बाइपास लाइन में बेपटरी हुई मालगाड़ी
मालगाड़ी के वैगन में कोयल लोड था और वह रायपुर की ओर जा रही थी। स्टेशन की दूसरे छोर से बाइपास लाइन निकली है। इस लाइन पर केवल मालगाड़ी का परिचालन होता है। कोयला लोड मालगाड़ी इसी बाइपास रेल लाइन से होते हुए गुजर रही थी।
By Shiv Soni
Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 01:21:15 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 01:21:15 AM (IST)
नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। जोनल स्टेशन के करीब बाइपास रेल लाइन में शाम सात बजे के करीब कोयला लोड मालगाड़ी के वैगन के पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना से हालांकि ट्रेनों का परिचालन तो बाधित नहीं हुआ। लेकिन, घटना से रेल प्रशासन सकते में आ गया।
इस तरह मालगाड़ी बेपटरी होने से कहीं न कहीं रेल मंडल के संरक्षित परिचालन के दावे पर सवाल खड़ा करता है। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद उतरे पहिए को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई।
मालगाड़ी के वैगन में कोयल लोड था और वह रायपुर की ओर जा रही थी। स्टेशन की दूसरे छोर से बाइपास लाइन निकली है। इस लाइन पर केवल मालगाड़ी का परिचालन होता है। कोयला लोड मालगाड़ी इसी बाइपास रेल लाइन से होते हुए गुजर रही थी।
अभी मालगाड़ी गोकने नाला के पास पहुंची, तभी अचानक एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर कर स्लीपर पर चलने लगे। मालगाड़ी बेपटरी होते ही मौके पर खड़ी हो गई। इस दौरान मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी पहुंच गए।
हालांकि इस दुर्घटना के कारण कोचिंग ट्रेनों का परिचालन तो प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन, घटना के कारण रेलवे में हड़कंप जरूर मच गया। दरअसल रेल मंडल सुरक्षित परिचालन का दावा करता है। उस स्थिति में इस तरह मालगाड़ी का बेपटरी होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इधर घटना के बाद उतरे वैगन को पटरी चढ़ाने के लिए अमले ने जद्दोजहद प्रारंभ की। इसमें टीम को करीब तीन घंटे लग गए। इसकी वजह से बाइपास लाइन से गुजरनी वाली दूसरी मालगाड़ी प्रभावित रही।










