Indore Police: इंदौर में नशे के खिलाफ एक्शन, 19 मल्टियों के 50 से अधिक घरों में पहुंची पुलिस टीम

पुलिस को शिकायत मिली थी कि नशाखोरी के लिए लोग इन मल्टियों के खाली फ्लैटों का उपयोग करते हैं और अवैध सामग्रियों का भंडारण करते हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 09:37:32 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 09:44:46 AM (IST)

Indore Police: इंदौर में नशे के खिलाफ एक्शन, 19 मल्टियों के 50 से अधिक घरों में पहुंची पुलिस टीम
रहवासियों को नशे से दूर रहने की समझाइश देते हुए पुलिस।

HighLights

  1. नैनोद मल्टी में मादक पदार्थ का सेवन करते जिलाबदर आरोपित पकड़ा गया।
  2. गड्ढे वाली मल्टी के पास बोरे में गांजा भरकर ले जा रहे आरोपित को दबोचा।
  3. रहवासियों ने पुलिस को उन मकानों की जानकारी दी जहां अवैध गतिविधियों का संचालन होता है।

Indore Police: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नया सवेरा-एक नई शुरुआत के तहत जोन-एक में पुलिस की टीम शनिवार रात में जांच करने के लिए निकली। गांधी नगर थाना क्षेत्र के नैनोद मल्टी और नया बसेरा में 19 मल्टियों के 50 से अधिक मकानों पर पुलिस ने दबिश दी।

सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर रूबीना मिजवानी के नेतृत्व में की गई जांच में थाना गांधीनगर के 10 जवान एवं रक्षित केन्द्र से 15 जवानों की तीन टीमें शामिल हुईं। पुलिस को शिकायत मिली थी कि नशाखोरी के लिए लोग इन मल्टियों के खाली फ्लैटों का उपयोग करते हैं और अवैध सामग्रियों का भंडारण करते हैं।

इस पर टीम ने नैनोद की 10 मल्टियों में 50 मकानों की जांच की। इसके अलावा नया बसेरा की नौ मल्टियों में भी टीम पहुंची। यहां करीबन 700-800 परिवार निवासरत हैं। पुलिस के यहां पहुंचते ही रहवासियों ने जिन मकानों में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं, उसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान नैनोद मल्टी में मादक पदार्थ का सेवन करते जिलाबदर आरोपित आशीष पकड़ा गया। वहीं रात करीब नौ बजे गड्ढे वाली मल्टी के पास एक आरोपित संदिग्ध स्थिति में खाद का बोरा ले जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपित धर्मेंद्र उर्फ धम्मू के पास से 1.3 किग्रा गांजा जब्त किया।

पुलिस ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

पुलिस द्वारा अवैध नशे को रोकने के लिए लगातार नशे के अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ ही इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी मे पुलिस उपायुक्त जोन-चार ऋषिकेश मीणा के दिशा निर्देशन में नया सवेरा-एक नई शुरूआत के तहत शनिवार को रावजी बाजार थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ रैली निकाली गई और राधा गोविंद का बगीचा में नशा उन्मूलन हेतु जनसंवाद किया गया। अति पुलिस उपायुक्त जोन आनंद यादव ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

T20 World Cup में बना सबसे छोटा स्कोर, 40 रन भी नहीं… वेस्टइंडीज ने किया नौसिखियों को शिकार

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा की टीम को 39 रन पर आउट कर दिया. इसके साथ ही युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे छोटे स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. नीदरलैंड ने 10 साल पहले वर्ल्ड कप 2014 में लोएस्ट स्कोर बनाया था. डच टीम तब श्रीलंका के खिलाफ चटगांव में 10.3 ओवर में 39 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को युगांडा को 134 रन से हराया. मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 173 रन बनाए. इसके बाद युगांडा को 39 रन पर ढेर कर दिया. अफ्रीकन टीम युगांडा सिर्फ 12 ओवर ही बैटिंग कर सकी. उसकी ओर से सिर्फ जुमा मियागी ही 10 की रनसंख्या पार कर सके. उन्होंने 20 गेंद खेलकर 13 रन बनाए.

T20 world cup 2024: पहले बारिश का कहर और फिर ऑस्ट्रेलिया की मार, इंग्लैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

युगांडा की टीम को इस शर्मनाक हालत में पहुंचाने का सबसे अधिक श्रेय अकील हुसैन को जाता है. वेस्टइंडीज के इस स्पिनर युगांडा के 5 बैटर्स को पैवेलियन भेजा. अकील हुसैन का बॉलिंग एनालिसिस 4-0-11-5 रहा. अकील हुसैन को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के 2 मैच से 4 अंक हो गए हैं. मेजबान टीम पॉइंट टेबल में ग्रुप सी में अफगानिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर है. अफगानिस्तान के भी वेस्टइंडीज के बराबर ही अंक है, लेकिन वह नेट रनरेट में बेहतर स्थिति में है. युगांडा की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है. पापुआ न्यू गिनी (0) चौथे और न्यूजीलैंड (0) पांचवें नंबर पर है.

Tags: Icc T20 world cup, Quantity Sport, T20 World Cup, West indies

Modi 3.0 Cupboard Minister Oath-Taking Ceremony: 4 दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, यहां देखिए संभावित लिस्ट

एनडीए (NDA 3.0 Cupboard Full Listing ) में भाजपा के बाद टीडीपी, जदयू, शिवसेना और लोजपा चार बड़े दल हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 08:20:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 08:36:32 AM (IST)

Modi 3.0 Cabinet Minister Oath-Taking Ceremony: 4 दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, यहां देखिए संभावित लिस्ट
Modi Ke Naye Mantri: गृह, वित्त, रक्षा, विदेश और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।

HighLights

  1. Narendra Modi Swearing-In Ceremony: आज शाम लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
  2. PM Modi Oath Taking Ceremony: नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे नेता होंगे
  3. PM Narendra Modi oath ceremony 2024: मोदी के साथ भाजपा और एनडीए घटक दल के मंत्री भी लेंगे शपथ

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली (NDA 3.0 Cupboard Full Listing)। नरेंद्र मोदी आज शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा करने वाले वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश के दूसरे नेता होंगे। शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले भव्य आयोजन में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा और एनडीए घटक दलों के कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

एनडीए की सरकार बनने के बाद से देश में अटकलों का दौर जारी है कि मोदी अपनी टीम में किन-किन को शामिल करेंगे। 2014 और 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था। तब से यह पहली बार है जब मोदी को गठबंधन सरकार चलानी होगी। जाहिर तौर पर मंत्रिमंडल में भी इसका असर दिखाई देगा।

naidunia_image

Ministers To Take Oath: हर सहयोगी दल को गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह

  • भाजपा और सहयोगी दलों ने मिलकर मंत्री पद आवंटन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। पांच सांसदों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा।
  • गृह, वित्त, रक्षा, विदेश और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।
  • भाजपा से राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, बासवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर, सर्वानंद सोनोवाल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
  • जदयू कोटे से सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को कैबिनेट में जगह मिलना तय है।
  • चिराग पासवान, जीतनराम मांझी के साथ ही रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मंत्री बनेंगे।
  • भाजपा के बाद एनडीए के सबसे बड़े दलों में शुमार टीडीपी और जदयू से एक-एक कैबिनेट और एक-एक राज्य मंत्री शपथ लेंगे।
  • इसके अलावा शिवसेना एवं लोजपा (आर) से एक-एक सांसद को मंत्री पद मिलेगा।
  • बिहार से संजय झा और वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार को भी मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन इनका नंबर बाद में आ सकता है।
  • बिहार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी एवं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी मंत्री बनेंगे। उन्हें कैबिनेट या फिर स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
  • आंध्र प्रदेश से भाजपा कोटे से दो सांसदों के मंत्री बनने की संभावना है। बिहार से भी भाजपा के दो सांसद भी मंत्री बनेंगे।
  • बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है। भाजपा जातीय समीकरण से कोई समझौता करने के पक्ष में नहीं है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी भाजपा मंत्रिमंडल में लाकर कुशवाहा वोट बैंक में सकारात्मक संदेश देना चाहती है।
Vikrant Massey, Mouni Roy and Sunil Grover starrer Blackout | ‘ब्लैक आउट’ का हर किरदार ग्रे शेड लिए हुए है: डायरेक्टर देवांग भावसार बोले- पुणे की सड़कों पर नाइट शूट करना चैलेंजिंग रहा

51 मिनट पहलेलेखक: इंद्रेश गुप्ता

  • कॉपी लिंक

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘ब्लैक आउट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है। ये एक डार्क सस्पेंस थ्रिलर कॉमेडी है। इसमें सुनील ग्रोवर, विक्रांत मैसी और मौनी रॉय भी हैं। इसके निर्माण में नीरज कोठारी का 11:11 प्रोडक्शन भी शामिल है। निर्देशक देवांग भावसार है। उनसे फिल्म को लेकर हुई खास बातचीत…

ब्लैक आउट के एक सीन में विक्रांत और सुनील

ब्लैक आउट के एक सीन में विक्रांत और सुनील

‘ब्लैक आउट’ का आइडिया कहां से कैसे और कब आया?
मैं हमेशा से यह विचार करता था कि कोई एक रात पर बेस्ड कॉमेडी कहानी बनाऊंगा, जिसमें खूब सारा कन्फ्यूजन हो। इसके लिए प्रेरणा कहां से ली इसकी बात करूं तो हां जब कभी लाइट चली जाए तो फिर दिमाग चलता है कि ऐसी परिस्थिति में क्या-क्या नहीं हो सकता है।

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि एक दिन लाइट गई और इस कहानी को लेकर मेरे दिमाग की बत्ती जल गई। मैं हमेशा ही ऑडियंस के नजरिए से कोई भी कहानी लिखता हूं या बनाता हूं। कोशिश करता हूं कि इस कहानी में ऐसा कुछ करूंगा कि दर्शकों को मजा आ जाए।

क्या फिल्म के लिए विक्रांत ही पहली चॉइस थे?
हां, विक्रांत ही पहली चॉइस थे। नीरज कोठारी और विक्रांत पहले भी साथ काम कर चुके थे। इसके लिए लीड एक्टर की तलाश करते हुए मैं और नीरज दोनों को लगा कि इससे बेहतर और कोई कास्टिंग नहीं हो सकती है। दर्शक जब इस कैरेक्टर को देखेंगे तो पाएंगे कि कुछ चीजें हैं जो शायद विक्रांत ही कर सकते थे।

वह इस किरदार के साथ फिट बैठ रहे थे। यह वैसे ही है जैसे ‘वेलकम’ में अक्षय का किरदार कई तरफ से फंस जाता है।

फिल्म की शूटिंग से कुछ दिनों पहले ही सुनील ग्रोवर ने सर्जरी करवाई थी। बावजूद इसके उन्होंने इस फिल्म में एक्शन किया है।

फिल्म की शूटिंग से कुछ दिनों पहले ही सुनील ग्रोवर ने सर्जरी करवाई थी। बावजूद इसके उन्होंने इस फिल्म में एक्शन किया है।

शूटिंग के दौरान क्या मुश्किलें आईं?
सबसे बड़ा चैलेंज तो इसे रात में शूट करना ही रहा। हालांकि, कुछ दिन के भी शूट हुए पर अधिकतर रात के सीन ही हैं। रात को शूट करते वक्त सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए चैलेंजिंग रहा क्योंकि रात के वक्त आप काम कर रहे हैं और दिन में सो रहे हैं ऐसे में बॉडी साइकिल चेंज हो जाता है।

फिर हम पुणे की सड़कों पर शूट कर रहे थे। ऐसे में रोड ब्लॉक करना, एक्शन सीक्वेंस शूट करना, गाड़ियां क्रैश करना। सौभाग्य से शूटिंग के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। हमारे स्टंट मास्टर और हम सब इस बात का पूरा ख्याल रखते थे कि किसी को कोई चोट न पहुंचे।

हां, सुनील ग्रोवर के लिए ये जरूर चैलेंजिंग था क्योंकि उन्होंने इसमें एक्शन सीक्वेंस किए जबकि उनकी कुछ सर्जरी हुई थीं। उन्होंने खुद हमें पुश किया कि चलो करते हैं।

क्या फिल्म के हर किरदार की कई लेयर्स हैं?
केवल विक्रांत ही नहीं फिल्म में जितने भी कैरेक्टर हैं सबके पीछे कुछ न कुछ मिस्ट्री तो है। सभी का एक ग्रे शेड है। मैं हमेशा से ये समझाने की कोशिश में रहा हूं कि हर इंसान के सिर्फ दो शेड ब्लैक और व्हाइट नहीं होते हैं, बल्कि ग्रे भी होता है।

मैं इसमें यही एक्सप्लोर करने की कोशिश में हूं। मैं इसमें दिखा रहा हूं कि इंसान जब लालच में पड़ जाता है और जब लालच उस पर हावी हो जाता है तो वह बहुत कुछ गलत भी कर जाता है। इसमें सभी की एक बैक स्टोरी है।

फिल्म में एक्ट्रेस रॉय भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।

फिल्म में एक्ट्रेस रॉय भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।

मौनी का इसमें फुल फ्लेज्ड रोल हैं या सिर्फ उनका कैमियो है?
मौनी का इसमें पूरा रोल हैं और मैं डैम श्योर हूं कि इससे पहले उन्होंने ऐसा कुछ तो नहीं किया है। यह एक्साइटिंग रहा कि वह इस फिल्म से जुड़ीं और उनका रोल भी काफी अहम है।

इसे डार्क कॉमेडी जोन में क्यों ले गए, कॉमिक भी रख सकते थे?
मेरे लिए ये फिल्म कॉमेडी ही है। अब मैं कैसे समझाऊं कि एक जोनर को आप एक नए रूप से दिखाने की कोशिश करते हैं तो काफी मेहनत लगती है। मैंने भी इसे थोड़ा फ्रेश नजरिया देने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया, ओटीटी और कई तरह की चीजें देखते हुए हमारा माइंड डिस्ट्रैक्ट होता है।

मेरा यही मानना है कि ऑडियंस अगर ये फिल्म देख रही है तो सबसे बड़ा दुश्मन है उनका फोन। अगर उन्होंने फिल्म देखते हुए अपना फोन उठाया इसका मतलब है कि कहीं न कहीं, कुछ तो कमजोर है कहानी में। मेरी कोशिश थी इसे ऐसा बनाने की कि दर्शक एक पल के लिए भी कहीं और डिस्ट्रैक्ट न हों।

इसका स्क्रीनप्ले इतना फास्ट है कि अगर आपने एक भी सीन मिस कर दिया तो आपको समझ नहीं आएगा कि आगे क्या और क्यों हुआ।

फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्रांत के साथ डायरेक्टर देवांग भावसार।

फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्रांत के साथ डायरेक्टर देवांग भावसार।

अगर फिल्म पसंद की जाती है तो इसे आगे ले जाएंगे क्या। राइटिंग के लेवल पर आपके पास आगे क्या है?
यह तो दर्शक ही तय करेंगे कि आगे लाएं या नहीं। ऐसा तो हमने अभी के लिए प्लान नहीं किया है। पर हमने प्लान किया है कि अगर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स आया तो आगे विक्रांत के साथ इसका पार्ट 2 बनाएंगे। ऑफकोर्स हमारे पास स्टोरी तो है। बाकी राइटिंग के लेवल पर मेरे पास और दो फिल्में हैं। जिनकी पिचिंग इस फिल्म की रिलीज के बाद शुरू करूंगा। इनमें से एक थ्रिलर है और दूसरी स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है।

खबरें और भी हैं…
Gwalior Accident Information: बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, मां-बेटा घायल

दंपती और दोनों बच्चे बाइक पर सवार थे। रात करीब 11 बजे चीनोर स्थित घरसोंदी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यह लोग उछलकर सड़क पर गिरे, फिर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पिता-पुत्री आ गए।

By amit mishra

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 08:21:06 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 08:21:06 AM (IST)

HighLights

  1. हादसे का शिकार लोग सेवानगर के रहने वाले थे
  2. जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे मृतक

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। रफ्तार ने एक और घर की खुशियां छीन लीं। शहर के सेवानगर का रहने वाला परिवार जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। दंपती और दोनों बच्चे बाइक पर सवार थे। रात करीब 11 बजे चीनोर स्थित घरसोंदी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यह लोग उछलकर सड़क पर गिरे, फिर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पिता-पुत्री आ गए। ट्रैक्टर इन्हें रौंदकर निकल गया।

मां बेटे हुए घायल

इस घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा घायल हो गए। शहर के सेवानगर इलाके में रहने वाले महेश पुत्र रामू चौरसिया अपनी पत्नी संगीता, चार वर्षीय बेटी काव्या और बेटे ओमकार के साथ रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे यह लोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। महेश बाइक चला रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे भी बाइक पर ही थे। दूसरी बाइक पर उनका साला अपने परिवार के साथ था। जैसे ही घरसोंदी पुलिया के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर एमपी 07 जेड 6389 ने टक्कर मार दी, जिससे चारों उछलकर गिरे। महेश और काव्या ट्रैक्टर के पहिये की नीचे आ गए। इनकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक तो भाग गया, लेकिन राहगीरों ने मदद की। इन्हें अस्पताल पहुंचाया। संगीता व ओमकार का इलाज चल रहा है।

मां बेटे को बताया ही नहीं, परिवार की खुशियां उजड़ गईं

घटना के बारे में संगीता और ओमकार को बताया ही नहीं गया। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। जब पिता-पुत्री के शव पोस्टमार्टम हाउस से यहां पहुंचे तो स्वजन बिलख पड़े। रात को यह चारों बेहद खुश थे, किसी को नहीं पता था, खुशियों पर यूं ग्रहण लगेगा।

Rani Durgavati College Jabalpur : परीक्षा के दूसरे दिन बीबीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने अन्‍य परीक्षाओं के परिणाम भी शीघ्र घोषित कर दिए जाएंगे।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 07:40:54 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 07:40:54 AM (IST)

Rani Durgavati University Jabalpur : परीक्षा के दूसरे दिन बीबीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अध‍िकारी परीक्षा परिणाम जारी करते हुए।

HighLights

  1. परीक्षा परिणाम घोषित करने में रादुवि बना रहा पहचान
  2. 1090 विद्यार्थियों ने दी थी बीबीए परीक्षा
  3. 81 प्रतिशत रहा बीबीए का परिणाम

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने में लगातार तेजी दिखाई जा रही है। शनिवार को प्रशासन ने बीबीए प्रथम वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। ये परिणाम भी परीक्षा के 24 घंटे के भीतर जारी किया गया। 1090 विद्यार्थियों की परीक्षा का मूल्यांकन तेज गति से करवाकर प्रशासन ने परिणाम जारी किया।

कुल परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत रहा। इसमें 888 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। । इस प्रकार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा समाप्ति के दूसरे दिन परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

विदित हो कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक सात मई को बीसीए तृतीय वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.), दिनांक 20 मई को बीबीए तृतीय वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) एवं दिनांक 05 जून, को बीबीए प्रथम वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) के परीक्षा परिणाम अंतिम प्रश्न पत्र के दिन ही जारी किये गये थे।

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के नए पाठ्यक्रमों बीकाम, बीकाम (कम्प्यूटर एप्लीकेशन), बी.एससी (गणित समूह), बी.एससी (जीव विज्ञान समूह), एमबीए (एक्जीक्यूटिव) एवं अन्य सर्टिफिकेट, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को सत्र 2024-25 से शामिल किया जा रहा है। अतः विश्वविद्यालय इनकी परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर शीघ्रातिशीघ्र उनके परिणाम जारी कर अपने ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को भलीभूत करने का निरंतर प्रयास करेगा।

कुलसचिव डा.दीपेश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी प्रक्रिया में परिणाम को लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए हम समय पर नतीजे देने का प्रयास कर रहे हैं।

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुनः प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, प्रो. आशीष शर्मा, प्रो. नरेन्द्र शुक्ला, उपकुलसचिव अभयकांत मिश्रा एवं सहायक कुलसचिव सुनीता देवड़ी आदि उपस्थित थे।

T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

टी20 विश्व कप में जीत/हार

भारत- 6, पाकिस्तान- 1

क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच (T20 World Cup IND vs PAK Climate Report)

मैच में बारिश खलल डाल सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क में 50% बारिश की आशंका है। वहीं, पिच की लगातार आलोचना हो रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि न्यूयॉर्क की ड्रॉप-इन पिच को क्यूरेटर समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए हमें पिच से उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बता दें इस मैच में आठ पारियों में चार बार 100 का आंकड़ा पार नहीं हुआ।

टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान टीम

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल

पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, अबरार अहमद, सैम अयूब, अब्बास अफरीदी

भारत बनाम पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11 (T20 World Cup IND vs PAK Possible XI)

भारत संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11

बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आज़म खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

क्या आप जानते हैं?

1. विराट कोहली ने भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मैच में चार POTM पुरस्कार जीते हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

2. मोहम्मद रिजवान अपना 100वां टी20 मैच खेलेंगे।

3. इफ्तिखार अहमद टी20 में एक हजार रन पूरे करने से 7 रन दूर है।

4. हारिस रऊफ को 100 टी20 विकेट पूरे करने से 4 विकेट चाहिए।

भारत बनाम पाकिस्तान ड्रीम11 टीम (T20 World Cup IND vs PAK Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, मोहम्मद रिजवान

बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, फखर जमान, बाबर आजम

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शादाब खान

गेंदबाज- नसीम शाह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

T20 world cup: India-Pakistan मैच से पहले रोहित क्यों हुए परेशान, बोले- चोट से पहले…

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक बार फिर पिच का मामला उठाया है. अमेरिकन पिच के बर्ताव से हैरान रोहित ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान से मुकाबले के दौरान इससे क्या उम्मीद की जाए क्योंकि यहां की ‘ड्रॉप-इन’ विकेट को लेकर क्यूरेटर भी ‘भ्रमित’ हैं. भारत और पाकिस्तान का मैच नासाउ काउंटी के मैदान पर होना है. ड्रॉप-इन पिचों को आयोजन स्थल से दूर तैयार करने के बाद मैदान में लगाया जाता है.

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेले गये मैचों में कम स्कोर बने हैं. यहां खेले गए मैच में आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ 100 से कम स्कोर पर सिमट गई थी. आईसीसी को भी पिच की खामियों को स्वीकार करते हुए एक बयान जारी करना पड़ा था. भारत और पाकिस्तान दोनों का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच है. पाकिस्तान अपने शुरुआती मुकाबले में अमेरिका से हार गया था जबकि भारत ने आयरलैंड को हराया था.

T20 world cup 2024: पहले बारिश का कहर और फिर ऑस्ट्रेलिया की मार, इंग्लैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले कहा, ‘न्यूयॉर्क हमारा घरेलू मैदान नहीं है. हमने यहां दो मैच खेले हैं लेकिन हमें इसकी प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरीके से व्यवहार करता है, इसलिए क्यूरेटर भी भ्रमित है.’ उन्होंने कहा, ‘आप कल्पना कर सकते हैं कि हमें किस तरह की सोच रखने की जरूरत है. हम नहीं जानते कि हम किस पिच पर (पाकिस्तान के खिलाफ) खेल रहे हैं, इसलिए जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा वह मैच जीतेगा.’

आउटफील्ड धीमी होने से रोहित शर्मा की चिंताएं और बढ़ गई हैं. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘आउटफील्ड धीमी है. कुछ शॉट्स को मैदान पर बहुत अधिक उछाल मिलता है, और कुछ मैदानी शॉट में गति नहीं रहती है. ऐसे में विकेटों के बीच दौड़ना महत्वपूर्ण है. हमें परिस्थितियों के अनुसार खेलने की जरूरत है.’

चोट से पहले टीम का हित आता है
असमान उछाल के कारण आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में रोहित और ऋषभ पंत चोटिल भी हुए थे. रोहित ने कहा, ‘यह विश्व कप है इसलिए इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता. चोट लगने से पहले टीम का हित आता है. मैच जीतने के लिए विरोधी टीम और पिच पर ज्यादा ध्यान दिए बिना अच्छा क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है.’

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup

Congress Assembly Reside: सोनिया गांधी फिर चुनी गईं CPP अध्यक्ष, कांग्रेस ने संसदीय दल की बैठक में लिया फैसला

कांग्रेस की संसद के सेंट्रल हॉल में संसदीय दल की बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 06:06:05 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 07:00:17 PM (IST)

Congress Meeting Live: सोनिया गांधी फिर चुनी गईं CPP अध्यक्ष, कांग्रेस ने संसदीय दल की बैठक में लिया फैसला
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कांग्रेस की संसद के सेंट्रल हॉल में संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी जी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का अध्यक्ष चुना गया है। यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की है। वह अपना मार्गदर्शन हमें देती रहेंगी।

मनिकम टैगोर ने कहा कि आज सीपीपी की बैठक में खड़गे जी ने सोनिया गांधी को सीपीपी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। हमने सर्वसम्मति से उन्हें सीपीपी का अध्यक्ष चुना है। अब सीपीपी अध्यक्ष को लोकसभा के नेता के बारे में फैसला करना है।

#WATCH | Delhi: Congress Parliamentary Celebration assembly begins on the Central Corridor of Parliament.

Congress Parliamentary Celebration Chairperson Sonia Gandhi, Congress chief Mallikarjun Kharge, occasion MP Rahul Gandhi and different occasion leaders current. pic.twitter.com/S1QABMSBwV

— ANI (@ANI) June 8, 2024

जनता ने दी हमें नैतिक ताकत- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनादेश के दो पहलू हैं। बीजेपी के पास संख्या बल हो सकता है, लेकिन जनता ने हमें नैतिक ताकत दी है। लोगों ने देश के संविधान की रक्षा करने, देश के लोकतंत्र को मजबूत करने और देश को मजबूत बनाने का काम किया है। इस नैतिक ताकत को हम आगे बढ़ाएंगे।

Avneet spoke on working in ‘Love Ki Prepare Marriage’ | ‘लव की अरेंज मैरिज’ में काम करने पर बोलीं अवनीत: मुझे कॉमेडी फिल्में सबसे पसंद, सनी सिंह ने कहा- रिजेक्शन सफलता का हिस्सा है

28 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

‘टीकू वेड्स शेरू’ के बाद एक्ट्रेस अवनीत कौर पहली बार सनी सिंह के साथ फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म जी फाइव पर 14 जून 2024 को रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर सनी सिंह, अवनीत कौर, राइटर- प्रोड्यूसर राज शांडिल्य और डायरेक्टर इशरत आर. खान ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। अवनीत कौर ने बताया कि उन्हें कॉमेडी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं। सनी सिंह ने रिजेक्शन पर बात करते हुए उसे सफलता का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जब काम नहीं मिलता है तो हर एक्टर की लाइफ में हार्ट ब्रेक मोमेंट जरूर आता है।

अवनीत, सबसे पहले आप बताएं फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ के लिए आप कैसे तैयार हुईं?

इस फिल्म की बहुत ही खूबसूरत कहानी है। खूबसूरत कहानी के साथ- साथ फिल्म की टीम बहुत अच्छी है। मैं हमेशा से कॉमेडी फिल्म करना चाह रही थी। मेरे दोस्त अक्सर मुझसे बोलते हैं कि मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है। इस वजह से यह फिल्म कर ली।

सनी, आपका शादियों वाले सब्जेक्ट से बहुत पुराना नाता रहा है, बार- बार ऐसी फिल्में आपको ऑफर होती हैं ?

मुझे नहीं पता कि ऐसी फिल्में मुझे क्यों ऑफर होती हैं। रही बात इस फिल्म की, तो इसमें किरदार थोड़ा अलग है। इस फिल्म में एक अलग कहानी हैं। इसमें पिता को भी हैंडल करना पड़ रहा है। बेटे की शादी की उम्र में वो भी अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं। इसमें अलग-अलग लेयर्स देखने को मिलेंगे।

राज शांडिल्य, आप बताए कि कास्टिंग का आइडिया किसका था?

जब मैं फिल्म लिख रहा था तभी सनी सिंह को बता दिया था कि एक और शादी है। सनी के ऑपोजिट मुझे ऐसी लड़की चाहिए थी कि जिससे दोनों की जोड़ी फ्रेश नजर आए। अवनीत को ध्यान में रखकर कास्ट किया। अन्नू कपूर इससे पहले मेरी दो फिल्मों में रहे हैं। सुप्रिया पाठक पहली बार हमारे साथ काम रही हैं। राजपाल यादव तो हमारे घर के सदस्य जैसे हैं।

इशरत, आप बताएं कि शूटिंग के दौरान सेट पर कैसा माहौल रहता था?

बहुत अच्छा माहौल था। हमने फिल्म की शूटिंग करने से पहले यही सोचा था कि इसमें जो कपल हो, वो एक दूसरे के लिए बने हुए लगे। अगर यह कास्टिंग परफेक्ट नहीं होती तो प्रॉब्लम हो जाती।

अवनीत आपने ‘टीकू वेड्स शेरू’ के बाद ‘लव की अरेंज मैरिज’ कर रही हैं। आपने तय कर लिया है कि छोटे नाम वाले हीरो के साथ ही काम करेंगी, जैसे इस फिल्म में सनी के साथ कर रही हैं?

शेरु, लव और सनी, बहुत प्यारे और क्यूट नेम हैं। सनी इस फिल्म में लव का किरदार निभा रहे हैं। वह बहुत ही समझदार हैं। उनके साथ काम करना बहुत ही सहज रहा है। कभी प्रेशर महसूस नहीं हुआ। कभी- कभी ऐसा हो जाता है कि एक्टर के साथ सही तालमेल नहीं बैठता है तो ईगो क्लैश हो जाती है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन पता चल गया कि सनी बहुत ही प्यारे इंसान हैं।

सनी आप बताएं अवनीत के साथ कैसा अनुभव रहा?

मेरी आदत ऐसी है कि अगर किसी के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन गई तो गंभीर सीन में भी हंसा देता हूं। खैर, यह सब तो चलता रहता है। अगर अवनीत की बात करें, तो मैंने देखा है कि वे अपने काम के प्रति बहुत ही समर्पित रहती हैं। अपने काम पर फोकस रखती हैं। वह सेट पर अपने आपको एक्टर नहीं समझती, बल्कि एक नॉर्मल फैमिली की तरह पेश आती हैं।

आपकी खासियत यह है कि बड़ी मासूमियत के साथ कॉमिक टाइमिंग देते हैं?

सबका अपना-अपना काम करने का एक तरीका है। मुझे नेचुरल और ऑनेस्टी से काम करना अच्छा लगता है। जब आपके साथ अच्छी टीम होती है। अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव और सुधीर पांडे जैसे सीनियर्स एक्टर होते हैं तो वह आपके लिए ब्लेसिंग हो जाती है। कभी- कभी इंप्रोवाइजेशन में अच्छी कॉमिक टाइमिंग निकल कर आ जाती है।

अवनीत, पहली फिल्म में तो काफी ड्रामा और रोना धोना था, इस फिल्म को आप कितना एन्जॉय कर रही हैं?

पहली फिल्म में रोने धोने के बाद थोड़ा सा कॉमेडी करना जरूरी हो गया था। ईमानदारी से कहूं तो मैं कॉमेडी फिल्म करना ही चाह रही थी। मैं कॉमेडी फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं और बार- बार देखती रहती हूं। अगर कभी मूड खराब हुआ तो सोचती हूं कि अपनी फैमिली के साथ एक अच्छी सी कॉमेडी फिल्म देख लूं।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर और राइटर राज शांडिल्य और सनी सिंह की कोई फिल्म देखी है?

राज सर की मैंने ड्रीम गर्ल देखी है। मुझे वह फिल्म बहुत पसंद आई। सनी को मैंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में देखी थी, मानना पड़ेगा कमाल के एक्टर हैं। यह दोनों मेरी फेवरेट फिल्में हैं।

कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का पहला लुक पेश किया गया। आप इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं, जिसने कांस में शिरकत की, वह फीलिंग कैसी रही?

कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए बहुत एक्साइटेड थी। कुछ दिन पहले दोस्तों से वहां जाने के बारे में बात हो रही थी और अचानक जाने का प्रोग्राम बन गया। पोस्टर लांच के बाद रेड कारपेट पर जा रही थी तब मुझे बताया गया कि मैं इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हूं जो कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर थी। वह मेरे लिए बहुत ही प्राउड मोमेंट था।

टीवी के एक्टर को फिल्म में गंभीरता से नहीं लेते हैं, सनी आप बताएं टीवी वाले टैग को कैसे तोड़ा आपने?

बचपन से मुझे कहा गया था कि तुम्हें हीरो बनना है। डैड का भी ड्रीम था और मैं भी चाह रहा था कि बड़े परदे पर आना है। किसी ने मदद नहीं की। डैडी ने कहा कि लाइन में खड़े रहोगे तो तुम्हें पता चलेगा कि कितना स्ट्रगल होता है। फिल्में देखकर खुद ही टैरेस पर जाकर परफार्म करता रहता था। नहीं पता था कि क्या परफॉर्म हो रहा है, बस प्रैक्टिस करता था। उसी दौरान एक दो शो कैमरे के अनुभव के लिए किए थे। लेकिन जब थिएटर ज्वाइन किया तब पता चला कि एक्टिंग क्या होती है।

उस दौरान ऑडिशन भी खूब दिए होंगे ?

बहुत सारे ऑडिशन दिए। सोचकर आते थे कि काम मिल जाएगा, लेकिन नहीं मिलते थे। जब काम नहीं मिलता है तो हर एक्टर की लाइफ में हार्ट ब्रेक मोमेंट जरूर आता है। उसी दौरान मेरी मुलाकात लव रंजन सर से हुई। उनके साथ एक बॉन्ड बन गया। उनको यह लग रहा था कि अगर इंसान अच्छा है तो काम तो हम सिखा देंगे। अगर इंसान अच्छा नहीं है तो काम क्या अच्छा करेगा। ‘आकाशवाणी’ मेरी पहली फिल्म थी। लोगों ने फिल्म में एक्टिंग की बहुत तारीफ की। इससे पहले तो रिजेक्शन का दौर चलता ही रहा। लेकिन यह भी सफलता का एक हिस्सा है।

अवनीत, आप बताएं टीवी का टैग आपके लिए कितना चैलेंजिंग रहा?

मैंने ‘अलादीन’ सीरियल करने के बाद टीवी से दो साल का ब्रेक लिया था। उस समय मुझे डेंगू हो गया था और हॉस्पिटल में एडमिट थी। ठीक होने के बाद घर पर नहीं बैठी रही, कुछ ना कुछ सीखती रहती थी। उसके बाद ‘टीकू वेड्स शेरू’ में काम मिला था।