Chhindwara Information: कठुआ आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का सपूत आरपीएफ कांस्टेबल कबीर दास शहीद
Chhindwara Information : कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों की फायरिंग में ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आतंकी को गोली मारी, लेकिन दूसरे आतंकी ने फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।
By Ashish Mishra
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:34:57 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 10:48:05 AM (IST)

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास घायल हो गए थे। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बलिदानी आरपीएफ के कांस्टेबल छिंदवाड़ा के निवासी थे।
आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली हमले की जिम्मेदारी
कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों की फायरिंग में ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आतंकी को गोली मारी, लेकिन दूसरे आतंकी ने फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।

