Girls Physique in Prepare: इंदौर में सफाईकर्मी को ट्रेन में मिला बैग, उसमें से बाहर निकल रहे थे महिला के बाल
इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन में युवती का कटा हुआ शव मिलने के बाद मचा हड़कंप। प्रारंभिक जांच में उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसके सिर पर बिंदी भी लगी मिली। पुलिस इस मामले में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ट्रेन शनिवार रात करीब 10 बजे इंदौर स्टेशन पर खड़ी हो गई थी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 08:31:41 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:49:35 AM (IST)
HighLights
- नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में मिला महिला का शव।
- बदमाशों ने हाथ-पैर दूसरी जगह फेंके, पुलिस जांच में जुटी।
- घाव देख कुल्हाड़ी या दूसरे औजार से शव के टुकड़े की है आशंका।
Girls Physique in Prepare: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े कर रखे थे। एक हिस्सा ट्राली बैग व दूसरा प्लास्टिक के झोले में था। जीआरपी पुलिस जांच में जुटी है। हाथ-पैर नहीं है। उन्हें कहीं और फेंका है। घाव देख कुल्हाड़ी या अन्य औजार से शव को काटने का अनुमान लगाया जा रहा है।
एसपी (रेल) संतोष कोरी के मुताबिक ट्रेन शनिवार रात करीब 10 बजे इंदौर स्टेशन पर खड़ी हो गई थी। यात्री उतरने के बाद ट्रेन को साफ-सफाई के लिए यार्ड में खड़ा किया था। करीब पौने एक बजे सफाईकर्मी रिंकूसिंह ठाकुर डिब्बे की सफाई करने गया था। रिंकू ने बताया कि सीट के नीचे सफाई करते वक्त झाड़ू झोले में अटक गया था।
झोला खींचकर देखा तो एक ट्राली बैग नजर आया। उसमें से बदबू भी आ रही थी। बाल बाहर निकले हुए थे। रिंकू ने सुपरवाइजर राहुल रघुवंशी को घटना बताई। राहुल ने स्टेशन मास्टर और पुलिस को बुलाया। देर रात शव को सुरक्षित रखवाया।
रविवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट सहित अन्य भी पहुंच गए। टीआइ (जीआरपी) संजय शुक्ला के मुताबिक कमर से सिर तक का हिस्सा ट्राली, फिर घुटनों तक का हिस्सा पोलिथिन की थैली में भरकर झोले में रखा था। हाथ-पैर नहीं है।
अनुमान है कि युवती की करीब 25 साल है। शव तीन दिन पुराना होने का अंदेशा है। शव पर वस्त्र भी नहीं है। सिर पर बिंदी लगी है। पुलिस ने महू रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Decomposed physique of a lady reduce into items discovered stuffed in plastic baggage onboard Mhow-Indore passenger practice, say police.
“Two fingers and legs of the physique are lacking. The girl has not been recognized but. The physique has been reduce into two items.… pic.twitter.com/V9d01qS8o2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2024
नौ साल पूर्व हुआ था कविता रैना हत्याकांड
इस घटना ने 26 अगस्त 2015 में हुए कविता रैना हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं। मित्रनगर निवासी कविता के भी इसी तरह टुकड़े कर पालदा क्षेत्र में नाले में फेंक दिए थे।

