Chhatarpur Information: पति-पत्नी की लड़ाई देख हंसने से दो पक्षों में विवाद, बुजुर्ग की मौत

छतरपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के दो मामले सामने आए जहां एक मामले में दंपति के विवाद को देखकर हंसने पर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई तो वहीं दूसरे मामले में एक महिला के दो पति आमने सामने आने पर आपस में भिड़ गए।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:13:02 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:13:02 AM (IST)

छतरपुर में दो पक्षों में विवाद

HighLights

  1. दंपती के झगड़े में अन्य व्यक्ति के हंसने से विवाद
  2. दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, बुजुर्ग की मौत
  3. एक औऱ मामले में दो पति और पत्नी के बीच चले लात घूंसे

नईदुनिया न्यूज, लवकुशनगर : पति-पत्नी में आपसी विवाद ऐसा बढ़ा कि दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस झगड़े में एक बुजुर्ग के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामला सरवई थाना क्षेत्र के ग्राम महोइकला का है। जानकारी के अनुसार सरबई थाना क्षेत्र में बीती शाम पति-पत्नी के आपसी विवाद में तीसरे व्यक्ति के हंसने से लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। झगड़े में बद्री अहिरवार के सिर में चोट लग गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां एसडीओपी नवीन दुबे और सरबई थाना पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो वह मौके पर जा पहुंचे। आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दो पति और पत्नी के बीच चले लात घूंसे, वीडियो प्रसारित

छतरपुर : जब एक महिला के दो पति आमने सामने आ गए तो आपस में झगड़ा हो गया। जहां दोनों पति एक दूसरे से जा भिड़े। वहीं पत्नी भी एक पति पर चप्पलें बरसाती नजर आई। दरअसल मामला दो पतियों के बीच का है। जहां पत्नी अपने दूसरे पति के साथ नगर पालिका में किसी काम से पहुंची थी। तभी पहला पति, पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर भड़क गया और दोनों में नगर पालिका गेट पर लात घूंसे चल गए। वहीं पत्नी ने पहले पति पर चप्पलें बरसा दीं। एक पति प्रदीप अहिरवार ने मीडिया को बताया कि 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दूसरे पति राजकुमार नामदेव ने बताया कि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई है। महिला ने बताया कि पूर्व में ही उसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

Apple WWDC 2024: एपल का iOS 18 अपडेट हुआ लॉन्च, एआई समेत iPhone में यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

एप्पल ने सोमवार (10 जून) को Apple WWDC 2024 में iOS 18 के साथ कई बड़ी घोषणाएं की है। नए अपडेट के फीचर्स में कई सारे अपडेट्स दिए हैं। मैसेज ऐप को भी बेहतर तरीके से अपडेट किया गया है। फोटो ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:51:02 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:51:02 AM (IST)

Apple WWDC 2024: एपल का iOS 18 अपडेट हुआ लॉन्च, एआई समेत iPhone में यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

HighLights

  1. एपल ने WWDC 2024 में की Appal IOS 18 अपडेट की घोषणा
  2. अपडेट में होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, एआई फीचर शामिल
  3. फोटो ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। Apple ने वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन Apple WWDC 2024 में iOS 18 की घोषणा कर दी है। नए अपडेट में एआई फीचर्स को भी शामिल किया गया हैं। जिसके चलते यह बहुत कमाल होने वाला है। नए अपडेट में बेहतर होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, कंट्रोल सेंटर,मैसेज ऐप से लेकर एआई फीचर्स तक बहुत कुछ मिला है। एपल ने सोमवार (10 जून) को Apple WWDC 2024 में iOS 18 के साथ कई बड़ी घोषणाएं की है। नए अपडेट के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

फेस आईडी के साथ ऐप लॉकिंग

iOS 18 में प्राइवेसी बेहतर करने के लिए फेस आईडी से अलग-अलग ऐप को लॉक किया जा सकता है।

मैसेज ऐप

मैसेज ऐप को भी बेहतर तरीके से अपडेट किया गया है। टैपबैक को रिडिजाइन किया गया है, जिससे इमोजी या स्टिकर रिप्लाई कर सकते हैं। भेजे जाने वाले मैसेज को भी शेड्यूल किया जा सकता है। इसके अलावा नए टेक्स्ट इफेक्ट , कई फॉर्मेटिंग ऑप्शन और भी बहुत कुछ अपडेट मिलेगा

होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन

liOS 18 में ऐप आइकन के लिए नई थीम चुन सकते हैं और उसे अपने पसंद अनुसार कहीं भी अरेंज कर सकते हैं। होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के नए तरीके पेश किए गए हैं। डार्क मोड में आइकन का लुक स्वतः बदल जाएगा।

वॉलेट और Apple मैप्स

एपल मैप्स में ऑफलाइन सपोर्ट के साथ कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। एपल वॉलेट में Apple Pay और एपल कैश के लिए टैप-टू-पे ऑनलाइन के लिए फीचर जोड़ा गया है।

गेम मोड

गेम मोड iPhone पर भी आ रहा है, जो गेमर्स के लिए शानदार फीचर साबित होगा।

नया कंट्रोल सेंटर

कंट्रोल सेंटर को एक नई कंट्रोल गैलरी और मल्टीपेज लेआउट के साथ नया तरीके से पेश किया गया है। जिससे अपने पसंदीदा ऐप और कंट्रोल तक तेजी से काम कर सकते है।

फोटो ऐप रीडिजाइन

फोटो ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिससे फोटो लाइब्रेरी को मैनेज करना आसान होगा।

सैटेलाइट फीचर

ग्राउंडब्रेकिंग फीचर से iPhone 14 और iPhone 15 यूजर्स को सैटेलाइट तकनीक का उपयोग करके वाई-फाई या सेल सर्विस के बिना iMessages और SMS भेज सकते हैं।

IND vs PAK T20 World Cup Highlights: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता, जानिए किसने पलटी बाजी

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 119 रन पर ऑल आउट हो गई थी. तब ऐसा लगा कि टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला दी. यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने टी20 मैचों में 120 रन से छोटे स्कोर को डिफेंड किया है. यह टी20 वर्ल्ड कप में भी सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करने का संयुक्त रिकॉर्ड है. श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2014 में एक बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य का बचाव कर चुकी है.

एक टीम पर सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड
यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सातवीं जीत है. इनमें एक जीत बॉलआउट की भी शामिल है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2007में टाई होने के बाद हुआ था. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक विरोधी को 7 बार हराने वाला पहला देश बन गया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान की टीम इनमें से सिर्फ एक मैच जीत सकी है.

पाकिस्तान की यह दूसरी हार
भारत यह मैच जीतकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर आ गया है. पाकिस्तान की यह दूसरी हार है. पाकिस्तानी टीम अमेरिका से पहले ही हार चुकी है. दो हार के बाद उसका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. अमेरिका 4 अंक के साथ दूसरे और कनाडा (2) तीसरे नंबर पर है. आयरलैंड (0) की टीम पाकिस्तान की तरह एक भी मैच नहीं जीती है और पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर है.

IND vs PAK: ऐसे तो जीत चुके वर्ल्ड कप, तस्वीरों में देखिए विराट-रोहित-सूर्या ने कैसे फेंके विकेट, बुमराह ना होते तो…

ऋषभ पंत रहे टीम इंडिया के टॉप स्कोरर
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में बाबर आजम की टीम ने टॉस जीता. बाबर ने भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. रोहित और विराट ने एक ओवर बैटिंग की, जिसमें आठ रन आए. जिसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई. ब्रेक के बाद लौटी भारतीय टीम ने बैटिंग में निराश किया. ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) को छोड़ दें तो कोई भी बैटर 15 रन की संख्या भी नहीं छू सका. पूरी भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान ने की अच्छी शुरुआत
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. उसने एक समय 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए थे. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से मैच जीत लेगा. तभी जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान (31) को क्लीन बोल्ड कर दिया. स्कोर 4 विकेट पर 80 रन हो गया.

French Open 2024: अल्कारेज ने जीता फ्रेंच ओपन, T20 वर्ल्ड कप के विजेता से ज्यादा प्राइज मनी अपने नाम की

बुमराह ने रिजवान को बोल्ड कर पलटा मैच
मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद तो पाकिस्तान का एक भी बैटर क्रीज पर नहीं टिक सका. पाक बैटर आते-जाते रहे और उनसे लक्ष्य दूर होता रहा. आखिरी ओवर शुरू हुआ तो पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और एक विकेट भी लिया. इस तरह भारत ने 6 रन से मैच जीत लिया.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Indian Cricket Crew, Quantity Sport, T20 World Cup, Crew india

CWC Assembly: चुनावी समीक्षा के लिए कांग्रेस की बैठक शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल-प्रियंका हुए शामिल

लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। बैठक में खरगे सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 07:32:43 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 12:38:13 PM (IST)

CWC Meeting: चुनावी समीक्षा के लिए कांग्रेस की बैठक शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल-प्रियंका हुए शामिल
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

HighLights

  1. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी
  2. चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी कांग्रेस
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बैठक

CWC Assembly एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शामिल हुए हैं। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा।

#WATCH | Prolonged Congress Working Committee assembly begins in Delhi.

Congress Parliamentary Celebration Chairperson Sonia Gandhi, Congress chief Mallikarjun Kharge, celebration MP Rahul Gandhi, celebration’s normal secretary Priyanka Gandhi Vadra and different celebration leaders current on the assembly. pic.twitter.com/dRcrsOR4lJ

— ANI (@ANI) June 8, 2024

बता दे कि कांग्रेस इस बैठक में तमाम राज्यों के पीसीसी चीफ के साथ ही विधायक दल के नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं, जो राज्यवार पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन करेंगे। साथ ही संगठन को बेहतर करने पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस की स्थिति मजबूत

गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस की‍ स्थिति पिछली बार से कुछ हद तक सुधरी है, लेकिन पार्टी फिलहाल दहाई के अंक तक ही सीमित है। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली है और वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक भी आज शाम को की जाएगी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होगा। कांग्रेस के एक धड़े की मांग है कि राहुल गांधी को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए। हालांकि शाम तक साफ हो जाएगा कि इस बार लोकसभा में पीएम मोदी के सामने कौन होगा।

वहीं संसदीय दल के नेता को लेकर सांसद डीन कुरियाकोस ने कहा कि संसदीय दल आज एक नेता का चयन करेगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि राहुल गांधी संसदीय दल के नेता होंगे। हमारे पास अभी अच्छी संख्या है। हम एक अच्छा विपक्ष बनाएंगे। हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। बीजेपी के खिलाफ जनादेश है।

BJP MP Kangana Ranaut slap controversy Replace| CISF constable Kulwinder Kaur FIR Replace| Bollywood actress Kangana Replace | कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान पर FIR: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा था BJP सांसद को थप्पड़, किसान संगठन मोहाली के गुरुद्वारे में इकट्‌ठा होंगे – Mohali Information

सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ कंगना रनौत मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ मोहाली पुलिस के एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ यह मुकदमा आईपीसी की धारा 323 (मारपीट करना) और 341 (रास्ता रो

.

इसमें जवान कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी नहीं होगी। क्योंकि दोनों ही धारा जमानती है। इसमें उसे पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल जाएगी। अभी आरोपी कुलविंदर कौर को सीआईएसएफ ने अपने हिरासत में रखा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी’ आतंकियों से की थी

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए।

इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

कंगना का आरोप- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं

कंगना ने इस घटना की पुष्टि इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर भी की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं।

उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

कंगना ने खुद वीडियो जारी कर सीआईएसएफ जवान पर आरोप लगाए थे।

कंगना ने खुद वीडियो जारी कर सीआईएसएफ जवान पर आरोप लगाए थे।

कल मोहाली में इकट्ठा होंगे किसान

कुलविंदर कौर को न्याय दिलाने के लिए कल पंजाब के कई किसान संगठन मोहाली में एकत्रित हो रहे हैं। वह गुरुद्वारा अंब साहिब पर एकत्रित होंगे। शुक्रवार को उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात कर जवान के ऊपर हुए मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी। लेकिन वह मुकदमा अभी खारिज नहीं हुआ है। ऐसे में मोहाली पुलिस आज उनके एकत्रित होने को लेकर सुरक्षा का रिव्यू भी करेगी।

सोशल मीडिया पर लिखा नौकरी का फिक्र नहीं

इस मामले में आरोपी सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उसने लिखा है कि मुझे नौकरी की फिक्र नहीं है। मां की इज्जत पर ऐसी हजारों नौकरियां कुर्बान।

इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर कुलविंदर कौर के फॉलोअर्स भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं और उनकी फोटो और वीडियो के साथ कई तरह के गाने भी वायरल हो रहे हैं। वहीं किसान संगठन भी कुलविंदर कौर के साथ खड़े दिख रहे हैं।

कुलविंदर कौर ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।

कुलविंदर कौर ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।

Korba Crime Information: एनजीओ में काम का झांसा देकर 12.34 लाख की ठगी

ओमप्रकाश ने सिविल लाइन थाना रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया है। धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:39:54 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:39:54 AM (IST)

HighLights

  1. मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : एनजीओ में काम दिलाने के साथ ही अच्छी आमदनी का झांसा देकर 12 लाख 34 हजार 900 रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवारी बाजार निवासी ओमप्रकाश चौहान 41 वर्ष अपने निजी काम से अगस्त 2023 में रायपुर गया था। इस दौरान वहां उसके मित्र गोपाल प्रधान निवासी शंकर नगर रायपुर के परिचित रूपेन्द्र भारती ने बताया कि दीपेश कुमार चंद्राकर एनजीओ का काम करता है और उसके पास एनजीओ का काम आने की जानकारी भी उसने दी। इसके बाद ओमप्रकाश ने दीपेश कुमार संपर्क किया, साथ ही दोनों करीब दो माह तक एक साथ रहे।

इस दौरान ओमप्रकाश ने दीपेश पर भरोसा किया और उसके आश्वासन पर एनजीओ में काम करने को तैयार हो गया। इतना नहीं उसने अपनी कंपनी में छह लाख रुपए लगाकर काम का प्रस्ताव रखा। ओमप्रकाश ने अपने खाते से अलग-अलग तारीख में चार लाख 13 हजार रुपए आनलाइन ट्रांजेक्शन किया और एक लाख रुपए नगद भुगतान किया। इसके बाद और भी रकम आरटीजीएस व फोन-पे के माध्यम से देते रहा। इस तरह कुल 12 लाख 34 हजार 900 रुपए का भुगतान दीपेश कुमार को कर दिया। राशि लेने के बाद दीपेश ने न तो एनजीओ के संबंध में कोई जानकारी दी गई और न ही ओमप्रकाश को कोई काम दिलाया। संदेह होने पर ओमप्रकाश ने मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया, पर उसका मोबाइल बंद मिलने लगा। इस पर ओमप्रकाश उसके द्वारा दिए गए पता पर भिलाई गया, तो वहां भी नहीं मिला। ठगी का आभास होने पर ओमप्रकाश ने सिविल लाइन थाना रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया है। धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Jabalpur Air taxi: प्रदेश में जबलपुर से होगी एयर टैक्सी की शुरुआत, 13 जून से इन तीन शहरों के बीच होगा संचालन

सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मप्र में एयर टैक्सी की शुरुआत करने की घोषणा की। 13 जून से जबलपुर से एयर टैक्सी चलाई जाएगी जो जबलपुर-रीवा-भोपाल के बीच उड़ेगी। सीएम ने कहा कि पहले चरण में जबलपुर-भोपाल-रीवा और सिंगरौली के बीच यह विमान सेवा संचालित होगी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:23:49 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:42:15 AM (IST)

Jabalpur Air taxi: प्रदेश में जबलपुर से होगी एयर टैक्सी की शुरुआत, 13 जून से इन तीन शहरों के बीच होगा संचालन
मध्य प्रदेश में एयर टैक्सी की शुरुआत

HighLights

  1. 3 जून से मप्र में एयर टैक्सी की शुरुआत
  2. पहले चरण में जबलपुर-भोपाल-रीवा के बीच संचालन
  3. सिंगरौली को भी जोड़ेगी यह विमान सेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर : प्रदेश में एयर टैक्सी की शुरुआत 13 जून से जबलपुर से कराने की घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जबलपुर-भोपाल-रीवा और सिंगरौली के बीच यह विमान सेवा संचालित होगी।

मप्र में एयर एंबुलेंस

जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत करने के लिए संस्कारधानी पहुंचे मुख्यमंत्री यादव ने यहां 1300 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने एयर एबुलेंस भी चलाई है। किसी कारण से अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए और उसे किसी बड़े अस्पताल तक पहुंचाना पड़े तो यह एयर एंबुलेंस सुविधा उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली-मुंबई-कोलकाता जैसे महानगरों तक एयर एबुंलेस से मरीजों को ले जाएगी।

संग्राम सागर तालाब के पुनर्जीवन को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर विकास की रफ्तार को बढ़ा दिया है। अब हर क्षेत्र में विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही रोजगार आधारित उद्योग लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी किया

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी, केशव महाराज ने बांग्‍लादेश के जबड़े से छीना मैच

नई दिल्‍ली. न्‍यूयॉर्क में खेले गए टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के मुकाबले में बांग्‍लादेश की टीम को कांटे की टक्‍कर के बाद साउथ अफ्रीका के सामने आखिरी ओवर में शिकस्‍त झेलनी पड़ी. पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी. शुरुआती झटकों के बाद बांग्‍लादेश की टीम ने संभलते हुए बैटिंग की. हालांकि आखिरी ओवर में मैच पलट गया. आखिरी छह गेंदों पर बांग्‍लादेश को जीत के लिए 11 रन की दरकार थी. अगली दो गेंद पर चार रन आए. यहां से बांग्‍लादेश को चार गेंद पर महज सात रन चाहिए थे. ऐसा लगा मानों यह मैच बांग्‍लादेश ने अपने नाम कर लिया है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

केशव महाराज ने मैच का रुख पलट दिया. तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने जकर अली 8(9) को एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट करवाया. पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह रियाद 20(27) भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए. बांग्‍लादेश को आखिरी दो गेंदों पर छह रन की दरकार थी. वो इस स्‍कोर को नहीं बना सके. इससे पहले लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान बांग्‍लादेश की शुरुआत भी खास अच्‍छी नहीं रही. महज नौ रन पर ही टीम ने तंजिद हसन का विकेट गंवा दिया. नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए लिटन दास ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए. इसके बाद वो केशव महाराज की गेंद पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए. शाकिब हसन भी महज तीन रन का योगदान ही दे पाए. 50 रन पर बांग्‍लादेश ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे.

यह भी पढ़ें:- मैं TV बंद कर देता हूं… IPL की किस उलझन से मुक्‍त होकर वर्ल्‍ड कप में पहुंचे हैं बुमराह? किया खुलासा

तौहीद हृदोय ने कराई वापसी 
एक वक्‍त पर मुश्किल में नजर आ रही बांग्‍लादेश की टीम की वापसी तौहीद हृदोय ने कराई. उन्‍होंने नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 34 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से दो चौके और इतने ही छक्‍के आए. दूसरे छोर पर महमूदुल्‍लाह रियाद ने उनका साथ निभाया. दोनों के बीच  44 रनों की अहम साझेदारी बनी. जिसकी मदद से स्‍कोर 100 रन के करीब पहुंच गया. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. यह दांव कप्‍तान एडेन मार्करम पर उलटा पड़ गया. अफ्रीकी टीम ने महज 23 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए. रीजा हैंड्रिग्‍स और टिस्‍टर्न स्‍टब्‍स अपना खाता तक नहीं खोल पाए. तंजिम हसन साकिब ने तीन बैटर्स को चलता किया. ओपनिंग बैटर क्विंटन डी कॉक महज 11 गेंदों पर 18 रन ही बना पाए.

मिलर-क्‍लासेन ने बचाई इज्‍जत
जिसके बाद हैनरी क्‍लासेन और डेविड मिलर ने मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी संभाली. दोनों जैसे-तैसे स्‍कोर को 100 के पार लेकर पहुंचे. 18वें ओवर में तेजी से रन बनाने के प्रयास में साउथ अफ्रीका का स्‍कोर जब 102 रन था, क्‍लासेन को तस्‍कीन अहमद ने बोल्‍ड कर दिया. वो 44 गेंदों का सामना करने के बाद 46 रन बनाकर आउट हो गए. जल्‍द ही 38 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे डेविड मिलर को रशद हुसैन की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. हालांकि दोनों के बीच बनी 79 रनों की साझेदारी ने टीम को इस मुश्किल पिच पर 100 रन के पार पहुंचा दिया.

Tags: Bangladesh Cricketer, Icc T20 world cup, Keshav Maharaj, South Africa Cricket, T20 World Cup

Kangana Ranaut: थप्पड़ कांड की कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना, कहा- यह गलत, लेकिन सोच समझकर बोलें सांसद

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना की कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आलोचना की है। साथ ही उन्होंने कंगना को सोच-समझकर बोलने की भी हिदायत दी है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 01:46:12 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 01:46:12 PM (IST)

Kangana Ranaut: थप्पड़ कांड की कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना, कहा- यह गलत, लेकिन सोच समझकर बोलें सांसद
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कंगना रनौत को दी नसीहत

HighLights

  1. कंगना रनौत को सीआईएसएफ की जवान ने मारा था थप्पड़
  2. कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की आलोचना
  3. कंगना को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी

Kangana Ranaut एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड की कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कंगना को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ‘सुरक्षा जांच के दौरान किसी को थप्पड़ मारने का वे समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन, बाद में कंगना रनौत ने पूरे पंजाब को आतंकवादी कह दिया। रंधावा ने कहा कि कंगना रनौत सोचें और बोलें। आतंकवाद के समय 22,000 कांग्रेसियों ने पंजाब में वहां अपनी जान दी। उन्होंने जो कहा वह गलत है और इसका जवाब संसद में दिया जाएगा।’

On Kangana Ranaut-CISF constable incident Congress MP Sukhjinder Singh Randhawa says, “…I do not help it, if somebody slaps anyone throughout safety checks. This could not occur. However later, Kangana Ranaut referred to as the complete Punjab terrorist…I want to inform her to assume…

— ANI (@ANI) June 8, 2024

वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, देखते हैं क्या होता है।’

क्‍या है मामला?

दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था, वह कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन को लेकर कुछ साल पहले दिए गए बयान से नाराज थी। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था।

Rana Daggubati will play Aurangzeb reverse Shahid Kapoor | शाहिद कपूर निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार: दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी फिल्म, औरंगजेब के रोल में नजर आ सकते हैं राणा दग्गुबती

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शरद केलकर और महेश मांजरेकर के बाद अब शाहिद कपूर भी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि एक्टर जल्द ही ‘OMG 2’ फेम डायरेक्टर अमित राय की अगली फिल्म में शिवाजी के रोल में नजर आएंगे।

शाहिद के अलावा मेकर्स ने इस फिल्म के लिए राणा दग्गुबती को भी अप्रोच किया है। वो इसमें औरंगजेब के किरदार में नजर आ सकते हैं।

यह फिल्म दिसंबर 2024 तक फ्लोर पर जा सकती है। इसे साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे।

शाहिद ने इससे पहले फिल्म 'पद्मावत' में राजा रतन सिंह का रोल प्ले किया था। यह उनके करियर की इकलौती पीरियड ड्रामा फिल्म है।

शाहिद ने इससे पहले फिल्म ‘पद्मावत’ में राजा रतन सिंह का रोल प्ले किया था। यह उनके करियर की इकलौती पीरियड ड्रामा फिल्म है।

राणा हैं मेकर्स की पहली पसंद
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में औरंगजेब के रोल के राणा डायरेक्टर अमित की पहली पसंद हैं। हालांकि, अभी इस पर फाइनल डिस्कशन होना बाकी है। शाहिद भी इस किरदार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

राणा इससे पहले पीरियड ड्रामा 'बाहुबली' में विलेन का रोल प्ले कर चुके हैं।

राणा इससे पहले पीरियड ड्रामा ‘बाहुबली’ में विलेन का रोल प्ले कर चुके हैं।

प्री-प्रोडक्शन पर जुटे मेकर्स
फिलहाल मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल करने के साथ-साथ इसके प्री-प्रोडक्शन पर जुटे हुए हैं। दिसंबर तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

शाहिद ने शुरू की तैयारी
सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि शाहिद इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। वो इस रोल को लाइफ टाइम अपॉर्च्युनिटी के तौर पर देख रहे हैं।

फिल्म को अमित राय डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर 'OMG 2' का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म को अमित राय डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर ‘OMG 2’ का निर्देशन कर चुके हैं।

शिवाजी महाराज की बायोपिक नहीं होगी
यह फिल्म छत्रपति शिवाजी के जीवन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हालांकि, यह उनकी बायोपिक नहीं होगी। मेकर्स इसमें उनके जेल तोड़कर भागने वाले इंसीडेंट पर ज्यादा फोकस रखना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं…