Gwalior Police Jansunwai: पति की पहली पत्नी के साथ पहुंची महिला, बोली- धोखा देकर शादी की अब दहेज मांगते हैं

ग्वालियर एसपी आफिस में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दो महिलाएं पहुंची और अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस के सामने आरापे लगाया कि पति ने उसे नहीं बताया था कि उसकी शादी पहले ही हो चुकी है और अभी तक उसका तलाक भी नहीं हुआ था। अब पति उसे दहेज के लिए प्रताड़‍ित कर रहा है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 12:01:25 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 12:13:49 PM (IST)

ग्वालियर एसपी आफिस में चुनाव के बाद फिर शुरू हुई जनसुनवाई।

HighLights

  1. 2019 में हुई थी महिला की शादी।
  2. बाद में उसे पता चला कि पति पहले भी एक शादी कर चुका है।
  3. इसके बाद उसने पहली पत्नी से संपर्क किया और उसके साथ पुलिस के पास पहुंची।

Gwalior Police Jansunwai: ग्वालियर। जनसुनवाई में एसपी आफिस में धोखे से शादी करने का आरोप लगाती हुई दो युवतियां अपनी शिकायत लेकर जा पहुंची। एक युवती का आरोप था कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर उससे शादी की, जबकि उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी और पहली पत्नी से कानूनी विवाद भी चल रहा है। इस बात का पता चलते ही उसने अपने पति की पहली पत्नी से संपर्क किया और मंगलवार को दोनों ने आकर एसपी आफिस में अपना आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर के रहने वाले उपदेश राठौर के खिलाफ शिकायत लेकर उनकी पहली पत्नी निशा राठौर जो उत्तराखंड में रहती है, शिकायत लेकर आई कि उसकी शादी 2019 में उपदेश के साथ हुई। कुछ समय बाद दहेज को लेकर मारपीट करने के मामले शुरू हुए।

जिसके बाद उपदेश ने निशा को घर से निकाल दिया और 2023 में प्रियंका राठौर से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद उसने उपदेश की पहली पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क होते ही दोनों महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जनसुनवाई में 331 मामले आए।

फर्जी आइडी बनाने वाले पर दर्ज हो एफआईआर

लक्ष्मीगंज की रहने वाली एक युवती ने मुस्कान, गोलू और राशिद के द्वारा शिकायतकर्ता की इंस्टाग्राम आइडी बना कर उसकी जानकारी साझा करने और आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया है। युवती ने उक्त मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात 
कहते हुए एसपी आफिस में ज्ञापन सौंपा है। साथ ही मुस्कान पर इस पूरे मामले के पीछे शामिल होने की बात कहते हुए मामला दर्ज करने की भी 
बात कही है।

SET Examination 2024 Chhattisgarh: SET आवेदन में हुई गलतियाें को सुधारने का अंतिम दिन आज, इस तारीख को होगी परीक्षा

SET Examination 2024 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन करने के दौरान हुई गलतियों को सुधारने का आज 12 जून अंतिम मौका है। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

By Manish Mishra

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 11:59:12 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 12:03:01 PM (IST)

SET Exam 2024 Chhattisgarh: SET आवेदन में हुई गलतियाें को सुधारने का अंतिम दिन आज, इस तारीख को होगी परीक्षा

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंगवाए है आवेदन, 21 जुलाई को होगी परीक्षा
  2. SET परीक्षा के आवेदन करने के दौरान हुई गलतियों को सुधारने का आज अंतिम मौका
  3. इस बार SET परीक्षा के लिए 1,60000 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

SET Examination 2024 Chhattisgarh: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन करने के दौरान हुई गलतियों को सुधारने का आज 12 जून अंतिम मौका है। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की तरफ से पिछले दिनों सेट के लिए आवेदन मंगवाए गए थे। इसके लिए 1,60000 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ये अबतक प्रदेश में हुई सेट परीक्षाओं के लिए प्राप्त आवेदनों में सबसे ज्यादा है। 2019 में हुई सेट परीक्षा के लिए 56,712 आवेदन मिले थे।naidunia_image

प्राध्यापक भर्ती में आवेदन के लिए नेट, पीएचडी के अलावा सेट उत्तीर्ण होने पर भी पात्रता मिलती है। इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं आवेदन किया है।प्रदेश में अब तक चार बार वर्ष 2013, 2017, 2018, 2019 में सेट का आयोजन किया जा चुका है।

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता पीजी पास है। 2019 को छोड़कर अन्य में 35 से 45 हजार आवेदन आए। लेकिन इस बार थोक में आवेदन आए हैं। व्यापमं से होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रदेश के छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। परीक्षा फीस माफ है। इसलिए भी ज्यादा संख्या में आवेदन आए हैं।naidunia_image

19 विषयों में हो रही सेट परीक्षा

21 जुलाई को होने वाली सेट परीक्षा 19 विषयों के लिए हो रही है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास समेत अन्य विषय शामिल है। पिछली बार 2019 में हुई सेट परीक्षा में भी इतने ही विषय थे। छात्र-छात्राएं नए विषय जोड़ने की बहुत दिनों से मांग कर रहे हैं, लेकिन इस बार भी कोई नया विषय नहीं जुड़ा है।

अगली बार होने वाली परीक्षा में 14 नए विषय जुड़ने की संभावना है। व्यापमं को मिले आवेदनों के अनुसार छह प्रतिशत छात्रों को सेट की पात्रता मिलती है। अभी तक प्राप्त आवेदनों के अनुसार 9,600 छात्रों को सेट की पात्रता मिलेगी। परीक्षा में मिले अंकों के अनुसार टाप छह प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण माने जाते हैं।

PAK vs CAN T20 World Cup: पाकिस्तान को जीतकर भी रह गया मलाल, बाबर ने बताया- कहां हो गई चूक

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार देर रात कनाडा को 7 विकेट से हराया. यह पाकिस्तान की टूर्नामेंट में पहली जीत है. जीत के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि नेट रन रेट की बात उनके जेहन में थी लेकिन पिच ने इसे मुश्किल बना दिया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, भारत और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में है. भारत और अमेरिका दो-दो मैच जीतकर ग्रुप में पहले दो स्थान पर काबिज हैं. पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी.

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कनाडा को हराने के कहा, ‘हमें इस जीत की जरूरत थी. हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की. जब हम बैटिंग कर रहे थे तो हमारे जेहन में नेट रन रेट की बात भी थी लेकिन खराब पिच के कारण मुश्किल हुई.’ पाकिस्तान ने मंगगलवार को खेले गए मैच में कनाडा को 106 रन पर रोक दिया था. इसके बाद 18वें ओवर में मैच जीत लिया.

T20 World Cup: बारिश आई और मैच रद हुआ तो भारत-अमेरिका खेलेंगे सुपर-8, पाकिस्तान का बंधेगा बोरिया बिस्तर

पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल करने की जरूरत थी. इसके अलावा उसे अमेरिका (0.626) से बेहतर नेट रन रेट करने के लिए 13.5 ओवर में जीतना जरूरी था. पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में जीत दर्ज की. इससे उसका नेट रन रेट -0.150 से सुधरकर 0.191 तो हो गया, लेकिन यह अमेरिका से बेहतर नहीं है.

सुपर-8 में अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत ले और अमेरिका अपने दोनों मैच हार जाए तो दोनों टीमों के एक बराबर 4-4 अंक हो जाएंगे. इसके बाद सुपर-8 में वही टीम जाएगी, जिसका नेट रनरेट बेहतर होगा. यही कारण है कि बाबर आजम पाकिस्तान की जीत के बाद पूरी तरह खुश नहीं हैं. उन्हें पता है कि पाकिस्तान को ना सिर्फ अपना आखिरी मैच जीतना होगा, बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup

Delhi Water Disaster: दिल्ली जल संकट पर SC में सुनवाई जारी, उठा टैंकर माफिया का मुद्दा

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वालों को जल संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर शुरू से राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा की भाजपा सरकार को दोषी ठहरा रही है, तो भाजपा का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार हालात नहीं संभाल पा रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 11:14:35 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 11:14:35 AM (IST)

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल संकट पर SC में सुनवाई जारी, उठा टैंकर माफिया का मुद्दा

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Water Disaster)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने हरियाणा को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया था।

बुधवार की सुनवाई में दिल्ली के टैंकर माफिया का मुद्दा भी उठा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या टैंकर माफिया के खिलाफ उसने कोई कार्रवाई की है।

साथ ही जजों ने कहा कि अगर आप (दिल्ली सरकार) टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो हम दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहेंगे।

Kangana reached Sadhguru’s refuge after the slapping incident | थप्पड़ कांड के बाद सदगुरु की शरण में पहुंचीं कंगना: सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, आश्रम को बताया हैप्पी प्लेस

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुने जाने के बाद कंगना रनोट सद्गुरु के कोयंबटूर आश्रम पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह सद्गुरु का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ईशा फाउंडेशन सेंटर के कैंपस में टहलते हुए सफेद बॉर्डर और मोटिफ वाली हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने ईशा फाउंडेशन सेंटर को अपना हैप्पी प्लेस भी बताया। इससे पहले कंगना आदियोगी के दर्शन करने पहुंची थीं।

कंगना रनोट काफी स्पिरिचुअल हैं। वो अक्सर ही मंदिर दर्शन पर निकल पड़ती हैं और जब भी मौका मिलता है, सद्गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंच जाती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सद्गुरु चेयर पर बैठे हैं, और एक्ट्रेस उनके चरणों में बैठीं स्माइल करती दिखीं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है।

बीते दिनों उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हरा कर जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर एक्ट्रेस काफी भावुक थीं और उन्होंने कहा कि उनकी मातृभूमि ने उन्हें वापस बुला लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ अभी रिलीज होनी है। लोक सभा चुनाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाने की उम्मीद है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को खुद ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

Gwalior Information: रात में दरवाजा खटखटाने वाली महिला का वीडियो देख दहशत में थे लोग, पुलिस जांच में सामने आई नई कहानी

ग्वालियर शहर के चंदन नगर में रात में दरवाजा खटखटाने और घंटी बजाती महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच कर उस महिला तक पहुंच गई जिसने दरवाजा खटखटाया था। महिला ने बताया कि वह अपने साथी की तलाश कर रही थी, जिसकी वजह से एक ही बार उसने लोगों को घरों पर दस्तक दी थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:50:57 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 11:01:48 AM (IST)

Gwalior Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा देर रात लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने व घंटी बजाने संबंधी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि एक महिला चंदन नगर में आधी रात को लोगों के दरवाजा खटखटाती है, जिससे दहशत का माहौल है।

इस बात की सूचना मिलने पर एसपी धर्मवीर सिंह ने सत्यता जानने के लिए पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। जब जांच की गई तो एक अलग ही कहानी सामने आई। पता चला कि महिला ने सिर्फ आठ जून 2024 को ही देर रात दो-तीन घरों के दरवाजे खटखटाए थे।

पूछताछ में पता चला कि वीडियो में दरवाजा खटखटाते या घंटी बजाते दिख रही महिला आपागंज पुलिस चौकी के पास अपने दोस्त विक्की के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है और उसके एक छह साल की बच्ची भी है।

महिला ने बताया कि विक्की शाक्य से उसकी दोस्ती हो गई थी और आठ जून को झगड़ा हो गया और वह उसे छोड़कर कहीं चला गया था। जिस पर उसने विक्की की तलाश में रोते हुए चंदन नगर के कुछ घरों की घंटी बजाई थी।

पुलिस ने उस महिला के दोस्त विक्की शाक्य निवासी घासमंडी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाड़ा पर एक दुकान पर काम करता है और उक्त महिला से करीब छह साल पहले मुलाकात हुई थी, तभी से उसके साथ रहता है और वह दोनों शादी करना चाहते हैं। उसने मुझे तलाशने के लिए कुछ घरों की घंटी बजाई थी, उसके बाद मेरे घर पर आ गई थी। उसका घंटी बजाने को लेकर कोई गलत उद्देश्य नही था वह मुझे खोज रही थी।

Chhindwara Information: कठुआ आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का सपूत आरपीएफ कांस्टेबल कबीर दास शहीद

Chhindwara Information : कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों की फायरिंग में ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आतंकी को गोली मारी, लेकिन दूसरे आतंकी ने फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।

By Ashish Mishra

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:34:57 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 10:48:05 AM (IST)

Chhindwara News: कठुआ आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का सपूत आरपीएफ कांस्टेबल कबीर दास शहीद

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास घायल हो गए थे। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बलिदानी आरपीएफ के कांस्टेबल छिंदवाड़ा के निवासी थे।

आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली हमले की जिम्मेदारी

कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों की फायरिंग में ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आतंकी को गोली मारी, लेकिन दूसरे आतंकी ने फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।

T20 World Cup: बारिश आई और मैच रद हुआ तो भारत-अमेरिका खेलेंगे सुपर-8, पाकिस्तान का बंधेगा बोरिया बिस्तर

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने कनाडा को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में भले ही जीत का खाता खोल लिया हो, लेकिन उसकी किस्मत अब भी भारत-अमेरिका मैच पर उलझी हुई है. पाकिस्तान के फैंस ना सिर्फ भारत की जीत और अमेरिका की हार की दुआ करेंगे, बल्कि वह यह भी चाहेंगे कि कहीं इस मैच में बारिश ना हो जाए. अगर भारत और अमेरिका के मुकाबले में बारिश आती है और मैच रद होता है तो पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और अमेरिका का मुकाबला 12 जून, बुधवार को होना है. यह टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का तीसरा मैच है. दोनों ही टीमें दो-दो मैच जीत चुकी हैं. दोनों के ही 4-4 अंक हैं. भारत या अमेरिका में से जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हालांकि, हारने वाली टीम के पास भी अगला मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचने का मौका बना रहेगा.

India VS USA T20 World Cup: आज भारत का मुकाबला ‘मिनी इंडिया’ से, 8 ‘इंडियन’ से सजी है अमेरिकन टीम

भारत-अमेरिका के ही ग्रुप ए में पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड की टीमें हैं. पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही ही कनाडा को हराया है. इससे वह पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर आ गया है. लेकिन सुपर-8 में पाकिस्तान तभी पहुंचेगा जब अमेरिका या भारत अपने दोनों मैच हारें. भारत लगातार दो मैच हारेगा, यह उम्मीद करना तो कुछ ज्यादा ही हो जाएगा. हां, अमेरिका के दोनों मैच हारने की उम्मीद की जा सकती है.

बारिश कैसे बदलेगी समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से दो बारिश के कारण रद हो चुके हैं. बुधवार को ही अमेरिका के लॉडरहिल में बारिश हुई और इससे श्रीलंका और नेपाल का मैच रद हो गया. भारत और अमेरिका का मुकाबला जिस मैदान पर होना है, वहां पिछले हफ्ते कई बार बारिश हुई है. ऐसे में अगर भारत-अमेरिका के मैच में बारिश हुई और यह रद हुआ तो दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिया जाएगा. इससे दोनों टीमों के 5-5 अंक हो जाएंगे. अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत भी ले तो भी उसके 4 अंक से ज्यादा नहीं हो सकते. इसका मतलब यह है कि अगर भारत-अमेरिका के बीच अंक बंटे तो पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर हो जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup, Workforce india

Monsoon Replace: तेज बारिश से दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तर, यहां पढ़ें आपके राज्य में कब होगी झमाझम

मानसून दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों को तर करने के बाद उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में मानसून तेलंगाना को कवर कर लेगा। वहीं 29 जून तक पूरे उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी। वहीं दक्षिणी राज्‍यों में आगामी कुछ दिनों में मानसून का असर कम हो जाएगा। फिलहाल बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हीटवेव का असर जारी रहेगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 08:56:55 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 09:45:43 AM (IST)

Monsoon Update: तेज बारिश से दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तर, यहां पढ़ें आपके राज्य में कब होगी झमाझम
आज का मौसम अपडेट

HighLights

  1. कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, असम और मेघालय में जारी बारिश
  2. मप्र, छत्‍तीसगढ़, दिल्‍ली में 15 जून के बाद बारिश के आसार
  3. पंजाब, हरियाणा, बिहार और झारखंड में रहेगा लू का असर

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में जहां तेज बारिश का दौर जारी है, तो वहीं उत्तर भारत के राज्यों को अब भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें फिलहाल यही स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इस बार मानसून अपने तय से पहले भारत पहुंचा था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश और असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र और गोवा में 11 जून को और कर्नाटक और तेलंगाना में 11 और 12 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। गौरतलब है कि इन राज्यों में बीते कई दिनों ऐसा ही मौसम बना हुआ है।

naidunia_image

अब इन राज्यों में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में मानसून तेलंगाना को कवर कर लेगा। वहीं गुजरात में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून 15 जून तक पहुंचेगा। साथ ही यही रफ्तार रहने पर 15 जून तक ही बिहार और झारखंड भी पहुंच जाएगा। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 जून के बाद बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 29 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

इन राज्यों में चल रही लू

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के उत्तरी स्थानों में हमें हीट वेब से सीवियर हीट वेब कंडीशन बनी हुई है। वहीं झारखंड के भी कुछ भी लू चल रही है। जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के भी कुछ जिलों में हीट वेब की स्थिति बनी हुई है।

Adil Hussain Vs Sandeep Reddy Vanga; Animal Film | Kabir Singh | 100-200 करोड़ मिलते तब भी ‘एनिमल’ जैसी फिल्म नहीं करता: आदिल हुसैन ने फिर कसा संदीप रेड्‌डी वांगा पर तंज, बोले- उनका कमेंट सीरियसली नहीं लेता

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा और एक्टर आदिल हुसैन के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। महीने भर पहले दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ में काम करने पर अफसोस जताया था।

अब उन्होंने एक बार फिर से इस बारे में बात की है। इस बार आदिल ने वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए 100-200 करोड़ रुपए भी ऑफर होते, तब भी वो इसमें काम नहीं करते।

एक्टर आदिल हुसैन (बाएं) और डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा।

एक्टर आदिल हुसैन (बाएं) और डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा।

चलिए शुरू से समझते हैं क्या है पूरा मामला…

महीने भर पहले एपी पॉडकास्ट चैनल को दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने कहा था कि ‘कबीर सिंह’ इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें काम करने का उन्हें पछतावा है।

एक्टर ने कहा था कि उस वक्त वो किसी और काम में व्यस्त थे और उन्होंने फिल्म की पूरी कहानी जाने बिना फिल्म के लिए अपना सीन शूट कर दिया था। उन्हें लगा था कि फिल्म अच्छी होगी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद जब वो थिएटर गए तो हैरान रह गए और ऐसी फिल्म में काम करने के लिए शर्मिंदा भी हुए।

शाहिद स्टारर 'कबीर सिंह' में आदिल ने प्रोफेसर का रोल प्ले किया था।

शाहिद स्टारर ‘कबीर सिंह’ में आदिल ने प्रोफेसर का रोल प्ले किया था।

संदीप ने कहा था- आपको रिप्लेस कर दूंगा
आदिल के इस कमेंट का जवाब देते हुए संदीप ने आदिल के पॉडकास्ट की एक क्लिप शेयर करते हुए ट्वीट किया था। डायरेक्टर ने लिखा था- ‘30 आर्ट फिल्मों में आपके ‘भरोसे’ ने भी आपको उतना फेम नहीं दिलाया, जितना एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में आपके ‘अफसोस’ ने दिलाया है।

मुझे तुम्हें कास्ट करने का अफसोस है, ये जानते हुए कि तुम्हारा लालच तुम्हारे जुनून से बड़ा है। अब मैं आपके चेहरे को AI की मदद से बदलकर आपको शर्मिंदगी से बचाऊंगा। अब ठीक से मुस्कुराएं।’

संदीप का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने आदिल के कमेंट पर रिएक्ट किया था।

संदीप का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने आदिल के कमेंट पर रिएक्ट किया था।

क्या वो एंग ली से ज्यादा फेमस हैं?
अब आदिल ने जूम को दिए इंटरव्यू में संदीप के इसी बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा, ‘मैं इस पर क्या ही बोलूं? मुझे लगता है कि उनके इस कमेंट पर कई तरह के जवाब दिए जा सकते हैं पर अगर वो खुद को एंग ली (ताइवानी फिल्म डायरेक्टर) से ज्यादा फेमस समझते हैं तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो ऐसा सोचते हैं।

उन्होंने ऐसा जवाब गुस्से में सिर्फ इसलिए दिया क्योंकि वो मेरी बातों पर रिएक्ट करना चाहते थे। मैं उनके इस कमेंट को सीरियसली नहीं लेता।

आदिल ने इससे पहले एंग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' में काम किया था।

आदिल ने इससे पहले एंग ली की फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ में काम किया था।

मुझे ‘कबीर सिंह’ के सटीक आंकड़े नहीं पता: आदिल
आदिल ने आगे कहा, ‘उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की शायद इसलिए वह ऐसा सोचते हैं पर मुझे ‘कबीर सिंह’ के सटीक आंकड़े नहीं पता। हां, ‘लाइफ ऑफ पाई’ ने जरूर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह उससे मुकाबला कर सकते हैं। उन्हें यह कहने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था।’

आदिल ने इस इंटरव्यू में फिल्म ‘एनिमल’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक ‘एनिमल’ नहीं देखी है। ये मेरे टेस्ट की फिल्म नहीं है। अगर मुझे इसमें कोई रोल ऑफर किया जाता तब भी नहीं करता। फिर भले ही वो मुझे 100-200 करोड़ रूपए ही क्यों ना ऑफर करते।’

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल', शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' के बाद 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’, शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

दोनों ही फिल्मों ने की थी जबरदस्त कमाई
2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने 379 करोड़ रुपए कमाए थे। यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

वहीं 2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड 917 करोड़ रुपए कमाए थे। यह भी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘कबीर सिंह’ के एक्टर को संदीप रेड्डी ने दी धमकी:बोले- तुम्हारा चेहरा AI से रिप्लेस कर दूंगा, एक्टर ने कहा- अपने बयान पर कायम रहूंगा

एक्टर आदिल हुसैन ने एक पॉडकास्ट में फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी कि वो किस तरह की फिल्म होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…