Delhi: गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में फटा कंप्रेसर, आग लगने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल

औद्योगिक फैक्ट्री में लगी आग से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 08:55:56 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 08:55:56 AM (IST)

Delhi: गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में फटा कंप्रेसर, आग लगने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल
फैक्‍ट्री मं लगी आग

HighLights

  1. फैक्ट्री में लगी आग
  2. हादसे में तीन लोगों की मौत
  3. 6 लोग घायल

एजेंसी, नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली के नरेला स्थित औद्योगिक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था। इस दौरान एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई और जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया। जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया।

#WATCH | Delhi | Three folks died, six injured in a fireplace that broke out in a manufacturing unit in Narela Industrial Space. Upon preliminary investigation it was revealed that uncooked moong was roasted on gasoline burners and a gasoline leak on one of many pipelines brought about the fireplace to unfold which led to… pic.twitter.com/vQoNvlq2y7

— ANI (@ANI) June 8, 2024

खबर अपडेट हो रही है…

T20 World Cup 2024: सुपर संडे का सुपरहिट मुकाबला, यहां लाइव देखें भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच

India vs Pakistan Dwell Streaming: टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रही है। पिछले एक दशक से दोनों टीमें आपस में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। एक बार फिर दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ने को तैयार हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 05:02:21 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 05:52:12 AM (IST)

T20 World Cup 2024: सुपर संडे का सुपरहिट मुकाबला, यहां लाइव देखें भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच
IND vs PAK T20 WC Dwell Streaming

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK T20 WC Dwell Streaming: अमेरिका-वेस्टइंडीज में खेले जा रहे हैं टी 20 क्रिकेट विश्वकप की धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस संडे क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। इन दोनों देशों के बीच 10 सिंतबर 2023 को आखिरी बार भिडंत हुई थी। भारत ने यह मुकाबला 228 रनों से जीता था। एक बार फिर 9 जून को दोनों देश अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में खेलते नजर आएंगे।

बता दें कि टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रही है। पिछले एक दशक से दोनों टीमें आपस में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं। एक बार फिर दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ने को तैयार हैं। दोनों टीमें पहली बार अमेरिका में दो दो हाथ करती हुई नजर आएंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले में टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करेंगे।

कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच?

इस मैच का लुत्फ आप वेबसाइट, ओटीटी ऐप और टीवी चैनल पर उठा सकते हैं। वहीं, भारतीय चैनल डीडी पर इस मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर देखने के लिए आपको हॉटस्टार डॉट कॉम पर जाना होगा।लेकिन यहां फैंस मुफ्त में मैच का लुफ्त नहीं उठा सकते हैं। फ्री मैच देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म को डाउनलोड करना होगा।

इन टीवी चैनलों पर देखें लाइव प्रसारण

टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसमें चैनल पर फैंस अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं। इसमें स्टार स्पोर्ट्स 1 (एचडी+एसडी), स्टार स्पोर्ट्स 2 (एचडी+एसडी), स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 (एचडी+एसडी), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (एचडी+एसडी), स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल (एचडी+एसडी), स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु (एचडी+एसडी), मां गोल्ड, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, सुवर्णा प्लस SD,डीडी स्पोर्ट्स चैनल शामिल है।

Gwalior Information: सीवर लाइन का मुआवजा लेकर भी काट रहे प्लाट, एक बीघा निजी में सात बीघा बेची

न्यू सुरेश नगर में शीतला गार्डन कालाेनी सरकारी जमीन पर बसाए जाने के मामले में एक नहीं कई बड़ी गडबड़ियां की गई हैं। यहां सीवर लाइन का मुआवजा जिन लोगों ने लिया वही उसी जमीन पर प्लाटिंग कर रहे हैं

By Varun Sharma

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 08:37:51 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 08:37:51 AM (IST)

HighLights

  1. गोसपुरा स्थित न्यू सुरेश नगर में शीतला गार्डन कालोनी में पांच बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण का मामला
  2. बिल्डर ने एक बीघा निजी जमीन पर प्लाटिंग करने के साथ सरकारी सात बीघा पर प्लाट का कर रजिस्ट्री कर दी

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। न्यू सुरेश नगर में शीतला गार्डन कालाेनी सरकारी जमीन पर बसाए जाने के मामले में एक नहीं कई बड़ी गडबड़ियां की गई हैं। यहां सीवर लाइन का मुआवजा जिन लोगों ने लिया वही उसी जमीन पर प्लाटिंग कर रहे हैं, क्योंकि सीवर लाइन अधिग्रहण का रिकार्ड में अमल नहीं हुआ है। इसके साथ ही सीलिंग की जमीन पर भी प्लाटिंग कर दी गई। बिल्डर ने एक बीघा निजी जमीन पर प्लाटिंग करने के साथ सरकारी सात बीघा पर प्लाट का कर रजिस्ट्री कर दी। यहां पीतांबरा स्टेट कालोनी बनाना बताया गया है। इसके साथ ही जीडीए के सर्वे नंबरों को भी दबा लिया गया है।

बता दें कि न्यू सुरेश नगर शीतला गार्डन कालोनी को लेकर प्रशासन से शिकायत हुई। शिकायत में लिखा है कि बहुमूल्य शहरी शासकीय भूमि वार्ड क्र. 22 में ग्राम गोशपुरा के सर्वे क्र. नं. 2196 (रकवा 0100 है.), 2198 (रकवा 0.1880 है.), 2226 (रकवा 0.2090 है.) आदि लगभग 2 बीघा पर (शीतला गार्डन के पास) पर अवैध प्लाटिंग हो रही है। इस शासकीय भूमि पर भू माफिया के द्वारा अवैध कॉलोनी काट कर आवासीय, व्यवसायिक भवन आदि का निर्माण कराया जा रहा है और मध्य प्रदेश शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भू मफिया यहां पास के शासकीय गंदे नाले, शीतला गार्डन आदि से लगी हुई निजी जमीन का सर्वे नंबर डालकर रजिस्ट्री कराई जा जाती हैं और इन शासकीय भूमि में कब्जा दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विशाल सिंह गुर्जर, मेहताब सिंह, केदार गुर्जर, व दीपक जैन इन्होंने सरकारी जमीन की बिक्री की है।

इन सर्वे नंबरों पर ले चुके सीवर लाइन का मुआवजा

  • -1639,1640,2165,2167,2172,2188,2171,2185,2187,2191,2192,2227,2228
  • -2190 सर्वे नंबर सीलिंग की जमीन है यहां मंगल व दिलीप सिंह , जानू, शुभम ,शीला बाई ये नाम शासकीय रिकार्ड में बिना आदेश के वर्ष 2000 से दर्ज हैं।
  • -2191- बिल्डर दीपक जैन ने एक बीघा की आड़ में सात से आठ बीघा में बिना डायवर्सन, प्लानिंग के अवैध कालोनी बनाई, इसी का नाम पीतांबरा स्टेट बताया गया है।
  • -2198- दीपक जैन द्वारा शासकीय इस जमीन पर प्लाट काटे गए।
  • -2225- इस सर्वे नंबर पर जीडीए का नाम है, यहां लाखन, मोहकम आदि के मकान बने हुए हैं।
  • न्यू सुरेश नगर थाटीपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे के इस मामले को दिखवाया जाएगा। सरकारी चिन्हित होने के बाद आगामी कार्रवाई में क्या प्रक्रिया चल रही है, इसको लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

    रुचिका चौहान, कलेक्टर

    Indore Gold Value: इंदौर सराफा बाजार में 500 रुपये गिरे सोने के रेट, 71900 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचे

    मध्य प्रदेश के इंदौर सराफा बाजार, रतलाम सराफा बाजार और उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट जानिए इस खबर में।

    By Prashant Pandey

    Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 08:28:32 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 08:38:58 AM (IST)

    Indore Gold Price: इंदौर सराफा बाजार में 500 रुपये गिरे सोने के रेट, 71900 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचे
    अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़े सोने के रेट का असर नहीं दिखा इंदौर सराफा बाजार में।

    HighLights

    1. इंदौर में चांदी के रेट 88000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे।
    2. उज्जैन सराफा बाजार में सोने के रेट 72450 रुपये रहे।
    3. रतलाम सराफा बाजार में सोने का रेट 73800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

    Indore Gold Value: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निवेशकों का रुझान फिर बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना और चांदी के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को कामेक्स पर सोना वायदा उछलकर 13 डालर बढ़कर 2387 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 91 सेंट बढ़कर 31.54 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई, लेकिन इसका असर इंदौर मार्केट पर नहीं रहा।

    इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 72 हजार के नीचे 71900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इधर, शुक्रवार को चांदी के दाम गुरुवार के बंद दाम 88000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे। ज्वेलर्स का मानना है कि अमेरिकी आर्थिक रीडिंग ने उम्मीदों को बढ़ाया है कि फेड सितंबर में दरों में कटौती शुरू करेगा।

    इस धारणा ने डालर को दो महीने के निचले स्तर पर धकेल दिया। कामेक्स पर सोना वायदा 2,333 डालर तक जाने के बाद 2387 डालर और नीचे में 2,330 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 30.40 डालर तक जाने के बाद 31.54 डालर और नीचे में 30.20 डालर प्रति औंस पर देखी गई।

    naidunia_image

    Indore Gold Charges: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

    इंदौर सराफा में सोना केडबरी रवा नकद में 71900 सोना (आरटीजीएस) 73800 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 67600 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 72400 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 88000 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 91700 चांदी टंच 88100 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 950 रुपये प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी चौरसा नकद 88000 रुपये पर बंद हुई थी।

    Ujjain Gold Charges: उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

    उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 72450, सोना रवा 72350, चांदी पाट 88200, चांदी टंच 88100, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

    Ratlam Gold Charges: रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

    रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 91500, टंच 91600, सोना स्टैंडर्ड 73800 रवा 73750 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

    T20 World Cup: अमेरिका ही नहीं, कनाडा को भी जिताने में ‘भारतीयों’ का बड़ा हाथ, आयरलैंड को चटाई धूल

    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 में कनाडा ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 12 रन से हरा दिया. आयरलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. लेकिन 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की टीम 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. जेरेमी गॉर्डन ने आखिरी ओवर में एक विकेट लेते हुए सिर्फ 4 रन खर्च दिए. इस तरह कनाडा ने यह मैच जीत लिया. अमेरिका की तरह ही कनाडा को भी जिताने में भारतीयों का बड़ा हाथ रहा.

    कनाडा की प्लेइंग XI टीम में कुल 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी थे. इनमें नवनीत धालीवाल, प्रगत सिंह, दिलप्रीत बाजवा और श्रेयस मोव्वा जैसे प्लेयर थे. ये सभी खिलाड़ी पंजाब (भारत) से आते हैं. नवनीत धालीवाल कनाडा टीम के ओपनर हैं उन्होंने इस मुकाबले में 6 रन बनाए. वहीं, दिलप्रीत बाजवा ने बल्लेबाजी करते हुए 7 रन और प्रगत सिंह ने 18 रन की पारी खेली. सबसे ज्यादा प्रभावित श्रेयस मोव्वा ने किया.

    पाकिस्तान के लिए डबल झटका, हार के बाद बॉल टैंपरिंग का लगा आरोप, ICC ले सकता है एक्शन

    श्रेयस मोव्वा ने खेली अहम पारी
    जब कनाडा की टीम के 4 विकेट जल्दी गिर गए थे. तब श्रेयस मोव्वा बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली और 36 गेंदों में कुल 37 रन बनाए. मोव्वा ने आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले 36 गेंद की पारी में तीन चौके जड़े. आयरलैंड के लिए क्रेग यंग और बैरी मैकार्टी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मार्क एडेर और गैरेथ डेलनी को एक-एक सफलता मिली.

    आयरलैंड के इनिंग की बात करें तो 138 लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली टीम ने 53 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर एंड्रयू बालबिर्नी 17 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान स्टर्लिंग 9 रन पर पवेलियन लौटे. लोरकन टकर ने 10 रन का योगदान दिया जबकि हैरी टेक्टर 7 रन बनाकर आउट हुए. कर्टिस कैंफर के बल्ले से 4 रन निकले जबकि गेराथ डेलानी ने 3 रन बनाए. कनाडा के लिए डिल्लोन 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए.

    Tags: Canada, T20 World Cup

    Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना की मां को अपहरण मामले में बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

    यौन उत्पीड़न मामले में बुरे फंसे आरोपित प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। भवानी रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न मामले की एक पीड़िता का अपहरण करवाया था।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 09:19:21 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 09:20:06 PM (IST)

    Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना की मां को अपहरण मामले में बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
    प्रज्वल रेवन्ना की मां को मिली राहत।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। यौन उत्पीड़न मामले में बुरे फंसे आरोपित प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। भवानी रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न मामले की एक पीड़िता का अपहरण करवाया था। उनके खिलाफ इस मामले में जारी गिरफ्तारी के वारंट में हाईकोर्ट का यह फैसला आया है।

    कोर्ट ने अंतरिम जमानत का फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस उनको गिरफ्तार या हिरासत में नहीं ले सकती है। जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित ने कहा कि भवानी रेवन्ना को मिली जमानत का किसी भी तरह से जश्न ना मनाया जाए। वह पुलिस की जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगी। इन्हीं दो शर्तों के आधार पर ही अंतरिम जमानत दी जा रही है।

    इन शर्तों का नहीं कर सकती हैं उल्लघंन

    न्यायालय ने साफ कहा है कि भवानी को अंतरिम जमानत इसी शर्त पर दी गई है कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगी। वह शुक्रवार दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा। वह उन क्षेत्रों में जाएंगी जहां कथित अपहरण हुआ था।

    Bangladeshi Actress Raima Islam Shimu Homicide Thriller | Sakhawat Ali Nobel | बोरे में 2 टुकड़ों में कटी मिली थी लाश: शूटिंग के लिए निकली थीं बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा शीमू, एक रस्सी से हुआ भयावह हत्याकांड का खुलासा

    25 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

    • कॉपी लिंक

    आज अनसुनी दास्तानें में हम आपको पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शीमू की भयावह कहानी सुनाने जा रहे हैं, जो सुनने में तो किसी थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, लेकिन सच्ची है। बात है साल 2022 की। बांग्लादेशी सिनेमा की सीनियर एक्ट्रेस रोज की तरह शूटिंग के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद कभी घर नहीं लौटीं।

    राइमा इस्लाम शीमू को गुमशुदा मानकर परिवार ने तलाश शुरू कर दी। लेकिन महज 24 घंटों में ही एक गुमशुदगी का मामला, हत्या के मामले में तब्दील हो गया। घर से चंद किलोमीटर दूर राइमा की दो टुकड़ों में कटी हुई लाश मिली, जिस पर कई चोटों के निशान थे।

    आज अनसुनी दास्तानें में पढ़िए बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शीमू की गुमशुदगी और कत्ल की स्याह कहानी-

    राइमा इस्लाम शीमू के जन्म का साल हमेशा से सवालों में रहा था। द डेली स्टार न्यूज के मुताबिक उनका जन्म 1977 में बारिसाल, बांग्लादेश में हुआ था, वहीं बंगाली डेली न्यूजपेपर डेली जुगानटर के मुताबिक राइमा 1987 में जन्मी थीं।

    बांग्लादेशी फिल्म इतिहास में राइमा के बचपन से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। 1970 से 1990 के करीब बांग्लादेशी सिनेमा यानी ढालीवुड का सुनहरा दौर रहा था। इसी दौरान राइमा इस्लाम शीमू भी थिएटर से जुड़ गई थीं।

    राइमा इस्लाम शीमू ने 25 बांग्लादेशी फिल्मों में काम किया है।

    राइमा इस्लाम शीमू ने 25 बांग्लादेशी फिल्मों में काम किया है।

    देखने में बेहद खूबसूरत राइमा जब थिएटर कर रही थीं, तब उन पर नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर काजी हयात की नजर पड़ी। काजी हयात ने उनकी खूबसूरती और टैलेंट को देखते हुए उन्हें अपनी फिल्म बार्तमान में साइन कर लिया। 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म से राइमा इस्लाम शीमू ने फिल्मों में कदम रखा।

    पहली ही फिल्म से पहचान बनाने के बाद राइमा 2002 तक करीब 25 बांग्लादेशी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के साथ-साथ वो थिएटर से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने करीब 50 नाटकों में हिस्सा लिया था। वहीं राइमा बांग्लादेशी टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा रहीं।

    राइमा इस्लाम शीमू हिट फिल्में देते हुए बांग्लादेशी सिनेमा में पहचान बना ही रही थीं कि उनकी मुलाकात ढाका के बिजनेसमैन शखावत अली नोबेल से हुई। साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद राइमा ने शखावत अली से शादी करने का फैसला किया। इस फैसले के साथ ही उन्होंने कई दूसरे अहम फैसले भी लिए। इनमें से एक था बांग्लादेशी सिनेमा से दूरी बनाना।

    पति शखावत अली नोबेल के साथ राइमा इस्लाम शीमू।

    पति शखावत अली नोबेल के साथ राइमा इस्लाम शीमू।

    साल 2004 में शादी करने के बाद राइमा ने फिल्में छोड़ दीं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2002 की जमाई शशुर रही।

    शादी के बाद उन्होंने अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार को दिया। शादी के बाद उन्होंने कुछ टीवी शोज प्रोड्यूस किए। समय के साथ उनके घर में 2 बच्चे भी हुए। आगे वो एक निजी चैनल के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगीं। बीतते समय के साथ उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और टीवी शोज प्रोड्यूस करने लगीं। राइमा पति शखावत और दो बच्चों के साथ ढाका के ग्रीन रोड इलाके में रहती थीं।

    16 जनवरी 2022, रविवार का दिन था। पति के अनुसार, एक्ट्रेस राइमा अपने घर से ये कहकर निकली थीं कि उन्हें शूटिंग पर जाना है। समय बीता और शाम ढलने को आई, लेकिन राइमा घर नहीं लौटीं। रविवार को राइमा की बहन फातिमा निशा ने उन्हें कई बार कॉल किए, लेकिन राइमा ने किसी कॉल का जवाब नहीं दिया। आमतौर पर वो ऐसा नहीं करती थीं।

    राइमा इस्लाम शीमू बांग्लादेशी सिनेमा की फिल्मों देलवर जहां जनतू, चशी नाजरुल इस्लाम का हिस्सा रही हैं।

    राइमा इस्लाम शीमू बांग्लादेशी सिनेमा की फिल्मों देलवर जहां जनतू, चशी नाजरुल इस्लाम का हिस्सा रही हैं।

    कुछ समय बाद फातिमा निशा ने बहन के शौहर शखावत को कॉल कर पूछताछ शुरू की कि आखिर राइमा कहां हैं। जवाब मिला- सुबह 7 बजे शूटिंग पर निकली है, तब से कोई खबर नहीं हैं। शूटिंग के लिए जहां पहुंचना था, वहां भी नहीं पहुंची हैं।

    राइमा की बहन फातिमा रविवार की देर रात तक उनका इंतजार करती रहीं, लेकिन जब वो नहीं लौटीं, तो 17 जनवरी 2022 की सुबह उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर राइमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। कुछ घंटे बीते ही थे कि राइमा के पति शखावत ने भी घर के करीबी कालाबागान पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

    जैसे ही पुलिस स्टेशन में बांग्लादेशी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस की गुमशुदगी की खबर मिली, तो सनसनी मच गई। पुलिस ने फुर्ती से तफ्तीश शुरू कर दी और जांच शुरू हुई राइमा के ग्रीन रोड स्थित घर से।

    पुलिस ने घर पहुंचकर सीधे पति से पूछताछ की। शखावत ने पुलिस को भी वही कहानी सुनाई, जो उन्होंने राइमा की बहन को सुनाई थी। राइमा करीब 7 बजे घर से निकली थीं और तब से लापता हैं। घर के मुलाजिम से बात हुई तो उसने भी वही कहानी सुनाई। मुलाजिम सुबह 7 बजे के आसपास शखावत के कहने पर नाश्ता लेने निकला था, निकलने से पहले ही उसने राइमा को देखा और तब से वो नहीं दिखीं। पुलिस ने घर की छानबीन भी शुरू कर दी, लेकिन घर के अंदर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    झाड़ियों के पास बोरे में बंद मिला शव

    जांच चल ही रही थी कि 17 जनवरी को पुलिस के पास केरानीगंज के हजरतपुर ब्रिज के नजदीकी इलाके से कुछ स्थानीय लोगों का कॉल आया। कॉल पर पुलिस को सूचित किया गया कि ब्रिज के पास झाड़ियों में कुछ संदिग्ध चीज मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि बोरी में एक महिला की दो टुकड़ों में कटी हुई लाश है। वो लाश किसी और की नहीं बल्कि एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शीमू की थी।

    हजरतपुर के ब्रिज के पास मिली हुई राइमा इस्लाम की लाश।

    हजरतपुर के ब्रिज के पास मिली हुई राइमा इस्लाम की लाश।

    अब गुमशुदगी का मामला कत्ल के मामले में तब्दील हो चुका था। राइमा की हत्या का मामला बांग्लादेशी सिनेमा में सनसनी बन गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मिटफोर्ड अस्पताल भेजा था, जहां राइमा के भाई शाहिदुल इस्लाम ने उनकी पहचान कन्फर्म की थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू की।

    बांग्लादेशी एक्टर पर था हत्या का शक, एसोसिएशन की सदस्यता पर था झगड़ा

    जांच में पुलिस के सामने बांग्लादेशी एक्टर जायद खान का नाम भी सामने आया। कुछ सालों पहले राइमा और जायद का फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता को लेकर झगड़ा हुआ था। जायद को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने साफ कह दिया कि उनकी राइमा से आखिरी बार 2 साल पहले बात हुई थी, तब से वो संपर्क में नहीं थे।

    कार की जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    बाद में पुलिस ने राइमा के घर से दोबारा जांच शुरू की। पुलिस को राइमा के घर के बाहर उनकी गाड़ी मिली थी। राइमा के घर में महज यही एक कार थी, जिसे वो और उनके पति दोनों चलाते थे। जब पुलिस ने कार को खंगालना शुरू किया, तो चौंका देने वाले खुलासे हुए।

    जैसे ही पुलिस ने गाड़ी का दरवाजा खोला गाड़ी के अंदर से तेज बदबू आने लगी। मानों जैसे गाड़ी में किसी ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया गया हो।

    एक रस्सी से हुआ हत्या का खुलासा

    गाड़ी की हालत देखकर साफ था कि उसे धोया गया है और बाद में उसमें दुर्गन्ध मिटाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस को कार में एक नायलॉन की रस्सी का बंडल भी मिला था। ये वही नायलॉन की रस्सी थी जिसके एक टुकड़े से राइमा की लाश रखने के लिए इस्तेमाल की गई बोरी को सिला गया था। ये सबूत पुलिस के लिए काफी थे।

    17 जनवरी को ढाका पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने राइमा के कत्ल के शक में पति शखावत और उसके दोस्त समेत 6 संदिग्धों को 3 दिनों के लिए रिमांड पर लिया।

    17 जनवरी को ढाका पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने राइमा के कत्ल के शक में पति शखावत और उसके दोस्त समेत 6 संदिग्धों को 3 दिनों के लिए रिमांड पर लिया।

    पति के इकबाल-ए-जुर्म से मची सनसनी

    शुरुआत में केरानीगंज मॉडल पुलिस स्टेशन में शखावत पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करता रहा, हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद उसने कत्ल करने और लाश को ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली।

    पति के बयान के अनुसार, 16 जनवरी 2022 की सुबह 7 बजे उनका और राइमा का झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर शखावत ने आक्रोश में आकर पहले उनके साथ मारपीट की फिर गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

    पत्नी की हत्या करने के बाद शखावत ने अपने दोस्त एस.एम.वाई. अब्दुल्ला फरहाद को कॉल कर घर बुलाया। उसने दोस्त को पूरी कहानी बताई तो दोस्त लाश को ठिकाने लगाने में मदद करने के लिए राजी हो गया।

    राइमा इस्लाम के पति शखावत अली नोबेल और उसका दोस्त अब्दुल्ला।

    राइमा इस्लाम के पति शखावत अली नोबेल और उसका दोस्त अब्दुल्ला।

    दोनों ने लाश को काटा और फिर घर में पड़े एक बोरे में भर दिया। घर में एक नायलॉन की रस्सी का बंडल था, जिसकी मदद से उन लोगों ने बोरी में सिलाई लगाई।

    घर के मुलाजिम के रहते हुए लाश को ठिकाने लगाना काफी मुश्किल था, ऐसे में शखावत ने उसे नाश्ता लेने घर से बाहर भेज दिया। जैसे ही मुलाजिम निकला वैसे ही शखावत और उसके दोस्त ने राइमा की लाश को कार की डिक्की में छिपा दिया।

    16 जनवरी की दोपहर को दोनों लाश को ठिकाने लगाने निकले थे, लेकिन दिन के उजाले में वो ऐसा नहीं कर सके और लाश लेकर दोबारा घर पहुंच गए। अंधेरा होने के बाद रात करीब 9 बजे दोनों दोबारा निकले। सुनसान जगह की तलाश में दोनों केरानीगंज के हजरतपुर ब्रिज पहुंच गए। ब्रिज से करीब 300 मीटर की दूरी पर दोनों ने झाड़ियों के पास डिक्की में रखी लाश को ठिकाने लगा दिया और घर लौट आए। शखावत ने घर लौटकर पत्नी को ढूंढने का ढोंग जारी रखा और अगले दिन खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत की।

    सालों से डिप्रेशन में था शखावत, राइमा पर शक कर मारपीट करता था

    कोरोना महामारी राइमा शीमू और शखावत अली नोबेल के लिए एक बुरा दौर लाई थी। राइमा के शोज की शूटिंग बंद हो गई थी, वहीं दूसरी तरफ शखावत को बिजनेस में बड़ा नुकसान हुआ था। लगातार होते नुकसान के चलते उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इससे शखावत के जहन पर बुरा असर पड़ा था।

    समय बीता और शखावत का बिजनेस बंद पड़ गया। अब घर में कमाई का जरिया सिर्फ राइमा थीं।

    बीतते समय के साथ शखावत का रवैया राइमा की तरफ सख्त हो गया था। वो अक्सर शक में राइमा के साथ मारपीट भी करता था। शक करता था कि राइमा का अफेयर चल रहा है। मौत के चंद महीने पहले ही राइमा ने पति के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। राइमा अक्सर अपनी बहन फातिमा से पति की शिकायत करती थीं। वो अपनी शादी से खुश नहीं थीं, लेकिन उन्होंने कभी अलग होने का नहीं सोचा।

    राइमा इस्लाम शीमू के कत्ल के कुछ दिनों बाद उनकी बेटी ओजिया अलीम रिद को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ओजिया ने पुलिस को दिए बयान में भी साफ किया कि शखावत अक्सर राइमा के साथ मारपीट करते थे। शखावत ने कत्ल का आरोप कबूलने के अगले दिन पुलिस हिरासत से ओजिया को कॉल कर कत्ल के लिए माफी मांगी थी।

    अगले शनिवार 15 जून को पढ़िए राजेश खन्ना के साथ नजर आईं एक्ट्रेस लैला खान की कहानी, जिनका गुमशूदगी के एक साल बाद कंकाल मिला था। लैला के साथ उनके परिवार के 6 सदस्यों का कल्त हुआ था, वो भी एक आपसी रंजिश के चलते।

    फिल्मों और सितारों की ये अनसुनी दास्तानें भी पढ़िए-

    एक सरकारी नियम के कारण छोड़नी पड़ीं फिल्में, राजनीति में आए तो छोड़ीं दो पार्टियां

    के. शिवरामू। पूरा नाम शिवरामू केम्पैया। आज अनसुनी दास्तानें में कहानी इन्हीं की है। ये इंडियन सिनेमा के पहले एक्टर हैं जो IAS थे। जी हां, इनका नाम इतिहास में दर्ज है क्योंकि ये कन्नड़ भाषा में UPSC क्रैक करने वाले पहले व्यक्ति थे। पूरी स्टोरी पढ़ें…

    वीराना एक्ट्रेस पर थीं अंडरवर्ल्ड की नजरें:11 की उम्र में हीरोइन बनीं, 1988 में हुईं लापता, 35 साल से गुमनाम जिंदगी सवालों में

    साल 1988 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘वीराना’ का जिक्र हर किसी ने कहीं न कहीं जरूर सुना होगा। ये हॉरर फिल्म लीड एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती और बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में रही थी। किसी गुड़िया की तरह खूबसूरत गहरी आंखों वालीं जैस्मिन ने फिल्म में भूत बनकर लोगों का ध्यान खींचा था, लेकिन यही खूबसूरती उनकी गुमनामी और कई सवालों का कारण बनी।

    कहा जाता है कि उनकी खूबसूरती से मोहित होकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उन्हें हासिल करना चाहता था। जैस्मिन को लगातार अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे कॉल आते थे और इसी बीच वो अचानक गुमशुदा हो गईं। 35 साल से उन्हें किसी ने देखा तक नहीं। वो कहां हैं और किस हाल में हैं…आगे पढ़िए…

    खबरें और भी हैं…
    June Grah Gochar 2024: जून में पांच बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, मेष-वृषभ सहित ये राशियां होंगी मालामाल

    June Grah Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन 5 बड़े ग्रहों की हलचल का कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जोरदार वर्षा के योग बन रहे हैं। इसके चलते फसल भी अच्छी होगी। सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 03:28:18 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 03:28:18 AM (IST)

    June Grah Gochar 2024: जून में पांच बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, मेष-वृषभ सहित ये राशियां होंगी मालामाल
    जून ग्रह गोचर 2024।

    HighLights

    1. ग्रहों की हलचल का कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    2. एक जून को मंगल का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है।
    3. 27 जून को बुध का मिथुन राशि में उदय होगा।

    धर्म डेस्क, इंदौर। June Grah Gochar 2024: यह माह ग्रहों की दशा व गति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह में शुक्र, सूर्य, शनि समेत पांच बड़े ग्रहों की गति, दशा व राशि में परिवर्तन हो रहे हैं। बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, शनि अपनी राशि कुंभ में वक्री होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन 5 बड़े ग्रहों की हलचल का कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जोरदार वर्षा के योग बन रहे हैं। इसके चलते फसल भी अच्छी होगी। सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा, इनमें पांच पर विशेष सकारात्मक असर पड़ेगा।

    ग्रहों की हलचल

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार एक जून को मंगल का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है। दो जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त व तीन जून को बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय हुआ है। 12 जून को शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा। 14 जून की रात 10.55 बजे बुध का मिथुन राशि में और 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होगा। इसके बाद 29 जून को शनिदेव कुंभ राशि में वक्री (उल्टी) चाल चलेंगे। इससे पहले 27 जून को बुध का मिथुन राशि में उदय और 29 जून को बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा। इस तरह इस माह में कुल पांच ग्रहों की गतियां बदल जाएगी।

    सिंह राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव

    पंडित विनोद गौतम ने बताया कि जून में ग्रहों के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी संभावना है आय के नए स्रोत बना सकते हैं व बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    शनि की उल्टी चाल का असर कन्या राशिवालों पर सकारात्मक हो सकता है। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में थे, उनके लिए जून में सुनहरा मौका आने वाला है। वेतन बढ़ सकता है।

    ग्रहों के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव धनु राशि के जीवन में होगा। जून में किस्मत मेहरबान रहेगी। धन की आवक अच्छी होगी। कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे भाग्य ही बदल सकता है।

    मेष राशि के जातकों लिए शुभ फलदायी

    पंडित रामजीवन दुबे के अनुसार जून में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ फलदायी होने वाला है। जो लोग नए काम की तलाश में हैं या वे अपने काम का विस्तार करना चाहते हैं, वे उसमें सफल हो सकते हैं। जून का महीना मेष राशि के लिए उन्नतिदायक हो सकता है।

    पांच बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव वृषभ राशि के लोगों के लिए सकारात्मक होगा। शुक्र जीवन को सुख और सुविधाओं से भर सकता है। वहीं सूर्य का शुभ प्रभाव करियर में नई उड़ान भर सकता है। बुध के सकारात्मक असर से आमदनी बढ़ेगी।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’