PM Modi Shapath Grahan 2024 Bollywood Visitor Photographs; Shah Rukh Khan Akshay Kumar | Kangana Ranaut | मोदी के शपथ ग्रहण में पहुंचे शाहरुख-अक्षय: कंगना भी पहुंचीं, रजनीकांत और विक्रांत मेसी ने भी शिरकत की
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में फिल्मी इंडस्ट्री के नामी लोगों ने भी शिरकत की। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, विक्रांत मेसी सहित कई सितारे वहां पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनी गईं सांसद कंगना रनोट भी इस समारोह में शामिल हुईं।
इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए।

लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनी गईं सांसद कंगना रनोट ने भी शिरकत की।

प्रसार भारतीय के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल को अक्षय कुमार ने गले लगाया।

शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा डडलानी के साथ पहुंचे।

एक दूसरे को गले लगाते दिखे शाहरुख खान और अक्षय कुमार।

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी भी मौजूद रहे। वे शाहरुख के साथ देखे गए।

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और ‘twelfth फेल’ के एक्टर विक्रांत मैसी भी मौजूद रहे।

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया।

नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण सेरेमनी में शामिल हुए रजनीकांत।
इससे पहले आज दोपहर चेन्नई एयरपोर्ट पर रजनीकांत ने कहा- नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। लोगों ने इस बार एक मजबूत विपक्ष भी चुना है। इससे एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होगा।


Modi 3.0 Oath Ceremony: इससे पहले आज पीएम आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा था। यहां जिन नेताओं को बुलाया गया था, उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में आज नरेन्द्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ ली। उनके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने मंत्री पद की शपथ ली।






