Noor Malabika Das Suicide | Mumbai Actress Noor Loss of life Thriller Replace | फ्लैट में मिली काजोल की को-एक्ट्रेस नूर की सड़ी-गली लाश: बॉडी क्लेम करने नहीं आया परिवार, पुलिस ने ही किया अंतिम संस्कार

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व एयर होस्टेस और एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास की लाश उनके अपार्टमेंट में सड़ी गली हालत में मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।नूर ने पिछले साल रिलीज हुई काजोल स्टारर वेबसीरीज ‘द ट्रायल’ में काम किया था।

मालाबिका, पिछले साल रिलीज हुई काजोल स्टारर वेब सीरीज 'द ट्रायल' में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं।

मालाबिका, पिछले साल रिलीज हुई काजोल स्टारर वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं।

6 जून को फ्लैट में मिली थी लाश
नूर की मौत की खबर तब सामने आई जब पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद बीते 6 जून को ओशिवारा पुलिस ने लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट पर पहुंचकर देखा तो नूर का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने तत्काल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नूर ने कुछ दिनों पहले ही बाल्ड लुक कैरी किया था। यह वीडियो उन्होंने 24 मई को शेयर किया था।

नूर ने कुछ दिनों पहले ही बाल्ड लुक कैरी किया था। यह वीडियो उन्होंने 24 मई को शेयर किया था।

बॉडी क्लेम करने नहीं आया परिवार
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा फाइल करने के बाद नूर के परिवार वालों से भी कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की पर कोई भी उनकी बॉडी क्लेम करने नहीं आया।
इसके बाद रविवार को पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली NGO की मदद से नूर का अंतिम संस्कार कर दिया।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पैरेंट्स के साथ भी फोटो शेयर किया था।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पैरेंट्स के साथ भी फोटो शेयर किया था।

दो हफ्ते पहले ही गांव लौटा परिवार
बताया जा रहा है कि नूर अब तक मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उनके परिवार वाले इस घटना के दो हफ्ते पहले ही गांव वापस लौटे हैं।
37 साल की मालाबिका असम की रहने वाली थीं। उन्होंने ‘सिसकियां’, ‘तीखी चटनी’ और ‘चरमसुख’ जैसी उल्लू एप पर स्ट्रीम होने वाली बोल्ड वेब सीरीज में काम किया था।

खबरें और भी हैं…