She was trolled for relationship a boy 12 years youthful than her | यंग लड़के को डेट करने पर बोली थीं मलाइका: वो अपनी मर्जी से मेरे पास आया है, मैं उसकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में गिने जाते हैं। कपल्स की उम्र में 12 साल का गैप है। जहां मलाइका 50 साल की हैं वहीं अर्जुन कपूर 38 साल के हैं। अपने से काफी छोटे लड़के को डेट करने को लेकर उनके रिश्ते की शुरुआत में मलाइका को खूब ट्रोल किया गया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर मलाइका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो ऐज गैप को लेकर ट्रोलर्स को जवाब देती नजर आई थीं। मलाइका का कहना है कि अर्जुन अपनी मर्जी से मेरे पास आया है, मैंने उसे रास्ते से नहीं पकड़ा है। मैं उसकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं।

मलाइका वीडियो में कहती हैं- लोग मेरी ऐज को लेकर बहुत ऑब्सेस्ड हैं। सिर्फ ये नहीं कि मैं बूढ़ी हूं, बल्कि एक यंग लड़के को डेट भी कर रही हूं। लोगों को लगता है कि मैं अर्जुन की लाइफ बर्बाद कर रही हूं। तो मैं ये कहना चाहती हूं कि ऐसा तो नहीं था कि वो स्कूल जा रहा था। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था, तो मैंने कहा आ जाओ मेरे पास।

मलाइका ने हंसते हुए आगे कहा कि ऐसा भी नहीं है कि जब हम डेट पर जाते हैं, तो वो अपनी क्लासेस बंक करके आता है। मलाइका ने कहा- मैंने उसे किसी गली से नहीं पकड़ा है, जहां वो पोकेमॉन को पकड़ रहा था। वो एक अडल्ट है और अपने फैसले ले सकता है।

बता दें, बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन बाद में मलाइका के मैनेजर ने इस खबर का खंडन करके इसे अफवाह करार दिया था।

2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने अर्जुन को उनके 34वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दी थीं। दोनों कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं और सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का इजहार करने से भी कभी नहीं कतराते हैं।

खबरें और भी हैं…