When Ranbir Kapoor snatched the photographer’s telephone | जब रणबीर कपूर ने छीना फोटोग्राफर का फोन: बॉस की लगाई क्लास, रात को कार का पीछा करने से हो गए थे नाराज
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड सेलेब्स और पैपराजी का लव-हेट रिलेशनशिप सुर्खियों में रहता है। कभी-कभी सेलेब्स को तस्वीरें क्लिक करवाने से कोई ऐतराज नहीं होता तो कभी ऐसे भी मौके आते हैं जब सेलेब्स पैप्स पर भड़क जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड पैपराजी वरिंदर चावला ने रणबीर कपूर के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि एक बार रणबीर ने गुस्से में फोटोग्राफर का फोन छीन लिया था क्योंकि वो उन्हें फॉलो कर रहा था।

रणबीर ने छीना फोन, बॉस की लगाई क्लास
वरिंदर ने इंटरव्यू में कहा, ’10-12 साल पहले की बात है। हमारा एक फोटोग्राफर रणबीर को रात में फोटो के लिए फॉलो कर रहा था। रणबीर कहीं जा रहे थे, मुझे मालूम नहीं कि रणबीर कहां जा रहे थे लेकिन फोटोग्राफर के पीछा करने पर उन्होंने अपनी कार रोकी और पूछा कि तुम क्या कर रहे हो। इसके अलावा उन्होंने फोटोग्राफर से पूछा कि तुम्हारा बॉस कौन है। फिर उन्होंने फोटोग्राफर का फोन छीन लिया और कहा कि जाओ अपने बॉस को बोलो कि मुझसे बात करें। फिर फोटोग्राफर ने मुझे दूसरे नंबर से कॉल किया और बताया कि रणबीर ने उनका फोन छीन लिया है।’
वरिंदर आगे बोले, ‘फिर मैंने रणबीर को कॉल किया तो उन्होंने मुझे खूब सुनाया। इसके बाद उन्होंने रात ढाई से तीन बजे के बीच मुझे फिर कॉल किया और कहा कि वो घर लौट रहे हैं और फोटोग्राफर उनसे अपना फोन वापस ले सकता है। वो पहले गुस्से में थे लेकिन बाद में शांत हो गए। फोन लौटाते हुए रणबीर ने फोटोग्राफर से उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने की बात कही।’

रणबीर पिछले साल फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे।
दो फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं रणबीर
रणबीर पिछले साल एनिमल में नजर आए थे। इन दिनों वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट इस साल फरवरी में हुई थी। रणबीर के अलावा फिल्म में विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। फिल्म 2025 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

