Mumtaz spoke about carrying bikini on display screen in 70’s in film apradh | 70’s में ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने पर बोलीं मुमताज: कहा-‘उस दौर में इतने रिवीलिंग कपड़े नहीं पहन सकते थे, सिर्फ फिरोज खान के कहने पर ऐसा किया’

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के दौर की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन बिकिनी पहनने से परहेज नहीं करती हैं लेकिन 70 के दशक में किसी एक्ट्रेस के लिए ये बड़ी बात थी। तब भी शर्मीला टैगोर, परवीन बाबी, जीनत अमान और डिंपल कपाड़िया जैसी एक्ट्रेसेस ने हिम्मत दिखाई और ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने से परहेज नहीं किया। इनमें से एक मुमताज भी थीं जिन्होंने 1972 में आई फिल्म ‘अपराध’ में बिकिनी पहनी थी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मुमताज ने इस बारे में बात की और कहा कि वो मेंटली ऐसा करने के लिए प्रिपेयर्ड नहीं थीं लेकिन फिरोज खान के कहने पर उन्होंने ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनी।

फिल्म 'अपराध' के एक सीन में फिरोज और मुमताज

फिल्म ‘अपराध’ के एक सीन में फिरोज और मुमताज

अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थी-मुमताज

मुमताज बोलीं, ‘मैं उस दौर की टॉप हीरोइनों में से एक थी। मैं चाहती तो कह देती कि मुझे ऐसा नहीं करना, मुझे नहीं पहननी है बिकिनी। मैंने सिर्फ फिरोज खान के कहने पर ऐसा किया। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया था कि अगर मुझे अच्छा नहीं लगा तो फिर वो फिल्म से उस सीन को एडिट कर देंगे।’

मुमताज ने आगे कहा, ‘मैं अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थी। मुझे लगता था कि मैं ऑन स्क्रीन बिकिनी में अच्छी नहीं लगूंगी। फिरोज ने मुझसे कहा-अगर तुझे अच्छा नहीं लगा तो मैं सीन हटा दूंगा। मैं उनपर भरोसा कर सकती थी इसलिए मैं मान गई क्योंकि मैं जानती थी कि वो मुझे धोखा नहीं देंगे, जब मैंने सीन देखा तो मुझे लगा कि मैं बहुत अच्छी दिख रही थी। बाद में कई प्रोड्यूसर्स ने मुझे ऐसे रोल ऑफर किए जिनमें बोल्ड आउटफिट या बिकिनी पहननी थी लेकिन मैंने इनकार कर दिया। उसके बाद ऑनस्क्रीन मैंने कभी बिकिनी नहीं पहनी। ‘

मुमताज 76 साल की हो चुकी हैं।

मुमताज 76 साल की हो चुकी हैं।

‘आजकल की एक्ट्रेसेस बोल्ड हैं’

मुमताज ने आगे कहा कि बॉलीवुड अब काफी प्रोग्रेसिव हो चुका है और अब एक्ट्रेसेस का बिकिनी या स्विमसूट पहनना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। मुमताज बोलीं, ‘हम कभी इतने रिवीलिंग कपड़े नहीं पहन सकते थे लेकिन आजकल की हीरोइनें बेहद बोल्ड हैं’।

मुमताज ने किया कई हिट फिल्मों में काम

मुमताज की बात करें तो उन्होंने 60-70 के दशक की कई हिट फिल्मों में काम किया है जिनमें गहरा दाग, हमराज, आपकी कसम, रोटी और नागिन शामिल हैं। उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब पसंद की जाती थी।

Balaghat Crime: सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूटने वालों की छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में तलाश

पुलिस कप्तान के निर्देशन में चार टीमें बनाई गई हैं, जो जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस इस वारदात के पीछे छत्तीसगढ़ राज्य के बदमाशों की संलिप्तता मान रही है। रविवार को बिरसा थाना क्षेत्र के दमोह में लगे साप्ताहिक बाजार से सराफा कारोबारी भोलेश्वर सोनेकर घर लौट रहे थे। उसके साथ 15 वर्षीय भतीजा नरेंद्र भी था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 04:41:27 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 07:09:12 PM (IST)

फायरिंग में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में लुटेरे करीब 300 ग्राम सोने के जेवर और 10 किलो चांदी लूट ले गए।

HighLights

  1. बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मानेगांव की घटना।
  2. रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।
  3. सराफा कारोबारी के साथ तमंचे की नोक पर लूटपाट की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट । बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मानेगांव में रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सराफा कारोबारी को धमकाया और लूटपाट की। इसी दौरान हुई फायरिंग में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में लुटेरे करीब 300 ग्राम सोने के जेवर और 10 किलो चांदी लूट ले गए। पुलिस कप्तान के निर्देशन में चार टीमें बनाई गई हैं, जो जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस इस वारदात के पीछे छत्तीसगढ़ राज्य के बदमाशों की संलिप्तता मान रही है।

naidunia_image

सोनकर से लौट रहे थे सराफा कारोबारी भोलेश्वर

रविवार को बिरसा थाना क्षेत्र के दमोह में लगे साप्ताहिक बाजार से सराफा कारोबारी भोलेश्वर सोनेकर घर लौट रहे थे। उसके साथ 15 वर्षीय भतीजा नरेंद्र भी था। दोनों मानेगांव और अजगरा के बीच पहुंचे तो तालाब के पास बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोकर सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग छीन लिया।

पड़ोसी राज्य के बदमाशों पर शंका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि जिस स्थान पर कारोबारी के साथ लूट की घटना हुई है, वह छत्तीसगढ़ से लगा हुआ है, इसलिए पुलिस को आशंका है कि लूट की घटना पड़ोसी राज्य के बदमाशों द्वारा करने की आशंका है।

Bihar Politics: ‘युवराज’ का जिद्दी होना बिहार में पड़ा भारी’…, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय विजेता उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा कि मैंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और बिहार में भारतीय गठबंधन के प्रदर्शन पर चर्चा की। अगर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अधिक रोड शो होते और हमारे ‘युवराज’ (तेजस्वी यादव) कम जिद्दी होते, तो हम अधिक सीटें जीत सकते थे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 06:44:01 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 06:44:01 PM (IST)

Bihar Politics: 'युवराज' का जिद्दी होना बिहार में पड़ा भारी'..., पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज
पप्पू यादव का तेजस्वी पर हमला।

एएनआइ, नई दिल्ली। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय विजेता उम्मीदवार पप्पू यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार की वजह तेजस्वी यादव को बताया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर, युवराज कम जिद्दी होते, तो बिहार में महागठबंधन अधिक सीट जीत जाता।

पप्पू यादव ने कहा कि मैंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और बिहार में भारतीय गठबंधन के प्रदर्शन पर चर्चा की। अगर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अधिक रोड शो होते और हमारे ‘युवराज’ (तेजस्वी यादव) कम जिद्दी होते, तो हम अधिक सीटें जीत सकते थे।

#WATCH | Delhi: Unbiased successful candidate from Purnea Lok Sabha seat Pappu Yadav says, “I met Priyanka Gandhi and had a dialogue on the efficiency of INDIA alliance in Bihar…If extra roadshows of Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi have been held and our ‘yuvraj’ (Tejashwi Yadav)… pic.twitter.com/XliTg8R8Zf

— ANI (@ANI) June 10, 2024

SA vs BAN Stay Updates: बांग्‍लादेश को हराकर सुपर-8 में प्रवेश करना चाहता है साउथ अफ्रीका, थोड़ी देर में टॉस
हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश ग्रुप-डी का हिस्‍सा हैं.अफ्रीका टेबल टॉपर है जबकि बांग्‍लादेश दूसरे स्‍थान पर हैइस ग्रुप में श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड्स जैसी टीमें हैं.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप में आज साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश की टीमें आमने-सामने हैं. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी. इसी पिच पर कल भारत और पाकिस्‍तान के बीच लो-स्‍कोरिंग मैच खेला गया है. साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप डी की टेबल टॉपर है. उसने पहले श्रीलंका को छह विकेट से मात दी. इसके बाद नीदरलैंड केा चार विकेट से हराया. साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

उधर, बांग्‍लादेश की बात की जाए तो यह उनका टूर्नामेंट में दूसरा ही मैच है. नजमुल हुसैन शांतो की कप्‍तानी वाली बांग्‍लादेश की टीम ने श्रीलंका को महज दो विकेट से करीबी शिकस्‍त दी थी. अगर आज साउथ अफ्रीका अपना मैच जीत लेता है तो वो सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्‍की कर लेगा. वहीं, बांग्‍लादेश अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगा. इसी ग्रुप में नीदरलैंड्स और नेपाल जैसी टीमें भी हैं.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 18:28 IST

SGPC के महासचिव कुलविंदर कौर के समर्थन में उतरे, कहा- कंगना को अक्ल की जरूरत, अमित शाह से की ये मांग

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रजिंदर सिंह मेहता ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसफ की महिला गार्ड कुलविंदर कौर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अक्ल का पाठ पढ़ाएं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 04:51:34 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 04:51:34 PM (IST)

SGPC के महासचिव कुलविंदर कौर के समर्थन में उतरे, कहा- कंगना को अक्ल की जरूरत, अमित शाह से की ये मांग
कंगना के विरोध में उतरे एसजीपीसी के महासचिव।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रजिंदर सिंह मेहता ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसफ की महिला गार्ड कुलविंदर कौर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अक्ल का पाठ पढ़ाएं। कुलविंदर कौर ने जज्बात में आकर कंगना को थप्पड़ मारा था। कंगना लगातार सिखों को बदनाम करती हैं।

Panchayat’s Banrakas Durgesh Kumar should not getting good roles | पंचायत के ‘बनराकस’ को नहीं मिल रहे अच्छे रोल: बोले-‘अगले दो साल तक काफी काम है लेकिन कमर्शियल फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे’

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ में भूषण यानी ‘बनराकस’ का रोल निभाकर दुर्गेश कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। दुर्गेश को अपने करियर में इस रोल से पहली बार इतनी सफलता मिली है।इससे पहले वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाते नजर आए हैं लेकिन सक्सेस का स्वाद चखने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि पंचायत 3 की सफलता के बाद भी दुर्गेश का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। उनका कहना है कि अभी भी उन्हें किसी ने कोई अच्छा रोल ऑफर नहीं किया है।

‘कमर्शियल फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे’

एक इंटरव्यू में दुर्गेश ने कहा, मैं अभी भी यही कहूंगा कि मुझे अच्छे रोल नहीं मिल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मुझे काम नहीं मिल रहा है लेकिन मुझे बड़ी कमर्शियल फिल्मों के कोई ऑफर नहीं मिल रहे हैं। तब भी जो छोटे-मोटे रोल ऑफर हो रहे हैं, मैं उनके जरिए परफॉर्म करने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे पास अगले दो साल तक के लिए काफी काम है।

वेबसीरीज 'पंचायत' के एक सीन में दुर्गेश।

वेबसीरीज ‘पंचायत’ के एक सीन में दुर्गेश।

सॉफ्ट पोर्न फिल्मों में काम करना पड़ा

दुर्गेश ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया कि वो 2013 में पहली बार मुंबई आए थे। इसके बाद उन्होंने कई ऑडिशन दिए लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर्स उन्हें कहते थे कि उनमें टैलेंट है लेकिन ऑडिशन में बात नहीं बन रही। इसके बाद उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाईवे’ में काम करने का मौका मिला लेकिन इसके बाद भी जब उन्हें काम नहीं मिला तो उन्हें गुजारा करने के लिए सॉफ्ट पोर्न फिल्में तक करनी पड़ीं। दुर्गेश बोले, ‘मैं एक्टिंग के बिना नहीं रह सकता था। मैंने कई तरह के काम कर लिए क्योंकि मुझे पता था कि मेरे अंदर कितनी संभावना है।’

‘महाराज’ में आएंगे नजर

दुर्गेश कुमार की अगली फिल्म ‘महाराज’ है जिसमें वो कॉमिक रोल करते नजर आएंगे। इसमें उनके मात्र दो सींस हैं। ये आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म है। इसके अलावा दुर्गेश सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्त्तव्य’ में नजर आएंगे। उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में शत्रुघ्न सिन्हा, आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी के साथ भी देखा जा सकेगा। उन्होंने ‘लापता लेडीज’ और ‘भक्षक’ में भी काम किया है।

Morena Information: बिजली चोरी करने के अनोखे फंडे, कहीं मीटर में लगवा रहे चिप तो कहीं सीधे काट रहे केबल

कस्बे के आउटर इलाकों व गली मोहल्लों में तो बिजली चोरी के सैकड़ों मामले मिल जाएंगें। जहां सीधे ही ट्रांसफार्मर से लोग तार डालकर बिजली चोरी करते हैं, लेकिन कस्बे के मुख्य इलाकाें में भी लोग चोरी करने से बाज नहीं आते।

By Hariom Gaur

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 12:29:15 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 04:51:17 PM (IST)

HighLights

  1. जौरा में इस समय भीषण बिजली संकट
  2. फाल्ट बढ़ा रहे मुसीबत, मुख्य इलाकों तक में होती है बिजली चोरी

नईदुनिया न्यूज, जौरा। कस्बे के आउटर इलाकों व गली मोहल्लों में तो बिजली चोरी के सैकड़ों मामले मिल जाएंगें। जहां सीधे ही ट्रांसफार्मर से लोग तार डालकर बिजली चोरी करते हैं, लेकिन कस्बे के मुख्य इलाकाें में भी लोग चोरी करने से बाज नहीं आते। इसके लिए अलग-अलग तरीके खोजे जाते हैं। जिसमें कहीं मीटरों में चिप टाइप एक डिवाइस लगा दी जाती है जिससे मीटर धीमा हो जाता है तो कहीं सीधे केबल को ही काटकर कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इसके पीछे बिजली कंपनी भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है।

उल्लेखनीय है कि कस्बे में बिजली चोरी को रोकने के लिए खुले तारों की जगह केबल डाली गई, लेकिन लोगों ने उसका भी तोड़ निकाल लिया। जिन खंभों पर कटे तार है ऐसी जगहों पर डायरेक्ट तार घरों के लिए डाले जा रहे है। कुछ जगहों पर केबल में कट लगाकर सीधे ही वे तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है।

इस तरह के हथकंडे अपनाए जाने से फाल्ट भी बढ़ते जा रहे हैं, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि बिजली चोरी के लिए अपनाए जा रहे इन उपायों की जानकारी बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी है, लेकिन वे भी इस पर लगाम नहीं लगा पा रहे। गर्मी बढ़ते ही लाइन लास बढ़ गया है।

ऐसे में लोगों ने बिजली चोरी करने के नए-नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में मीटर पर चिप भी लगाई जाती है, जो मीटर की रफ्तार को रोक देती है। खास बात यह है कि बिजली चोरी देर रात से सुबह तक की जाती है। कुछ इलाकों में दिन भर देखी जा सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है बिजली चोरी करने वाले लोग बिना लाइनमैन के चोरी नहीं कर सकते हैं। जहां कहीं भी बिजली चोरी की जा रही है वहां पर या तो सीधे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ा गया है या फिर पोल से कुछ स्थानों पर लोग बीच में कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। क्षेत्रीय मीटर रीडर को मामले की जानकारी होने के चलते जैसे ही कोई टीम चेकिंग के लिए पहुंचती है उससे पहले ही केबल हटा दिए जाते हैं।

नए बिजली कनेक्शन के लिये लगा रहे है विभाग के चक्कर

जौरा के वार्डो में कई ऐसे परिवार है जो स्थाई बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे है। कुछ लोगों ने अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर अपने भवन का निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। रहवासी गोलू श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल पहले बिजली विभाग में नए कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। विभाग के चक्कर भी काटे, ऊपर से फोन लगवाए तब जाकर बड़ी मुश्किल से कनेक्शन हुआ।

कमला ने बताया कि नया घर बन रहा है। स्थाई कनेक्शन नही मिला। अस्थाई कनेक्शन लेकर नए घर का काम शुरू किया है। संजय अग्रवाल ने बताया कि मेरा मीटर ट्रांसफर होना था। विभाग के चक्कर भी लगाए। आखिर मीटर ट्रांसफर नही हुआ है। जौरा कस्बे में कुछ परिवार ऐसे है जिन्होंने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपना नया मकान बनाकर तैयार किया है, लेकिन उसे बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा।

बिजली विभाग के अधिकारियों को हमारा आग्रह निवेदन समझ नही आ रहा है जब तक उग्र आंदोलन नही किया जायेगा तब तक सुनवाई नही होगी एक दो दिन में बड़ा आंदोलन तय किया जायेगा

पंकज उपाध्याय, विधायक जौरा।

-स्टेशन पर बिजली कटौती बहुत हो रही है। यात्रियों को बिजली की वजह से सुविधाएं नही मिल पा रही है बिजली की वजह से पानी की समस्या रहती है

हरिओम पाल, स्टेशन मास्टर जौरा

-जौरा कस्बे में आठ से लेकर दस घंटे की कटौती की जा रही है। रात में भी बिजली कटौती की जा रही है। ट्रांसफार्मर फूंकने पर 40-40 घंटों तक सुनवाई नही होती है। बिजली चोरी का ग्राफ आसमान तक पहुंच गया है। जले ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ईमानदार उपभोक्ता पर शिकंजा कसा जाता है।

संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल जौरा

-जौरा में बिजली कनेक्शन की बात है तो नगर पालिका लिखकर दे कि जो कनेक्शन मांगेंजा रहे है वह वैध हैं। हमने तो लिस्ट भी मांगी है। उपभोक्ताओं को हम अस्थाई कनेशन दे रहे है। वहीं कटौती की वजह है कि यहां 11 केवी की लाइन डाली जा रही है। जिसकी वजह से लाइनों को बंद करना पड़ता है।

पुष्पेन्द्र यादव, ए ईं बिजली विभाग जौरा

Medical Schools: बुधनी सहित 5 जगहों पर नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारी, फैकल्टी की भर्ती शुरू

सरकार बनने के अब इस संकल्प को पूरा करने में सबसे अधिक जोर है। इसी कड़ी में अगले वर्ष 5 कॉलेज शुरू होना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें सबसे तेज काम बुधनी मेडिकल कॉलेज का चल रहा है। राजगढ़ कॉलेज भवन बनाने का काम पिछड़ा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 04:53:32 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 04:53:32 PM (IST)

Medical Colleges: बुधनी सहित 5 जगहों पर नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारी, फैकल्टी की भर्ती शुरू

HighLights

  1. बुधनी छोड़ बाकी 4 कालेज केंद्र सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे हैं।
  2. सभी जगह 150-150 सीटें होंगी।
  3. बुधनी में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में अगले वर्ष (2025-26) में 5 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रारंभ कर दी है। इनमें शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी, राजगढ़, श्योपुर, सिंगरौली और मंडला का मेडिकल कालेज शामिल है। सभी जगह 150-150 सीटें होंगी।

बुधनी में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू किया जाएगा। मापदंड पूरा करने में कोई कमी नहीं रह जाए, इसलिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने लगभग एक वर्ष पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। श्योपुर और सिंगरौली में फैकल्टी की पदस्थापना भी शुरू हो गई है, क्योंकि मान्यता मिलने में सबसे बड़ी अड़चन फैकल्टी को लेकर ही आती है। कॉलेज भवन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

60 फीसदी राशि केंद्र से मिली

बता दें कि बुधनी छोड़ बाकी 4 कालेज केंद्र सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। 60 प्रतिशत राशि केंद्र से मिली है, 40 प्रतशित राज्य सरकार लगा रही है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में अगले पांच वर्ष के भीतर सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

naidunia_image

सरकार बनने के अब इस संकल्प को पूरा करने में सबसे अधिक जोर है। इसी कड़ी में अगले वर्ष 5 कॉलेज शुरू होना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें सबसे तेज काम बुधनी मेडिकल कॉलेज का चल रहा है। राजगढ़ कॉलेज भवन बनाने का काम पिछड़ा है।

अब अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने निर्माणाधीन कालेजों की समीक्षा कर कहा है कि इस वर्ष अंत तक सभी कऑलेजों का भवन तैयार हो जाना चाहिए। बता दें कि इनमें सिंगरौली और श्योपुर का कॉलेज इसी वर्ष से शुरू करने की तैयारी पहले थी, पर भवन नहीं बन पाने के कारण अगले वर्ष से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

इस वर्ष यानी 2024-25 में सिवनी, नीमच और मंदसौर में सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल सकती है। इसके साथ प्रदेश में 17 सरकारी और 13 निजी मिलाकर कुल 30 मेडिकल कालेज हो जाएंगे।

अगले वर्ष से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी जगह भवन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस वर्ष भी सिवनी, नीमच और मंदसौर मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने की पूरी उम्मीद है। – डॉ. एके श्रीवास्तव संचालक, चिकित्सा शिक्षा

बुमराह की धांसू बॉलिंग के बाद इंटरव्‍यू लेने पहुंची वाइफ संजना, पूछा- ‘पूछा डिनर में…’ जस्‍सी ने लुटाया प्‍यार
हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह ने 24 गेंदों में से 15 डॉट बॉल फेंकी.जसप्रीत बुमराह ने रिजवान का विकेट लिया, जो टर्निंग प्‍वाइंट बना.मैच के बाद वाइफ संजना गणेशन ने बुमराह का इंटरव्‍यू लिया.

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह का जादू जमकर चला. एक वक्‍त ऐसा था जब पाकिस्‍तान को जीत को 48 गेंदों पर 48 रन की ही दरकार थी. यहां से जस्‍सी ने मोहम्‍मद रिजवान को आउट कर टीम इंडिया की वापसी करवाई. मुकाबले के बाद जस्‍सी का इंटरव्‍यू लेने के लिए उनकी पत्‍नी संजना गणेशन पहुंची. संजना टी20 वर्ल्‍ड कप में आईसीसी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म के लिए एंकरिंग कर रही हैं. पहले संजना ने बुमराह का इंटरव्‍यू लिया, अंत में दोनों के बीच मजेदार प्‍यार भरे पल भी देखने का मिले.

इंटरव्‍यू खत्‍म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने संजना से कहा- आधे घंटे में फिर मिलते हैं. वहीं, संजना ने भी जवाब देते हुए पूछ लिया कि आज डिनर में क्‍या है? हालांकि संजना के सवाल पूछते ही इंटरव्‍यू वहीं खत्‍म हो गया। जस्‍सी और संजना ने कुछ साल पहले ही लव मैरिज की थी. संजना स्‍पोर्ट्स जर्नलिस्‍ट हैं. दोनों की मुलाकात इसी तर्ज पर एक इंटरव्‍यू के दौरान हुई थी. भारत-पाकिस्‍तान मैच के बाद दोनों की बातचीत का वीडियो आईसीसी की तरफ से अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया, जो इस वक्‍त काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है. जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 15 बॉल डॉट फेंकी. इस दौरान उन्‍होंने 14 रन देकर तीन विकेट भी लिए. यह जसप्रीत बुमराह ही थे, जो धीरे-धीरे मुकाबले को पाकिस्‍तान की पहुंच से दूर ले गए.

यह भी पढ़ें:- 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा, “रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत स्पष्ट थी. हम थोड़े निराश थे क्योंकि हम कुल मिलाकर अधिक रन जोड़ना चाहते थे, लेकिन पहली पारी के बाद टीम की बैठक में यह स्पष्ट था कि आगे क्या है, हमारे नियंत्रण में क्या है और हम उस पर ध्यान केंद्रित करने और किसी भी तरह की घबराहट पैदा नहीं करने की कोशिश कर रहे थे.”

Dewas Elevate Accident: देवास नगर निगम में लिफ्ट गिरी, MIC सदस्य सहित 8 का किया रेस्क्यू

जिस समय हादसा हुआ, उसी समय नगर निगम में विधायक गायत्री राजे पवार बैठक लेने पहुंची थी। इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद थे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 06:00:44 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 06:00:44 PM (IST)

Dewas Lift Accident: देवास नगर निगम में लिफ्ट गिरी, MIC सदस्य सहित 8 का किया रेस्क्यू
काफी देर की मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को निकाला गया।

HighLights

  1. ओवरलोड से गिर रही लिफ्ट
  2. सेफ्टी रोप के कारण रुकी
  3. देवास नगर निगम में टला बड़ा हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। नगर निगम में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। निगम की लिफ्ट में कई लोगों के सवार होने के कारण लिफ्ट नीचे गिरने लगी, जो सेफ्टी रोप के चलते दो मंजिलों के बीच फंस गई। काफी देर की मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को निकाला गया। लिफ्ट प्रथम तल से भूतल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। लिफ्ट में MIC सदस्य मुस्तफा अहमद सहित 8 लोगों को कुछ देर बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

naidunia_image

जिस समय हादसा हुआ, उसी समय नगर निगम में विधायक गायत्री राजे पवार बैठक लेने पहुंची थी। इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद थे।

महू में भी हुआ लिफ्ट हादसा

गौरतलब है कि देवास के अलावा महू के एक निजी अस्पताल में भी रविवार देर रात तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई थी, जिसके कारण 4 लोग घायल हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, रात 10 बजे यह हादसा हुआ था। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक है।