Delhi Water Disaster: दिल्ली जल संकट पर SC में सुनवाई जारी, उठा टैंकर माफिया का मुद्दा
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वालों को जल संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर शुरू से राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा की भाजपा सरकार को दोषी ठहरा रही है, तो भाजपा का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार हालात नहीं संभाल पा रही है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 11:14:35 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 11:14:35 AM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Water Disaster)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने हरियाणा को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया था।
बुधवार की सुनवाई में दिल्ली के टैंकर माफिया का मुद्दा भी उठा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या टैंकर माफिया के खिलाफ उसने कोई कार्रवाई की है।
साथ ही जजों ने कहा कि अगर आप (दिल्ली सरकार) टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो हम दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहेंगे।

