T20 IND Vs PAK 2024 Match Highlights: टॉस के दौरान रोहित शर्मा के साथ हुआ ऐसा कुछ, बाबर आजम भी नहीं रोक पाए हंसी

मैच रेफरी ने जैसे ही रोहित को सिक्का उछालने के लिए कहा, रोहित सिक्का मांगने लगे। पता चला कि मैच रेफरी डेविड बून पहले ही रोहित को सिक्का दे चुके थे और रोहित ने उसे अपनी जेब में रख लिया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 08:23:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 09:23:13 PM (IST)

T20 IND Vs PAK 2024 Match Highlights: टॉस के दौरान रोहित शर्मा के साथ हुआ ऐसा कुछ, बाबर आजम भी नहीं रोक पाए हंसी
Rohit Sharma: वैसे टॉस के समय रोहित शर्मा के साथ ऐसी अजीब हरकतें होती रहती हैं।

HighLights

  1. T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क में खेला जा रहा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
  2. IND vs PAK: पाकिस्तान ने जीता अहम टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी
  3. IND vs PAK 2024: पाकिस्तान को इस मैच में नहीं मिली जीत, तो विश्व कप से बारर होने का खतरा

एजेंसी, न्यूयॉर्क (T20 World Cup IND Vs PAK): टी-20 विश्व कप में न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज के लिए बुलाया है।

T20 IND Vs PAK 2024 Match Highlights

टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के ऐसा कुछ हुआ कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, मैच रेफरी ने जैसे ही रोहित को सिक्का उछालने के लिए कहा, रोहित सिक्का मांगने लगे।

पता चला कि मैच रेफरी डेविड बून पहले ही रोहित को सिक्का दे चुके थे और रोहित ने उसे अपनी जेब में रख लिया था। रोहित ने जेब से सिक्का निकाला, जिसके बाद टॉस हुआ। वैसे टॉस के समय रोहित शर्मा के साथ ऐसी अजीब हरकतें होती रहती हैं।

naidunia_image

IND vs PAK LIVE: लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

मैच के दौरान अनुष्का शर्मा भी दर्शकों के बीच नजर आईं। बारिश के कारण जब मैच रुका तो अनुष्का के चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही थी। एक्ट्रेस बार-बार इस उम्मीद के साथ आसमान की ओर देख रही थीं कि बारिश रुकेगी और खेल शुरू होगा।

Narsinghpur Information: वॉर जोन बनाकर बचाई मरणासन्न आदिवासी महिला की जान, जिले के चिकित्सकों ने हासिल की उपलब्धि

जिले के चिकित्सकों की इस उपलब्धि पर न केवल जिले की कलेक्टर शीतल पटले ने स्वास्थ्य मंत्रालय को इसकी जानकारी प्रेषित की है, जो प्रदेश में सफलता की कहानी अंक में प्रकाशित की जायेगी।

Barwani Crime: सोना चांदी चमकाने का झांसा देकर आभूषण चुराने वाले गिरोह के आरोपित गिरफ्तार

सोना चांदी चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी कर आभूषण लेकर भागने वाले गिरोह के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 09:43:12 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 09:49:01 PM (IST)

Barwani Crime: सोना चांदी चमकाने का झांसा देकर आभूषण चुराने वाले गिरोह के आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. रिकॉर्ड प्राप्त कर फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
  2. कार्रवाई में थाना प्रभारी निवाली रामकृष्ण लौवंशी, इंचार्ज प्रभारी जीवन चांदौरे, अनिल दसौंधी, सुनिल, गणेश चौहान आदि शामिल रहे
  3. आरोपितों की तलाश कर अपराध में गए आभूषण की बरामदगी के लिए गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पीआर लिया जाएगा

नईदुनिया न्यूज, निवाली (बड़वानी)। सोना चांदी चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी कर आभूषण लेकर भागने वाले गिरोह के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निवाली थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी द्वारा बताया गया कि 2 जून को निवाली के गुमड़िया रोड़ पर कान्हा वर्मा के घर पर एक व्यक्ति आया और घर पर गेहूं साफ कर रही कान्हा की लड़की दीपिका वर्मा से बोला कि वह सोने, चांदी व बर्तन चमकाने का पावडर का प्रचार करने व पावडर बेचने आया है।

naidunia_image

फिर उसने पावडर दिखाकर घर में से तांबे का लोटा बुलवाकर उसे पावडर से साफ कर चमकाकर बताया। बाद में दूसरे पावडर का घोल बनाकर दीपिका से सोने का मंगलसूत्र व कान की झुमकियां चमकाने के लिए मांगी और घोल मे डाल दी। फिर घोल का पानी बाहर फेंकने का बोलकर घर के बाहर भागा और बाहर बाइक से खड़े व्यक्ति के साथ बैठकर भाग गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश

दीपिका वर्मा की सूचना पर थाना निवाली पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में उक्त मामले में गंभीरता व सघनता से जांच पड़ताल कर आरोपित की तलाश की गई। पुलिस टीम गठित द्वारा घटनास्थल के आसपास व संभावित स्थानों के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर संदिग्धों के बाइक से भागते फुटेज खंगाले।

जिसके आधार पर जमीनी स्तर पर आरोपितों की तलाश के प्रयास प्रारंभ कर सायबर विशेषज्ञ की सहायता से संदिग्धों की तलाश करते संदिग्धों को बाइक पर भागते गुजरी घाट रोड़ जिला धार पर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ कर अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपित ने जुर्म किया स्वीकार

आरोपित गोपाल, गणेश व परवेज ने संगठित रूप से रेकी कर अपने फरार साथियों उमेश गौतम, संतोष व श्रवण सभी निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर बिहार के साथ मिलकर निवाली में सोने के आभूषणों धोखाधड़ी से लेकर भाग जाना स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी व सोने, चांदी चमकाने का पावडर, केमिकल अन्य सामग्री व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई। शेष फरार

भारत-पाकिस्‍तान मैच में क्रिस गेल का दिखा अलग अंदाज… एक-एक कर दिग्‍गजों से मिले, करने लगे ये खास काम
हाइलाइट्स

क्रिस गेल पर सक्रिय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आते हैं. क्रिस गेल को अक्‍सर लाइव मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए देखा जाता है.भारत-पाकिस्‍तान मैच में क्रिस गेल कमेंट्री करते नजर आए.

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच शुरू होने से पहले न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े-बड़े सितारे नजर आए. सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह शहीद अफरीदी से लेकर वसीम अकरम मैदान पर दर्शकों का उत्‍साह बढ़ाते हुए दिखे. दिग्‍गजों के साथ क्रिस गेल भी मैदान पर मौजूद थे. इसी बीच वो कुछ ऐसा करने लगे जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, क्रिस गेल खुद वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज बैटर रहे हैं. वो विस्‍फोटक बैटर के रूप में दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं. इसके बावजूद वो भारत और पाकिस्‍तान के दिग्‍गजों के ऑटोग्राफ लेते दिखे.

क्रिस गेल ये ऑटोग्राफ किसी कागज या हाथ पर नहीं बल्कि अपने ब्‍लेजर पर लेते दिखे. वो मैदान में वाइट कलर का  ब्‍लेजर पहन कर आए थे. इसी ब्‍लेजर पर उन्‍होंने सचिन, द्रविड़, विराट, रवि शास्‍त्री, रोहित शर्मा और बाबर आजम जैसे क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ लेते दिखे. स्‍टार स्‍पोट्स के कैमरे में क्रिस गेल इस दौरान जमकर मस्‍ती करते हुए भी नजर आए. क्रिस गेल इस वक्‍त अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:- ‘तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का’ नारे पर ऋषभ पंत ने किया रिएक्‍ट, मुस्‍कुराते हुए बोले- इस तरह की चीजें…

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. बाबर आजम ने मैच में टॉस जीतकर रोहित शमाा एंड कंपनी को पहले बैटिंग के लिए बुलाया है. टीम इंडिया के प्‍लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, पाकिस्‍तान की टीम पिछला मुकाबला सुपर ओवर में अमेरिका से हारने के बाद इस मैच में भारत का सामना कर रही है. तय समय के अनुसार रात आठ बजे से यह मुकाबला शुरू होना था. जैसे-तैसे करीब 9 बजे मैच शुरू हुआ. विराट और रोहित बैटिंग के लिए आए लेकिन फिर बारिश होने के चलते मुकाबले को रोकना पड़ा.

Tags: Chris gayle, Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Virat Kohli

Terrorist Assault In Reasi: तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से भोले बाबा के दर्शन लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों की गोली ड्राइवर को लग गई, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 घायल हुए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 09:16:45 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 09:16:45 PM (IST)

Terrorist Attack In Reasi: तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से भोले बाबा के दर्शन लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों की गोली ड्राइवर को लग गई, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 घायल हुए हैं।

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोरी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस पर से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। इस घटना में 10 लोगों की जान चली गई है और 33 लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Reasi bus accident | SSP Reasi Mohita Sharma says, “Preliminary experiences recommend that terrorists fired upon the passenger bus going from Shiv Khori to Katra. As a result of firing, the bus driver misplaced steadiness of the bus and it fell into gorge. 33 folks have been injured within the incident.… pic.twitter.com/OHeASXuxrn

— ANI (@ANI) June 9, 2024

Ashmit Patel’s clarification on leaking of MMS with Riya | रिया के साथ MMS लीक होने पर अश्मित की सफाई: कहा- मुझे दोषी माना गया, ये संगीन आरोप थे, जैसे किसी ने रेप के आरोप लगाए हों

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मर्डर, सिलसिले, नजर जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर अश्मित पटेल फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों से सुर्खियों में रहते हैं। एक समय ऐसा भी रहा जब अश्मित पटेल और रिया सेन का एक MMS लीक हुआ। उस समय अश्मित को इस पर दोषी ठहराया गया था। साथ ही उनका रिया से रिलेशनशिप भी खत्म हो गया था। अब सालों बाद अश्मित ने MMS लीक पर सफाई दी है।

हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अश्मित पटेल ने MMS लीक पर कहा है, ‘दरअसल उसने (रिया सेन) ने मुझ पर ब्लेम नहीं किया था। जब ये चीज हुई तो हमने साथ में इसे हैंडल करने की कोशिश की थी। मैंने एक वकील हायर किया, मीडिया हाउस को नोटिस भेजे। रिया की एक दोस्त का बॉयफ्रेंड बड़ा लॉयर था, हमने उसे हायर किया था। उसके बाद भी हमारा रिश्ता ठीक था। हम इस घटना से पहले एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। जब चीजें ठीक हुईं तो हमने दोबारा उस मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग की, हालांकि वो फिल्म पूरी नहीं हो पाई। लेकिन मुझे नहीं पता कैसे उसके बाद चीजें बदल गईं।’

आगे अश्मित ने कहा, ‘शायद रिया को किसी ने भड़काया, फिर वो सोचने लगी कि मेरी गलती थी। लेकिन मुझे लगता है कि वो दिल से जानती थी कि मेरी गलती नहीं है’। आगे सिद्धार्थ कानन ने पूछा कि क्या आपको जज किया गया था। इस पर अश्मित ने कहा है, ‘हां, बिल्कुल, जब ऐसी कोई चीज होती है तो क्योंकि आप लड़के हो, तो लोग आपको ही दोषी मानते हैं। लोग सोचते हैं कि इसी ने कुछ किया होगा। तो ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था। ये कोई छोटा आरोप नहीं था। पहली बार ऐसा कुछ हुआ था। उस समय स्मार्ट फोन इतने नहीं होते थे। मेरे लिए ये बहुत सीरियस आरोप था। मानो जैसे किसी ने मुझ पर रेप के आरोप लगाए हों। मैं इतना बेवकूफ तो नहीं था, जो जानबूझ कर ऐसा कुछ करता। इसका मुझ पर जाहिर है बहुत असर पड़ा था’।

बताते चलें कि अश्मित पटेल और रिया सेन साल 2005 की फिल्म सिलसिले में साथ नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग के समय दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। इसी दौरान दोनों का एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। MMS लीक होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

अश्मित पटेल बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे, आवारा पागल दीवाना, राज, फुटपाथ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। साल 2003 में अश्मित ने फिल्म इंतेहा से एक्टिंग डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, जिसके बाद वो मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के साथ फिल्म मर्डर (2004) में नजर आए थे। आगे वो नजर, दिल दिया है, सिलसिले जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे थे। हालांकि MMS लीक होने के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया था।

विवादों के बीच अश्मित पटेल रियलिटी शो बिग बॉस 4 का हिस्सा बने थे। शो में उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक से जुड़ा था। शो में उनके और वीना मलिक के कुछ मूमेंट्स सुर्खियों में रहे थे। शो में डॉली बिंद्रा से उनका कई बार झगड़ा भी हुआ था। एक झगड़े के दौरान डॉली ने उनके MMS लीक पर भी बात की थी।

Bhopal Crime Information: सूने मकानों में सेंधमारी करने में माहिर तीन शातिर चोर गिरफ्तार, साढ़े चार लाख का माल बरामद

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक 28 मई को मीनाल रेंसीडैंसी अयोध्या नगर में रहने वाले अरूण खत्री के घर से ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 08:43:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 08:43:19 PM (IST)

HighLights

  1. – चार सूने मकानों के ताले तोड़ने की वारदात कबूल की,
  2. तीनों आरोपितों का लंबा चौड़ा आपराधिक रिकार्ड
  3. गिरोह का सरगना यूपी बालिया के ग्राम बयासी ढाला का है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, आरोपितों दिन के समय कार पेंटर बनकर घूमते थे और सूने मकानों की रैकी कर चोरी की वारदात करते थे। तीनों चोर का लंबा – चौड़ा आपराधिक रिकार्ड है। आरोपितों की जेल में गिरफ्तारी के बाद पूर्व में मुलाकात हुई थी, उसके बाद एक ही गिरोह बनाकर वारदात कर रहे थे। आरोपितों से पूछताछ जारी है।उनसे चोरी और भी वारदात खुलने की बात कही जा रही है।

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक 28 मई को मीनाल रेंसीडैंसी अयोध्या नगर में रहने वाले अरूण खत्री के घर से ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। उस चोरी की जांच में अयोध्या नगर पुलिस ने इन शातिर चोरों पर शंका हुई थी, जब उनकी लोकेशन ट्रेस कर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपितों ने पूछताछ में तीन चोरी की वारदात कबूल की।

आरोपित पहले पुलि‍स के डर से घर से फरार हो गए थे, उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ी थे। उनको मुखबिरी सूचना पर जंबूरी मैदान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की बात कबूल कर ली । इस गिरोह का सरगना यूपी बालिया के ग्राम बयासी ढाला थाना बयासी का रहने वाला 21 वर्षीय कृष्णागिरी कार पेंटर बनकर रैकी कर अपने साथी अनुराग सुंदरे उर्फ अन्नु (20 ) निवासी- ग्राम पापडा सागर रोड तहसील गैरतगंज जिला रायसेन और आदमपुर छावनी थाना बिलखिरियां भोपाल निवासी पंकज लोधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात कर रहे थे।तीनों की दोस्ती सेंट्रल जेल में हुई थी। उसके बाद आरोपित साथ पांच साल से वारदात कर रहे थे।आरोपितों में अनुराग सुंदरे निजी कालेज से बीसीए की पढाई भी कर रहा था। इस गिरोह के सरगना कृष्णा गिरी पर 24 चोरी की वारदात दर्ज है। बाकी दोनों पर भी चोरी के अपराध दर्ज है।

Damoh Information: बरांझ नदी में गिरा ट्रैक्टर ट्राली, कूदकर बचाई चालक ने अपनी जान

आये दिन इन पर हादसे होते रहते हैं वहीं थोड़ी सी ही बारिस में पुलों के ऊपर बाढ़ का पानी हो जाने के कारण सड़क मार्ग घंटों बंद हो जाता है।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 08:37:33 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 08:37:32 PM (IST)

Damoh News: बरांझ नदी में गिरा ट्रैक्टर ट्राली, कूदकर बचाई चालक ने अपनी जान

नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा से बरमान जाने वाले सड़क मार्ग पर इमझिरा के समीप बरांझ नदी पर एक ट्रेक्टर ट्राली फिर जा गिरी। हादसे के दौरान चालक भी बाल-बाल बच निकला। ट्रेक्टर ट्राली डोभी तरफ से विद्युत खंबा लेकर वापस लौट रहा थी।

रात्रि में सामने तरफ से आ रहे एक वाहन की लाइट की चकाचैंध में ट्रेक्टर अंसतुलित हो गया और ट्राली नदी में जा गिरी। वही ट्रेक्टर नीचे नदी में लटक गया।

naidunia_image

किसी तरह ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। उल्लेखनीय है, कि इस नदी पर इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं हुआ है।

बल्कि पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके हैं और असमय काल के गाल में चालक और उसमें सवार लोग काल कल्वित हो गये हैं। फिर भी प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई उचित व्यवस्था नहीं बनाई है।

ट्रेक्टर ट्राली गिरने के बाद घंटों सड़क मार्ग बंद रहा

बाहर से क्रेन बुलाई गई। तब टेक्ट्रर ट्राली को निकाला गया। तब कहीं सड़क मार्ग सुचारु हो सका। लगातार हो रहे हादसे के पीछे कारण लोग बताते है, कि इमझिरा के समीप बरांझ नदी और डोभी के समीप पांडाझिर नदी पर बने पुलों की निचाई बहुत ही कम है तथा दोनों पुल काफी जर्जर हो चुकें हैं।

यहां के लोगों को चक्कर लगाकर घूमकर राजमार्ग तरफ से आवागमन करना पड़ता है।एक बार फिर क्षेत्रीय लोगों ने इन पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।

T20 IND vs PAK World Cup LIVE: पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी, बारिश के कारण मैच में देरी

बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। अच्छी बात यह है कि मैच पूरे 20-20 ओवर का होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 06:52:23 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 08:29:40 PM (IST)

T20 IND vs PAK World Cup LIVE: पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी, बारिश के कारण मैच में देरी
India vs Pakistan LIVE Rating, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान से बेहतर रहा है।

HighLights

  1. T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से दी थी मात
  2. IND vs PAK 2024: पाकिस्तान को अपने पहले मैच में मेजबान यूएसए से हार का सामना करना पड़ा था
  3. IND vs PAK pitch report: न्यूयॉर्क की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 112 रन है

एजेंसी, न्यूयॉर्क (ICC T20 World cup IND vs PAK Reside Match Immediately)। अमेरिका में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले का दिन है। मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जार हा है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर

IND vs PAK LIVE: लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

ICC T20 World cup IND vs PAK Reside Match Immediately

टॉस के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इस कारण दोनों देशों का राष्ट्रगान रोकना पड़ा है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बारिश के कारण बल्लेबाजी मुश्किल होगी। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

naidunia_image

अच्छी खबर यह है कि थोड़ी देर में टॉस होगा। ओवर कम नहीं किए जाएंगे।

बारिश की स्थिति बनी रहती है तो ओवर घटाने पड़ सकते हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार, प्रत्येक ग्रुप-स्टेज मैच में परिणाम के लिए दोनों टीमों के बीच कम से कम 5 ओवरों का खेल होना जरूरी है।

न्यूयॉर्क में मौसम कुछ सुधरा है। बारिश बंद हो गई है। पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस करने आई है। टॉस में देरी होगी।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर वकार यूनिस ने पुष्टि की है कि न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इस मैच में बारिश की आशंका जताई गई थी। बारिश के कारण दोनों टीमों ने प्रैक्टिस रोक दी है।

पिछले दिनों बाबर आजम, विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। अभी बाबर के 120 मैचों में 4067 रन हैं। दूसरी ओर, कोहली के नाम 118 मैचों में 4038 रन हैं। इस मैच में कोहली आगे निकल सकते हैं।

विश्व कप में यह भारत और पाकिस्तान का दूसरा मैच है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ की थी, जब न्यूयॉर्क के इसी मैदान पर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान के लिए विश्व कप की शुरुआत शर्मनाक रही है। पहली बार उसका मुकाबला यूएसए जैसी नई-नवेली टीम से हुआ था, जहां बाबर आजम की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

यदि पाकिस्तान आज का मैच हारता है तो वह विश्व कप से बाहर हो सकता है।

मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में हर मैच नया होता है। इसलिए हमें पूरी ताकत के साथ खेलना होगा।

IND vs PAK Taking part in XI: पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
हाइलाइट्स

भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ उतरी भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया जबकि पाक को पहली जीत की तलाश है

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. बारिश की वजह से टॉस आधे घंटे की देरी से हुआ. भारतीय समय के मुताबिक टॉस शाम 7:30 बजे होना था लेकिन बारिश के खलल डालने से यह आधे घंटे की देरी यानी रात 8:00 बजे हुआ. भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने आजम खान की जगह इमाद वसीम को शामिल किया है.

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार भिड़ रही हैं. इससे पहले 7 मैचों में से भारत ने 6 जीते हैं जबकि पाकिस्तान की झोली में एक जीत गई है. आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया के जोश हाई हैं और रोहित ब्रिगेड पाकिस्तान पर एक और जीत को तैयार है. टीम इंडिया को 17 साल से टी20 ट्रॉफी का इंतजार है. भारत साल 2007 में टी20 में विश्व चैंपियन बना था. उसके बाद से टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैंपियन बनने का इंतजार है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.