पानीपत में रहने वाले व्यवसायी से धोखाधड़ी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

सरकंडा डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि एचडीएफसी सरकंडा ब्रांच के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक मैनेजर ने बताया कि गोड़पारा में रहने वाली संध्या मिश्रा ने पानीपत में रहने वाले व्यवसायी राजेश्वर सिंह के मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर 17 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 01:33:32 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 01:33:32 AM (IST)

पानीपत में रहने वाले व्यवसायी से धोखाधड़ी, महिला समेत तीन गिरफ्तार
सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। पानीपत के व्यवसायी से मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर महिला ने 17 लाख रुपये ले लिए। न्यायालय के आदेश पर बैंक खाते को होल्ड कर रकम वापस कराने प्रक्रिया कर रहा था। तकनीकी गलती के कारण रुपये महिला के खाते में वापस आ गया। इसे महिला और उसके साथियों ने निकालकर आपस में बांट लिया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि एचडीएफसी सरकंडा ब्रांच के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक मैनेजर ने बताया कि गोड़पारा में रहने वाली संध्या मिश्रा ने पानीपत में रहने वाले व्यवसायी राजेश्वर सिंह के मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर 17 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। व्यवसायी की शिकायत पर खाते को होल्ड कराया गया।

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर बैंक की ओर से खाते की रकम को व्यवसायी के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी गलती से रुपये वापस महिला के खाते में आ गया। इसकी जानकारी होते ही महिला और उसके साथी गोड़पारा निवासी प्रियांशु मिश्रा (21) और कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले नीतेश साहू (20) ने बैंक खाते से 13 लाख 70 हजार निकालकर आपस में बांट लिया।

मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला और उसके साथियों के कब्जे से 7 लाख 20 रुपये जब्त किया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

ये भी पढ़े…

बाजार से लौट रही युवती से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

बेलगहना बाजार से लौट रही युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।

कोटा डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि बेलगहना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह बेलगहना बाजार गई थी।

बाजार में खरीदारी के बाद वह अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पीछे आने लगा। सुनसान जगह पर युवक ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया। उसने युवती से छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। युवती ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में की। इस पर पुलिस ने छेड़खानी की शिकायत बेलगहना चौकी में की।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान ओडिशा के बालेश्वर जिला अंतर्गत गनेश्वरपुर जानूगंज निवासी सत्येन्द्र यादव (36) के रूप में हुई। युवक यहां पर सड़क निर्माण कंपनी में काम करने के लिए आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।