Narmadapuram Information: नर्मदा नदी में तैरने के दौरान मामा-भांजे की डूबने से मौत

डूबने वाले अनिल पाल व पियूष पाल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों रिश्ते में मामा- भांजे थे। सेठानी घाट पर बीते 1 माह में डूबने की लगातार घटनाएं हुई हैं। सेठानीघाट पर 6 लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य घाटों पर घटनाएं हुई हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 08:00:11 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:00:11 PM (IST)

सेठानीघाट पर मौजूद होमगार्ड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

HighLights

  1. नर्मदापुरम के सेठानीघाट पर हुई घटना।
  2. नर्मदा में तैरते समय हादसे का शिकार हो गए।
  3. दोनों की सांस फूल गई और गहरे पानी में डूब गए।

नवदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। ग्राम मरोड निवासी दो किशोर जो कि रिश्ते में भामा-भांजे थे, नर्मदा में तैरते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों किशोर नर्मदापुरम के एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार शाम को दोनों किशोर सेठानीघाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान तैरते-तैरते घाट से करीब पांच सौ मीटर दूर तक पहुंच गए। कुछ देर रुकने के बाद दोनों वहां से तैरकर वापस सेठानीघाट की ओर आ रहे थे, इसी दौरान दोनों की सांस फूल गई और गहरे पानी में डूब गए। सेठानीघाट पर मौजूद होमगार्ड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

एक माह में डूबने की कई घटनाएं

सिटी कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले अनिल पाल व पियूष पाल हैं। दोनों रिश्ते में मामा- भांजे थे। पिछले एक माह में डूबने की लगातार घटनाएं हुई हैं। सेठानीघाट पर छह लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य घाटों पर घटनाएं हुई हैं।

naidunia_image

होमगार्ड के जवान घाट पर तैनात

विवेकानंद घाट पर भी रविवार शाम को इटारसी निवासी युवक डूब गया था। होमगार्ड जवानों को नर्मदा घाटों पर तैनात किया गया है, कुछ घाटों पर सख्ती भी की गई हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं।