Gwalior Police Jansunwai: पति की पहली पत्नी के साथ पहुंची महिला, बोली- धोखा देकर शादी की अब दहेज मांगते हैं
ग्वालियर एसपी आफिस में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दो महिलाएं पहुंची और अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस के सामने आरापे लगाया कि पति ने उसे नहीं बताया था कि उसकी शादी पहले ही हो चुकी है और अभी तक उसका तलाक भी नहीं हुआ था। अब पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 12:01:25 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 12:13:49 PM (IST)
HighLights
- 2019 में हुई थी महिला की शादी।
- बाद में उसे पता चला कि पति पहले भी एक शादी कर चुका है।
- इसके बाद उसने पहली पत्नी से संपर्क किया और उसके साथ पुलिस के पास पहुंची।
Gwalior Police Jansunwai: ग्वालियर। जनसुनवाई में एसपी आफिस में धोखे से शादी करने का आरोप लगाती हुई दो युवतियां अपनी शिकायत लेकर जा पहुंची। एक युवती का आरोप था कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर उससे शादी की, जबकि उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी और पहली पत्नी से कानूनी विवाद भी चल रहा है। इस बात का पता चलते ही उसने अपने पति की पहली पत्नी से संपर्क किया और मंगलवार को दोनों ने आकर एसपी आफिस में अपना आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर के रहने वाले उपदेश राठौर के खिलाफ शिकायत लेकर उनकी पहली पत्नी निशा राठौर जो उत्तराखंड में रहती है, शिकायत लेकर आई कि उसकी शादी 2019 में उपदेश के साथ हुई। कुछ समय बाद दहेज को लेकर मारपीट करने के मामले शुरू हुए।
जिसके बाद उपदेश ने निशा को घर से निकाल दिया और 2023 में प्रियंका राठौर से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद उसने उपदेश की पहली पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क होते ही दोनों महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जनसुनवाई में 331 मामले आए।
फर्जी आइडी बनाने वाले पर दर्ज हो एफआईआर
लक्ष्मीगंज की रहने वाली एक युवती ने मुस्कान, गोलू और राशिद के द्वारा शिकायतकर्ता की इंस्टाग्राम आइडी बना कर उसकी जानकारी साझा करने और आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया है। युवती ने उक्त मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कहते हुए एसपी आफिस में ज्ञापन सौंपा है। साथ ही मुस्कान पर इस पूरे मामले के पीछे शामिल होने की बात कहते हुए मामला दर्ज करने की भी बात कही है।

