PM Modi Portfolios: पीएम मोदी के पास कौन-से और कितने मंत्रालय, यहां देखिए लिस्ट, जयशंकर ने भी रचा इतिहास
Modi 3.0 Cupboard Record: लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस प्रकार नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्र में एनडीए की सरकार चला रहे हैं। यही कारण है कि मंत्रिमंडल में साथी दलों को भी स्थान दिया गया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 07:41:15 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 07:41:15 AM (IST)

HighLights
- Modi 3.0 Cupboard Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा
- NDA 3.0 Cupboard Record: भाजपा ने अपने पास रखे गृह, वित्त, विदेश, रक्षा मंत्रालय
- Modi Cupboard Record: एनडीए घटक दलों को भी मंत्रिमंडल में मिला है स्थान
एजेंसी, नई दिल्ली (Modi 3.0 Cupboard Record)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया। वित्त, विदेश, रक्षा और गृह जैसे प्रमुख मंत्रालय भाजपा ने अपने पास रखे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के मंत्रालयों में बदलाव नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कौन-कौन से मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग हैं। इनके अलावा किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए विभागों के प्रभारी भी पीएम मोदी हैं।
लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले जयशंकर पहले विदेश मंत्री
विदेश मंत्रालय एक बार फिर एस. जयशंकर को दिया गया। सोमवार को उन्होंने कामकाज भी शुरू कर दिया। इसके साथ ही जयशंकर विदेश मंत्रालय में लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले देश के पहले विदेश मंत्री बन गए हैं।
आजादी के बाद कोई भी सांंसद विदेश मंत्री के तौर पर एक कार्यकाल के बाद दूसरा कार्यकाल शुरू नहीं कर पाया है। एक अपवाद देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने लगातार 16 साल तक पीएम रहते हुए विदेश मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला था।

