Bhopal Crime Information: सूने मकानों में सेंधमारी करने में माहिर तीन शातिर चोर गिरफ्तार, साढ़े चार लाख का माल बरामद
अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक 28 मई को मीनाल रेंसीडैंसी अयोध्या नगर में रहने वाले अरूण खत्री के घर से ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी।
By Brijendra Rishishwar
Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 08:43:19 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 08:43:19 PM (IST)
HighLights
- – चार सूने मकानों के ताले तोड़ने की वारदात कबूल की,
- तीनों आरोपितों का लंबा चौड़ा आपराधिक रिकार्ड
- गिरोह का सरगना यूपी बालिया के ग्राम बयासी ढाला का है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, आरोपितों दिन के समय कार पेंटर बनकर घूमते थे और सूने मकानों की रैकी कर चोरी की वारदात करते थे। तीनों चोर का लंबा – चौड़ा आपराधिक रिकार्ड है। आरोपितों की जेल में गिरफ्तारी के बाद पूर्व में मुलाकात हुई थी, उसके बाद एक ही गिरोह बनाकर वारदात कर रहे थे। आरोपितों से पूछताछ जारी है।उनसे चोरी और भी वारदात खुलने की बात कही जा रही है।
अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक 28 मई को मीनाल रेंसीडैंसी अयोध्या नगर में रहने वाले अरूण खत्री के घर से ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। उस चोरी की जांच में अयोध्या नगर पुलिस ने इन शातिर चोरों पर शंका हुई थी, जब उनकी लोकेशन ट्रेस कर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपितों ने पूछताछ में तीन चोरी की वारदात कबूल की।
आरोपित पहले पुलिस के डर से घर से फरार हो गए थे, उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ी थे। उनको मुखबिरी सूचना पर जंबूरी मैदान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की बात कबूल कर ली । इस गिरोह का सरगना यूपी बालिया के ग्राम बयासी ढाला थाना बयासी का रहने वाला 21 वर्षीय कृष्णागिरी कार पेंटर बनकर रैकी कर अपने साथी अनुराग सुंदरे उर्फ अन्नु (20 ) निवासी- ग्राम पापडा सागर रोड तहसील गैरतगंज जिला रायसेन और आदमपुर छावनी थाना बिलखिरियां भोपाल निवासी पंकज लोधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात कर रहे थे।तीनों की दोस्ती सेंट्रल जेल में हुई थी। उसके बाद आरोपित साथ पांच साल से वारदात कर रहे थे।आरोपितों में अनुराग सुंदरे निजी कालेज से बीसीए की पढाई भी कर रहा था। इस गिरोह के सरगना कृष्णा गिरी पर 24 चोरी की वारदात दर्ज है। बाकी दोनों पर भी चोरी के अपराध दर्ज है।

