MP Information: शुजालपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का किया उल्लेख, दोनों हाथ जोड़कर किया प्रणाम।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 01:58:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 04:06:17 PM (IST)

MP News: शुजालपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल
कार्यक्रम के मंच पर सीएम मोहन यादव सहित अन्य अतिथि।

HighLights

  1. शुजालपुर में क्षत्रिय मेवाड़ा राजपूत समाज ने आयोजित किया कार्यक्रम।
  2. कार्यक्रम से पहले चल समारोह भी निकाला गया।
  3. सीएम ने कहा महेश मेवाड़ा के निधन पर हर संभव मदद देगी सरकार।

MP Information: शाजापुर/शुजालपुर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जिले के शुजालपुर पहुंचे हैं। वह यहां पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही वीर महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का उल्लेख किया और दोनों हाथ जोड़कर महाराणा प्रताप को प्रणाम किया। शुजालपुर में क्षत्रिय मेवाड़ा राजपूत समाज ने रविवार को महाराणा प्रताप जयंती पर शुजालपुर में समारोह आयोजित किया है।

समारोह के तहत सुबह 10 बजे जेएनएस महाविद्यालय के पास से चल समारोह प्रारंभ हुआ, जो कृषि उपज मंडी प्रांगण तीन में पहुंचा। यहां आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं और उन्होंने समारोह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से करीब सवा घंटा देरी से शुजालपुर पहुंचे हैं। समझ में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ ही शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी व मेवाड़ा समाज के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

LIVE: शुजालपुर, जिला शाजापुर में आयोजित ‘वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम’ में सहभागिता

https://t.co/KQxfV0B7Rz

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 9, 2024

ग्राम मदाना निवासी सैनिक के निधन पर सहायता का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले की गुलाना तहसील के ग्राम मदाना निवासी भारतीय सेना में पदस्थ महेश मेवाड़ा के निधन पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों महेश मेवाड़ा की जम्मू में मौत हो गई थी। वह सेना के मेडिकल कोर पदस्थ थे।

कांग्रेस ने महाराणा प्रताप को शिक्षा से निकालकर अलग किया, बीजेपी ने किया शामिल

शुजालपुर में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराणा प्रताप के शौर्य को शिक्षा से निकालकर अलग कर दिया था। जबकि भाजपा ने नई शिक्षा नीति में इसे शामिल किया है और विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के शौर्य के बारे में पढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बोले की आज का दिन विशेष है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ समारोह होना है।

मुझे भी आयोजन में शामिल होने दिल्ली जाना है। इसलिए मुझे समय का अभाव है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सूर्य की तरह अपने जीवन को आलोकित करते हुए आदर्श छोड़ गए हैं। उन्हें जितना जानना चाहो उतना कम है। जितना पढ़ो उतना कम है। उन्होंने जीते जी खुद को आदर्श बनाया।

मुगलों के आतंक और आक्रमण के बाद भी उन्हें भले जंगल में जाकर घास की रोटी खाना पड़ी। किंतु महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और देश की स्वतंत्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया। भामाशाह ने अपना पूरा खजाना महाराणा प्रताप को समर्पित किया था। जिससे कि वह देश की रक्षा कर सकें। वन क्षेत्र में रहने वाले समुदायों के लिए भी आदर्श के केंद्र महाराणा प्रताप रहे हैं।