IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैंस ने शेयर किए मजेदार कॉन्टेंट

नई दिल्ली. भारत ने विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया. एक समय ऐसा था कि वे आसानी से जीत जाएंगे. लेकिन सप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी के कारण ऐसा नहीं हुआ. भारत ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. ऋषभ पंत ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली थी. भारत ने अब तक 2 मैच जीत लिए हैं. टीम इंडिया की इस जीत के बाद फैंस ने पाकिस्तान पर मजेदार मीम्स शेयर किए.

टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर किए. एक वीडियो में फैंस ने जय शाह की तस्वीर एक वीडियो पर लगाई है. जिसमें पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है. इसके अलावा और भी कई मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. पाकिस्तान को मीम्स के माध्यम से काफी रोस्ट किया जा रहा है. बेशक एक समय पर हर पाकिस्तानी फैंस खुश था. उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनकी जीत पक्की है. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरा खेल बदलकर रख दिया.

ये रहे कुछ मजेदार मीम्स

IND vs PAK T20 World Cup: आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन, नसीम ने मारे लगातार चौके, फिर अर्शदीप का चला जादू

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है. भारतीय टीम ने रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हराया. भारतीय टीम इस मुकाबले में 119 रन पर ढेर हो गई. लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला दी. यह मुकाबला इतना करीबी था कि आखिरी ओवर शुरू होने तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कौन सी टीम जीतेगी. अर्शदीप सिंह जब मैच का आखिरी ओवर लेकर आए तो पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. क्रीज पर इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी थे. आइए जानते हैं कि आखिरी ओवर में कैसा खेल हुआ. कैसे अर्शदीप सिंह ने भारत को जीत दिलाई.

पाकिस्तान की पारी का 20वां ओवर (गेंदबाज: अर्शदीप सिंह)
पहली गेंद: इमाद वसीम ने शॉट लगाने के लिए रूम बनाया तो अर्शदीप सिंह ने गेंद लेग स्टंप के बाहर ही फेंक दी. गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका. (पाकिस्तान: 102/7)

दूसरी गेंद: नसीम शाह ने लॉन्गऑफ पर खेलकर एक रन लिया. (पाकिस्तान: 103/7)

तीसरी गेंद: यॉर्कर गेंद पर शाहीन अफरीदी बुरी तरह लड़खड़ा गए. लेग बाई के रूप में एक रन दौड़ लिया. (पाकिस्तान: 104/7)

चौथी गेंद: नसीम शाह ने यॉर्कर लेंथ की गेंद स्कूप शॉट खेला. गेंद विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री के पार गई. (पाकिस्तान: 108/7)

पांचवीं गेंद: नसीम शाह ने ऑफ साइड पर स्लाइस किया, गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के पार गई. (पाकिस्तान: 112/7)

छठी गेंद: नसीम शाह ने लो फुलटॉस गेंद को मुश्किल से खेला. गेंद बॉलर के बगल से लॉन्गऑफ की ओर गई. एक रन. (पाकिस्तान: 113/7)

इस तरह अर्शदीप सिंह ने अपने आखिरी ओवर में 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया. इमाद वसीम को आउट करके उन्होंने पाकिस्तान की उम्मीद लगभग खत्म कर दी थी. नसीम शाह ने जब तक चौके लगाए तब तक जीत पाकिस्तान से दूर जा चुकी थी.

Tags: Arshdeep Singh, Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, T20 World Cup

Monsoon Replace: दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्‍तर राज्यों में भी होगी झमाझम, इन प्रदेशों को फिलहाल राहत नहीं

मौसम विभाग ने दक्षिण राज्य केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आगामी दिनों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 09:10:11 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 09:10:11 AM (IST)

Monsoon Update: दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्‍तर राज्यों में भी होगी झमाझम, इन प्रदेशों को फिलहाल राहत नहीं
मानसून को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

HighLights

  1. महाराष्‍ट्र सहित दक्षिणी राज्यों में जारी बारिश
  2. महाराष्ट्र के कई जिलों में भी भारी से अति भारी बारिश का अनुमान
  3. पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। मानसून मुंबई में प्रवेश कर गया है और अब यह तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। जिससे मुंबई में कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही महाराष्ट्र के कई जिलों में भी भारी से अति भारी बारिश जारी है। आगामी दिनों में मानसून उत्तरी राज्यों में भी प्रवेश कर जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर अगले दो दिन तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के साथ केरल में तीन से चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।

naidunia_image

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 और 13 जून को भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। साथ ही त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है।

इन स्थानों पर चलेगी लू

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तरी झारखंड में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं यह हीट वेव कंडीशन 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में सीवियर हीट वेव कंडीशन में बदल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार, उत्तरी झारखंड में सहित मध्यप्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा में भी लू चलने की संभावना जताई है।

Kangana obtained slapped on the airport, ex BF Hrithik roshan reacts | कंगना को एयरपोर्ट पर पड़ा थप्पड़, सपोर्ट में फिल्मी सितारे: एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, कभी आपसी विवाद के चलते कोर्ट गया था मामला

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

6 जून को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया। अनुपम खेर, शबाना आजमी जैसे चंद सेलेब्स के अलावा इंडस्ट्री से किसी स्टार ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, हालांकि अब कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने भी इस पर रिएक्ट किया है। जिनसे कभी कंगना का विवाद रह चुका है।

हाल ही में जर्नलिस्ट फाय डिसूजा ने कंगना रनोट के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘सांसद कंगना रनोट को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा गया है। हिंसा किसी बात का जवाब नहीं हो सकती है। खासकर उस देश में जहां गांधी की विचारधार अंहिसा को फॉलो किया जाता हो। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारी सोच क्या है और किसने क्या स्टेटमेंट दिया है। हम हिंसा से किसी का जवाब नहीं दे सकते’।

आगे फाय ने लिखा है, ‘ये बहुत खतरनाक है जब सिक्योरिटी के लिए खड़ा हुआ व्यक्ति ही यूनिफॉर्म में हिंसा से जवाब देता है। सोचिए, अगर हम लोग जो पिछले 10 सालों से सत्ता पर सवाल उठाते हैं उनके साथ एयरपोर्ट पर कॉन्स्टेबल शोषण करता, जिसकी सोच अलग है’।

जर्नलिस्ट फाय डिसूजा की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया है। रिएक्ट करने वालों में ऋतिक रोशन का भी नाम शामिल है। ऋतिक के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, सोनी राजदान, सोनाक्षी सिन्हा, एकता कपूर, अर्जुन कपूर ने भी पोस्ट पर रिएक्ट कर कंगना का सपोर्ट किया है।

कभी ऋतिक रोशन से था कंगना का विवाद, कोर्ट गया था मामला

एक समय में कंगना रनोट और ऋतिक रोशन रिलेशनशिप में थे। दोनों काइट्स और कृष 3 में साथ नजर आए थे। हालांकि चंद महीनों में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ स्टॉकिंग और हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज की थी। केस होने के बाद कंगना ने ऋतिक पर काउंटर अटैक किया और कहा कि ऋतिक रोशन अपना अफेयर छिपाने के लिए ये सब कर रहे हैं, जिससे उन्हें तलाक में फायदा मिल सके। उस समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेने वाले थे। कई महीनों तक चर्चा में रहे इस केस को कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते बंद कर दिया था। कंगना ने आप की अदालत में भी ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे।

जावेद अख्तर पर भी लगे थे संगीन आरोप, दर्ज हुआ था मानहानि का मुकदमा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और कैंप कल्चर के खिलाफ भी कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनका ऋतिक रोशन से विवाद चल रहा था, तब जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी कि ऋतिक को विवादों में न घसीटें। हालांकि कंगना को जावेद अख्तर के खिलाफ बयान देना भारी पड़ा था। जावेद अख्तर ने बयान सामने आने के बाद कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

Girls Physique in Prepare: इंदौर में सफाईकर्मी को ट्रेन में मिला बैग, उसमें से बाहर निकल रहे थे महिला के बाल

इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन में युवती का कटा हुआ शव मिलने के बाद मचा हड़कंप। प्रारंभिक जांच में उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसके सिर पर बिंदी भी लगी मिली। पुलिस इस मामले में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ट्रेन शनिवार रात करीब 10 बजे इंदौर स्टेशन पर खड़ी हो गई थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 08:31:41 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:49:35 AM (IST)

इंदौर के रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन। इंसेट में बैग की जांच करती पुलिस।

HighLights

  1. नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में मिला महिला का शव।
  2. बदमाशों ने हाथ-पैर दूसरी जगह फेंके, पुलिस जांच में जुटी।
  3. घाव देख कुल्हाड़ी या दूसरे औजार से शव के टुकड़े की है आशंका।

Girls Physique in Prepare: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े कर रखे थे। एक हिस्सा ट्राली बैग व दूसरा प्लास्टिक के झोले में था। जीआरपी पुलिस जांच में जुटी है। हाथ-पैर नहीं है। उन्हें कहीं और फेंका है। घाव देख कुल्हाड़ी या अन्य औजार से शव को काटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एसपी (रेल) संतोष कोरी के मुताबिक ट्रेन शनिवार रात करीब 10 बजे इंदौर स्टेशन पर खड़ी हो गई थी। यात्री उतरने के बाद ट्रेन को साफ-सफाई के लिए यार्ड में खड़ा किया था। करीब पौने एक बजे सफाईकर्मी रिंकूसिंह ठाकुर डिब्बे की सफाई करने गया था। रिंकू ने बताया कि सीट के नीचे सफाई करते वक्त झाड़ू झोले में अटक गया था।

झोला खींचकर देखा तो एक ट्राली बैग नजर आया। उसमें से बदबू भी आ रही थी। बाल बाहर निकले हुए थे। रिंकू ने सुपरवाइजर राहुल रघुवंशी को घटना बताई। राहुल ने स्टेशन मास्टर और पुलिस को बुलाया। देर रात शव को सुरक्षित रखवाया।

naidunia_image

रविवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट सहित अन्य भी पहुंच गए। टीआइ (जीआरपी) संजय शुक्ला के मुताबिक कमर से सिर तक का हिस्सा ट्राली, फिर घुटनों तक का हिस्सा पोलिथिन की थैली में भरकर झोले में रखा था। हाथ-पैर नहीं है।

अनुमान है कि युवती की करीब 25 साल है। शव तीन दिन पुराना होने का अंदेशा है। शव पर वस्त्र भी नहीं है। सिर पर बिंदी लगी है। पुलिस ने महू रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली।

नौ साल पूर्व हुआ था कविता रैना हत्याकांड

इस घटना ने 26 अगस्त 2015 में हुए कविता रैना हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं। मित्रनगर निवासी कविता के भी इसी तरह टुकड़े कर पालदा क्षेत्र में नाले में फेंक दिए थे।

Gwalior Information: कियोस्क सेंटर संचालक पर कट्टा अड़ाकर 30 हजार रुपये लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

बहोड़ापुर इलाके में कियोस्क सेंटर संचालक पर कट्टा अड़ाकर बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश संख्या में तीन थे और दुकान से महज 300 मीटर दूर ही संचालक को उस समय लूटा, जब वह अपने कर्मचारी के साथ घर जा रहा था।

By amit mishra

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 08:31:23 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:31:23 AM (IST)

Gwalior News: कियोस्क सेंटर संचालक पर कट्टा अड़ाकर 30 हजार रुपये लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

HighLights

  1. बहोड़ापुर इलाके में रात 10:30 बजे तीन बदमाशों ने की वारदात
  2. बदमाश संख्या में तीन थे और दुकान से महज 300 मीटर दूर ही संचालक को लूटा

नप्र, ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके में कियोस्क सेंटर संचालक पर कट्टा अड़ाकर बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश संख्या में तीन थे और दुकान से महज 300 मीटर दूर ही संचालक को उस समय लूटा, जब वह अपने कर्मचारी के साथ घर जा रहा था। वारदात रात करीब 10.30 बजे हुई। पुलिस ने वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे भी देखे, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।

अंधेरा होने की वजह से लुटेरों के चेहरे और गाड़ी स्पष्ट नजर नहीं आ सके। पुलिस पूरे रूट पर लगे कैमरे देख रही है। बहोड़ापुर इलाके में लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। इससे पहले महिला को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजा। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर स्थित तिकोनियां के पास रहने वाले नवीन सेन कियोस्क सेंटर संचालक हैं। घर के पास ही उनकी दुकान है, जहां कियोस्क चलाते हैं। रात को दुकान बंद कर वह घर के लिए रवाना हुए। उनके बैग में 30 हजार रुपये रखे थे। वह अपने कर्मचारी के साथ बाइक से घर जा रहे थे।

दुकान से करीब 300 मीटर ही आगे पहुंचे होंगे, बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोकी। फिर नवीन पर कट्टा अड़ाया और बैग छीन ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी की, सीसीटीवी कैमरे भी देखे लेकिन अभी आरोपितों का सुराग नहीं लगा है।

रैकी कर वारदात, रोज 1 से 1.25 लाख रुपये होते हैं बैग में

नवीन ने पुलिस को बताया कि जिस तरह से घटना हुई है, उससे साफ है- वारदात रैकी कर की गई है। हर रोज बैग में 1 से 1.25 लाख रुपये होते हैं। इस बार ही 30 हजार रुपये थे, क्योंकि कियोस्क सेंटर पर कम लोग आए थे। यह रुपये लेकर जा रहे थे, दुकान से निकलकर 300 मीटर आगे ही पहुंचे थे कि लूट हो गई।

IND vs PAK WC Document: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 16 विश्व कप मुकाबलों में 15 जीत भारत के नाम

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन पर 3 विकेट लिया और पड़ोसी देश के बल्लेबाजों को पानी पिला दिया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 07:52:26 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 07:52:26 AM (IST)

IND vs PAK WC Record: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 16 विश्व कप मुकाबलों में 15 जीत भारत के नाम
India Vs Pakistan: इस जीत के बाद भारतीय टीम का सुपर-आठ में पहुंचना लगभग तय हो गया।

HighLights

  1. New York T20 WC 2024: अमेरिका में खेला जा रहा टी-20 विश्व कप
  2. IND vs PAK: न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीता भारत
  3. India Pakistan: शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह चुने गए मैन ऑफ द मैच

एजेंसी, न्यूयॉर्क (IND vs PAK WC Document)। टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दे दी। यह विश्व कप क्रिकेट (टी-20 और वनडे) में भारत और पाकिस्तान की 16वीं भिड़ंत थी, जिसमें से टीम इंडिया ने 15 जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने पड़ोसी देश के खिलाफ 08 बार वनडे विश्व कप और सात बार टी-20 विश्व कप में जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान की टीम 2021 में दुबई मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। रविवार को पाकिस्तान के पास अपना रिकॉर्ड सुधारने का सुनहरा मौका था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया।

New York INDIA vs PAK: आखिरी ओर तक चला रोमांचक मुकाबला

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूयॉर्क में रन बनाना आसान नहीं है। फिर भी टीम इंडिया ने तेज शुरुआत दी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के जाने के बाद ऋषभ पंत (42 रन) ने अच्छी बल्लेबाज की। पहले 10 ओवर भारत के नाम रहे, लेकिन इसके बाद गाड़ी पटरी से उतर गई। एक के बाद एक करके बल्लेबाज पवेलियन लौटते गए और टी20 विश्व कप में भारतीय टीम पहली बार पूरे ओवर नहीं खेल सकी। 19 ओवर में बने कुल 119 रन।

naidunia_image

120 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था। पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। फिर जसप्रीत बुमराह ((3/14)) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने काउंटर अटैक किया और पाकिस्तान को 6 रन पहले ही रोक लिया। पाकिस्तान टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी।

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन पर 3 विकेट लिया और पड़ोसी देश के बल्लेबाजों को पानी पिला दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम का सुपर-आठ में पहुंचना लगभग तय हो गया।

Modi 3.0: महाराष्ट्र से मोदी सरकार में यह सांसद बनेंगे मंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने लगाई पक्की मुहर

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को मोदी सरकार व एनडीए सरकार में मौका मिला है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 04:21:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 04:24:10 PM (IST)

Modi 3.0: महाराष्ट्र से मोदी सरकार में यह सांसद बनेंगे मंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने लगाई पक्की मुहर
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के उन सांसदों के नाम साझा किए हैं, जिन्हें मोदी सरकार में मौका मिल रहा है।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को मोदी सरकार व एनडीए सरकार में मौका मिला है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं। नितिन गडकरी जी, पीयूष गोयल जी और रामदास अठावले जी फिर से सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रक्षा खडसे और मुरलीधर मोहोल जैसे युवा सांसद भी सरकार का हिस्सा होंगे। विदर्भ क्षेत्र से वरिष्ठ नेता प्रतापराव जाधव भी मंत्री बन रहे हैं। सरकार में महाराष्ट्र को मिले प्रतिनिधित्व की जानकारी साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है।

#WATCH | Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says, “A number of skilled & senior leaders of Maharashtra have gotten an opportunity in Modi authorities, the NDA authorities. I congratulate all of them. Nitin Gadkari ji, Piyush Goyal ji & Ramdas Athawale ji are once more going to be a part of… pic.twitter.com/Jr1wvc84vm

— ANI (@ANI) June 9, 2024

Shahrukh’s look alike turned depending on each penny throughout the pandemic | पैंडमिक में शाहरुख के लुक अलाइक पाई-पाई को मोहताज हुए: खाने तक के पैसे नहीं थे; सलमान बने मसीहा, राशन के साथ 2500 रुपए भी दिए थे

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पैंडमिक का दौर शाहरुख खान के लुक अलाइक रिजवान खान के लिए बहुत भयावक था। कहीं से कोई काम नहीं मिल रहा था। सारी सेविंग्स भी खत्म हो गई थी। प्रेग्नेंट बीवी के इलाज तक के पैसे नहीं थे। नतीजतन उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा था।

तब इस बुरे वक्त में सलमान खान महीसा बन कर आए थे। उन्होंने लुक अलाइक यूनियन के सभी मेंबर्स को राशन के साथ 2500 रुपए भी भिजवाए थे। जिससे कुछ दिन का गुजारा आराम से हो गया था।

बता दें, रिजवान ने मोहब्बतें और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में शाहरुख का बॉडी डबल बनकर काम किया है। साथ ही कई एड फिल्म में भी वे शाहरुख के साथ देखे गए हैं।

‘महामारी में सब कुछ बेचना पड़ा’

द वेब शो दम बिरयानी के हालिया एपिसोड में रिजवान खान ने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने कहा, ‘ महामारी के दौरान हालात इतने खराब हो गए थे कि मुझे अपना कुछ सामान भी बेचना पड़ा क्योंकि मेरे पास खाने के लिए पैसे भी नहीं थे।

हालांकि अब भगवान की कृपा से मेरे पास 2 BHK फ्लैट है। वो सारी चीजें भी हैं, जो मुझे महामारी के दौरान बेचनी पड़ी थीं।

मुसीबत के वक्त सलमान खान मसीहा बन कर आए। आज भी उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं।

कभी सड़क किनारे ठेले पर काम करते थे रिजवान

रिजवान ने आगे बताया कि एक वक्त ऐसा था कि वे सड़क किनारे ठेलों पर काम करते थे। लेकिन मुंबई आने पर उनकी किस्मत बदल गई।

शाहरुख से मिल चुके हैं

रिजवान शाहरुख से मिल भी चुके हैं। इस मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया- मैं उनसे मिलकर घबरा गया था। मुझे रात 2 बजे कॉल आया और बताया गया कि मुझे शाहरुख सर के साथ शूट करना है। मैं दंग रह गया। वे मुझे नाम से जानते थे। मैंने उनके साथ बहुत सारे एड किए हैं। उनके स्टाफ का हर मेंबर मुझे जानता है।

रिजवान ने कहा कि भले शाहरुख के कई लुक अलाइक हैं, लेकिन वे लिस्ट में सबसे पहले रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे एकमात्र ऐसे लुक अलाइक हैं, जिन्होंने शाहरुख के साथ काम किया है।

Sports activities Information Bilaspur: बास्केटबाल लिटिल लीग सीजन-3 का उद्घाटन, ईगल फैंस व नो रूल्स टीम ने जीते मैच

मुकाबला का दौर सोमवार को भी जारी रहेगा। बच्चों को इसी तरह मैच के दौरान अभ्यास कराकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लायक तैयार किया जाता है।

By Shiv Soni

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 06:43:46 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 06:43:46 AM (IST)

Sports News Bilaspur: बास्केटबाल लिटिल लीग सीजन-3 का उद्घाटन, ईगल फैंस व नो रूल्स टीम ने जीते मैच
उद्घाटन के दौरान नए खिलाड़ी व संघ के पदाधिकारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के बाद बास्केटबाल संघ की ओर से कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों का लिटिल लीग कराया गया। पहले दिन दो मैच खेले गए। जिसमें ईगल फैंस व नो रूल्स ने अपने – अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों के बीच संघ हर साल इसी तरह लिटिल लीग मैच कराता है।

जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों को मिलाकर पांच टीमें बनाई गईं हैं। जिसमें जार्डन 11, कोबरा काई, नो रूल्स, रूल्स ब्रेकर, ईगल फैंस टीमें शामिल हैं। लिटिग उद्घाटन के बाद रविवार शाम को दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच कोबरा काई बनाम ईगल फैंस के मध्य मैच खेला गया।

यह मैच काफी संघषपूर्ण रहा। ईगल फैंस ने कोबरा काई को 35-24 के अंतर से मात देकर जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच नो रूल्स व जार्डन 11 की टीम आमने- सामने थी। इस मैच में नो रूल्स ने 29-24 के अंतर जीत हासिल की। टीम की ओर से सागर वाधवानी, सुशांत यादव, आदित्य सिंह, ऋत्विक सिंह ने शानदार प्रदर्शन दिखाया।

इस मैच के निर्णायक सौम्य संतवानी, हिमांशु कामले रहे। मैच के अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी विमल राय, बास्केटबाल संघ के सचिव डा. सुधीर राजपाल, आनंद सिंह, सीनियर खिलाड़ी मोहन निषाद, विकास गोरख, अमित पिल्ले, ऋषभ हडलेस्कर, श्रेयांशु कौशिक, अर्पण मिश्रा, अर्पित मिश्रा, राहुल हडलेस्कर, विशाल टंडन, अमन तिवारी, गूंजा केसरवानी, हर्ष सिंह, शुभम यादव, ए यादव शामिल रहें।

मुकाबला का दौर सोमवार को भी जारी रहेगा। बच्चों को इसी तरह मैच के दौरान अभ्यास कराकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लायक तैयार किया जाता है। बच्चों ने मैच के दौरान काफी उत्साह के साथ खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई ऐसे खिलाड़ी थे, जिनमें बड़ी प्रतियोगिताओं में मुकाबला खेलने का हुनर है।