Amratpal Singh: अलगाववादी अमृतपाल के मां-बाप को बेटे के जेल से छूटने की उम्मीद, कहा- गिरफ्तारी के खिलाफ मिला जनादेश

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने कहा कि मैं उन्हें (अमृतपाल सिंह को) भारी बहुमत से सांसद बनाने के लिए जनता का शुक्रिया अदा करती हूं। वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। लोगों ने इतना बड़ा जनादेश दिया है, तो सरकार को उन्हें रिहा करना पड़ेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 03:25:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 03:25:16 PM (IST)

Amratpal Singh: अलगाववादी अमृतपाल के मां-बाप को बेटे के जेल से छूटने की उम्मीद, कहा- गिरफ्तारी के खिलाफ मिला जनादेश
अमृतपाल सिंह के माता-पिता का बयान।

एएनआई, नई दिल्ली। अमस के डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खिलास्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया। उनके माता-पिता का कहना है कि उनकी यह जीत गिरफ्तारी के खिलाफ जनता का जनादेश है। जनता में सरकार की कार्रवाई को लेकर गुस्सा है। गुरुवार को अमृतपाल सिंह के माता-पिता ने उनसे जेल में मुलाकात की।

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह से मुलाकात के बाद उनकी मां बलविंदर कौर ने कहा कि वह (अमृतपाल सिंह) बहुत खुश थे। उनसे मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उन सभी को धन्यवाद देना, जिन्होंने चुनाव में (अमृतपाल सिंह) समर्थन किया।

सरकार को रिहा करना पड़ेगा- मां

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने कहा कि मैं उन्हें (अमृतपाल सिंह को) भारी बहुमत से सांसद बनाने के लिए जनता का शुक्रिया अदा करती हूं। वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। लोगों ने इतना बड़ा जनादेश दिया है, तो सरकार को उन्हें रिहा करना पड़ेगा।

शपथ लेने के लिए जल्द हो सकते हैं रिहा

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों को उनको (अमृतपाल सिंह) बड़ी संख्या में वोट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए जल्द ही रिहा किया जा सकता है। वह पंजाब को नशीली दवाओं के खतरे से बचा रहे थे। जेल में डालने को लेकर सरकार की कार्रवाई के खिलाफ जनता में गुस्सा था।