रमजान के महीने में हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान ने आईसीसी को भेजा प्लान, भारत-पाक मैच लाहौर में…

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी मार्च में खेली जा सकती है. मेजबान पाकिस्तान ने इसके लिए आईसीसी को अपना प्लान और संभावित शेड्यूल भेज दिया है. आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 8 टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के अंतराल के बाद खेली जानी है. पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी खिताब अपने नाम किया था.

साल 2017 के बाद यह पहला मौका होगा, जब आईसीसी चैंपयंंस ट्रॉफी आयोजित की जाएगी. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पीसीबी का प्लान आईसीसी मान लेती है तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच यानी रमजान के महीने में खेले जाएंगे. रजमान मुस्लिमों का पाक महीना है. इस महीने में कई मुस्लिम सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रस्तावित योजना के मुताबिक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच तीन शहरों में खेले जाएंगे. फाइनल समेत सबसे अधिक 7 मैच लाहौर में होंगे. इसके अलावा 5 मैच रावलपिंडी और तीन मैच कराची में कराने का प्रस्ताव है. क्रिकबज के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच लाहौर में हो सकता है.

1996 के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान आईसीसी के के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. 1996 में भारत और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला गया था. इसके बाद भारत में वनडे और टी20 फॉर्मेट के तीन वर्ल्ड कप हो चुके हैं. पाकिस्तान को सुरक्षा कारणों से 1996 के बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं मिल पाई है. भारत समेत कई टीमें भी पाकिस्तान दौरे पर लंबे समय से नहीं गई हैं.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 10:14 IST

Modi Cupboard 2024: काम में जुटे मोदी के मंत्री, एस. जयशंकर, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल, भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह, सुरेश गोपी ने संभाला कार्यभार, देखिए वीडियो

एजेंसी, नई दिल्ली (Modi Cupboard 2024)। नरेंद्र मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा होने के बाद मंत्रियों को पदभार संभावना शुरू कर दिया है। मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री, जय जयशंकर ने विदेश मंत्री और भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का पदभार संभाला। (नीचे देखिए वीडियो)

#WATCH | Delhi: Dr S Jaishankar takes cost as Exterior Affairs Minister pic.twitter.com/vRsE3Hpr3m

— ANI (@ANI) June 11, 2024

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में जयशंकर ने कहा कि चीन और पाकिस्तान से जुड़ी भारत की समस्याएं अलग हैं और इनका समाधान भी अलग है।

जहां तक ​​पाकिस्तान और चीन का सवाल है, दोनों देशों के साथ रिश्ते अलग हैं और समस्याएं भी अलग हैं। चीन को लेकर हमारा फोकस रहेगा सीमा मुद्दों का समाधान ढूंढना और पाकिस्तान के साथ हम वर्षों पुराने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे का समाधान ढूंढना चाहेंगे। – एस. जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार

वीडियो: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘लोगों ने पीएम मोदी को फिर से देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। इसमें रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी। पिछले 10 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे में कई सुधार किए हैं। चाहे वह रेलवे का विद्युतीकरण हो, नई पटरियों का निर्माण, नई तरह की ट्रेनें, नई सेवाएं या स्टेशनों का पुनर्विकास हो। मोदी जी का रेलवे से भावनात्मक संबंध हैः

वीडियो: भूपेन्द्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

वीडियो: सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

वीडियो: गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्री का पदभार संभाला। इस दौरान पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

Bigg Boss OTT 3 Contestants Checklist, Ameesha patel, to viral wada pav lady | बिग बॉस OTT 3 कंटेस्टेंट्स लिस्ट: त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान 30 साल बाद करेंगी वापसी, अमीषा पटेल की फीस पर चर्चा जारी

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस OTT 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल शो के फॉर्मेट और रूल्स में कई बड़े बदलाव देखने मिलेंगे। वहीं अनिल कपूर भी बतौर होस्ट शो में ट्विस्ट लाने वाले हैं। प्रीमियर के दिन नजदीक आने के साथ-साथ शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं।गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल से भी मेकर्स की बातचीत जारी है, जबकि त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान, डॉली चायवाला, वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका को भी शो ऑफर हुआ है।

एक नजर शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट और शो से जुड़ी अपडेट्स पर-

त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान करेंगी शो से वापसी

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनम खान बिग बॉस ओटीटी 3 से वापसी करने वाली हैं। सोनम की टीम ने दैनिक भास्कर से कन्फर्म किया है कि उन्हें शो ऑफर हुआ है।

तिरछी टोपी वाले और गजर ने किया है इशारा जैसे मशहूर गानों में नजर आईं सोनम आखिरी बार साल 1994 की फिल्म इंसानियत में सनी देओल और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। सोनम ने त्रिदेव डायरेक्टर राजीव राय से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से धमकियां मिलने लगी थीं, जिसके चलते उन्होंने भारत और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और गुमनाम जिंदगी जीने लगीं। बीते साल सोनम इंस्टाग्राम से एक्टिव हुईं और पुरानी तस्वीरें शेयर कर दोबारा चर्चा में आ गईं।

अमीषा पटेल भी बन सकती हैं शो का हिस्सा, फीस पर चल रही है बातचीत

गदरः एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं अमीषा पटेल को भी बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर मिला है। एक्ट्रेस से फिलहाल मेकर्स की फीस को लेकर बात जारी है। अमीषा पटेल से पहले उनके भाई अश्मित पटेल भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका को भी ऑफर हुआ शो

सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होने वालीं वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने शो ऑफर किया है। फिलहाल उन्होंने शो साइन नहीं किया है, हालांकि उनका शो में आना लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।

डॉली चायवाला भी ले सकते हैं शो में एंट्री

सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला को भी शो ऑफर हुआ है। हाल ही में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट में डॉली चायवाला के साथ तस्वीर शेयर की थी।

पॉपुलर रेपर भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

27 साल के रेपर रोहित कुमार चौधरी को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था। हसल फेम रेपर रोहित अपने गानों से चर्चा में रहते हैं। यूट्यूब पर उनके 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

इमली एक्टर साई केतन राव ने साइन किया शो

इमली शो फेम एक्टर साई केतन राव को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स की तरफ से ऑफर मिला है। टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने शो साइन कर लिया है और तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

सना सुल्ताना के साथ भी मेकर्स की डील हुई कन्फर्म

दिलवाले, गुस्ताखी, रूह जैसे पॉपुलर म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं एक्ट्रेस सना सुल्ताना भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने वाली हैं। हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में शो से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से सना की एंट्री कन्फर्म की गई है।

अरमान मलिक भी होंगे शो का हिस्सा

बिग बॉस के खबरी पेज की मानें तो पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक को शो में साइन कर लिया गया है। अरमान मलिक सोशल मीडिया पर दो शादियां कर चर्चा में आए थे। उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक एक साथ रहती हैं और तीनों साथ मिलकर वायरल वीडियो बनाते हैं। 4 यूट्यूब चैनल्स पर उनके 28 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

पति के साथ शो में आ सकती हैं खुशी चौधरी

सोशल मीडिया सेंसेशन खुशी चौधरी भी अपने पति विवेक चौधरी के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं। उन्हें शो ऑफर हुआ है, हालांकि उन्होंने अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। खुशी और उनके पति इन्फ्लूएंसर हैं। दोनों का यूट्यूब चैनल भी है। इंस्टाग्राम पर खुशी के 8.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि उनके पति विवेक के 1.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

खतरों के खिलाड़ी 11 के बाद बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनेंगी सना मकबूल

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बन सकती हैं। सना को आखिरी बार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। एक्ट्रेस इस प्यार को क्या नाम दूं, कितनी मोहब्बत है 2, अर्जुन, आदत से मजबूर जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

तारक मेहता के टप्पू भी ले सकते हैं शो में एंट्री

रिपोर्ट्स हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्या गांधी को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। भव्या ने साल 2017 में शो छोड़ा था, जिन्हें राज अनदकत ने रिप्लेस किया था।

सलमान खान की जगह अनिल कपूर करेंगे शो होस्ट

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। जबकि दूसरे सीजन में सलमान खान शो के होस्ट थे। अब तीसरे सीजन में फिर होस्ट बदला गया है। सलमान की गह अब अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से की गई है।

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसके साथ लिखा गया है, मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा, एके (अनिल कपूर) के आने से अब सब बदलेगा। तैयार हो जाइए फॉर दिस खास सीजन ऑफ बिग बॉस ओटीटी 3, हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ।

सलमान खान लेते थे हर एपिसोड के 12 करोड़, अनिल की फीस 2 करोड़ प्रति एपिसोड

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर को बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ऐसे में वो हर वीक के 4 करोड़ चार्ज करेंगे। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान हर एपिसोड के 12 करोड़ चार्ज करते थे। ओटीटी और टेलीविजन के लिए उन्हें हर हफ्ते 25 करोड़ दिए जाते थे।

Bhopal Information: काटजू अस्पताल में फायर सेफ्टी का निरीक्षण, प्रेशर मशीन निकली खराब

टीटी नगर एसडीएम की अगुआई में टीम ने किया निरीक्षण। खामियां मिलने पर अस्पताल प्रबंधक को लगाई फटकार। दो अन्य अस्पतालों में भी की फायर सेफ्टी जांच।

Naina Devi Mandir: नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध, मर्यादित कपड़े पहनकर आने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

51 शक्तिपीठों में शामिल विश्व प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर में प्रबंधन ने रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि भक्त मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आएं। वहीं कोई श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 09:43:12 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 09:43:12 AM (IST)

Naina Devi Mandir: नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध, मर्यादित कपड़े पहनकर आने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

HighLights

  1. नैना देवी मंदिर प्रबंधन के निर्देश
  2. मंदिर में रील बनाने पर होगी कार्रवाई
  3. जब्त किया जाएगा श्रद्धालु का मोबाइल

Naina Devi Mandir धर्म डेस्क, नैनीताल। मंदिर में रील बनाने वालों पर कड़ा एक्शन लेते हुए नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम का उल्लंघन करने पर मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार चार धामों में भी रील बनाने पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

बता दें कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यहां देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। बीते दिनों एक महिला ने मंदिर परिसर में आपत्तिजनक रील बनाई थी, जो काफी वायरल हुई। मंदिर के संचालक अमर उदय ट्रस्ट प्रबंधन के प्रवक्ता शैलेंद्र मेलकानी अनुसार यह इस रील के चलते लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हुई। इसे देखते हुए अब यहां रील बनाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।

naidunia_image

मर्यादित कपड़े पहनकर आने के निर्देश

शैलेंद्र मेलकानी के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई श्रद्धालु रील बनाते हुए पाया जाता है तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे भारतीय संस्कृति के अनुरूप मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आएं।

क्यों प्रसिद्ध है यह मंदिर?

बता दें कि नैना देवी मंदिर की स्थापना के साथ कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हैं। मंदिर में मां के दो नेत्र हैं, जो नैना देवी को दर्शाते हैं। यहां नैनी झील है। माना जाता है कि जब शिव सती की मृत देह को लेकर कैलाश पर्वत जा रहे थे, तब जहां-जहां उनके शरीर के अंग गिरे वहां-वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। मान्‍यता है कि जहां पर सती के नयन गिरे थे। वहीं पर नैना देवी धाम बन गया।

Panchayat’s Pankaj Jha aka Vidhayak says Pankaj Tripathi, Anurag Kashyap are my associates | पंचायत के ‘विधायक जी’ के बदले सुर: बोले-‘पंकज त्रिपाठी और अनुराग कश्यप के बारे में कुछ गलत नहीं कहा, वो मेरे दोस्त हैं’

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम एक्टर पंकज झा इन दिनों सुर्खियों में हैं। सीरीज में उन्हें विधायक जी के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच पंकज एक इंटरव्यू में कही गई कुछ बातों की वजह से भी चर्चा में हैं।

दरअसल, पंकज झा ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में इशारों-इशारों में कुछ बातें कही थीं जिन्हें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और पंकज त्रिपाठी से जोड़कर देखा जा रहा था।

झा का कहना था कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनकर अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं।

अब इन कमेंट्स पर झा ने सफाई दी है और कहा है कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी या अनुराग कश्यप के लिए ये बातें नहीं कही थीं। पंकज ने दोनों को अपना दोस्त भी बताया है।

पंकज झा (दाएं) वेब सीरीज 'पंचायत' में विधायक के रोल में नजर आ रहे हैं।

पंकज झा (दाएं) वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक के रोल में नजर आ रहे हैं।

मैं ऐसी बातें क्यों करूंगा?

उन्होंने कहा, ‘मैंने इंटरव्यू में किसी त्रिपाठी का नाम नहीं लिया। आप मेरे इंटरव्यू सुन सकते हैं कि मैंने किसी का भी नाम नहीं लिया। मैं क्यों ऐसी बातें करूंगा? मीडिया को हमेशा मसाला चाहिए और वो इसके लिए ऐसी खबरों को अपने मुताबिक बनाते हैं।’

पंकज ने आगे कहा, ‘ऐसी खबरों का कोई सेंस नहीं है। पंकज त्रिपाठी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वो मेरे जूनियर हैं। वो मेरे बाद इंडस्ट्री में आए हैं और मैं लंबे समय से हूं। इसी तरह अनुराग कश्यप मेरे दोस्त हैं। वो मेरे लिए भाई की तरह हैं। हमने ‘गुलाल’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में साथ में की हैं। मैं क्यों उनके बारे में इस तरह की गलत बातें कहूंगा’?

पिछले इंटरव्यू में क्या कहा था पंकज झा ने?

पिछले दिनों डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में जब झा से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के रोल को लेकर उनके साथ पॉलिटिक्स हुई थी ?

इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘अगर मेरे पीठ पीछे पॉलिटिक्स होती है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। जो किसी के पीठ पीछे राजनीति करते हैं वो अमूमन कायर ही होते हैं पर अगर सामने वाले का पॉलिटिक्स से मुझे हानि कर गया तो फिर पॉलिटिक्स करने वाला जीत गया ना।’

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

झा का रोल पंकज त्रिपाठी को मिल गया

एक वाकये को शेयर करते हुए झा ने बताया था- ‘मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए पटना गया था। वहां मुझे मैसेज कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का मैसेज मिला कि वो मुझे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट करना चाहते हैं।

मैं किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करके दो दिनों पर वापस लौटा तो पता चला कि वासेपुर वाला रोल किसी और दे दिया गया है।’ बता दें कि वो रोल पंकज त्रिपाठी को मिल गया था जिससे उनकी किस्मत बदल गई थी।

इंटरव्यू में आगे झा ने यह भी कहा था कि कुछ लोग किसी का चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वो हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं इसलिए उनकी चप्पल चुरा ली।

बताते चलें कि स्ट्रगल के दिनों में पंकज त्रिपाठी जिस होटल में काम करते थे वहां एक बार मनोज बाजपेयी ठहरने के लिए आए थे। मनोज अपनी चप्पल होटल में ही भूल गए थे जिन्हें पंकज ने रख लिया था। यह किस्सा त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में सुनाया था। ऐसे में कयास ये लगाए गए थे झा ने ये बातें पंकज त्रिपाठी के लिए कही थीं।

झा ने बॉलीवुड फिल्ममेकर पर साधा था निशाना

पिछले इंटरव्यू में झा ने पंकज के अलावा डायरेक्टर पर भी निशाना साधा था। उनके कमेंट्स को अनुराग कश्यप से जोड़कर देखा गया था। उन्होंने खुद को डायरेक्टर मेकिंग एक्टर बताते हुए कहा था, ‘अगर ‘सत्या’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों से एक्टर्स के करियर बने हैं तो कई एक्टर्स ने डायरेक्टर्स का भी करियर बनाया है।

पर यहां कुल लोग बहुत ही लिजलिजे हैं। उनकी रीढ़ की हड्‌डी ही नहीं है। वो अपने शब्द तक नहीं रख पाते। कुछ डायरेक्टर्स तो इतनी बुरी स्थिति में हैं कि खुद उनके पास कोई काम नहीं है। वो एक ही प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे हैं।’

VIDEO: पाकिस्तानी क्रिकेटर का अर्शदीप और सिखों पर घटिया कॉमेंट, भज्जी ने सिखाया सबक तो लगा माफी मांगने

नई दिल्ली: भारतीय टीम जब दो दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा रही थी तो उसके प्रशंसकों का बुरा हाल था. पाक प्रशंसकों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी ऊलजलूल बातें करने लगे थे. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी हार देख आपा खो बैठे और भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की. अकमल ने सिर्फ अर्शदीप का मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि सिख धर्म पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. हरभजन सिंह ने यह कॉमेंट देख अकमल को लताड़ लगाई. इसके बाद अकमल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है.

कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर विवादित कॉमेंट भारत-पाक मैच के दौरान एआरवाई न्यूज पर की. भारत-पाकिस्तान मैच में अर्शदीप ने आखिरी ओवर फेंका था. पाकिस्तान को इस ओवर में 18 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें सिर्फ 11 रन बनाने दिए. इस तरह भारत को 8 रन से जीत मिली थी.

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

इसी मैच के दौरान अकमल एआरवाई न्यूज पर कहते दिखे रहे हैं, ‘देखें लास्ट ओवर करना है अर्शदीप सिंह को. वैसा उसका रिदम दिख नहीं रहा है. लेकिन कुछ भी हो सकता है… 12 बज गए हैं.’ ऐसा कहने के बाद अकमल ठहाका लगाने लगते हैं. इस बीच शो का होस्ट कहता है कि आखिरी ओवर में 16-17 रन काफी हो सकते हैं. इस पर अकमल हंसते हुए कहते हैं, ‘किसी सिख को नहीं देना चाहिए 12 बजे के बाद ओवर…’ कामरान अकमल के इस कॉमेंट को अपमानजनक माना गया.

Climate Replace: मानसून का इंतजार करते रह गए लोग, लू के थपेड़ों का करना पड़ रहा सामना, इन राज्यों में अलर्ट जारी

11 जून

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

12 जून

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज, जम्मू डिवीजन के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर उड़ीसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

13 जून

जम्मू डिवीजन के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी उड़ीसा के लिए येलो, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड के लिए ऑरेंज और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

14 जून

जम्मू डिवीजन के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तरी उड़ीसा के लिए येलो, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में कोंकण, गोवा के साथ उत्तरी कर्नाटक में दर्ज की गई है। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश देखने को मिली है। पूर्वोत्‍तर में असम, मेघालय और नागालैंड में भी बारिश दर्ज की गई है। मानसून महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों और उत्तरी महाराष्ट्र में आगे बढ़ गया है।

आगामी दो दिनों में यह महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से को कवर कर लेगा। साथ ही अगले दो दिनों में दक्षिण गुजरात में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है। फिलहाल अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि, इसकी अधिक तीव्रता नहीं है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

अगले पांच दिनों में कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी कर्नाटक में भारी भारी का अनुमान है। जबकि तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में भी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होगी।

Reside Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, CM साय बोले- सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Reside Baloda Bazar Violence: छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पिछले 17 मई से चल रहा सतनामी समाज का प्रदर्शन सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सोमवार शाम को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की शाम कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में आग लगा दी।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 08:55:10 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:55:10 AM (IST)

Reside Baloda Bazar Violence: नईदुनिया टीम, बलौदाबाजार। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन के सरकार एक्‍शन में आ गई है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्‍होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बतादें कि बलौदाबाजार में पिछले 17 मई से चल रहा सतनामी समाज का प्रदर्शन सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सोमवार शाम को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की शाम कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में आग लगा दी। पथराव किया, 200 से अधिक दोपहिया और करीब 50 चारपहिया वाहनों को फूंक दिया। इससे दोनों कार्यालयों में रखे अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक घंटे तक बलौदाबाजार कलेक्टर परिसर व शहर के कई इलाकों में तोड़फोड़ की। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से वहां के हालात की जानकारी ली। वहीं, प्रशासन ने

जानकारी के अनुसार 15 मई की देर रात सतनामी समाज के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब पांच किमी दूर मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिह्न जैतखाम को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपित नहीं हैं और पुलिस दोषियों को बचा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ही इस मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन समाज के लोग सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे। वे सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारी और पुलिस बल के बीच झड़प शुरू हो गई। बैरिकेड को तोड़कर भीड़ कलेक्टर परिसर में पहुंच गई। लोगों ने पथराव के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगाना शुरू कर दिया। इससे कलेक्टर परिसर के कई विभागों के दस्तावेज जलकर राख हो गए।

आग बुझाने पहुंची दमकल की कई गाड़ियों को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों और लोग फंसे हुए थे। उन्हें पुलिस ने कार्यालय के पीछे के रास्ते बाहर निकाला। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अन्य जिलों के पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। देर रात तक पुलिस के जवान पूरे शहर में गश्त करते रहे।

शांति और सौहार्द बनाए रखें : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही आइजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं रिपोर्ट भी मंगाई है। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी की अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया जा चुका है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह है जैतखाम

जैतखाम छत्तीसगढ़ की बोली भाषा का शब्द है। जैत यानी जय और खाम यानी खंभा। जैतखाम मूलरूप से सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है, जो उनके संप्रदाय का प्रतीक है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, छह जून को समाज प्रमुखों से बात के बाद प्रदर्शन खत्म करने पर सहमति बन गई थी। घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बलौदाबाजार एसएसपी सदानंद कुमार ने कहा, सतनामी समाज ने शांतिपूर्ण आंदोलन का आह्वान किया था, लेकिन सभी ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया। कलेक्ट्रेट परिसर में गाड़ियों में आग लगा दी।

भाजपा विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे लोगों के बीच असमाजिक तत्व शामिल होकर लोगों को उकसाया। इस कारण हिंसा हुई। मैं समाज के लोगों से अपील करता हूं कि शांति व्यवस्था बनाए रखें।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, शासन-प्रशासन द्वारा यदि समय पर आवश्यक कदम उठाए गए होते तो लोगों की नाराजगी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

देर रात पुलिस ने किया दावा

– लगभग 100 मोटरसाइकिल और 30 से अधिक चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

– भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट एवं भीम क्रांतिवीर सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा मचाया गया उत्पात।

– 25 से अधिक पुलिसकर्मी व कर्मचारी अधिकारी गंभीर रूप से घायल।

Shivraj Singh Chouhan की अगुवाई में ही मप्र बना कृषि क्षेत्र में अग्रणी, 7 बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड

पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास पर फोकस किया। इसे देखते हुए ही उन्हें प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू करके पहले चार और फिर छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की व्यवस्था लागू की।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 09:54:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:43:35 AM (IST)

Shivraj Singh Chouhan की अगुवाई में ही मप्र बना कृषि क्षेत्र में अग्रणी, 7 बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड
मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से 5 मंत्री बनाए गए हैं।

HighLights

  1. शिवराज को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व
  2. ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी
  3. डा. वीरेंद्र संभालेंगे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों को मंत्रालयों का दायित्व सौंप दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण के साथ ग्रामीण विकास जैसे बड़े मंत्रालय का जिम्मा सौंपकर भरोसा जताया गया है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना। सात बार कृषि कर्मण अवार्ड जीता। गेहूं के उपार्जन में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार देश में मिसाल बने और कई राज्यों ने उन्हें अपनाया।

सिंधिया को संचार

उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दायित्व मिला है। मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से 5 मंत्री बनाए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान को उनके कद के अनुरूप महत्वपूर्ण मंत्रालय का दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी। मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान रहे हैं और शिवराज सरकार में कृषि क्षेत्र में कई नवाचार किए गए थे।

मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ी

कृषि विकास दर दहाई में लगातार बनी रही। सिंचाई क्षमता 45 लाख हेक्टेयर हो गई। इसका लाभ उत्पादन में वृद्धि के रूप में किसानों को मिला। जब उपज की कीमतें बाजार में समर्थन मूल्य से कम थीं तो उन्होंने भावांतर जैसी योजना लागू की, जिसमें अंतर की राशि का भुगतान सरकार की ओर से किया गया। समर्थन मूल्य पर उपार्जन की गारंटी किसानों को दी। भू-राजस्व संहिता के प्रविधानों में संशोधन करके आपदा की स्थिति में किसानों को होने वाली क्षतिपूर्ति में कई गुना की वृद्धि की।

naidunia_image

पीएम फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ जैविक और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना के लिए कदम उठाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू करके पहले चार और फिर छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की व्यवस्था लागू की। कृषि को उद्यानिकी और पशुपालन से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रयास हुए।

पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास पर फोकस किया। इसे देखते हुए ही उन्हें प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले मध्य प्रदेश के ही नरेन्द्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का दायित्व दिया था। इसके पहले उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय था। डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को दायित्व दिया है। पहली बार राज्य मंत्री बने दुर्गादास उइके को जनजातीय कार्य और सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।

किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा

कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सशक्त तथा संपन्न किसान समृद्ध भारत का आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण तथा गांवों का उत्थान है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। हमारी सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा।