T20 World Cup: लगातार 2 हार के बाद PCB ले सकता है बड़ा फैसला, चेयरमैन ने कहा- उन खिलाड़ियों पर गौर करेंगे जो…

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में हार के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम में बदलाव करने की जरूरत है. भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में पाकिस्तान के सामने 120 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई. इससे पहले उन्हें अमेरिका से भी हार मिली थी.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नकवी ने न्यूयॉर्क में कहा, ‘‘मुझे लगता था कि मैच जीतने के लिए टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है लेकिन अब लगता है कि टीम में बदलाव करने होंगे. नकवी ने इसके साथ कहा कि अब उन खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं. उन्होंने कहा,‘‘हमने जिस तरह से अमेरिका और अब भारत के खिलाफ मैच गंवाए, वह बेहद निराशाजनक है. हमें अब उन खिलाड़ियों पर गौर करना होगा जो इस समय टीम में नहीं हैं.’

IND vs PAK T20 World Cup: 3-13, 19 में उलझा पाकिस्तान, नहीं देखा होगा ऐसा गजब का संयोग

नकवी ने कहा, ‘‘हर कोई पूछ रहा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है. अभी विश्व कप चल रहा है लेकिन निश्चित तौर पर हमें हर चीज पर गौर करने की जरूरत है. पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के परिणाम उसके अनुकूल रहने के लिए दुआ भी करनी होगी.”

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप में कोई भी अधिकतम 8 अंक हासिल कर सकती है. ग्रुप ए से सिर्फ अमेरिका और भारत ही 4 अंक तक पहुंचे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम 2 मैच खेल चुकी है. लेकिन उनके खाते में 0 अंक हैं. क्वालीफाई करने के लिए उन्हें दोनों मैच जीतने होंगे यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उनका नेट रन रेट कैसा है.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 12:05 IST

Raksha Khadse: मोदी की इस मंत्री की देशभर में हो रही चर्चा, पति के निधन के बाद रक्षा खडसे ने सरपंच पद से शुरू की थी राजनीति

महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की तीन बार की सांसद रक्षा खडसे ने नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:58:46 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:58:46 AM (IST)

Raksha Khadse: मोदी की इस मंत्री की देशभर में हो रही चर्चा, पति के निधन के बाद रक्षा खडसे ने सरपंच पद से शुरू की थी राजनीति
Raksha Khadse Information: स्थानीय राजनीति में शुरुआती सफलता के बाद उन्हें 26 साल की उम्र में 2014 में रावेर से सांसद के रूप में चुना गया था।

HighLights

  1. Raksha Khadse profile: महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से सांसद हैं रक्षा खडसे
  2. Who’s Raksha Khadse: भाजपा छोड़ एनसीपी में गई एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा
  3. Raksha Khadse Information: 2013 में पति के निधन के बाद राजनीति में उतरी थीं रक्षा

एजेंसी, नई दिल्ली (Raksha Khadse profile)। नरेंद्र मोदी की टीम में हिस्सा पाने वाले युवा सांसदों में महाराष्ट्र की रक्षा खडसे भी शामिल हैं। रक्षा के संघर्ष की कहानी सामने आने के बाद देशभर में उनकी चर्चा हो रही है।

रक्षा के पति निखिल खडसे का 2013 में निधन हो गया था। इसके बाद रक्षा ने हिम्मत नहीं हारी। खुद को चारदीवारी में कैद करने के बजाए उन्होंने समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने का फैसला किया।

दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा। शुरुआत सरपंच पद से की। वे गांव कोठाडी से सरपंच चुनी गईं। इसके बाद जलगांव जिला परिषद के सदस्य के रूप में काम किया।

naidunia_image

स्थानीय राजनीति में शुरुआती सफलता के बाद उन्हें 26 साल की उम्र में 2014 में रावेर से सांसद के रूप में चुना गया। इस सीट पर रक्षा लगातार तीन बार से जीत दर्ज कर रही हैं।

naidunia_image

दो छोटे बच्चों को गोद में लिए हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीरें दिखाती हैं कि उनमें राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी जीवन को संतुलित करने की क्षमता भी है।

जिस स्थिति में मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी, अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं, तो मंत्री पद की शपथ लेना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे पति की मृत्यु तब हो गई थी, जब मेरा बेटा केवल ढाई साल का था और मेरी बेटी चार साल की थी। मेरी निजी जिंदगी दर्द से भरी थी, लेकिन लोगों के समर्थन और प्यार ने मुझे इन दुखों को भूलने में मदद की। – रक्षा खडसे, मंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद

ससुर ने निभाई अहम भूमिका

एकनाथ कभी भाजपा के कद्दावर नेता था। बाद में शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए। उन्होंने रक्षा के एक मजबूत राजनेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रक्षा कहती हैं, ‘अपनी बेटियों को मैदान में उतारने के बजाय, मेरे ससुर ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया और हमेशा मेरा समर्थन किया।’

Chandigarh airport Kangana Ranaut slap controversy Replace| Mohali Kisan protest Replace| CISF constable Kulwinder Kaur controversy | चंडीगढ़ कंगना थप्पड़ कांड में SIT करेगी जांच: एसपी सिटी अटवाल को बनाया इंचार्ज, रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को देंगे – Chandigarh Information

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में मोहाली पुलिस की एसआईटी करेगी। जांच एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल को बनाया इंचार्ज।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने एक SIT का गठन किया है। इस SIT का हरवीर सिंह अटवाल एसपी सिटी मोहाली को इंचार्ज बनाया गया है। एयरपोर्ट के डीएसपी कुलजिंदर सिंह और थाना प्रभा

.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बनाई जाएगी रिपोर्ट

एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि इस पूरे मामले में एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा जाएगा। उन कैमरों में जो लोग मौके पर मौजूद दिखेंगे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। वही दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे भी इस मामले में जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद जो भी सबूत होंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दी जाएगी। इसके लिए अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। क्योंकि इसमें काफी लोग शामिल होंगे। इस कारण पूछताछ में समय भी लग सकता है।

कल किसानों ने किया था कंगना के खिलाफ प्रदर्शन।

कल किसानों ने किया था कंगना के खिलाफ प्रदर्शन।

कल किसानों ने किया था प्रदर्शन

इस मामले को लेकर कल सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर के पक्ष में किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर एकत्रित हुए थे। इसके बाद उन्होंने एक पैदल मार्च निकाला था। मार्च निकालते हुए वह मोहाली के एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एसएसपी मोहाली को अपना ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर पर हुए मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने यह SIT बनाने का फैसला लिया है।

आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी और आतंकियों से की थी

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए।

इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

Gwalior Information: लधेड़ी क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर चलाई गोली

उपनगर ग्वालियर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता विक्की बैस पर चार युवकों ने गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें पहले से विवाद चल रहा है।

By amit mishra

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:05:06 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:05:06 AM (IST)

Gwalior News: लधेड़ी क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर चलाई गोली

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता विक्की बैस पर चार युवकों ने गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें पहले से विवाद चल रहा है। इसी के चलते यह घटना हुई। लधेड़ी इलाके में रहने वाला विक्की बैस घर के पास खड़ा था। इसी दौरान रोहित बाथम पंकज, मनोज और शिवम आ गए। यहां आते ही इन लोगों ने अभद्रता की, फिर गोली चलाकर भाग गए। वारदात की सूचना मिलने पर ग्वालियर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

मुरार और पिंटो पार्क क्षेत्र में लगातार चलाई जाएगी अतिक्रमण हटाओ मुहिम

नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरार इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद यहां दुकान संचालक, हाथ ठेला चालक और फुटपाथी दुकानदार सड़क घेरकर ही व्यापार कर रहे हैं। इसको देखते हुए अब मुरार में मदाखलत अमले द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। गत शुक्रवार को भी मदाखलत अमले ने यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रक सामान जब्त किया था। मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मुरार में सदर बाजार, बारादरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा आदि स्थानों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पिंटो पार्क क्षेत्र में भी हाकर्स जोन के अलावा सड़क पर हाथ ठेले लगते हैं, जो यातायात में बाधक बनते हैं। इनको भी शिफ्ट करने के लिए हिदायत दी जाएगी।

किशोरी को धमकाने वाले किशोर जनता ने पकड़े, पुलिस ने छोड़ा

थाटीपुर इलाके में रहने वाली किशोरी को कट्टे की नोंक पर धमकाने दो किशोर घर के अंदर घुस गए। जनता ने इन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जब इनसे पूछताछ की तो बोले कि किशोरी से 12 हजार रुपये का लेनदेन है। फिर वह एफआइआर कराने के लिए नहीं पहुंची। बाद में आरोपितों को भी छोड़ दिया गया। इनके पास से कट्टा मिला था, फिर भी छोड़ दिया। इसके चलते पुलिस कटघरे में है।

VIDEO: पाकिस्तान हारा तो मैदान पर ही रोने लगा 21 साल का खिलाड़ी, भारतीय टीम ने ढाढ़स बंधाया तो साथी ने गले लगाया

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को अपने पहले ही ओवर में आउट करना दुनिया के किसी भी बॉलर का ख्वाब हो सकता है. पाकिस्तान के नसीम शाह ने रविवार को ऐसा ही किया. और सिर्फ कोहली ही नहीं, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के विकेट भी इस गेंदबाज ने झटके. जब बैटिंग आई तो 4 ओवर में 10 रन ठोक दिए. लेकिन इस सबके बावजूद जब मैच खत्म हुआ तो यह खिलाड़ी आंसुओं में डूबा हुआ था.

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 19 ओवर में 119 रन पर आउट कर दिया. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके.

IND vs PAK T20 World Cup: आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन, नसीम ने मारे लगातार चौके, फिर अर्शदीप का चला जादू

120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गई. आखिरकार जब 20वां ओवर शुरू हुआ तो उसे जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को आउट कर दिया. इसके बाद नसीम शाह क्रीज पर आए.

नसीम शाह हार के बाद यूं अकेले खड़े नजर आए. (AP)

नसीम शाह हार के बाद यूं अकेले खड़े नजर आए. (AP)

नसीम शाह ने पहली ही गेंद पर एक रन लिया. इसके बाद जब वे दोबारा क्रीज पर आए तो लगातार दो चौके जड़ दिए. हालांकि, नसीम शाह के ये प्रयास पाकिस्तान के काम नहीं आए. नसीम शाह के लगातार दो चौकों के बावजूद पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी. लक्ष्य असंभव हो चला था और नसीम अपनी टीम को नहीं जिता पाए. उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन बनाया.

Modi Cupboard 3.0 LIVE Updates: मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद उत्साह में शेयर बाजार, पहली बार सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 23,400 पार

NDA कैबिनेट की पहली बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 07:26:57 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 09:51:14 AM (IST)

Modi Cabinet 3.0 LIVE Updates: मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद उत्साह में शेयर बाजार, पहली बार सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 23,400 पार
Listing of Ministers in Modi Cupboard: देश की आजादी के बाद मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

HighLights

  1. Modi Cupboard 3.0: नेहरू के बाद अब नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी शुरू
  2. NDA Cupboard 3.0: मंत्रिपरिषद में 7 महिलाएं शामिल, सहयोगी दलों से 11 मंत्री
  3. Listing of Ministers in Modi Cupboard: 31 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

एजेंसी, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगी।

यह बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

Modi Cupboard 3.0 LIVE Updates: आज ही विभागों का बंटवारा संभव

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद सोमवार सुबह शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही। सुबह 09:21 बजे एनएसई निफ्टी 50 0.39% बढ़कर 23,382.05 पर था। वहीं बीएसई सेंसेक्स 233.11 अंक (0.30%) बढ़कर 76,926.47 पर था। एनएसई निफ्टी 50 23,411.90 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया और सेंसेक्स 77,079.04 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी आज ही किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गृह के साथ ही वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।

Mallika had alleged- Ashmit strangled me | मल्लिका ने लगाया था इल्जाम- अश्मित ने मेरा गला दबाया: पुराने घटना पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना गलती माफी मांगने के लिए कहा गया

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अश्मित पटेल ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मर्डर की शूटिंग के वक्त एक सीन फिल्माने के दौरान मल्लिका शेरावत ने उन पर गलत इल्जाम लगाया था। मल्लिका का आरोप था कि सीन के आड़ में अश्मित ने जानबूझकर उनका गला दबाने की कोशिश की है।

अब इस घटना पर अश्मित ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि मल्लिका ने उन पर झूठा इल्जाम लगाया था। बिना गलती के उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी थी क्योंकि बाद में सभी लोगों ने कैमरे पर असलियत देख ली थी।

हालांकि इसके बाद भी झूठे इल्जाम का खामियाजा अश्मित को भुगतना पड़ा। उन्हें किसी बड़े प्रमोशन में नहीं भेजा गया। नतीजतन फिल्म की सफलता का क्रेडिट मल्लिका को ज्यादा मिला।

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में अश्मित पटेल ने फिल्म मर्डर के सेट के किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा- मैंने फिल्म में मल्लिका के पति का किरदार निभाया था। कहानी के मुताबिक, मेरे और मल्लिका के किरदार में हमेशा मनमुटाव रहता था। पर्दे पर हमारी बॉन्डिंग में वो टेंशन दिखे, इसलिए मैं रियल लाइफ में भी मल्लिका से दूर ही रहता था।

एक-दो बार मल्लिका ने कोशिश की कि रियल लाइफ में हमारे बीच सब ठीक हो जाए, लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया। मैं नहीं चाहता था कि इसका असर पर्दे पर पड़े। वो इस चीज को समझ नहीं पाईं। डायरेक्टर अनुराग बसु ने मुझसे यह नहीं कहा कि मैं मल्लिका को यह बता दूं। नतीजतन रियल लाइफ में भी दूरी बढ़ती गई।

क्या थी पूरी घटना?

अश्मित ने आगे बताया- एक सीन था, जहां मुझे मल्लिका का गला दबाना था। मैंने एक बार नसीरुद्दीन शाह से पूछा था कि कैमरे पर किसी का गला घोंटने का सही तरीका क्या है। उन्होंने मुझे एक टेक्नीक सिखाई थी। उसी टेक्नीक के साथ मैंने वो शॉट दिया, लेकिन मल्लिका ने उसे मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा कि मैंने उनका गला जोर से दबा दिया है।

इसकी शिकायत उन्होंने प्रोड्यूसर महेश भट्ट से भी कर दी। भट्ट साहब ने मुझसे माफी मांगने के लिए कहा। तब मैंने बताया कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अगर किसी को विश्वास नहीं है तो वो कैमरे में देख सकता है। सब ने कैमरे पर वो शॉट देखा, जिससे पता चला कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है।

फिल्म मर्डर 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी और अश्मित पटेल जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। 5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 21.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता देख इसके दो सीक्वल मर्डर 2 और मर्डर 3 भी बनाए गए थे।

Modi 3.0 Cupboard: छत्‍तीसगढ़ गठन के बाद केंद्र में मंत्री का दर्जा पाने वाले सातवें सांसद बनें तोखन साहू, इससे पहले इनको मिली जगह

Modi 3.0 Cupboard: बिलासपुर से पहली बार के भाजपा सांसद तोखन साहू मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। छत्‍तीसगढ़ गठन के बाद से केंद्र सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में तोखन साहू सातवें सांसद बन चुके हैं।

By Abhishek Rai

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 09:57:16 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 09:57:16 AM (IST)

HighLights

  1. जातिगत- सामाजिक समीकरण में सधे ‘तोखन साहू’
  2. केंद्र में राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले सातवें सांसद बनें तोखन साहू

Modi 3.0 Cupboard: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से पहली बार के भाजपा सांसद तोखन साहू मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। उन्हों राज्यमंत्री की शपथ ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग और साहू समाज को साधने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश में सामाजिक समीकरण बैठाने के चलते तोखन साहू के नाम को आगे किया गया है।

राज्य गठन के बाद से केंद्र सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में तोखन साहू सातवें सांसद बन चुके हैं। इनसे पहले दिलीप सिंह जूदेव, रमेश बैस, डा रमन सिंह, चरणदास महंत, विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह के नाम शामिल है। केंद्र सरकार में सबसे अधिक बार राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में रमेश बैस है।

ये चार बार राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राज्य बनने के बाद से अभी तक केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर ही सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी।

तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं। मंत्रिमंडल गठन की अटकलों के बीच रविवार को सुबह से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को भी पहले ही दौर में प्रतिनिधित्व मिलेगा। दिग्गज सांसदों की दावेदारी को किनारे करते हुए पहली बार के सांसद तोखन साहू को मंत्री बनाने के पीछे जातिगत राजनीति को साधना माना जा रहा है।

बिलासपुर लोकसभा सीट से टिकट के दौरान ओबीसी वर्ग की बहुलता को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने साहू समाज से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया था। लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू मुंगेली जिले से आते हैं।

अविभाजित बिलासपुर जिले को इसके पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई थी। बिलासपुर लोकसभा सीट से पुन्नूलाल मोहले ने सर्वाधिक चार बार चुनाव जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया है। मोहले के बाद स्व दिलीप सिंह जूदेव, लखनलाल साहू, अरुण साव और अब तोखन साहू सांसद निर्वाचित हुए हैं।

गांव में छाई खुशियां

सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर मिलते ही उनके गांव में खुशी की लहर छा गई। परिवार में भी उत्सव का माहौल बन गया। चार भाइयों में तोखन साहू सबसे बड़े हैं। उनसे छोटा भाई पोखन साहू कोइलारी हाइस्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं। तीसरे नंबर के भाई रमेश साहू किसान हैं और घर में खेती का काम देखते हैं। छोटा भाई तारकेश्वर साहू मुंगेली में पीएमजेएसवाय में अकाउंटेंट हैं। सांसद के बड़ी बेटी शिवानी साहू और बेटा निखिल साहू दोनों बीएससी कर चुके हैं। निखिल पीएससी की तैयारी कर रहा है।

एक संयोग ऐसा भी

बिलासपुर लोकसभा सीट से लगातार चार बार जीत का कीर्तिमान बनाने के साथ ही बिलासपुर सीट को भाजपा के अभेद गढ़ के रूप में तब्दील करने वाले पुन्नूलाल मोहले से लेकर लखनलाल साहू, अरुण साव और तोखन साहू सभी मुंगेली जिले से आते हैं। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव को अपवाद स्वरूप छोड़ दें तो भाजपा मुंगेली जिले से ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारती रही है।

मुंगेली जिले का बढ़ा सियासी ताकत

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में मुंगेली जिले का सियासी रुतबा बढ़ गया है। मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा सीट से विधायक अरुण साव उप मुख्यमंत्री हैं। लोरमी के पूर्व विधायक व सांसद तोखन साहू अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अब तक केंद्र में मंत्री

1- स्व.दिलीप सिंह जूदेव: 29 जनवरी 2003 से 17 नवंबर 2003 तक वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री

2- रमेश बैस: 13 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री

– 30 सितंबर 2000 से 29 जनवरी 2000 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री

– 29 जनवरी 2003 से 8 जनवरी 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खान मंत्रालय

– 9 जनवरी 2004 से मई 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण एवं वन मंत्रालय

3- डा. रमन सिंह: 13 अक्टूबर 1999 से 29 जनवरी 2003 तक वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री

4- डा. चरणदास महंत: 12 जुलाई 2001 से 26 मई 2014 तक केंद्रीय राज्यमंत्री, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

5- विष्णुदेव साय: 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक केंद्रीय खान एवं इस्पात राज्यमंत्री

– 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014 तक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री

6- रेणुका सिंह: 30 मई 2019 से 7 दिसंबर 2023 तक भारत के जनजातीय मामलों की राज्यमंत्री

DAVV Indore MBA Paper Leak: एमबीए पेपर लीक कांड में समिति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

इंदौर में पेपर लीक कांड में आइडलिक कॉलेज के कम्प्यूटर आपरेटर दीपक सोलंकी सहित धीरेंद्र नरवरिया और गौरव सिंह गौर दोनों विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर चुराने का वीडियो भी कॉलेज की तरफ से पुलिस को दिया है। भाजपा नेता का कॉलेज होने के नाते भी पुलिस व विश्वविद्यालय सीधी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 09:50:19 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 09:52:02 AM (IST)

DAVV Indore MBA Paper Leak: एमबीए पेपर लीक कांड में समिति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर।

HighLights

  1. 12 जून को होने वाली विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में होगी इस पर चर्चा।
  2. भाजपा नेता अक्षय कांति बम के कॉलेज पर कार्रवाई की है तैयारी।
  3. कॉलेज प्राचार्य ने स्वीकार कर लिया है कि पेपर उनके आफिस में रखा था।

DAVV Indore MBA Paper Leak: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर लीक होने का खुलासा हो चुका है। कांग्रेस से भाजपा में आए अक्षय बम के आइडलिक कॉलेज से पेपर आउट होने के तार जुड़े हैं। यहां तक कि कालेज की प्राचार्य डॉ. बबीता काडकिया ने विश्वविद्यालय की जांच समिति के समक्ष प्रश्न पत्र अपने कार्यालय में रखने की बात स्वीकार कर ली है।

अब कुलगुरु डा. रेणु जैन ने जल्द ही समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ताकि 12 जून को होने वाली कार्यपरिषद में रिपोर्ट को रखा जा सके। वहां सदस्य रिपोर्ट पर बहस करेंगे। उसके आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज को कार्रवाई के दायरे में लेंगे।

लोकपाल व रिटायर्ड जस्टिस नरेंद्र सत्संगी की अध्यक्षता में बनी जांच समिति में अतिरिक्त संचालक डॉ. सुधा सिलावट, डीसीडीसी डा. राजीव दीक्षित, डीएसडब्ल्यू डा. एलके त्रिपाठी है। तीन दिन पहले समिति ने सभी परीक्षा केंद्रों को पेपर थाने में रखने से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। आइडलिक कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बबीता ने लिखित स्पष्टीकरण देते हुए पेपर को कार्यालय में रखने की बात कहीं है।

यहां तक कि अधिकांश कालेजों की तरफ से परीक्षा के दौरान सील बंद लिफाफे को सीसीटीवी के सामने खोलने के फुटेज भी नहीं दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सदस्य परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर कॉलेज पर कार्रवाई की अनुशंसा कर सकती है। नियमानुसार पेपर को थाने में रखना होते है। सोमवार को लिफाफे में रिपोर्ट मिलेगी, जो सीधे कार्यपरिषद में खोली जाएगी।

कार्यपरिषद सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने पेपर लीक होते ही आपात बैठक बुलाने पर जोर दिया था। मगर विश्वविद्यालय ने 12 जून की तारीख तय की। सदस्य डॉ. द्विवेदी का कहना है कि पेपर लीक मामले में विश्वविद्यालय की लापरवाही भी रही है।

एफआइआर में तीन दिन लगे हैं। वे कहते है कि बार-बार पेपर लीक होने से विश्वविद्यालय की छवि खराब होती है। बैठक में रिपोर्ट पर विस्तुत चर्चा की जाएगी और कालेज पर कार्रवाई करेंगे।

कार्रवाई से बच रहे जिम्मेदार

पेपर लीक कांड में आइडलिक कॉलेज के कम्प्यूटर आपरेटर दीपक सोलंकी सहित धीरेंद्र नरवरिया और गौरव सिंह गौर दोनों विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर चुराने का वीडियो भी कॉलेज की तरफ से पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया है।

मगर अभी कोई इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि एक कम्प्यूटर आपरेटर इतने हाईटेक कॉलेज से बिना प्रबंधन की सहमति पर पेपर चुराकर बेच सकता है। भाजपा नेता का कॉलेज होने के नाते भी पुलिस व विश्वविद्यालय सीधी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।