PM Modi Oath Ceremony: कौन बनेगा मोदी सरकार में गृह मंत्री, तीसरे कार्यकाल में नाम पर आज लगेगी मुहर
पिछले चुनाव 2019 में अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया था। वे गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 05:03:58 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 05:07:55 PM (IST)
PM Modi Oath Ceremony: एनडीए की गठबंधन सरकार का आज शाम को शपथ ग्रहण समारेाह होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख व बड़े मंत्रालयों पर सभी की नज़रें लगी हैं। इसी में एक नाम है गृह मंत्रालय का। सब जानना चाहते हैं कि इस बार गृह मंत्री किसे बनाया जाएगा। पिछले चुनाव 2019 में अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया था। वे गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लोकसभा चुनाव लड़ने का उनका यह पहला अवसर था। उनके कार्यकाल में कश्मीर से अनुच्छेछ 370 हटाया गया। नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया। इस बार यह देखना होगा कि किसे गृह मंत्री चुना जाता है।


