मध्‍य प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंधित होगा पानी के अंदर खनन, छोटी खदानों के आसपास उपलब्ध रेत का भी होगा वैध खनन

खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव के अनुसार मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अवैध उत्खनन / परिवहन पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। बैठक में खनिज साधन विभाग के 24 मई 2024 के परिपत्र के अनुसार, कलेक्टराें को अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 06:49:12 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 06:49:12 AM (IST)

प्रतीकात्‍मक चित्र, मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव

HighLights

  1. मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए निर्देश
  2. प्रमुख सचिव खनिज निकुंज श्रीवास्तव ने वीसी कर कमिश्नर कलेक्टर को भी दिए निर्देश
  3. खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए कवायद

राज्य ब्यूरो, भोपाल । मप्र में 15 सितंबर तक नदी के किनारों पर 250 हेक्टेयर तक के बड़े क्षेत्रों में नए सिरे से खदान घोषित किया जाएंगे, ताकि वर्तमान में संचालित छोटी खदानों के आस-पास उपलब्ध रेत का भी वैध तरीक़े से खनन हो सके। इसी तरह पानी के भीतर किसी भी प्रकार के उत्खनन (इन-स्ट्रीम माइनिंग) को सख्ती से रोका जाएगा।

उपयुक्त स्थानों पर जांच चौकियों की स्थापना एवं मानसून के दौरान निर्माण कार्यों को जारी रखने के लिए रेत भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जियो स्पेशल भू-स्थानिक तकनीक का उपयोग कर खनन निगरानी प्रणाली विकसित की जा रही है। इस प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश की समस्त खदानों को जियो टेग कर सेटेलाइट इमेज एवं रिमोट सेंसिंग टेक्नोलाजी की सहायता से प्रदेश में हो रहे अवैध उत्खनन एवं भंडारण पर निगरानी रखी जाएगी। यह प्रणाली खदान क्षेत्र के बाहर हो रहे अवैध उत्खनन का पता लगाने में सक्षम होगी।

रविवार को खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर/ कलेक्टरों की बैठक ली और इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन सभी क्षेत्रों को, जहां रेत खनिज उपलब्ध है, लेकिन अब तक खदान के रूप में घोषित नहीं किया गया है, 15 जुलाई 2024 तक खदान घोषित किया जाए।

प्रमुख सचिव श्रीवास्तव द्वारा स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अवैध उत्खनन / परिवहन पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। बैठक में खनिज साधन विभाग के 24 मई 2024 के परिपत्र के अनुसार, कलेक्टराें को अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।

वास्तविक उत्खनित मात्रा का पता कर दोषियों पर कार्रवाई

खनन निगरानी प्रणाली के अंतर्गत एक निश्चित समय अंतराल पर सतत रूप से प्राप्त सेटेलाइज इमेज का विश्लेषण कर सिस्टम द्वारा राज्य एवं जिला प्रशासन को अलर्ट भेजे जाएंगे, जिसका क्षेत्रीय अमले द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से परीक्षण/निरीक्षण कर रिपोर्ट पोर्टल/मोबाइल एप पर दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर खदान या उसके बाहर ड्रोन सर्वे कर वास्तविक उत्खनित मात्रा का पता लगाकर दोषियों पर कार्रवाई कर अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा। यह प्रणाली मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही है और सितंबर 2024 तक संपूर्ण प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएगी।

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा बाबर का ख्‍वाब, IND-PAK मैच के वो 5 टर्निंग प्वाइंट जिसने फैन्‍स की थाम दी सांसे
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान के पास आज भारत को हराने का अच्‍छा मौका था. जसप्रीत बुमराह ने बाबर आजम के इस सपने को चकनाचूर कर दिया. रोहित शर्मा एंड कंपनी ये मैच जीतकर टेबल टॉपर बन गई है.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम जब भारत के खिलाफ न्‍यूयॉर्क के मैदान में उतरी तो 119 रन का छोटा लक्ष्‍य देखकर एक बार तो बाबर आजम के धुरंधरों के मन में यह बात जरूर आई होगी कि यह मुकाबला वो आसानी से अपने नाम कर लेंगे. हालांकि जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय बॉलर्स ने मिलकर मैच को पाकिस्‍तान की पकड़ से दूर पहुंचा दिया. अंत में भारत को छह रन से करीबी जीत मिली. जस्‍सी को प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. आइये हम आपको इस मुकाबले के 5 टर्निंग प्‍वाइंट्स के बारे में बातते हैं, जिसने फैन्‍स की सांसे थाम दी.

ऋषभ पंत का विकेट: यूं तो भारतीय विकेटकीपर बैटर को मुकाबले में कई जीवनदान मिले लेकिन वो इसके बावजूद भी रुके नहीं और तेजी से रन बनाते रहे. एक छोर पर टीम इंडिया अपने विकेट गंवा रही थी लेकिन अपने आक्रामक अंदाज में पंत चौके छक्‍के लगाते रहे. ऋषभ पंत जब आउट हुए तब स्‍कोर 96 रन पर छह विकेट हो गया था. लगभग तमाम बड़े बैटर्स वापस डगआउट लौट चुके थे. पंत ने छह चौकों की मदद से 31 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली.

भारत ने 7 रन पर गंवाए 4 विकेट: भले ही विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल सस्‍ते में आउट हो गए हों लेकिन इसके बावजूद ऋषभ पंत अन्‍य बैटर्स के साथ मिलकर तेजी से रन बना रहे थे. भारत ने 89 रन से 96 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने चार विकेट गंवा दिए. जिसके चलते मैच का रुख पलट गया और टीम इंडिया 119 रन पर ऑलआउट हो गई.

जसप्रीत बुमराह ने कराई भारत की वापसी: मोहम्‍मद रिजवान लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इस मुश्किल पिच पर धीरे-धीरे स्‍कोर को चला रहे थे. दूसरे छोर के बैटर्स के साथ छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वो पाकिस्‍तान को जीत की ओर आगे ले जा रहे थे. 15वें ओवर में कप्‍तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. उन्‍होंने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्‍ड कर दिया. यहां से पाकिस्‍तान की टीम मैच में पिछड़ती चली गई. जस्‍सी ने अपने चार ओवरों में महज 14 रन दिए और तीन विकेट भी निकाले.

यह भी पढ़ें:- ‘तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का’ नारे पर ऋषभ पंत ने किया रिएक्‍ट, मुस्‍कुराते हुए बोले- इस तरह की चीजें…

अक्षर पटेल ने नहीं बनने दिए रन: यूं तो अक्षर पटेल ने महज दो ओवर डाले और एक विकेट ही अपने नाम किया. अक्षर की गेंदबाजी की खासबात यह है कि उन्‍होंने अपने दूसरे ओवर में महज दो रन दिए. मैच में ये वो वक्‍त था, जहां से भारत पड़ोसी देश पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा था. ये पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहद आसान थी लेकिन इसके बावजूद भी उन्‍होंने पाकिस्‍तान के बैटर्स को रोककर रखा.

हार्दिक पंड्या के वो 2 विकेट: हार्दिक पंड्या ने मैच में अपने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए. जब पाकिस्‍तान के बैटर्स लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान रनों की रफ्तार को बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे, तभी हार्दिक ने बाबर आजम की टीम को झटके पर झटका देकर रोक दिया. पहले आठ गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे फखर जमा, विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपके गए. फिर शादाब खान को भी अपनी उछाल भरी गेंदबाजी के दम पर हार्दिक ने डगआउट का रास्‍ता दिखाया.

Tags: Hardik Pandya, Icc T20 world cup, IND vs PAK, India vs Pakistani, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant

PM Modi Oath Ceremony: कौन होगा मोदी सरकार में रक्षा मंत्री, आज लगेगी नाम पर मुहर

एनडीए की गठबंधन सरकार का आज शाम शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्‍द्र मोदी के साथ-साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख व बड़े मंत्रालयों पर सभी की निगाह रहेगी। इसी में एक नाम रक्षा मंत्रालय का है। 2019 में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह ने निभाई थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 06:12:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 06:12:14 PM (IST)

PM Modi Oath Ceremony: कौन होगा मोदी सरकार में रक्षा मंत्री, आज लगेगी नाम पर मुहर
इस बार रक्षा मंत्री किसे बनाया जाएगा।

PM Modi Oath Ceremony: एनडीए की गठबंधन सरकार का आज शाम शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्‍द्र मोदी के साथ-साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख व बड़े मंत्रालयों पर सभी की निगाह रहेगी। इसी में एक नाम रक्षा मंत्रालय का है। 2019 में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह ने निभाई थी।

naidunia_image

राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों में सीमा पार से होने वाली आतंकवादी घटनाओं में कमी आना, रक्षा मंत्रालय के बजट का बढ़ना, सेना को आधुनिक हथियारों का मिलना शामिल है।

Govinda’s spouse has not forgiven her nephew and niece | गोविंदा की पत्नी ने भांजे-भांजी को माफ नहीं किया है: बोलीं- उन लोगों को परवाह नहीं है, तो हम इंटरव्यू में आकर अच्छी बातें क्यों करें

23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच तनाव से उनके फैंस परिचित हैं। हाल ही में गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी हुई है। जिसमें गोविंदा अपने बेटे के साथ शामिल हुए थे। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के किसी फंक्शन का हिस्सा नहीं बनी थीं। वहीं ऐसी खबरें भी आने लगी थीं कि गोविंदा और भांजे कृष्णा, भांजी आरती के बीच तनाव खत्म हो चुका है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं, कि उनके रिश्ते अब भी ठीक नहीं हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लगभग एक साल पुराना है, जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ बैठे हैं। इसी बीच सुनीता आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं। वीडियो को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामी सुनीता का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है।

इंटरव्यू में सुनीता साफ कहती नजर आ रही हैं, कि आप लोगों के ही चैनल पर कृष्णा और आरती ने हमारे बारे में खराब बातें बोली हैं। सुनीता के चेहरे पर ये कहते हुए हल्का गुस्सा दिखाई दे रहा था। वो कहती हैं, मुझे याद है आरती ने सोफे पर बैठकर कहा था कि चीची मामा को हमारे 2 हजार रुपये देने हैं। मैंने खुद सुना था। वहीं उनके बगल बैठे गोविंदा उन्हें शांत होने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।

सुनीता ने भांजे और भांजी को माफ नहीं किया है

सुनीता ने कहा- जब वो लोग ही परवाह नहीं कर रहे हैं, तो हम लोगों से उम्मीद क्यों की जा रही है कि हम उनके बारे में अच्छी बातें करेंगे। इसलिए आप लोग भी इस बात को बड़ा बनाना बंद करो।

बता दें, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी गलती के लिए कई बार गोविंदा और सुनीता से माफी मांगी है। लेकिन उनके रिश्ते में तनाव अब भी दिखाई देता है।

खबरें और भी हैं…