PM Modi Shapath Grahan LIVE: नरेंद्र मोदी सवा सात बजे लेंगे PM पद की शपथ, राष्ट्रपति भवन में पहुंचने लगे मेहमान

LIVE BLOG

Up to date: Solar, 09 Jun 2024 05:27:17 PM (IST)

Printed: Solar, 09 Jun 2024 05:26:01 PM (IST)

PM Modi Shapath Grahan LIVE:  नरेंद्र मोदी सवा सात बजे लेंगे PM पद की शपथ, राष्ट्रपति भवन में पहुंचने लगे मेहमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह लाइव

HIGHLIGHTS

  • नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7.15 पर लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ।
  • नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार बनेंगे प्रधानमंत्री
  • नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे नेता।

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE: डिजिटल डेस्क, इंदौर। नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार इतिहास रचते हुए 9 जून को शाम 7.15 पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह ऐसा कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी अपने अकेले के दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। उसको 240 सीटे मिली हैं, जबकि एनडीए गठबंधन ने 293 सीटें पाकर बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए ने बैठक में नरेंद्र मोदी को ही अपना नेता चुना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के सभी दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई। इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा गृहमंत्रालय, रक्षामंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय सहित कुछ महत्वपूर्व विभागों को अपने पास ही रखने वाली है। एनडीए के बाकी साथियों को दूसरे मंत्रालयों से ही संतोष करना पड़ेगा।

PM Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Modi 3.0 Cupboard Ministers 2024 Sapath Grahan Delhi Newest Information in Hindi

9 June 2024

9 June 20245 : 27 : 17 PM

नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार पीएम पद की शपथ लेकर रचेंगे इतिहास

नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार इतिहास रचते हुए 9 जून को शाम 7.15 पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह ऐसा कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनेंगे।