Modi 3.0 Oath Ceremony LIVE Replace: शपथ ग्रहण के लिए पहुंचने लगे सांसद और विदेशी मेहमान, भाजपा में शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठकों का दौर जारी, देखिए वीडियो

नरेंद्र मोदी आज चार दर्जन मंत्रियों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 07:22:54 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 10:20:13 AM (IST)

Modi 3.0 Oath Ceremony LIVE Update: शपथ ग्रहण के लिए पहुंचने लगे सांसद और विदेशी मेहमान, भाजपा में शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठकों का दौर जारी, देखिए वीडियो
Oath Ceremony: शाम सवा सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

HighLights

  1. Narendra Modi: आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
  2. Oath at this time: शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के राष्ट्र प्रमुख होंगे शामिल
  3. Council of ministers: मोदी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ, टिकी देश की नजर

एजेंसी, नई दिल्ली (LIVE Oath Ceremony)। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण आज शाम को होना है। पीएम मोदी सुबह से ही एक्शन में हैं। मोदी सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। यहां पढ़िए लाइव अपडेट और देखिए फोटो-वीडियो

Modi 3.0 Oath Ceremony LIVE Replace

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए देशभर के सांसदों के साथ ही विदेशी मेहमानों का पहुंचना जारी है। वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठकों का दौर भी जारी है।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, ‘शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1,100 ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश और आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

naidunia_image

(4 दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, यहां देखिए संभावित लिस्ट)www.naidunia.com/national-modi-3-0-cabinet-minister-oath-taking-ceremony-narendra-modi-may-take-oath-with-four-dozen-ministers-see-the-possible-list-here-8321432

नरेंद्र मोदी जैसे ही सदैव अटल पहुंचे, यहां मौजूद लोगों ने जयश्री राम के नारे लगाना शूरू कर दिया। इसके बाद मोदी वार मेमोरियल गए और शहीदों को नमन किया।

वीडियो: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूजा-अर्चना की।

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे मोदी

12 जून को आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण होना है। मुख्यमंत्री के रूप में एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने यह जानकारी की। बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और अन्य गणमान्य लोगों के नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। नायडू बुधवार को सुबह 11ः27 बजे गन्नवरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे।