Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना की मां को अपहरण मामले में बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
यौन उत्पीड़न मामले में बुरे फंसे आरोपित प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। भवानी रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न मामले की एक पीड़िता का अपहरण करवाया था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 09:19:21 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 09:20:06 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। यौन उत्पीड़न मामले में बुरे फंसे आरोपित प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। भवानी रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न मामले की एक पीड़िता का अपहरण करवाया था। उनके खिलाफ इस मामले में जारी गिरफ्तारी के वारंट में हाईकोर्ट का यह फैसला आया है।
कोर्ट ने अंतरिम जमानत का फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस उनको गिरफ्तार या हिरासत में नहीं ले सकती है। जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित ने कहा कि भवानी रेवन्ना को मिली जमानत का किसी भी तरह से जश्न ना मनाया जाए। वह पुलिस की जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगी। इन्हीं दो शर्तों के आधार पर ही अंतरिम जमानत दी जा रही है।
इन शर्तों का नहीं कर सकती हैं उल्लघंन
न्यायालय ने साफ कहा है कि भवानी को अंतरिम जमानत इसी शर्त पर दी गई है कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगी। वह शुक्रवार दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा। वह उन क्षेत्रों में जाएंगी जहां कथित अपहरण हुआ था।

