PM Modi 3.0: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की चल रही तैयारियां, राष्ट्रपति भवन को लाइटिंग से सजाया, Video

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की राष्ट्रपति भवन में भव्य तैयारियां हो रही हैं। वह रविवार को शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। एएनआई ने राष्ट्रपति भवन का एक वीडियो जारी किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 10:40:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 11:03:17 PM (IST)

PM Modi 3.0: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की चल रही तैयारियां, राष्ट्रपति भवन को लाइटिंग से सजाया, Video
राष्ट्रपति भवन में चल रही तैयारियां।

एएनआई, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की राष्ट्रपति भवन में भव्य तैयारियां हो रही हैं। वह रविवार को शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। एएनआई ने राष्ट्रपति भवन का एक वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो दिख रहा है कि राष्ट्रपति भवन को लाइटिंग से सजाया गया है, जो जगमगाता दिख रहा है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। कई अंतराष्ट्रीय नेता इस समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच भी चुके हैं।

देखें वीडियो

#WATCH | Delhi: Rashtrapati Bhavan illuminated forward of the swearing-in ceremony of PM-designate Narendra Modi

PM-Designate Modi will take the Prime Minister’s oath for the third consecutive time period on June 9, 7.15 pm. pic.twitter.com/9S1EwLeK4w

— ANI (@ANI) June 8, 2024

भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रपति भवन की तैयारियों का दिखाया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं

जोरों से चल रही तैयारियां?

  • समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। सुरक्षाकर्मियों की विशेष रूप से तैनाती की गई है।
  • शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के बैठने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
  • परिसर को लाल कालीन बिछाकर सजाया गया है।
  • दिल्ली में गर्मी को ध्यान में रखते हुए समारोह स्थल पर जगह-जगह पोर्टेबल एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे लगाए गए हैं।