Ghaziabad Hearth Information: गाजियाबाद में एक घर में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले, दो को बचाकर अस्पताल में कराया गया भर्ती
आग ग्राउंड फ्लोर से लगना शुरू हुई थी। इससे पहली और दूसरी मंजिल के लोग फंस गए। जिनमें पांच लोग शामिल थे, उनकी मौत हो गई है।मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 01:49:31 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 01:49:31 AM (IST)
HighLights
- गाजियाबाद में एक घर में आग लगने से पांच लोगों की मौत
- मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
- घर के अंदर फंसे थे 5 लोग, 2 लोगों को बचाया गया
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के लोनी थाना क्षेत्र के बहेटा में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान मकान में कुल सात लोग थे, जिसमें से एक बच्चे और महिला को बचा लिया गया लेकिन महिला झुलस गई है। इस आगजनी की घटना में पांच लोग घर के अंदर लही फंस गए, जिसके चलते आग से उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान घर के दो सदस्य बाहर थे।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंककर आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार बेहटा हाजीपुर में 70 वर्षीय इश्तियाक परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात में आग लगने के दौरान इश्तियाक व उनका दूसरा बेटा सारिक बाहर थे बाकी अन्य सदस्य घर पर ही थे। देर रात ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। पहली और दूसरी मंजिल के लोग फंस गए। उजमा को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य लोगों को बचाया नहीं जा सका। एडिशनल पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पांच लोगों की मौत हुई है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी. ने बताया कि देर रात मकान में आग लगने की सूचना मिली। एक बच्चे और महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पहली और दूसरी मंजिल में लगी थी।

