Morena Information: मुरैना के सरायछौला थाने में नकली पुलिस जवान रखने पर टीआइ लाइन अटैच, मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था युवक
सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के साथ एक नकली पुलिस जवान रहता है, जो थाने के कामकाज में दखल से लेकर सरकारी राइफल तक अपने पास रखता है। हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:40:06 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:49 AM (IST)
HighLights
- नईदुनिया में 2 जून को प्रकाशित हुई थी खबर
- थाने की रखता है राइफल, तस्करों के साथ हैं फोटो‘
- हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था
नईदुनिया न्यूज, मुरैना: थाने में भरपूर स्टाफ होने के बाद भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस जवान की तरह साथ रखना सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे को भारी पड़ा। एएसपी अरविंद ठाकुर की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने भूमिका दुबे से थाने का चार्ज छीनकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। गौरतलब है, कि सरायछौला थाने में नकली पुलिस जवान का मामला नईदुनिया ने ही उठाया था।
नईदुनिया ने 2 जून के अंक में ‘नकली पुलिस: थाने की रखता है राइफल, तस्करों के साथ हैं फोटो‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उक्त खबर में बताया गया था, कि सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के साथ एक नकली पुलिस जवान रहता है, जो थाने के कामकाज में दखल से लेकर सरकारी राइफल तक अपने पास रखता है। हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी (काम्बेट) में रहने वाला नकली पुलिसकर्मी गोलू ठाकुर के इंटरनेट मीडिया पर ऐसे वीडियो-फोटो हैं, जिनमें वह अवैध हथियाराें से लेकर अन्य आपराधिक गतिवधियों में लिप्त थाने के हिस्टीसीटर बदमाश के साथ दिख रहा है।
थाना प्रभारी की भूमिका आपत्तिजनक
नईदुनिया की खबर के बाद एसपी ने मामले में संज्ञान लिया और एएसपी डा. ठाकुर काे पूरे मामले की जांच सौंपी। एएसपी ने अपनी जांच में नकली पुलिसकर्मी मामले में थाना प्रभारी की भूमिका आपत्तिजनक पाई और नकली पुलिसकर्मी पर सरकारी रायफल होने का भी जिक्र अपनी जांच में करते हुए इसे घोर लापरवाही बताया। इस रिपोर्ट के बाद टीआई भूमिका दुबे को मंगलवार को सरायछौला थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। एएसपी डा. अरविंद ठाकुर ने बताया, कि लाइन अटैच कोई कार्रवाई नहीं होती, मामला बेहद संगीन है, इसलिए इस मामले में आगे भी थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है।

