Gwalior Information: रात में दरवाजा खटखटाने वाली महिला का वीडियो देख दहशत में थे लोग, पुलिस जांच में सामने आई नई कहानी
ग्वालियर शहर के चंदन नगर में रात में दरवाजा खटखटाने और घंटी बजाती महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच कर उस महिला तक पहुंच गई जिसने दरवाजा खटखटाया था। महिला ने बताया कि वह अपने साथी की तलाश कर रही थी, जिसकी वजह से एक ही बार उसने लोगों को घरों पर दस्तक दी थी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:50:57 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 11:01:48 AM (IST)
Gwalior Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा देर रात लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने व घंटी बजाने संबंधी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि एक महिला चंदन नगर में आधी रात को लोगों के दरवाजा खटखटाती है, जिससे दहशत का माहौल है।
इस बात की सूचना मिलने पर एसपी धर्मवीर सिंह ने सत्यता जानने के लिए पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। जब जांच की गई तो एक अलग ही कहानी सामने आई। पता चला कि महिला ने सिर्फ आठ जून 2024 को ही देर रात दो-तीन घरों के दरवाजे खटखटाए थे।
पूछताछ में पता चला कि वीडियो में दरवाजा खटखटाते या घंटी बजाते दिख रही महिला आपागंज पुलिस चौकी के पास अपने दोस्त विक्की के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है और उसके एक छह साल की बच्ची भी है।
महिला ने बताया कि विक्की शाक्य से उसकी दोस्ती हो गई थी और आठ जून को झगड़ा हो गया और वह उसे छोड़कर कहीं चला गया था। जिस पर उसने विक्की की तलाश में रोते हुए चंदन नगर के कुछ घरों की घंटी बजाई थी।
पुलिस ने उस महिला के दोस्त विक्की शाक्य निवासी घासमंडी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाड़ा पर एक दुकान पर काम करता है और उक्त महिला से करीब छह साल पहले मुलाकात हुई थी, तभी से उसके साथ रहता है और वह दोनों शादी करना चाहते हैं। उसने मुझे तलाशने के लिए कुछ घरों की घंटी बजाई थी, उसके बाद मेरे घर पर आ गई थी। उसका घंटी बजाने को लेकर कोई गलत उद्देश्य नही था वह मुझे खोज रही थी।

