Panna Information: नेशनल हाइवे पर कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने आरोपितो को किया गया गिरफ्तार

घटना दिनांक 05/06/24 को फरियादी प्रदीप पटेल पिता रतिलाल पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी डुबकी द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट की गई। जिसमें बताया कि वह दिनांक 04/06/24 को मैं रात के समय रीवा से अपने घर डुबकी वापस आ रहा था ।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 07:52:38 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 07:52:38 PM (IST)

Panna News: नेशनल हाइवे पर कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने आरोपितो को किया गया गिरफ्तार

पन्ना, नईदुनिया प्रतिनिधि। नेशनल हाइवे पर सुनसान जगह पर कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मौका देख लोगों से कट्टे की नोक पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा आरोपितो के कब्जे से घटना में लूटा गया 01 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 अवैध कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल एवं आरोपियों के 02 मोबाइल को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना दिनांक 05/06/24 को फरियादी प्रदीप पटेल पिता रतिलाल पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी डुबकी द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट की गई। जिसमें बताया कि वह दिनांक 04/06/24 को मैं रात के समय रीवा से अपने घर डुबकी वापस आ रहा था। रात्रि के समय करीब 10.45 बजे मैं फुलवारी तिराहा के आगे बढ़ा तो 02 मोटर साइकिल में सवार 03 लोगों द्वारा मेरी मोटरसाइकिल को रोककर मेरी तलाशी ली गई।

naidunia_image

मेरे पास कुछ नहीं मिलने के कारण मेरी कनपटी में कट्टा अड़ाकर बोले की जो भी पैसे लिये हो हम लोगो को दे दो नही तो यही जान से खत्म कर देगें । मेरे पास पैसे नही थे तो वो लोग मेरा ओप्पो कंपनी का मोबाइल व मेरी होण्डा कंपनी की मोटरसाइकिल मुझसे छीनकर ले गये । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अज्ञात आरोपितो के विरूद्ध धारा 392 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए आरोपित

थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरीक्षक अनूप यादव द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में अज्ञात आरोपितो की तलाश व फरियादी से लूटा गया मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किये जाने हेतु थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनिश कृष्ण सिंह मावई के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के सहायतार्थ कार्यवाही में सहयोग हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को आदेशित किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीव्ही फुटेज में घटना दिनांक को घटना समय पर घटनास्थल के आसपास फरियादी के बताये हुलिया अनुसार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।

मामले के संबंध में फरियादी से पूछताछ किए जाने एवं घटना स्थल के आसपास के फुटेज दिखाने पर पता चला कि घटना में वास्तविक रूप से 01 मोटरसाइकिल में सवार होकर 02 व्यक्ति ही आये थे जिनके द्वारा घटना कारित की गई थी । फरियादी द्वारा बताया गया कि घटना के बाद मैं काफी घबराया हुआ था जिस कारण मैने घटना में 02 मोटरसाइकिल में सवार 03 लोगो के द्वारा घटना कारित करना बताया था।

मिली जानकारी व मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 09/06/24 को मामले के 02 संदेही व्यक्तियों को नागौद के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर उक्त संदेही व्यक्तियों द्वारा अपना अपना नाम सूरज दाहिया पिता रामगोपाल दाहिया निवासी ग्राम रेरूआ थाना नागौद व मोहित उर्फ गजनी लढिया पिता प्रदीप लढ़िया निवासी पीपल चौराहा नागौद का होना बताये।

पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उक्त दोनो संदेहियो द्वारा बताया गया हम दोनो लोगो ने घटना दिनांक को देवेन्द्रनगर फुलवारी तिराहा के पास मोटर साइकिल से जा रहे व्यक्ति को रोककर उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनकर ले गये थे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से मामले में लूटे गए मोबाइल व मोटरसाइकिल को बरामद किया जाकर आरोपितो द्वारा घटना में प्रयुक्त अवैध कट्टा, मोटर साइकिल व उपयोग किये जा रहे मोबाइल को जब्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।