USA vs IND: कनाडा और पाकिस्तान को हराकर अब भारत से सामना करने को तैयार अमेरिका, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

सूर्यकुमार और बुमराह से रहेगी उम्मीदें

पाकिस्तान को हराकर अमेरिका ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है। अब उनकी नजर भारतीय टीम को शिकस्त देकर सबसे बड़ा उलटफेर करने पर होगी। अगर वह यह कारनामा करनें में कामयाब हो गए तो फिर सुपर-8 में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी। जिस तरह टीम इंडिया का मध्यक्रम पाक के खिलाफ लड़खड़ा गया था। उसका फायदा यूएएस के गेंदबाज उठाने की कोशिश करेंगे। वक्त आ गया है कि भारतीय बल्लेबाज अपने बैट की गूंज पूरी दुनिया को सुनाएं। खासकर सूर्यकुमार यादव को अपने बल्ले का दम दिखाना होगा, क्योंकि उन्हें इस फॉर्मेट का उस्ताद कहां जाता है। ऐसे में अमेरिका के सामने अपने बैट की खामोशी को तोड़ना होगा।

टीम इस प्रकार हैं

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका

मोनांक पटेल (कप्तान), एरन जोंस, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिह, जेसी सिह, मिलिद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

अमेरिका की संभावित प्लेइंग 11

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), ऐंड्रियस गौस, एरन जोंस, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नॉस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका बनाम भारत ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर- ऋषभ पंत

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली, एरन जोंस, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, कोरी एंडरसन, अक्षर पटेल

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर

IND vs US Dwell Streaming: अमेरिका को हल्‍के में लेने की भूल नहीं करेगा भारत…फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच
हाइलाइट्स

भारत और अमेरिका प्‍वाइंट्स टेबल पर पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं. भारत और यूएस दोनों ही टीमों ने लीग मैच में पाकिस्‍तान को मात दी है.भारत और अमेरिका में से जो जीतेगा वो प्‍वाइंट्स टेबल को भी लीड करेगा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान को पटखनी देने के बाद अब भारत की टीम को अपने अगले मुकाबले में बुधवार को मेजबान अमेरिका का सामना करना है. इस मुकाबले को जीतना जितना जरूरी भारत के लिए है, उससे कहीं ज्‍यादा जरूरी बाहर बैठ कर मैच देखने वाले पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के लिए भी होगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पाकिस्‍तान के सुपर-8 में पहुंचने का रास्‍ता अब भारत और अमेरिका के रहमो करम पर ही टिका है. भारत अगर यह मैच जीत जाता है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. अमेरिका की स्थिति भी भारत जैसी ही है. पाकिस्‍तान और आयरलैंड को मात दे चुकी यह टीम अगर भारत के खिलाफ कोई उलटफेर करने में कामयाब हो जाती है तो वो टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अगले चरण में पहुंच जाएगी.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
बुधवार, 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला खेला जाएगा.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला भारत में रात आठ बजे से शुरू होगा.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?
स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिन्‍दी और अन्‍य भाषाओं में भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला देखा जा सकता है. दूरदर्शन पर भी फ्री में भारत-यूएस मैच का लुत्‍फ उठाया जा सकता है.

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?
डिजनी हॉट स्‍टार एप के माध्‍यम से मोबाइल पर भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 देखा जा सकता है.

Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Crew, Dwell Streaming, T20 World Cup

Mohan Charan Majhi: कौन हैं मोहन चरण माझी, ओडिशा के होंगे नए CM

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन चरण माझी को अपना नेता चुन लिया है। वह ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मोहन चरण मांझी ओडिशा की क्योंझर सीट से चुनाव लड़े थे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 06:21:42 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 06:57:28 PM (IST)

Mohan Charan Majhi: कौन हैं मोहन चरण माझी, ओडिशा के होंगे नए CM
मोहन चरण माझी का परिचय।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन चरण माझी को अपना नेता चुन लिया है। वह ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ बुधवार को दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। केवी सिंह देव और प्रवती परिदा डिप्टी सीएम की भूमिका में होंगे।

मोहन चरण माझी ओडिशा की क्योंझर सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने बीजू जनता दल की नीना माझी को 11,577 वोटों से हराया है। उनको 87,815 वोट मिले, जबकि नीना 76,238 वोटों पर ही सिमट गईं।

चार बार क्योंझर से चुने गए विधायक

मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को ओडिशा के क्योंझर में हुआ था। वह अभी 52 साल के हैं। उन्होंने क्योंझर से ही अपनी राजनीति की शुरूआत की। वह यहां से चार बार विधायक बने।

मोहन माझी पर 95.58 लाख रुपए का कर्ज

मोहन माझी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 1.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने 95.58 लाख रुपए उधार ले रखे हैं। ओडिशा के नए सीएम ने ग्रेजुएशन किया है।

पत्नी के नाम पर जमा हैं 10.92 रुपए

मोहन माझी ने पत्नी डॉ. प्रियंका मरंडी की संपत्ति के बारे में जानकारी देते हुए हलफनामे में लिखा है कि पत्नी के पास 50 हजार रुपए नगद रखे हैं। उनके 9 बैंक खातों में अकाउंट है, जिसमें 10.92 लाख रुपए जमा है। उनकी पत्नी ने एसबीआई में 51 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट भी कर रखी है। मोहन माझी ने शेयर या बॉन्ड में निवेश नहीं किया है।

माझी का आरएसएस से गहरा जुड़ाव

माझी आरएसएस से खास जुड़ाव रखते हैं। उनकी एक तेज तर्रार आदिवासी नेता की छवि है। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। वह क्योंझर से चार बार लगातार विधायक बने हैं, इसलिए शासन की उनको उच्छी समझ भी है। 2023 में सत्र के दौरान माझी पर आरोप लगा कि उन्होंने स्पीकर के पोडियम पर दाल फेंकी थी। उनको सस्पेंड कर इसकी सजा दी थी। उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने दाल भेंट की थी।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….

Kannada actor darshan thoogudeepa and spouse accused of homicide, arrested | कन्नड़ स्टार पर लगा हत्या का आरोप: दर्शन थूगुदीपा और पत्नी की मैसूर के फार्महाउस से हुई गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था विवाद

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ के पॉपुलर एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनकी पत्नी को 11 जून को बैंग्लोर पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों की गिरफ्तारी फार्मेसी कंपनी में काम करने वाले एक शक की हत्या के मामले में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, दर्शन थुगूदीपा और उनकी पत्नी के खिलाफ 9 जून को शिकायत दर्ज की गई थी। दोनों को बैंग्लोर ने मैसूर के फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, बैंग्लोर के चितादुर्गा इलाके में रहने वाले रेणुकास्वामी नाम के शख्स की हत्या में एक्टर दर्शन का नाम सामने आया है। रेणुकास्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में बरामद हुआ था। शव मिलने की सूचना कुछ स्थानीय लोगों ने तब पुलिस को दी, जब कुछ कुत्ते नाली में पड़े शव को घसीट रहे थे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ था विवाद

मृतक रेणुकास्वामी एक फार्मेसी कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्ट्रेस पवित्रा गौडा पर कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स किए थे। इससे दर्शन काफी नाराज हुए थे। पुलिस ने दर्शन के साथ-साथ एक्ट्रेस पवित्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

हाल ही में आई एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंग्लोर पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि दर्शन थूगुदीपा से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए एक शख्स ने दर्शन थूगुदीपा का नाम बताया था। वहीं दूसरी तरफ मृतक की मां ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिससे आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Auto-Sweep Facility: सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करने पर भी मिलेगा FD जैसा ब्याज, ऐसे उठाएं लाभ

प्रत्येक बैंक द्वारा ग्राहकों को ऑटो-स्वीप फैसिलिटी दी जाती है। इस फैसिलिटी के तहत सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करने पर भी एफडी की तरह ही ब्याज मिलता है। प्रत्येक बैंक में इस सुविधा का नाम और इसका लाभ उठाने के लिए मापदंड भी अलग-अलग होता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 03:53:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 03:53:23 PM (IST)

ऑटो-स्वीप फैसिलिटी

HighLights

  1. प्रत्येक बैंक में मिलता है ऑटो-स्वीप फैसिलिटी का लाभ
  2. सेविंग अकाउंट की तुलना में अधिक मिलता है ब्याज
  3. पांच साल तक की हो सकती है ऑटो-स्वीप फैसिलिटी

Auto-Sweep Facility बिजनेस डेस्क, इंदौर। आज के दौर में अच्छा रिटर्न पाने के लिए हर कोई निवेश करने लगा है। सुरक्षित निवेश के लिए अधिकतर निवेशक एफडी को चुनते हैं। वहीं कई लोग सेविंग अकाउंट में पैसा रखते हैं, लेकिन पर अधिक ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में बैंक की एक स्कीम ऐसी भी है, जिसमें सेविंग अकाउंट में पैसे जमा करने पर भी एफडी की तरह ही ब्याज मिलता है। यह स्‍कीम सभी बैंकों द्वारा चलाई जाती है।

बैंक द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा का नाम ऑटो-स्वीप फैसिलिटी है। इसके सुविधा का लाभ पाने के लिए बैंक में आवेदन देना होगा। इस सुविधा के तहत बैंक अकाउंट में एक निर्धारित राशि के बाद जितना भी पैसा जमा करते हैं, उस रकम पर आपको सेविंग अकाउंट की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है।

naidunia_image

उदाहरण के तौर पर आपके सेविंग अकाउंट में ऑटो-स्वीप के लिए 10 हजार रुपयेकी राशि तय है। ऐसे में 10 हजार रुपये तक की राशि जमा करने पर सामान्य ब्याज ही मिलेगा। जैसे आप इस राशि से अधिक रकम अकाउंट में जमा करते हैं, वह ऑटोमेटिक स्वीप-इन डिपॉजिट में ट्रांसफर हो जाएगी और इस पर आपको सामान्‍य से अधिक ब्याज मिलेगा।

स्वीप-इन डिपॉजिट का सामान्‍य टेन्योर पांच साल के लिए होता है। हालांकि, अलग-अलग बैंक के हिसाब से टेन्योर बदल भी सकता है। साथ ही इस सुविधा का नाम भी हर बैंक में अलग होता है।

किस बैंक में क्या है नाम?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेविंग प्लस अकाउंट (State Financial institution of India Financial savings Plus Account)
एचडीएफसी बैंक (HDFC Financial institution) स्वीप-इन फिक्स्ड डिपॉजिट (HDFC Sweep-in Mounted Deposit)
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Financial institution) फ्लेक्सी डिपॉजिट

किन्हें मिलेगा इस सुविधा का लाभ?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रत्येक बैंक ने अलग-अलग मापदंड निर्धारित कर रखे हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कम से कम 25 हजार रुपये की एफडी ओपन करना जरूरी है।

Mohan Charan Majhi: मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Odisha New CM: मोहन मांझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्य के नए सीएम का चयन भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव शामिल हुए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 06:05:06 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 06:05:06 PM (IST)

मोहन चरण मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री।

एएनआई, नई दिल्ली। Odisha New CM Mohan Charan Majhi: मोहन मांझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक का 24 साल का कार्यकाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद समाप्त हो गया। राज्य के नए सीएम का चयन भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव शामिल हुए।

खबर अपडेट की जा रही है।

Bhopal Information: वर्षा से पहले हटाया जाए नालों और पुलों पर पसरा अतिक्रमण

संभागायुक्त ने कहा कि बाढ़ राहत और बचाव के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग दल बनाकर हर जिले में वाट्सएप समूह भी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले, खाद्यान्न आदि की व्यवस्था के साथ अस्थायी आश्रय स्थलों का अभी से चयन करने के लिए कहा है। उन्होंने प्रत्येक टीम के आपसी समन्वय और प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 05:40:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 05:40:34 PM (IST)

Bhopal News: वर्षा से पहले हटाया जाए नालों और पुलों पर पसरा अतिक्रमण

HighLights

  1. संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा ने दिए अधिकारियों को निर्देश
  2. बाढ़ से निपटने की गई तैयारियों को लेकर की समीक्षा
  3. भोपाल जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर नदी-नालों और जल भराव वाले सभी क्षेत्रों सहित पुल-पुलियों और बसाहट में हुए अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाने की कार्रवाई शुरू करें। इसके साथ ही नालों और नालियों की साफ-सफाई प्रमुखता से की जाए। सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें और प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह निर्देश संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा ने मंगलवार को भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए हैं। वह बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है साथ ही संभावित जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। नालों की सफाई का कार्य पूर्व से ही चल रहा है। जलभराव की समस्या से निपटने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

संभागायुक्त ने कहा कि बाढ़ राहत और बचाव के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग दल बनाकर हर जिले में वाट्सएप समूह भी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले, खाद्यान्न आदि की व्यवस्था के साथ अस्थायी आश्रय स्थलों का अभी से चयन करने के लिए कहा है। उन्होंने प्रत्येक टीम के आपसी समन्वय और प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस, राजस्व, नगर निगम और नगर पालिका,जल संसाधन, लोक निर्माण, आपदा प्रबंधन आदि विभागों को तत्काल प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों के जलाशयों की स्थिति का आकलन कर लें और अतिवर्षा की स्थिति में जलाशयों से पानी छोड़ने की विस्तृत और समयबद्ध रणनीति बनाएं। अचानक पानी छोड़ने की स्थिति नहीं आना चाहिए और डेम की लगातार मानीटरिंग कर ऐसी प्लानिंग होना चाहिए कि बाढ़ की स्थिति ही पैदा नहीं हो। उन्होंने हर डेम के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाने के लिए भी कहा है।

पाकिस्तान टीम पर मंडराया टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा, जानिए कैसे सुपर-8 में बनेगी जगह

Pakistan Cricket Group: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। पाकिस्तान को शुरुआती दो मुकाबलों में हार नसीब हुई है। टीम के लिए सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 04:57:33 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:57:33 PM (IST)

पाकिस्तान टीम पर मंडराया टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा, जानिए कैसे सुपर-8 में बनेगी जगह
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं।
  2. उनके सामने ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा है।
  3. पाकिस्तान का अगला मैच कनाडा के खिलाफ है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Group T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम की हालत नाजुक नजर आ रही है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए हैं। अब उनके सामने सुपर-8 में पहुंचने की चुनौती है।

पाकिस्तान के सामने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा है। पाक को पहले मुकाबले में अमेरिका ने सुपर ओवर में पटखनी दी थी। इसके बाद दूसरा मैच भारत के खिलाफ 9 जून को हुआ। जिसमें टीम 120 रनों का लक्ष्य चेज नहीं कर सकी और 6 रन से हार गई। आइए जानते हैं पाकिस्तान टीम के लिए क्वालिफाई का समीकरण।

पाकिस्तान सुपर-8 में कैसे पहुंचेगी?

पाकिस्तान को अब ग्रुप स्टेज में दो मैच खेलने हैं। अगला मैच 11 जून को कनाडा से है। इसके बाद 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। बाबर ब्रिगेड को दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर कोई भी मैच बारिश की भेंट चढ़ता है या रद्द हो जाता है, तो पाक का टी20 विश्व कप का रास्ता बंद हो जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत और अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी।

नहीं तो अमेरिका कर लेगी क्वालीफाई

पाकिस्तान को अपने दोनों मैच जीतने के साथ दुआ करनी होगी की यूएएस और कनाडा अपने बाकी मैच हार जाएं। अगर अमेरिका के अगले मैच भारत और आयरलैंड के खिलाफ हैं। अब यूएएस और पाक के मैचों में बरसात नहीं आनी चाहिए। अगर इन दोनों मुकाबलों में बारिश आती है। कोई भी मैच रद्द हो जाचा है, तो मैन इन ग्रीन का टी20 विश्व कप का सफर खत्म हो जाएगा। उस स्थिति में अमेरिका क्वालिफाई कर सकती है।

मौसम बिगाड़ ना दे खेल

हालांकि मौसम पाकिस्तान के खिलाफ जाता दिख रहा है। दरअसल 11-12 जून को न्यूयॉर्क में बारिश हो सकती है। 11 जून को पाकिस्तान बनाम कनाडा और 12 जून को भारत बनाम अमेरिका मैच है। अगर कोई भी मैच बारिश से धुलता है, पाक का पत्ता कट जाएगा।

नवनीत, परगट, दिलप्रीत, निखिल, श्रेयस… आज पाकिस्‍तान का कनाडा के इन क्रिकेटर्स से पड़ेगा पाला, हारे तो काम तमाम
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान का सामना आज पाकिस्तानी मूल के कप्‍तान से है. कनाडा के प्‍लेइंग-11 में 5 भारतीय मूल के क्रिकेटर्स भी मौजूद हैं.पाकिस्‍तान अगर कनाडा से हारा तो टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो जाएगा.

नई दिल्‍ली. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाकिस्‍तान की टीम को आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में कनाडा का सामना करना है. पाकिस्‍तान के लिए यह मैच करो-मरो जैसा है. जरा सी चूक उनके सुपर-8 में पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर सकती है. अमेरिका से मिली हार के बाद पाकिस्‍तान को अगले ही मैच में भारत के सामने शिकस्‍त झेलनी पड़ी. ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर पाकिस्‍तान की टीम का मुकाबला आज भारत से है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि कनाडा की टीम में एक या दो नहीं बल्कि पांच प्‍लेयर भारतीय मूल के हैं. इतना ही नहीं टीम के कप्‍तान साद बिन जफर पाकिस्‍तानी मूल के हैं. वो मूल रूप से पाकिस्‍तान के पंजाब के गुजरांवाला के रहने वाले हैं.

नवनीत धालीवाल कनाडा की टीम के ओपनिंग बैट्समैन हैं. चंडीगढ़ में जन्‍मे धालीवाल ने अमेरिका के खिलाफ खेले गए अपने टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में अर्धशतक ठोका था. उनके बैट से छह चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 44 गेंदों पर 61 रन निकले थे. ऑलराउंडर परगत सिंह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ के रहने वाले हैं. वो कनाडा की टीम में नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं. ठीक ठाक बैटिंग के साथ-साथ परगत ऑफ स्पिन बॉलिंग भी करते हैं.

यह भी पढ़ें:- न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड

श्रेयस मोव्वा ने 200 की स्‍ट्राइकरेट से बनाए रन
आज पाकिस्‍तान के खिलाफ कनाडा की टीम में विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी भारतीय मूल के श्रेयस मोव्वा संभालेंगे. 30 साल के मोवा नंबर-5 पर बैटिंग करते हैं. अमेरिका के खिलाफ मैच में उन्‍होंने 16 गेंदों पर 32 रन की विस्‍फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उन्‍होंने दो चौके और इतने ही छक्‍के भी लगाए. भारतीय मूल के दिलप्रीत सिंह कनाडा की टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. नंबर-6 पर विस्‍फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. 29 साल के ऑफ स्पिनर निखिल दत्‍त भी कनाडा की टीम का हिस्‍सा हैं.

कनाडा के पास पाकिस्‍तानी कप्‍तान
पाकिस्‍तान को अगर ये मैच जीतना है कि पाकिस्‍तानी कप्‍तान और प्‍लेइंग-11 में मौजूच पांच भारतीय मूल के क्रिकेटर्स के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ उतरना होगा. अन्‍यथा बाबर आजम एंड कंपनी का टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना चूर-चूर हो जाएगा.

Tags: Canada Information, Icc T20 world cup, Pakistan cricket staff, T20 World Cup

RSS ने गिनाईं BJP की खामियां, बताया लोकसभा चुनाव क्यों नहीं कर सकी कमाल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारणों का जिक्र किया है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा के प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था। भाजपा नतीजों में वह 240 पर ही सिमट गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 05:13:10 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 05:13:10 PM (IST)

RSS ने गिनाईं BJP की खामियां, बताया लोकसभा चुनाव क्यों नहीं कर सकी कमाल
आरएसएस ने खोला बीजेपी की हार राज

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा के प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था। हर एग्जिट पोल भाजपा को 300 सीटों के पार दिखा रहा था, लेकिन नतीजों में वह 240 पर ही सिमट गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारणों का जिक्र किया है।

आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ में एक लेख छिपा है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अति आत्मविश्वास में दिख रहे थे। यही वजह है कि भाजपा का परिणाम बहुत निराशाजनक था। कार्यकर्ता जनता से कट गए थे। वह उनकी ना सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे ही बैठे थे।

चुनाव रिजल्ट से सबक लेने की जरूरत

आरएसएस ने कहा कि भाजपा ने जमीन पर ‘स्वयंसेवकोंं’ का बिल्कुल सहयोग नहीं किया था। भाजपा ने काम करने वाले कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा। वह उन कार्यकर्ताओं के भरोसे बैठे रहे, जो ‘सेल्फी’ के जरिए प्रचार कर रहे थे। आरएसएस मेंबर रतन शारदा ने लिखा कि भाजपा को निराशाजनक प्रदर्शन से सबक सीखने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में भाजपा की राजनीति से कार्यकर्ता आक्रोशित

उन्होंने आगे लिखा कि महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा आक्रोश था। वह राज्य में भाजपा की राजनीति को पसंद नहीं कर रहे थे। एनसीपी (अजीत गुट) के भाजपा के साथ गठबंधन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नापसंद किया। भाजपा के इन निर्णयों की वजह से पार्टी की साख राज्य में कम होती चली गई।

मतदाताओं तक एजेंडे को ले जाना पार्टी की जिम्मेदारी

रतन शारदा ने कहा कि यह पार्टी की जिम्मेदारी होती है कि वह मतदाताओं तक पहुंचे। उन पार्टी के एजेंडे, साहित्य पहुंचाए। भाजपा का महाराष्ट्र में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है, क्यों कि 23 सीटों पर लड़कर वह केवल नौ सीटें ही जीत पाई है।