18th Lok Sabha: 24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, इस दौरान होंगे ये काम, स्पीकर चयन पर सबकी नजर

संसद का यह सत्र कई मायनों में अहम होने जा रहा है। 16वीं और 17वीं लोकसभा की तुलना में 18वीं लोकसभा में स्थिति कुछ अलग है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। यानी सदन में विपक्षी दलों के सांसदों की संख्या 2014 और 2019 की तुलना में अधिक होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:40:32 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 10:40:32 AM (IST)

18th Lok Sabha: 24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, इस दौरान होंगे ये काम, स्पीकर चयन पर सबकी नजर
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी दी।

HighLights

  1. 4 जून को हुई थी लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना
  2. एनडीए की सरकार को मिला बहुमत, मोदी फिर बने पीएम
  3. संसद के पहले सत्र में नए सांसदों को दिलाई जाएगी शपथ

एजेंसी, नई दिल्ली (18th Lok Sabha first session)। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा, जो नए सांसदों को शपथ दिलाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी दी।

26 जून को स्पीकर का चुनाव

किरेन रिजिजू के अनुसार, लोकसभा का यह मानसून सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। वहीं राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा।

naidunia_image

लोकसभा का यह सत्र इस लिहाज से अहम है कि 26 जून को स्पीकर यानी लोकसभा अध्यक्ष का चयन होगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार किसे यह जिम्मेदारी दी जाती है? क्या यह पद भाजपा को मिलेगा या एनडीए के किसी घटक दल को जाएगा? लोकसभा स्पीकर के चयन के बाद राष्ट्रपति का भाषण होगा। फिर सदन की कार्यवाही चलती रहेगी।

Salman Khan’s assertion recorded in Galaxy House firing case | गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग केस में सलमान खान का बयान दर्ज: 4 जून को अरबाज खान और सोहेल खान ने स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया था

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में अब दो महीने बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान का बयान लिया है। सलमान से पहले उनके भाइयों सोहेल और अरबाज का स्टेटमेंट 4 जून को रिकॉर्ड किया गया था।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने, 14 अप्रैल, रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। जिस समय फायरिंग की गई, उस समय सलमान अपने घर पर ही थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया था कि दो बाइक सवार हमलावरों ने घर पर 4 राउंड फायर किए थे।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली थी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाई गई थीं। मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज ने इस मामले में फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

सलमान खान की हत्या के लिए पाकिस्तान से मंगवाई थी AK-47

गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग करने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह दोबारा सलमान खान पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रहा था। 1 जून को इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित, ये लोग पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

टर्की से मंगवाई जिगाना पिस्टल, इसी से हुआ था सिद्धू मूसेवाला का कत्ल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान को टर्की मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान बना रहे थे। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था।

पाकिस्तान से कई खतरनाक हथियार मंगवाने की प्लानिंग थीपुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तानी सप्लायर के जरिए भी हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

सलमान खान पर रखी जा रही थी नजर

इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस को गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

मध्‍य प्रदेश में MBBS, BDS पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए सरकार देगी यह बड़ी छूट

इसके नियम भी तैयार किए जा रहे हैं। सभी राज्यों से सुझाव भी मांगा गया था। अब 20 जून को आनलाइन और आफलाइन बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इसमें काउंसलिंग के नए नियमों पर चर्चा होगी। यह नियम लागू होते हैं तो 25 जून से काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाएगी। इसके बाद एमबीबीएस और बीडीएस के अभ्‍यर्थियों को नए नियमों का लाभ मिल पाएगा।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 08:07:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 08:08:24 PM (IST)

इसी सप्ताह शासन स्तर पर दोनों संशोधनों पर निर्णय होगा।

HighLights

  1. एमबीबीएस व बीडीएस काउंसलिंग के पहले दो चरणों तक जमा नहीं करनी होगी सुरक्षा निधि
  2. काउंसलिंग को लेकर केंद्र के नियम नहीं आए तो 25 से शुरू हो जाएगा प्रवेश के लिए पंजीयन
  3. एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए पंजीयन 25 जून से शुरू करने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल और डेंटल कालेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए सरकार बड़ी छूट देने जा रही है। अब उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग में च्वाइस फिलिंग के दौरान जमा कराई जाने वाली सुरक्षा निधि अगले यानी मापअप चरण में जमा करानी होगी।

यह राशि एनआरआइ अभ्यर्थियों के लिए 10 लाख और गैर एनआरआइ के लिए दो लाख रुपये निर्धारित है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने प्रवेश नियमों में संशोधन का राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें यह प्रस्ताव किया गया है। यह भी छूट देने पर विचार चल रहा है कि दूसरे चरण में प्रवेश के बाद सीट छोड़ने पर लगने वाला 30 लाख रुपये का सीट लीविंग बांड उसके बाद आने वाले मापअप चरण से लागू किया जाएगा।

इसी सप्ताह शासन स्तर पर दोनों संशोधनों पर निर्णय होगा। दरअसल, अभ्यर्थियों से च्वाइस फिलिंग के दौरान सुरक्षा निधि इसलिए जमा कराई जाती है कि वे आवंटित सीट छोड़ें नहीं।

सीट छोड़ने पर उनकी सुरक्षा निधि राजसात कर ली जाती है। ऐसे में कई अभ्यर्थी इस डर में रहते थे कि च्वाइस फिलिंग के बाद मनपसंद सीट आवंटित नहीं हुई तो क्या करेंगे। अब शुरू के दो चरणों तक उन्हें इस तरह की शर्त से छूट देने की तैयारी है।

naidunia_image

इसके पीछे शासन का तर्क यह है कि एमबीबीएस सीटों की मारामारी रहती है। सीटें खाली नहीं रह जाती हैं। उन्हें सरलता से मापअप चरण में भरा जा सकता है। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो उन्हें कालेज स्तर काउंसलिंग (सीएलएसी) में भरा जा सकेगा।

एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए पंजीयन 25 जून से शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, इस बार से केंद्र सरकार भी काउंसलिंग को लेकर देशभर के लिए एक तरह की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है।

Sehore Information: शाहगंज के नीमटोन मोड़ पर बाइक पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की मौत

बस में करीब 35 लोग सवार थे। चौरसिया बस सर्विस की बस भोपाल से बकतरा जा रही थी। इस बीच ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब पांच एंबूलेंस की मदद से घायलों को बुदनी और होशंगाबाद के अस्पतालों में भेजा गया।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:49:24 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 08:12:51 PM (IST)

Sehore News: शाहगंज के नीमटोन मोड़ पर बाइक पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की मौत
इस दुर्घटना में करीब तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है।

HighLights

  1. बस के सामने नीमटोन मोड़ पर अचानक दो बाइक आ गई।
  2. जिन्हें बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।
  3. बस में करीब 35 लोग सवार थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि। शाहगंज/बुधनी. बुधवार की शाम लगभग छह बजे शाहंगज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप बाइक सवारों को बचाने के बावजूद बस और बाइक में भिडं़त हो गई। इसमें बाईक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो यात्री महिलाओं की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बकतरा जा रही निजी बस बुधवार की शाम जब शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप पहुंची तभी चालक ने सामने से बाइक पर आ रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में बाइक पर सवार अभयराम और मंगलसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस पर काबू नहीं रख पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार दो महिलओं चरनी बाई और आरती बाई की बस के नीचे दबने से मौत हो गई।

दोनों महिलाएं ग्राम नीमटोन निवासी बताई जाती हैं। बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहगंज और बुदनी के अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

naidunia_image

IND Vs USA T20 World Cup 2024: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल बाहर

IND Vs USA T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मैच भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:44:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 07:52:32 PM (IST)

IND Vs USA T20 World Cup 2024: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल बाहर
IND Vs USA T20 World Cup 2024

खेल डेस्क,नई दिल्ली। IND Vs USA T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मैच भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में यूएएस को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एरोन जोन्स कप्तानी संभाल रहे हैं। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका

एरोन जोन्स (कप्तान), स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

IND vs USA Taking part in XI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, अमेरिका का कप्तान बाहर, जोंस कर रहे कप्तानी
हाइलाइट्स

अमेरिका को हराकर टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच जाएगी सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे पाकिस्तान की टीम भारत की जीत की दुआ कर रही है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क की नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस विश्व कप का नासाउ में यह आखिरी मैच है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सुपर 8 में एंट्री मारेगी. बाबर आजम एंड कंपनी अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रही है. अमेरिका की हार से पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेगी. भारत और अमेरिका की टीमें अभी तक इस विश्व कप में कई मैच नहीं हारी है. दोनों टीमें के हौसले बुलंद हैं.  भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत और अमेरिका (IND vs USA) की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हैं. अमेरिका की टीम में कई खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं जो टीम इंडिया के खिलाफ छाप छोड़ने को बेताब हैं. भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 6 रन से पराजित किया वहीं अमेरिका ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी. भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच 15 जून को फ्लोरिडा में खेलेगी. भारत ने साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था. विराट के आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल हो गए हैं.

IND vs USA Climate Report: बारिश बनेगी विलेन या पूरे 20 ओवर का होगा खेल? न्यूयॉर्क में कैसा है मौसम का मिजाज, जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड

EXPLAINED: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 क्या है? कौन सी टीमें करेंगी क्वालीफाई? कब से खेले जाएंगे इसके मुकाबले

मोनांक पटेल बाहर, एरोन जोंस कर रहे कप्तानी
अमेरिका को भारत के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह एरोन जोंस यूएसए टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

अमेरिका के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

भारत के खिलाफ अमेरिका की प्लेइंग XI: स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Crew india, United States

Kuwait Constructing Fireplace: कुवैत के बिल्डिंग में काल बनी आग, 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय

Kuwait Constructing Fireplace: कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में आग लग गई। इसमें 41 लोगों के मरने की खबर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा कुवैत के समयानुसार सुबह 6 बजे हुआ। इमारत के किचन में लगी आग तेजी से पूरे इमारत में फैल गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:59 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:59 PM (IST)

Kuwait Building Fire: कुवैत के बिल्डिंग में काल बनी आग, 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय
दक्षिण कुवैत के मंगाफ में इमारत में लगी आग।

एएनआई, नई दिल्ली।। Kuwait Constructing Fireplace: कुवैत के मंगाफ शहर में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को आग लग गई। इस हादसे में करीब 41 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई भारतीय भी शामिल है। भीषण आग बुधवार सुबह छह मंजिला बिल्डिंग की किचन में लगी। बताया जा रहा है कि इमारत में 160 लोग रहते थे, जो सभी एक ही कंपनी में काम करते हैं। न्यूज एजेंसी रायटर के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी। उसका इस्तेमाल श्रमिकों के आवास के लिए किया जाता था।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

बड़ी संख्या में वहां श्रमिक थे। कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय श्रमिकों से जुड़ी आग की दुखद घटना के संबंध में दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +965 65505246 शुरू किया है। अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए हेल्पलाइन नंबर से जुड़ें। दूतावास हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

PM Modi Italy Go to: तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा, गुरुवार को इटली दौरे पर जाएंगे, G7 समिट में लेंगे हिस्सा

PM Modi Italy Go to: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा में इटली जा रहे हैं। वह जी7 में विशेष आमंत्रित सदस्य देश के तौर पर शामिल होंगे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद 15 जून को भारत वापस लौट आएंगे। जी7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक आयोजित होने जा रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 04:26:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 04:26:23 PM (IST)

PM Modi Italy Visit: तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा, गुरुवार को इटली दौरे पर जाएंगे, G7 समिट में लेंगे हिस्सा
जी7 सम्मेलन में शामिल होने इटली जाएंगे पीएम मोदी।

HighLights

  1. इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया है।
  2. तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला विदेशी दौरा होगा।
  3. विदेश सचिव विनय मोहन ने पीएम नरेंद्र मोदी के इटली जाने की पुष्टि की है।

एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi Italy Go to: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। पीएम मोदी इटली जा रहे हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वान्ना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल इटली के अपुलिया जाएंगे।

तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा

मोहन क्वान्ना ने कहा, ‘यह शिखर सम्मेलन 14 जून को आयोजित किया जाएगा, जहां भारत को आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया है।’ यह लगातार तीसरे कार्यकाल में पदभार संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की पहली विदेश यात्रा होगी।

विश्व नेताओं के साथ अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

विदेश सचिव क्वान्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

इटली के मिलान में कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के मामले पर विनय क्वान्ना ने कहा कि हमने इसकी रिपोर्ट देखी है। उन्होंने कहा, ‘हमने इसे अधिकारियों के समक्ष उठाया है। प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। विदेश सचिव ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की। इस मामले में कार्रवाई की गई है।

Sunny Dilol, who has distanced himself from politics, will make a giant announcement tomorrow | राजनीति से दूर हुए सनी देओल कल करेंगे बड़ा ऐलान: सोशल मीडिया पर दिए संकेत, बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट की कर सकते हैं घोषणा – Punjab Information

अभिनेता और गुरदासपुर के पूर्व सांसद सनी देओल 13 जून को कुछ बड़ी घोषणा कर सकते है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। हालांकि, यह खुलासा कल ही पता चलेगा।

.

कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गदर 3 या बॉर्डर 2 की भी घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि बॉर्डर 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी। ऐसे में सबकी निगाहे उन पर टिकी हैं।

सनी देओल की सोशल मीडिया पोस्ट।

सनी देओल की सोशल मीडिया पोस्ट।

पंजाब से गहरा रिश्ता

सन्नी देओल का पंजाब से गहरा रिश्ता है। उनके पिता धर्मेद्र पंजाब से है। वहीं, वह खुद गुरदासपुर के साल 2019 से लेकर 2024 तक सांसद रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में पूर्व सीनियर कांग्रेस नेता व मौजूद भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को करीब 83 हजार मतों से हराया था।

पूंजी नहीं है तो भी शुरू कर सकेंगे बिजनेस, ये सरकारी योजना करेगी मदद, ऐसे मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में मुद्रा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत आवेदक को तीन कैटेगरी में 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। खास बात यह है कि इसमें व्यापारियों को कुछ भी गिरवी नहीं रखना पड़ता ।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 03:53:41 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 03:53:41 PM (IST)

मुद्र योजना में मिलता है 10 लाख रुपये तक का लोन

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने 2015 में शुरू की थी मुद्रा योजना
  2. 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का मिलता है लोन
  3. कोलैटरल फ्री मिलेगा लोन, प्रोसेसिंग फीस भी जीरो

PM Mudra Yojana बिजनेस डेस्क, इंदौर। किसी भी व्यापार को शुरू करने के लिए पूंजी अनिवार्य है। कई बार तमाम प्रयास करने के बाद भी पर्याप्त पैसा जमा नहीं हो पाता। साथ ही बैंक से लोन लेने के लिए भी लंबी प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सरकार की एक योजना आपकी काफी मदद कर सकती है। इसमें न सिर्फ आपको आसानी लोन मिल सकता है, बल्कि इसके लिए कोई फीस भी नहीं चुकाना पड़ती।

दरअसल, व्यापार शुरू करने का सपना संजो रहे व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana- PMMY) चलाई जा रही है। आपको इस योजना के बारे में बताते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में व्यापारियों को बैंक और NBFC के माध्‍यम से लोन मिलता है। इसके जरिए 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए आवेदक से कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं वसूली जाती, हालांकि कुछ मामलों में यह नाममात्र की भी हो सकती है। इसके साथ ही यह लोन कोलैटरल फ्री (Collateral Free) होता है, यानी आपको लोन लेने के बदले कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।

naidunia_image

तीन कैटेगरी में मिलता है लोन

मुद्रा योजना तीन कैटेगरी में चलाई जाती है और इसी के तहत लोन दिया जाता है।

शिशु योजना

इस कैटेगरी में आवेदक को 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है।

किशोर योजना

आवेदक को इस कैटेगरी में 50,001 से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

तरुण योजना

इस कैटेगरी में बैंक आवेदक को पांच लाख रुपये से अधिक का लोन ले सकती है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये है।

क्या है लोन लेने की पात्रता?

  • सिर्फ भारतीय आवेदकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
  • आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए
  • आवेदक डिफाल्टर की श्रेणी में न हो
  • MSME सेक्टर के सभी उद्योग-धंधों को इस योजना के तहत लोन मिल सकता है
  • इस योजना में कॉर्पोरेट संस्थाओं और खेती के लिए लोन नहीं मिलता

ऐसे करें आवेदन?

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए सरकारी-निजी बैंकों के साथ स्मॉल फाइनेंस बैंक में आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in से फॉर्म डाउनलोड करके सभी जरूरी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं।

इन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • एड्रेस प्रूफ
  • आईडी प्रूफ

इसके अलावा बैंक द्वारा निर्धारित अन्‍य दस्‍तावेज भी अनिवार्य होंगे।

क्या है समय सीमा

  • मुद्रा योजना के तहत सामान्य तौर पर सात से दस दिन में लोन स्वीकृत हो जाता है।
  • योजना में लोन चुकाने की समय सीमा 1 से लेकर 5 साल तक निर्धारित है।