Sonakshi Sinha Marriage ceremony Date Venue Replace; Zaheer Iqbal | Mumbai | 23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा: शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट में होगा सेलिब्रेशन, फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे शामिल

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। इसके अलावा सोनाक्षी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट भी इस शादी पर इनवाइट की जाएगी।

हालांकि, इस खबर पर अब तक दोनों की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है।

सोनाक्षी और जहीर आए दिन सोशल मीडिया पर क्यूट पोस्ट शेयर करते हैं।

सोनाक्षी और जहीर आए दिन सोशल मीडिया पर क्यूट पोस्ट शेयर करते हैं।

मैगजीन कवर की तरह डिजाइन होगा वेडिंग इन्विटेशन
सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी का वेडिंग इन्विटेशन मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया जाएगा। इस पर लिखा होगा- ‘अफवाहें सच हैं..।’ शादी में शामिल होने वाली सभी गेस्ट से फॉर्मल्स में आने की रिक्वेस्ट की गई है। यह सेलिब्रेशन मुंबई के फेमस रेस्त्रां बेस्टियन में हो सकता है।

मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित इस रेस्त्रां की मालकिन शिल्पा शेट्‌टी हैं। इस रेस्त्रां में जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सोनम कपूर और करण जौहर जैसे ए लिस्टर सेलेब्स अक्सर विजिट करते हैं। यहां की फिश और लॉब्स्टर रोल बहुत फेमस हैं।

सोनाक्षी और जहीर वक्त मिलने पर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों दोनों ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

सोनाक्षी और जहीर वक्त मिलने पर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों दोनों ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

काफी वक्त से डेट कर रहे हैं दोनों
सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में ना तो खुलकर बात की है और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट।

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से उनके बॉन्ड के बारे में पता चलता है। हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर भी जहीर ने एक्ट्रेस के साथ कई क्यूट फोटोज शेयर किए थे।

जहीर के पिता सलमान खान के दोस्त हैं। ऐसे में खुद जहीर बचपन से ही सलमान के करीबी रहे हैं।

जहीर के पिता सलमान खान के दोस्त हैं। ऐसे में खुद जहीर बचपन से ही सलमान के करीबी रहे हैं।

फ्लॉप रहा जहीर का एक्टिंग करियर
36 साल के जहीर इकबाल ने 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2022 में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरेशी स्टारर ‘डबल XL’ में नजर आए थे। 6 साल के करियर में जहीर ने इन दोनों ही फिल्में में काम किया है जो फ्लॉप रहीं।

जहीर ने अपने करियर की शुरुआत 'नोटबुक' से की थी। इस फिल्म को सलमान ने प्रोड्यूस किया था।

जहीर ने अपने करियर की शुरुआत ‘नोटबुक’ से की थी। इस फिल्म को सलमान ने प्रोड्यूस किया था।

जहीर के पिता इकबाल रत्नासी सलमान खान के भी करीबी दोस्त हैं। जहीर को लॉन्च करने में भी सलमान ने मदद की थी। इससे पहली जहीर, सलमान के भाई सोहेल की एक फिल्म पर असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे।

सोनाक्षी के अलावा जहीर का नाम दीक्षा सेठ और सना सईद जैसे एक्ट्रेसेस के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

सोनाक्षी को 'हीरामंडी' में उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।

सोनाक्षी को ‘हीरामंडी’ में उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।

वहीं सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। वो जल्द ही ‘काकुड़ा’ और ‘निकिता रॉय’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं…