टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान अभी जिंदा है! बाबर-रिजवान की धांसू पारी से कनाडा को रौंदा, अब आगे क्‍या?

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान को आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पहली जीत नसीब हुई है. मोहम्‍मद रिजवान के अर्धशतक और बाबर आजम की सधी हुई पारी के दम पर पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी. इसके साथ ही वो प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर आ गए हैं. इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को सुपर ओवर के रोमांच के बाद हराया था. फिर भारत के सामने यह टीम महज 120 रनों का लक्ष्‍य भी नहीं चेज कर पाई थी. प्‍वाइंट्स टेबल में पाकिस्‍तान इस मैच से पहले तक पांच टीमों में चौथे स्‍थान पर था.

कनाडा की टीम ने एरोन जॉनसन के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मोहम्‍मद रिजवान की धांसू बैटिंग के दम पर पाकिस्‍तान ने दो ओवर पहले ही यह मैच अपने नाम कर लिया. मोहम्‍मद आमिर मैन ऑफ द मैच बने, जिन्‍होंने अहम दो विकेट निकालकर कनाडा को बैकफुट पर धकेल दिया था.

यह भी पढ़ें:- Humorous Video: जब अफरीदी-सिद्धू की न्‍यूयॉर्क में हुई मुलाकात, भारतीय दिग्‍गज बोला- ‘है कोई इससे सोना मुंडा..’

पाकिस्‍तान की शुरुआत लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान खास अच्‍छी नहीं रही. सैम आयूब को इस मैच में मौका दिया गया था लेकिन वो 12 गेंद का सामना करने के बाद महज छह रन ही बना पाए. यहां से आगे मोहम्‍मद रिजवान का साथ निभाने के लिए बाबर आजम मैदान में आए. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी. दोनों ने साथ मिलकर 63 रन जोड़े. बाबर ने 33 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. मोहम्‍मद रिजवान ने नाबाद 53 गेंदों पर 53 रन बनाए.

एरोन जॉनसन अकेले कनाडा को संभाला
एरोन जॉनसन ने कनाडा को शानदार शुरुआत दिलाई. पहले ही ओवर में टीम ने 11 रन ठोक अपने इरादे साफ कर दिए थे. हालांकि ज्‍यादा देर वो इस तेजी से रन नहीं बना सके. तीसरे ओवर में नवनीत धालीवाल आउट हुए. छठे ओवर की पहली गेंद पर परगम सिंह भी कैच आउट हुए. एरोन जॉनसन एक छोर पर डटे रहे. बीच-बीच में उन्‍होंने  शानदार चौके छक्‍के लगाए और स्‍कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया. जॉनसन ने 44 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्‍होंने चार चौके और इतने ही छक्‍के लगाए. दूसरे छोर पर साथ नहीं मिल पाने के कारण वो बड़ा लक्ष्‍य सेट नहीं कर पाए.

पाकिस्‍तान के लिए अब आगे क्‍या?
पाकिस्‍तान को अब अगले मैच में आयरलैंड के खिलाफ न सिर्फ जीत दर्ज करनी है बल्कि बड़े अंतर से उन्‍हें हराकर अपनी नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा. इसके बाद यह दुआ करनी होगी कि भारत की टीम बुधवार को अमेरिका को हरा दे. साथ ही यह भी उम्‍मीद करनी होगी कि अमेरिका अपने आखिरी मैच में कनाडा से हार जाए. तभी वो बेहतर रन रेट के आधार पर सुपर-8 में पहुंच सकते हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket staff, T20 World Cup

New Military Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जनरल मनोज पांडे की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेवा के नए प्रमुख होंगे। उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को भारतीय सेवा के नए प्रमुख के तौर पर जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जरनल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। इसी साल 19 फरवरी को उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 11:44:21 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 12:22:57 AM (IST)

New Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जनरल मनोज पांडे की लेंगे जगह

HighLights

  1. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख
  2. रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र उपेंद्र द्विवेदी बने सेना प्रमुख
  3. भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी भी रीवा में जन्में, यहीं पढ़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर : मध्य प्रदेश के रीवा जिले का नाम एक बार फिर देश में रोशन हुआ है। जिले के गढ़ गांव में जन्मे उपेंद्र द्विवेदी नए भारतीय सेना प्रमुख होंगे। सैनिक स्कूल रीवा के 1973 से 1981 बैच के छात्र रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी अति विशिष्ठ सेवा मेडल, जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान रहे हैं। देश में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी विशेष महारत है।

रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र उपेंद्र द्विवेदी बने सेना प्रमुख

उपेंद्र द्विवेदी का जन्म एक जुलाई, 1964 को रीवा में हुआ था। दिसंबर 1984 में उन्हें जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में कमीशन दिया गया। बाद में उन्होंने उसी यूनिट की कमान भी संभाली। 39 साल से अधिक के अपने सैन्य करियर में जनरल द्विवेदी ने उत्तरी सेना कमांडर, महानिदेशक (डीजी) इन्फैंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों सहित विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।

भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी भी रीवा में जन्में, यहीं पढ़े

रीवा के ही दिनेश त्रिपाठी संभाल रहे नौसेना की कमान रीवा में जन्मे दिनेश त्रिपाठी वर्तमान में भारतीय नौसेना प्रमुख हैं। वे 30 अप्रैल 2024 से इस पद को सुशोभित कर रहे हैं। एडमिरल त्रिपाठी इस जिम्मेदारी से पहले नौसेना के उपप्रमुख थे। त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को रीवा में हुआ था। वे सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। एक जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वर्तमान में थलसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सरकार ने अगला थलसेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 जून की दोपहर से प्रभावी होगी। जनरल मनोज पांडे को 31 मई को रिटायर होना था लेकिन उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के बाद थलसेना में वरिष्ठतम अधिकारी दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह हैं।

Asmit Patel bought overwhelmed up within the struggle between Sohail and Sikandar | सोहेल और सिकंदर के झगड़े में पिट गए अस्मित पटेल: एक्टर ने कहा- लड़ाई छुड़ाने के चक्कर पड़ी मार और मिली गाली

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्टर कभी रिया सेन के साथ MMS लीक होने वाली घटना पर सफाई दे रहे हैं, तो कभी मल्लिका शेरावत का गला घोटने वाली घटना पर बात कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के भाई सोहेल खान और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर के बीच हुए झगड़े का खुलासा किया है।

अस्मित पटेल ने कहा- एक बार नाइटक्लब में सोहेल खान और सिकंदर खेर किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। दोनों की लड़ाई छुड़ाने के चक्कर में दोनों के मुक्के मुझे झेलने पड़े। मैं उन दोनों को अलग कर रह था। सिकंदर ने मुझे धक्का देते हुए बोला कि तू बीच में क्यों पड़ रहा है? मैं उसे बचाने की कोशिश कर रहा था और उसने मुझे गली दी, हाथ उठाया।

अस्मित पटेल ने कहा- जब सिकंदर ने मुझपर हाथ उठाया तो मैंने भी उसपर हाथ उठा दिया। इसकी वजह से अब भी मुझसे नाराज है। जब कि उस लड़ाई तो मैं शामिल ही नहीं था। मैं वहां से सिकंदर को बाहर लाने की कोशिश कर रहा था,ताकि झगड़ा शांत हो जाए।

जब अश्मित पटेल और रिया सेन का एक MMS लीक हुआ। उस समय अश्मित को इस पर दोषी ठहराया गया था। साथ ही उनका रिया से रिलेशनशिप भी खत्म हो गया था। अब सालों बाद अश्मित ने MMS लीक पर सफाई दी है।

पढ़े पूरी खबर

https://www.bhaskar.com/leisure/bollywood/information/ashmits-clarification-on-leaking-of-mms-with-riya-133144174.html

अश्मित पटेल ने हाल ही में मल्लिका को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मर्डर की शूटिंग के वक्त एक सीन फिल्माने के दौरान मल्लिका शेरावत ने उन पर गलत इल्जाम लगाया था। मल्लिका का आरोप था कि सीन के आड़ में अश्मित ने जानबूझकर उनका गला दबाने की कोशिश की है।

पढ़े पूरी खबर

Korba Ntpc Information : एचटीपीपी में तैराकी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं तैराकी की तीनों विधाओं फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 11:30:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 11:30:58 PM (IST)

Korba Ntpc News : एचटीपीपी में तैराकी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) में बच्चों की तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर क्लब (रविंद्र सांस्कृतिक भवन) के तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता में कार्यपालक निदेशक उत्पादन संजय शर्मा एवं संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम की अध्यक्षा निहारिका शर्मा की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं तैराकी की तीनों विधाओं फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता की फ्री स्टाइल श्रेणी में कक्षा एक से तीन के बालक संवर्ग में वेदांत कौशिक, आहवान शर्मा, हार्दिक रात्रे एवं बालिका संवर्ग में आराध्या मिश्रा, कृतिका एवं सिद्धि ने जीत हासिल की। कक्षा चार से पांच के बालक संवर्ग में आरुष इंगले, सक्षम नेताम एवं आयांश गुप्ता एवं बालिका संवर्ग में प्रतीक्षा पटेल, कुष्मिता बघेल एवं करुन्या पटेल विजेता बने। कक्षा छह से आठ के बालकों में आयुष्मान गुप्ता, ओम देवांगन, अरनव साव तथा बालिकाओं में अनुष्का महिलांगे, समीक्षा आनंद, आदविका उइके विजेता बनी। कक्षा नौ से 12 के वर्ग में लक्ष्य टंडन, समन्वय कर्महे व विनायक पटेल ने जीत हासिल की।

इसी प्रकार बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में चौथी से पांचवी कक्षा के संवर्ग में आयांश गुप्ता, आरुष इंगले एवं सक्षम नेताम तथा कुष्मिता बघेल, कृतिका, मानवी तिवारी एवं करुन्या पटेल विजेता रहे। छह से आठ कक्षा के वर्ग में ओम देवांगन, आयुष्मान गुप्ता, अरनव साव व अनुष्का महिलांगे, समीक्षा आनंद, आदविका उइके तथा नौ से 12 कक्षा के वर्ग में समन्वय कर्महे, आरुष गुप्ता एवं विनायक पटेल ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता की ब्रेस्ट स्ट्रोक श्रेणी के चौथी से पांचवी कक्षा के वर्ग में आरुष इंगले,सक्षम नेताम,आयांश गुप्ता। छह से आठ कक्षा के बालको में ओम देवांगन, आयुष्मान गुप्ता, अरनव साव एवं बालिकाओं में समीक्षा आनंद, अनुष्का महिलांगे, भूमि देवांगन।नौ से 12 कक्षा के वर्ग में लक्ष्य टंडन, विनायक पटेल, आवयुक्त सोनवानी विजेता बने। प्रतियोगिता में विशिष्ठ अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके स्वेन (अध्यक्ष स्वीमिंग कमेटी), सुधीर कुमार पंड्या एवं बड़ी संख्या में बच्चों समेत उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेन्द्र उइके, गायत्री महिलांगे, शशांक कर्महे, प्रदीप देवांगन, विकल्प तिवारी, विनय कर का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सीनियर क्लब, कोरबा पश्चिम के सचिव मनीष श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ambikapur Information : नए परिसीमन के आधार पर होंगे निकाय चुनाव

Ambikapur Information : नगरीय निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले नए सिरे से वार्डों का परिसीमन होगा। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वार्डों के परिसीमन के लिए आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश जारी कर दिया है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 11:30:46 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 11:30:46 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : नगरीय निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले नए सिरे से वार्डों का परिसीमन होगा। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वार्डों के परिसीमन के लिए आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य के नगरीय निकायों का आम निर्वाचन माह नवम्बर – दिसम्बर 2024 में होना है।

परिसीमन में वार्डो की रचना इस प्रकार से की जाएगी कि प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या पूरे निकाय क्षेत्र में यथासाध्य एक जैसी होगी तथा वार्ड में सम्मिलित क्षेत्र संहृत क्षेत्र हो। जनगणना निदेशालय द्वारा जनगणना 2011 के जनसंख्या संबंधी आंकड़ो का प्रकाशन किया जा चुका है, प्रत्येक वार्डो की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नये सिरे से वार्डो का परिसीमन किया जाना आवश्यक है।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार नगरीय निकायों के वार्डो के परिसीमन की कार्यवाही यथाशीघ्र सम्पन्न कराए जाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं ताकि समय-सीमा में मतदाता सूची आदि तैयार करा आम चुनाव 2024 नियत समयावधि में सम्पन्न कराया जा सके।नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जो जानकारी मांगी गई है उसमें प्रस्तावित वार्डो की चारों दिशाओं की सीमा, मानचित्र, जिसमें प्रत्येक प्रस्तावित वार्ड की चारो दिशाओं को इस प्रकार दर्शाया जायेगा जिससे की प्रत्येक वार्ड की सीमाएं स्पष्ट रूप से अलग-अलग दिखे, जनसंख्या संबंधी पत्रक, जिसमें गत जनगणना के प्रकाशित आंकडो के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र की कुल जनसंख्या, जनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या, राज्य सरकार द्वारा संबंधित नगर पालिका क्षेत्र के लिए अवधारित वार्डो की कुल संख्या तथा इसके आधार पर प्रत्येक वार्ड की औसत जनसंख्या का उल्लेख रहेगा। प्रत्येक प्रस्तावित वार्ड की जनसंख्या तथा उसमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के आंकड़े भी मांगे गए हैं।

इन निकायों में होंगे चुनाव

सरगुजा,सूरजपुर और बलरामपुर जिले के नगरीय निकायों में इस साल के अंत में चुनाव होंगे। इनमें सरगुजा जिले से नगर निगम अंबिकापुर,नगर पंचायत सीतापुर,लखनपुर तथा बलरामपुर जिले की नगर पंचायत राजपुर,कुसमी,रामानुजंगज,वाड्रफनगर तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर शामिल है। इसी प्रकार सूरजपुर जिले की नगर पालिका परिषद सूरजपुर, नगर पंचायत भटगांव,जरही, विश्रामपुर शामिल है। प्रेमनगर नगर पंचायत बाद में असितत्व में आया था इसलिए अभी वहां का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था।

नगर निगम अंबिकापुर की स्थिति

48 वार्डों के नगर निगम अंबिकापुर में अब तक चार बार चुनाव हुए हैं। दो-दो बार कांग्रेस और भाजपा ने यहां कब्जा किया है। शुरुआती दो चुनाव में भाजपा उसके बाद के दो चुनाव में कांग्रेस ने यहां कब्जा जमाया था। भाजपा के लिए प्रबोध मिंज दो बार महापौर थे जबकि दो बार डा अजय तिर्की महापौर निर्वाचित होते जा रहे हैं। प्रबोध मिंज अभी भी नगर निगम अंबिकापुर के पार्षद थे। पार्षद रहते उन्होंने लुंड्रा विधानसभा से विधायक का चुनाव जीता है।

कांग्रेस शासन में प्रक्रिया में हुआ था बदलाव

वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में महापौर निर्वाचन प्रक्रिया में बदलाव किया गया था। महापौर का निर्वाचन सीधे नहीं कराया गया था। बहुमत के आधार पर निर्वाचित पार्षदों में से किसी एक को महापौर निर्वाचित करना था। इस आधार पर अंबिकापुर से कांग्रेस के डा अजय तिर्की पहले पार्षद निर्वाचित हुए थे। उसके बाद पार्षदों ने डा अजय तिर्की को महापौर निर्वाचित किया था।

पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

नगर निगम अंबिकापुर में 48 वार्ड है। पिछले चुनाव में नगर निगम के 28 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए थे। 19 वार्डों में भाजपा तथा एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में राजनैतिक माहौल जोर पकड़ने लगा है। भाजपा व कांग्रेस के कई दावेदार पहले से ही वार्डों में सक्रिय है। जनता से संपर्क और जन समस्याओं के निराकरण के लिए वे अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली है बढ़त

हाल ही में संपन्न लोकसभा निर्वाचन में अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में भाजपा 21 हजार 32 वोटों से आगे हैं। शहरी क्षेत्र के 110 मतदान केंद्रों में से 90 में भाजपा तथा 19 में कांग्रेस को बढ़त मिली है। बूथ क्रमांक 125 देवेश्वर कालोनी में भाजपा और कांग्रेस को बराबर वोट मिले हैं। इस बूथ पर दोनों दल को 451-451 मत मिले हैं।शहरी क्षेत्र के कुल एक लाख 16 हजार 432 मतों में से 75 हजार 795 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें भाजपा को 47 हजार 634 मत मिले हैं।

पाकिस्तान जीत के बाद भी टी20 विश्व कप से हो सकता है बाहर, मेजबान ने किया काम खराब, आखिरी मैच पर सारी उम्मीदें

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा निराश पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने किया है. क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है यह बाबर आजम की टीम से बेहतर कौन समझ सकता है. इस टीम को टूर्नामेंट के पहले ही मैच ही मेजबान टीम ने जोरदार झटका दिया. भारतीय टीम के खिलाफ एक बार फिर वर्ल्ड कप में जीत का सपना अधूरा रह गया. इस टीम ने आखिरकार कनाडा को हराकर अपने जीत का खाता खोला लेकिन इसके बाद भी उस पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है.

आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की शुरुआत मेजबान अमेरिका के खिलाफ हार से हुई. सुपर ओवर में बाबर आजम की टीम को अपने से कमतर रैंकिंग वाली टीम से हार मिली. इस एक हार ने पाक टीम को जबरदस्त झटका दिया. दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टीम का सामना हुआ और यहां उम्मीद के मुताबिक हार मिली. टीम इंडिया ने 120 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. तीसरे मैच की जीत के बाद भी पाकिस्तान के सुपर 8 का सफर नामुमकिन जैसा लग रहा है.

जीत के बाद भी पाकिस्तान हो सकता है बाहर
पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी टी20 विश्व कप से जीत के बाद भी बाहर हो सकता है. पहले दो मैच हारने के बाद बाबर आजम की टीम को जीत मिलने के बाद उसके आगे जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अगर आखिरी मैच में टीम जीत दर्ज करती है तो वो सुपर 8 की रेस में बना रहेगा लेकिन आगे जाना दूसरी टीम के मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर करेगा. पाकिस्तान को आखिरी मैच में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत चाहिए.

सुपर 8 का समीकरण
इस वक्त आईसीसी टी20 विश्व कप की अंक तालिका पर नजर डाले तो भारत सबसे उपर टॉप पर काबिज है. दूसरे स्थान पर भारत के बराबर दो जीत से 4 अंक लेकर मेजबान अमेरिका की टीम चल रही है. कनाडा को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम चौथे से तीसरे स्थान पर जरूर पहुंच गया है लेकिन वह अमेरिका से पीछे ही है. ऐसे में अगर आखिरी मैच में उसे जीत भी मिली फिर भी वो सुपर 8 में नहीं पहुंच पाएगा. टी20 विश्व कप में 5-5 टीमों की चार ग्रुप है. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें लीग स्टेज के बाद सुपर 8 में पहुंचेगी.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 23:17 IST

Kathua Terror Assault: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Kathua Terror Assault: जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कठुआ के हीरानगर इलाके में ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज सुनी। सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 10:12:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 10:12:48 PM (IST)

Kathua Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़।

HighLights

  1. कठुआ में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग
  2. आतंकियों ने फायरिंग की और जंगल की तरफ भाग गए।
  3. सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

डिजिटल डेस्क, कठुआ। Kathua Terror Assault: रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद आंतकियों ने दोबारा कायराना हरकत की है। दहशतगर्दों ने इस बार जम्मू के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सैदा गांव को निशाना बनाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियां चलने की आवाज सुनी। फायरिंग की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीन संदिग्ध आतंकियों ने हवा में फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सुरक्षा बलों को दी। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों की फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

naidunia_image

स्थानीय प्रशासन के संपर्क में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आतंकवादी हमले के मद्देनजर डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ ऑनलाइन संपर्क में हूं। मैं एसएसपी अनायत अली चौधरी के भी संपर्क में हूं। जिस घर पर हमला हुआ उसका मालिक भी फोन पर संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान चल रहा है। अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।’

जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुआ हमला

बता दें कि रविवार को आतंकियों ने वैष्णोदेवी जा रही श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया था। जिससे बस खाई में गिर गई। फिर घायल यात्रियों पर गोलीबारी की। रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 33 लोग घायल हो गए।

Sonakshi Sinha Wedding ceremony Rumours; Shatrughan Sinha | Zaheer Iqbal | पिता शत्रुघ्न को नहीं बेटी सोनाक्षी की शादी की जानकारी: बोले- आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों के बीच पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। शत्रुघ्न का कहना है कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने जिस तरह से इस खबर पर रिएक्शन दिया है। उससे यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शत्रुघ्‍न इस र‍िश्‍ते से खुश नहीं हैं। साथ ही बेटी के साथ उनके रिश्ते भी कुछ अच्छे नहीं चल रहे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि वो बेटी की शादी में बारात में सबसे आगे नाचना चाहते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि वो बेटी की शादी में बारात में सबसे आगे नाचना चाहते हैं।

मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं: शत्रुघ्न
जूम को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा, ‘मैं इस वक्त दिल्ली में हूं। इलेक्शन के रिजल्ट के बाद से मैं यहीं हूं। बेटी की शादी को लेकर अभी तक मुझे बस उतनी ही जानकारी है जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है। मेरी अभी सोनाक्षी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। ना ही उन्होंने अब तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी दी है।

हालांकि, माना जा रहा है कि शत्रुघ्न के इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनके रिएक्शन में उनकी तकलीफ साफ झलक रही है।

हालांकि, माना जा रहा है कि शत्रुघ्न के इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनके रिएक्शन में उनकी तकलीफ साफ झलक रही है।

आजकल बच्चे पूछते नहीं, सिर्फ इन्फॉर्म करते हैं
एक्टर ने आगे कहा, ‘सोनाक्षी जब भी मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा। हम चाहते हैं कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें।

फिलहाल तो मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।’

‘बारात में सबसे आगे नाचना चाहूंगा’
वेटरन एक्टर ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। शत्रुघ्न बोले- ‘सोनाक्षी कभी भी कोई गलत फैसला नहीं लेंगी। एक एडल्ट होने के नाते उन्हें अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है।

मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा।’

सोनाक्षी काफी वक्त से अपने फ्रेंड और को-एक्टर रहे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

सोनाक्षी काफी वक्त से अपने फ्रेंड और को-एक्टर रहे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

23 जून को कर सकती हैं शादी
चर्चा है कि सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में अपने पार्टनर और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। यह सेलिब्रेशन मुंबई के बेस्टियन में हो सकता है। इस रेस्टोरेंट की ओनर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी हैं।

सुबह शादी और शाम में होगा रिसेप्शन
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी की शादी के इवेंट का ड्रेस कोड फेस्टिव एंड फाॅर्मल्स होगा। 22 जून से इसके लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

23 जून की सुबह शादी होगी और शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। अपनी शादी में एक्ट्रेस सिंपल रेड लहंगे में नजर आ सकती हैं।

कपल वक्त मिलने पर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों दोनों ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

कपल वक्त मिलने पर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों दोनों ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

काफी वक्त से डेट कर रहे हैं सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में ना तो खुलकर बात की है और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट।

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से उनके बॉन्ड के बारे में पता चलता है। हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर भी जहीर ने एक्ट्रेस के साथ कई क्यूट फोटोज शेयर किए थे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा:शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट में होगा सेलिब्रेशन, फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे शामिल

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: पुणे और गोवा उड़ान मानसून के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

इंडिगो की यह उड़ान शुरू होने से यात्रियों को वाया मुंबई या इंदौर होते हुए गोवा जाने से मुक्ति मिल गई। इस उड़ान को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे थे इसके बावजूद उड़ान को बंद कर दिया गया। अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन की दृष्टि से गोवा जाते हैं। भोपाल के यात्रियों को इस बार फिर से कनेक्टिंग उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

By dilip mangtani

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 10:39:18 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 10:39:18 PM (IST)

फोटो- राजा भोज एयरपोर्ट।

HighLights

  1. भोपाल से लखनऊ तक सीधी उड़ान शुरू हुई
  2. अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो गई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। समर शेड्यूल में लंबे समय बाद भोपाल से लखनऊ तक सीधी उड़ान शुरू हुई। अहमदाबाद एवं बेंगलुरू तक भी अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो गई है लेकिन पुणे एवं गोवा उड़ान शुरू नहीं होने से यात्री निराश हैं।

करीब एक साल पहले पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान प्रारंभ हुई थी। इंडिगो की यह उड़ान शुरू होने से यात्रियों को वाया मुंबई या इंदौर होते हुए गोवा जाने से मुक्ति मिल गई। इस उड़ान को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे थे इसके बावजूद उड़ान को बंद कर दिया गया। अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन की दृष्टि से गोवा जाते हैं। भोपाल के यात्रियों को इस बार फिर से कनेक्टिंग उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

पुणे जाने वाले युवाओं को मिली निराशा

एयर इंडिया ने करीब दो साल पहले पुणे उड़ान बंद कर दी। यह उड़ान दिल्ली से भोपाल आते हुए पुणे रवाना होती थी। राजधानी से बड़ी संख्या में छात्र एवं आइपी प्रोफेशनल्स पुणे जाते हैं। उड़ान बंद होने से युवा निराश हैं। कुछ समय पहले इंडिगो ने भी पुणे उड़ान शुरू करने की तैयारी की थी लेकिन कंपनी ने स्लाट नहीं लिया। भोपाल से अमृतसर, चैन्नई एवं तिरूपति तक भी सीधी उड़ान प्रारंभ करने की मांग लंबे समय से हो रही है। फिलहाल किसी भी कंपनी ने इन शहरों तक स्लाट नहीं मिला है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि अब अक्टूबर माह से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल में ही कुछ नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

Bhopal Accident: दवा लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों स्वजन को घटना की सूचना दी। मृतक चाचा-भतीजे कल्यान सिंह कौरव पुत्र आशापत तथा जयहिंद कौरव पुत्र बृजबिहारी 22 निवासी सलैया बुजुर्ग, तहसील कोंच जिला जालौन उप्र के रहने वाले थे।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 10:00:41 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 10:00:41 PM (IST)

Bhopal Accident: दवा लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

HighLights

  1. पंडोखर-दबोह मार्ग पर हुआ हादसा
  2. बुजुर्ग, तहसील कोंच जिला जालौन उप्र के रहने वाले थे
  3. हेलमेट पहनना पसंद नहीं करते

नईदुनिया न्यूज, भांडेर। पथरी की दवा लेकर झांसी से भांडेर के रास्ते घर वापिस लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मंगलवार अलसुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र पंडोखर के रामनेर-धौड़ के बीच पंडोखर-दबोह मार्ग पर घटित हुई। घटना की जानकारी दबोह तरफ से पंडोखर आ रहे एक राहगीर ने पंडोखर पुलिस तक पहुंचाई।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों स्वजन को घटना की सूचना दी। मृतक चाचा-भतीजे कल्यान सिंह कौरव पुत्र आशापत तथा जयहिंद कौरव पुत्र बृजबिहारी 22 निवासी सलैया बुजुर्ग, तहसील कोंच जिला जालौन उप्र के रहने वाले थे।

naidunia_image

दोनों का पीएम पंडोखर पुलिस की मौजूदगी में भांडेर में कराया गया। पुलिस की सूचना पर भांडेर पहुंचे मृतकों के स्वजन को शव सौंपकर इस मामले में मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में ले लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि साइड से गुजरे किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से यह हादसा घटित हुआ है।

घटना के संबंध में मृतकों के स्वजन दिवाकर सिंह कौरव ने बताया कि जयहिंद को पथरी की समस्या थी। इसके उपचार के लिए जयहिंद अपने चाचा कल्यान के साथ बाइक क्रमांक यूपी92 एएम 5255 से झांसी गए हुए थे। वहां से दवा लेकर देर रात पंडोखर के रास्ते अपने घर लौट रहा था।

तभी तड़के रामनेर-धौड़ के बीच हादसे का शिकार हो गए

जयहिंद ग्रेजुएशन करते हुए कंपटीशन परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। चाचा-भतीजे दोनों ही अविवाहित थे। जयहिंद चार भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। इससे पहले की तीनों बहिनों की शादी हो चुकी थी।हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जानबताया जाता है बाइक जयहिंद चला रहा था और उसके चाचा कल्यान पीछे बैठे थे। घटना स्थल पर बाइक के पास ही हेलमेट सुरक्षित पाया गया। जो यह दर्शाता है कि बाइक चालक जयहिंद हेलमेट नहीं पहने था।

जबकि यातायात नियम अनुसार न केवल बाइक चालक साथ ही बाइक सवार (चालक के पीछे बैठने वाला) दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि इस नियम का पालन किया जाता तो शायद दोनों की जान बच भी सकती थी। विदित हो कि बीते रविवार भांडेर में दतिया रोड पर कार-बाइक हादसे में भी बाइक सवार भवानीदास निवासी भवानीपुर दतिया की हेलमेट होने के बावजूद उसे नहीं पहनने से मौत हो गई थी।

इस मामले में थाना प्रभारी मुरारी शर्मा का कहना था कि थाना क्षेत्र में विभिन्न जगह चेकिंग करते हुए बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों पर चालानी कार्रवाई की जाती है। लेकिन पता नहीं क्यों लोग फिर भी हेलमेट पहनना पसंद नहीं करते।