वहन चालक और उसके दोस्त ने किसान और उसके साथी की पिटाई की। इसके बाद वे वाहन लेकर भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस ने चोरी और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
By Mohammad Safraj Memon
Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 11:15:39 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 11:15:39 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
- सेलक का किसान मोपका से टीन शेड खरीदकर वे बाइक से गांव जा रहा था।
- तभी रास्ते में वे शौच के लिए चले गए।
- फ्रेश होकर जब वे अपनी बाइक के पास आए तो टीन शेड गायब था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर । सरकंडा क्षेत्र के लगरा में मालवाहक का चालक टीन शेड चोरी कर ले जा रहा था। बाइक सवार किसान ने उसे रोककर टीन शेड वापस मांगा तो मालवाहक चालक ने पिटाई कर दी। मारपीट से घायल किसान ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने लूट और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले कमलकांत सिंह ठाकुर किसान हैं। शुक्रवार को वे टीन शेड खरीदने के लिए बिलासपुर आए थे। मोपका से टीन शेड खरीदकर वे बाइक से गांव जा रहे थे। उरतुम लगरा नहर पुल के पास वे बाइक खड़ी कर शौच के लिए चले गए।
फ्रेश होकर जब वे अपनी बाइक के पास आए तो टीन शेड गायब था। वे अपनी बाइक लेकर मोपका की ओर गए तो शराब दुकान के पास छोटा हाथी वाहन में उनका टीन शेड रखा था। वाहन मालिक से उन्होंने अपने सामान को मांगा। इस पर वाहन मालिक गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच उसने काल कर अपने दोस्त को बुला लिया।
वहन चालक और उसके दोस्त ने किसान और उसके साथी की पिटाई की। इसके बाद वे वाहन लेकर भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस ने चोरी और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। वाहन नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।