कार्रवाई नहीं होती, मामला बेहद संगीन है, इसलिए इस मामले में आगे भी थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है।