न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड
हाइलाइट्स

न्‍यूयॉर्क का स्‍टेडियम अपनी खराब पिच के लिए चर्चा में है.बड़ी-बड़ी टीमें न्‍यूयॉर्क के मैदान पर रन नहीं बना पा रही हैं.भारत 120 रन का लक्ष्‍य पाकिस्‍तान के खिलाफ डिफेंड करने में सफल रहा.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, न्‍यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा होना लाजमी है क्‍योंकि क्रिकेट का महाकुंभ पहली बार अमेरिका में हो रहा है और इसके बावजूद यहां हाई स्‍कोरिंग मैच तो छोड़ दो कोई औसत दर्जे का लक्ष्‍य यानी 150 रन भी सेट नहीं कर पाया है. न्‍यूयॉर्क में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं. पाकिस्‍तान की टीम को इस पिच पर मंगलवार को कनाडा के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगी. यहां कनाडा जो काम कर चुका है, वो भारत, पाकिस्‍तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें नहीं कर पाई.

न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े बताते हैं कि यहां कुल पांच मैच खेले गए, जिसमें से दो टीमें पहले बैटिंग कर जीती. तीन टीमें रन चेज के दौरान मैच को अपने नाम करने में कामयाब हुई. आमतौर पर क्रिकेट में 150 से 160 को औसत स्‍कोर माना जाता है. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्‍कोर 106 रन है. वहीं, दूसरी पारी यानी रन चेज की बात की जाए तो यहां औसत स्‍कोर 104 ही है. ऐसे में इस वक्‍त फैन्‍स का फोकस अमेरिका में अंतरराष्‍ट्रीय मैच से ज्‍यादा न्‍यूयॉर्क के मैदान की पिच बन गई है. क्रिकेट दिग्‍गज इस पिच पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

न्‍यूयॉर्क में कनाडा सबसे आगे
न्‍यूयॉर्क की पिच पर जो काम कनाडा की टीम कर पाई, वो भारत जैसा देश भी नहीं कर सका. कनाडा के नाम यहां सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उसने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए इस पिच पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे. यह सबसे बड़ा स्‍कोर है. इस मैच में कनाडा को 12 रन से जीत मिली थी. यहां सबसे छोटा रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

क्‍या है सबसे बड़ा रन चेज?
न्‍यूयॉर्क की पिच पर सबसे बड़ा रन चेज महज 106 रन का है. साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ यह कीर्तिमान बनाया था. वहीं, अगर सबसे छोटे लक्ष्‍य को डिफेंड करने की बात की जाए तो इस मामले में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है. अफ्रीकी टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 114 रनों का लक्ष्‍य सोमवार रात खेले गए मैच में डिफेंड करके दिखाया.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, T20 World Cup

Ranbir Kapoor spoke about fights between {couples} | रिलेशनशिप में झगड़े को लेकर बोले रणबीर कपूर: आलिया से बहस होने पर मैं बोलता हूं ‘सॉरी’, कहा- मुझमें ईगो और सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि जब आलिया और उनकी बहस होती है, तो उनका क्या रिएक्शन होता है। रणबीर ने करीना कपूर खान के साथ बात करते हुए कहा- जब हमारे बीच कभी लड़ाई होती है, तो मैं बस थोड़ी दूरी बना लेता हूं।

वहीं आलिया के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि वो ऐसा नहीं करती हैं। वो वकील की तरह पेश आती हैं। अगर उन्हें लगता है कि कुछ गलत हुआ है, तो वो तब तक उस बात को नहीं छोड़ेगीं, जब तक अपनी बात प्रूफ नहीं कर देतीं।

मेरे अंदर ईगो नहीं है- रणबीर कपूर

इसके आगे एक्टर ने कहा कि मैं ऐसा लड़का हूं, जिसके पास कोई ईगो नहीं है, सेल्फ रिस्पेक्ट भी नहीं है। सही या गलत होने पर भी मैं ‘सॉरी’ कहने में बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे स्पेस का कॉन्सेप्ट पसंद है।

उन्होंने मिर्ची प्लस के लिए करीना कपूर खान के साथ बातचीत करते हुए आगे कहा कि जब किसी कपल में लड़ाई होती है, तो कभी-कभी वो एक-दूसरे को चोट पहुंचाने के लिए ऐसी बातें कह देते हैं, जो शायद उन्हें नहीं कहनी चाहिए। हालांकि, वो कहने का आपका कोई इरादा नहीं होता, लेकिन सामने वाले को लगता है कि आप सोच समझ कर ही बोल रहे हैं।

रणबीर- आलिया ने 2022 में की थी शादी

बता दें, रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।