Govinda’s spouse has not forgiven her nephew and niece | गोविंदा की पत्नी ने भांजे-भांजी को माफ नहीं किया है: बोलीं- उन लोगों को परवाह नहीं है, तो हम इंटरव्यू में आकर अच्छी बातें क्यों करें

23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच तनाव से उनके फैंस परिचित हैं। हाल ही में गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी हुई है। जिसमें गोविंदा अपने बेटे के साथ शामिल हुए थे। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के किसी फंक्शन का हिस्सा नहीं बनी थीं। वहीं ऐसी खबरें भी आने लगी थीं कि गोविंदा और भांजे कृष्णा, भांजी आरती के बीच तनाव खत्म हो चुका है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं, कि उनके रिश्ते अब भी ठीक नहीं हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लगभग एक साल पुराना है, जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ बैठे हैं। इसी बीच सुनीता आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं। वीडियो को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामी सुनीता का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है।

इंटरव्यू में सुनीता साफ कहती नजर आ रही हैं, कि आप लोगों के ही चैनल पर कृष्णा और आरती ने हमारे बारे में खराब बातें बोली हैं। सुनीता के चेहरे पर ये कहते हुए हल्का गुस्सा दिखाई दे रहा था। वो कहती हैं, मुझे याद है आरती ने सोफे पर बैठकर कहा था कि चीची मामा को हमारे 2 हजार रुपये देने हैं। मैंने खुद सुना था। वहीं उनके बगल बैठे गोविंदा उन्हें शांत होने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।

सुनीता ने भांजे और भांजी को माफ नहीं किया है

सुनीता ने कहा- जब वो लोग ही परवाह नहीं कर रहे हैं, तो हम लोगों से उम्मीद क्यों की जा रही है कि हम उनके बारे में अच्छी बातें करेंगे। इसलिए आप लोग भी इस बात को बड़ा बनाना बंद करो।

बता दें, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी गलती के लिए कई बार गोविंदा और सुनीता से माफी मांगी है। लेकिन उनके रिश्ते में तनाव अब भी दिखाई देता है।

खबरें और भी हैं…