Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी की पूजा में जरूरी मानी जाती हैं ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट

इस दिन पूजा से पहले ही सभी तरह की सामग्री इकट्ठा कर लें, ताकि पूजा करते समय किसी भी तरह का विघ्न न आए।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 02:49:58 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 02:49:58 PM (IST)

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी की पूजा में जरूरी मानी जाती हैं ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट
विनायक चतुर्थी पूजा सामग्री लिस्ट

HighLights

  1. विनायक चतुर्थी व्रत 10 जून 2024 को रखा जाएगा।
  2. विनायक चतुर्थी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।
  3. बप्पा की पूजा में किसी भी तरह का विघ्न नहीं आना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Vinayak Chaturthi 2024: अगर भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दिन शुभ मुहूर्त में बप्पा की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में चल रहे कष्टों से राहत मिलती है। इस माह विनायक चतुर्थी व्रत 10 जून 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा से पहले ही सभी तरह की सामग्री इकट्ठा कर लें, ताकि पूजा करते समय किसी भी तरह का विघ्न न आए।

विनायक चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 जून 2024 को दोपहर 3:44 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 10 जून 2024 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी व्रत 10 जून को रखा जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में बप्पा की पूजा करने से दोगुना लाभ प्राप्त होता है।

विनायक चतुर्थी पूजा सामग्री

विनायक चतुर्थी पूजा के लिए गणेश जी की मूर्ति, एक वेदी, लाल व पीला वस्त्र, गणेश जी के लिए पीला वस्त्र, श्रृंगार का सामान, घी, दीपक, शमी पत्ता, गंगाजल, पंचामृत, सुपारी, पान पत्ते, जनेऊ चंदन, अक्षत, धूप, फल, फूल, दूर्वा, लड्डू, मोदक आदि चीजों को शामिल करें।

पूजा के समय इन मंत्रों का करें जाप

  • गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

  • महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

  • ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति, करो दूर क्लेश ।।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Bhopal Information: भोपाल पहुंचीं अभिनेत्री सिमरन आहूजा, बोलीं- कंगना को थप्पड़ मारना गलत

सिंधी फिल्म ‘सिमरन’ के प्रमोशन के सिलसिले में भोपाल आई हैं सिमरन आहूजा। उन्होंने इस फिल्म की विषयवस्तु समेत विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा की।

By dilip mangtani

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 03:19:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 03:19:41 PM (IST)

सिमरन आहूजा (मध्य में)। -नवदुनिया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सिंधी एवं हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री सिमरन आहूजा शनिवार को राजधानी प्रवास पर पहुंची। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिमरन ने कहा कि युवाओं को सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। सिमरन ने फिल्म अभिनेत्री एवं हिमाचल की मंडी सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को एक सुरक्षाकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत गलत बात है और मैं इससे दुखी हूं।

सलमान-प्रियंका पसंदीदा कलाकार

थे ग्रैंड जलसा गार्डन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिमरन ने कहा कि सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा उनके पसंदीदा कलाकार है आइफा ग्रीन कारपेट में एंकर रह चुकी सिमरन कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सिमरन की सिंधी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इसका नाम भी सिमरन ही है।

महत्वाकांक्षा में न भूलें परिवार

संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सिमरन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह थधाराम फाउंडेशन के बुलावे पर यहां पहुंची हैं। थधाराम फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि सिन्धी भाषा के प्रसार-प्रचार के लिए एक सिन्धी फिल्म “सिमरन” का निर्माण किया है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने महत्वाकांक्षा में इतनी डूब जाती है कि परिवार के मूल्यों को भूल जाती है। भौतिक उन्नति करने के बाद भी उसे सुख-शांति नहीं मिलती। जब वो लौटकर परिवार में आना चाहती है, तब तक देर हो चुकी होती है। तब वो कहती है कि यदि आपने किसी का दिल दुखाया है, या आपके किसी कर्म से दूसरे को तकलीफ पहुंची है तो तुरंत माफी मांग लें, क्योंकि कल हम हो या न हो।

देश-विदेश में हुई शूटिंग

इस फिल्म में फिल्म में विधवा विवाह को भी बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। समाज में बढ़ती तलाक की समस्या के प्रति भी सचेत किया गया है। समय रहते बुजुर्गों की सेवा के लिए प्रेरित किया गया है। अमेरिका, कश्मीर व मुंबई में शूटिंग की गई है। फिल्म में सिमरन आहूजा ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ राजेश पुरी, गुड्डी मारुति, साधना सिंह, अरमान ताहिल, जीतू वजीरानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस फ़िल्म का प्रदर्शन जल्दी ही भोपाल में होगा।

T20 world cup: 3 काबुलीवाले, जिन्होंने न्यूजीलैंड को शर्मनाक हार के लिए किया मजबूर, KKR का स्टार रहा प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बड़ा उलटफेर किया है. न्यूजीलैंड की टीम को 84 रन से शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा. यह अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. इस जीत से अफगानिस्तान ने सुपर-8 की लड़ाई में खुद को काफी आगे कर लिया है. न्यूजीलैंड पॉइंट टेबल में ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान पहले नंबर पर है. अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत के मुख्य रूप से तीन हीरो रहे- रहमतुल्लाह गुरबाज, फजलहक फारुकी और कप्तान राशिद खान. दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और अपनी-अपनी टीमों के मैचविनर हैं.

केकेआर का स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैच
अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 159 रन बनाए. इनमें से आधे से अधिक रन रहमतुल्लाह गुरबाज (80) के बल्ले से निकले. उन्होंने 56 गेंद की पारी में 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए. गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर 103 रन की पार्टनरशिप की. यह जोड़ी इब्राहिम के आउट होने से टूटी. इसके बाद अफगानिस्तान ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन गुरबाज एक छोर पर डटे रहे. वे 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. रहमतुल्लाह गुरबाज को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

उलटफेरों का टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका… अपने से कमजोर टीमों से हारे, आगे भी राह नहीं आसान

फजल ने पहले स्पेल में कर दिया काम तमाम
न्यूजीलैंड को रहमतुल्लाह गुरबाज के बाद सबसे अधिक नुकसान फजलहक फारूकी ने पहुंचाया. बाएं हाथ के इस पेसर ने अपने पहले ही स्पेल में न्यूजीलैंड के तीन विकेट झटक लिए. उन्होंने फिन एलेन, डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल को आउट किया. यह फारूकी का ही कमाल था कि न्यूजीलैंड पावरप्ले के भीतर ही 28 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष करने लगा. फजलहक फारूकी ने मैट हेनरी को भी आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया. उनका बॉलिंग एनालिसस 3.2-0-17-4 रहा.

कप्तान राशिद खान का भी रहा जलवा
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी इस मैच में गजब का प्रदर्शन किया. अगर फजलहक फारूकी ने न्यूजीलैंड के टॉपऑर्डर को ध्वस्त किया तो राशिद खान मिडिलऑर्डर के लिए काल साबित हुए. राशिद खान ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 17 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने केन विलियम्सन, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल और लॉकी फर्ग्युसन को आउट किया.

Tags: Icc T20 world cup, New Zealand, Rashid khan, T20 World Cup

PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, ये नेता भी पहुंचेंगे दिल्‍ली

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 11:00:42 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 01:06:19 PM (IST)

PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, ये नेता भी पहुंचेंगे दिल्‍ली
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे राष्ट्रपति मुइज्जूआएंगे

HighLights

  1. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जारी
  2. राष्ट्रपति मुइज्जू होंगे कार्यक्रम में शामिल
  3. श्रीलंका के राष्ट्रपति भी आएंगे

PM Modi Oath Ceremony एजेंसी, नई दिल्‍ली। भाजपा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। कार्यक्रम में दूसरे देशों के नेताओं को भी आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू भी शामिल होंगे। दरअसल, राष्ट्रपति कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर ने डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा था, जिसें उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

President Dr Mohamed Muizzu of Maldives has accepted the invitation from PM Narendra Modi, to the swearing-in ceremony of the Prime Minister and Council of Ministers of the Authorities of India.

Munu Mahawar, Greater Commissioner of the Republic of India to the Republic of… pic.twitter.com/KTiUdYb7LY

— ANI (@ANI) June 8, 2024

दिल्‍ली पहुंची शेख हसीना

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बांग्‍लादेश की मुख्‍यमंत्री शेख हसीना भी दिल्‍ली पहुंच गई है।

इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे शामिल

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल होंगे।

कल लेंगे शपथ

नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को शाम 7.15 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ दिलाएंगी। पीएम के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा।

पीएम मोदी चुने गए संसदीय दल के नेता

शुक्रवार को संसद भवन में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर NDA की सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

NDA की बनेगी सरकार

गौरतलब है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार गठबंधन सरकार काम करेगी। भाजपा ने जेडीयू और बीजेपी सहित अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है। बता दे कि इस बार भाजपा बहुमत से दूर रह गई थी और पार्टी 240 सीटों पर ही जीत मिली थी।

Tripti Dimri Bandra Luxurious Bungalow Worth Particulars | Mumbai Information | रणबीर कपूर की पड़ोसी बनीं ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी: 14 करोड़ में खरीदा नया घर, पड़ोस में शाहरुख और सलमान के बंगले भी

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अब रणबीर की ही पड़ोसी बन गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में 14 करोड़ का घर खरीदा है।

70 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी भी चुकाई
IndexTap.com के मुताबिक, तृप्ति ने हाल ही में मुंबई के कार्टर रोड पर एक ग्राउंड प्लस टू फ्लोर बंगला खरीदा है। यह बंगला 2,226 स्क्वायर फीट में फैला है और इसका बिल्ट-अप एरिया 2,194 स्क्वायर फीट है।

14 करोड़ की कीमत वाले इस बंगले पर एक्ट्रेस ने 70 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 30 हजार रुपए का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी भरा। एक्ट्रेस ने 3 जून को इसका रजिस्ट्रेशन करवाया था।

वर्कफ्रंट पर तृप्ति की अगली फिल्म 'धड़क 2' की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई है।

वर्कफ्रंट पर तृप्ति की अगली फिल्म ‘धड़क 2’ की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई है।

पड़ोस में शाहरुख, सलमान और रेखा के बंगले भी
तृप्ति ने जिस कार्टर रोड एरिया में यह बंगला खरीदा है वहां शाहरुख खान, सलमान खान और रेखा समेत कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के बंगले मौजूद हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट का बंगला भी इसी इलाके में है। इस तरह तृप्ति अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के को-एक्टर रणबीर कपूर की पड़ोसी भी बन गई हैं।

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति ने जोया नाम का किरदार निभाया था।

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में तृप्ति ने जोया नाम का किरदार निभाया था।

2017 में किया था डेब्यू, ‘एनिमल’ से मिला फेम
उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली तृप्ति ने 2017 में श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिर वो सनी देओल स्टारर ‘पोस्टर बॉयज’ में भी नजर आई थीं।

इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म ‘लैला मजनू’ थी। ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आईं तृप्ति को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ से जबरदस्त फेम मिला।

तृप्ति इन दिनों कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं।

तृप्ति इन दिनों कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग में बिजी हैं।

वर्कफ्रंट पर तृप्ति की अगली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ है। इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास कार्तिक आर्यन स्टारा ‘भूल भुलैया 3’, करण जौहर की ‘बैड न्यूज’ और ‘धड़क 2’ जैसी फिल्में भी हैं।

खबरें और भी हैं…
FWICE reacted on Kangana Ranaut slap incident | कंगना रनोट थप्पड़ कांड पर FWICE ने दी प्रतिक्रिया: फेडरेशन ने घटना को निंदनीय बताया, महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने कंगना रनोट के थप्पड़ वाले मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म फेडरेशन ने इस घटना की कड़ी निंदी की है। फेडरेशन ने थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फेडरेशन की तरफ से कहा गया- फेडरेशन इस घटना की कड़ी निंदा करता है। कंगना रनोट ने बड़े पैमाने पर फिल्मी इंडस्ट्री में योगदान दिया है। वे हालिया लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद भी बन गई हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मामले को लेकर दुखी है। हम कंगना की सेफ्टी को लेकर काफी चिंतित हैं। FWICE उस महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

फेडरेशन की तरफ से जारी किया गया प्रेस नोट

फेडरेशन की तरफ से जारी किया गया प्रेस नोट

जानिए क्या थी पूरी घटना
मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहस हुई और उसने थप्पड़ मार दिया।

महिला कॉन्स्टेबल का उसी वक्त एक वीडियो सामने आया जिसमें वो कह रही है, ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

कुलविंदर, कंगना रनोट के किसान आंदोलन के वक्त दिए स्टेटमेंट से काफी नाराज थी। इसी वजह से उसने कंगना के ऊपर हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

कंगना का आरोप- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं
कंगना ने इस घटना की पुष्टी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर भी की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

कंगना के थप्पड़ कांड को लेकर बॉलीवुड बंटा
इस मामले को लेकर बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है। सिंगर विशाल डडलानी ने जहां थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर को सपोर्ट किया है, वहीं सिंगर मीका सिंह ने इस मामले में कंगना का सपोर्ट किया है। मीका सिंह ने कहा कि महिला कॉन्स्टेबल लोगों की सुरक्षा के लिए वहां तैनात थी, उसे एक यात्री के ऊपर हमला नहीं करना चाहिए था।

विशाल डडलानी ने कहा कि अगर उस महिला कॉन्स्टेबल को नौकरी से निकाला जाता है, तो वो श्योर करेंगे कि उसे नौकरी दें। विशाल ने कहा कि जरूर उस महिला कॉन्स्टेबल के अंदर बहुत गुस्सा भरा रहा होगा, तभी उसने ऐसा किया है।

वहीं, मीका ने कहा कि उसके अंदर इतना ही गुस्सा था, तो वो सिविल ड्रेस में आती। वर्दी पहनकर ऐसा करके उसने सही संदेश नहीं दिया है। इसका खामियाजा दूसरी पंजाबी महिलाओं को भुगतना पड़ सकता है।

इस मामले से जुड़ी ये स्टोरीज भी पढ़ें..
कंगना को महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा:बोली- इसने कहा था किसान आंदोलन में महिलाएं ₹100 लेकर बैठती हैं, वहां मेरी मां भी थी
कंगना ने बताई थप्पड़ कांड की कहानी:बोलीं, ‘वो चुपके से पीछे से आई और मुझे थप्पड़ मारा’; महिला कॉन्स्टेबल पर अब तक नहीं हुई FIR
कौन है कुलविंदर कौर, जिसने कंगना रनोट को थप्पड़ मारा:कपूरथला की रहने वाली, जम्मू में शादी हुई, 2 छोटे बच्चे, पति भी CISF में

Bilaspur Crime Information: डेंगू से निपटना है जरूरी, अन्यथा आ सकता है गंभीर परिणाम

मानसून आते ही डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। हर तरफ पानी रहता है और वर्षा से पानी के भराव में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं, इसलिए रोकथाम करना जरूरी रहता है, ताकि हम भी इस बीमारी से बचे रहें।

By Atul Vasing

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 12:03:35 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 12:03:35 PM (IST)

सिम्स में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम

HighLights

  1. सिम्स में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को किया गया जागरूक

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। जल्द ही मानसून आने वाला है। इस मौसम में मच्छर जनित रोग डेंगू होने की प्रबल आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही सिम्स में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीन के साथ अन्य अधिकारियों ने मरीजों व लोगों को डेंगू से बचाव, रोकथाम संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी।

सिम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से एमआरडी में यह कार्यक्रम किया गया। इसमें बताया गया कि मानसून आते ही डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। हर तरफ पानी रहता है और वर्षा से पानी के भराव में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं, इसलिए रोकथाम करना जरूरी रहता है, ताकि हम भी इस बीमारी से बचे रहें। इस मौके पर डीन डा़ केके सहारे ने लोगों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया।

वहीं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा़ विवेक शर्मा ने डेंगू के लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने की सलाह दी एवं अपने आसपास गड्ढों में जमे पानी को हटाने एवं मच्छरदानी का उपयोग करने कहा। इस मौके डा़ सुचिता, डा़ श्रुति और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के समस्त डाक्टर्स, इंटर्न डाक्टर, एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से सभी को जागरूक किया।

साथ ही डेंगू बीमारी के लक्षणों के बारे में बताया गया कि तेज बुखार, सिरदर्द, चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द आए तो, यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मामलों में गंभीर रक्तस्राव और सदमे की स्थिति हो सकती है, जो जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है। इसलिए डेंगू से बचना जरूरी है और जागरूक रहकर इसेस बचा जा सकता है।

CG Information: भूपेश बघेल ने कहा- एक साल के भीतर हो सकता है मध्यावधि चुनाव, भाजपा ने कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि कार्यकर्ता तैयार रहें, छह महीने से लेकर एक साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकता है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 10:01:33 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 11:18:26 AM (IST)

CG News: भूपेश बघेल ने कहा- एक साल के भीतर हो सकता है मध्यावधि चुनाव, भाजपा ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा ने तंज कसा

HighLights

  1. एनडीए गठबंधन पर भूपेश बघेल का कसा तंज
  2. बघेल ने कहा- हो सकता है मध्यावधि चुनाव
  3. बघेल ने कार्यकर्ता तैयार रहने की कही बात

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी है। बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर लिखा कि कार्यकर्ता तैयार रहें, छह महीने से लेकर एक साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकता है। फड़नवीस इस्तीफा दे रहे हैं। योगी जी की कुर्सी डोल रही है। जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद करने व जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं।

शनिवार को दिल्ली पहुंचे भूपेश बघेल ने एनडीए गठबंधन को केर-बेर का साथ बताया है।

#WATCH | Delhi: On his comment in regards to the mid-term elections, Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, “Yeh Ker-Ber ka sangh hai. Kela aur ber ek sath nahi rahenge. Aur ek sath rahenge to phatega kela. Inki sthiti yahi hai…” pic.twitter.com/UBRkW2jzMK

— ANI (@ANI) June 8, 2024

पीसीसी चीफ बदले जाने पर बोले- बघेल

इधर कांग्रेस की 10 सीटों में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के सवाल पर कहा कि दीपक बैज लोकसभा सीट छोड़कर कांग्रेस की सेवा में लगे थे। नौजवान होने के कारण हर क्षेत्र में उन्होंने दौरा किया। दीपक बैज ने आदिवासी क्षेत्रों में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। उन्हें क्यों सजा देना चाहते हैं? पीसीसी चीफ बदले जाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने साफ कर दिया कि उन्होंने बेहतर काम किया है।

भूपेश के बयान पर भाजपा का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक राष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है, सपना देखते हुए जीएं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी, दमदारी के साथ राष्ट्रहित में जो निर्णय लेना पड़ेगा, निर्णय लेकर देश का विकास करेगी।

T20 World Cup NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने न्‍यूजीलैंड को 84 रनों से हराया, राशिद ने चटकाए चार विकेट, 75 के स्कोर पर सिमटी कीवी टीम

टी 20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्‍यूजीलैंड को 84 रनों से शिकस्त दी है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 09:23:18 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 09:23:18 AM (IST)

T20 World Cup NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने न्‍यूजीलैंड को 84 रनों से हराया, राशिद ने चटकाए चार विकेट, 75 के स्कोर पर सिमटी कीवी टीम
वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्तान ने दर्ज की जीत

HighLights

  1. अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन
  2. न्‍यूजीलैंड को 84 रनों से हराया
  3. न्‍यूजीलैंड को 75 रन पर ही रोका

T20 World Cup NZ vs AFG स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन पर ही रोक दिया और मैच में जीत हासिल की ली।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज और जादरान ने धीमी शुरुआत क‍र 10 ओवर में 55 रन बनाए। हालांकि बाद में दोनों बल्लेबाजों ने रनों की गति को बढ़ाया और गुरबाज ने 40 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। जबकि जादरान 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। गुरबाज ने 80 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 का स्कोर खड़ा किया।

naidunia_image

फजलहक फारूकी ने झके तीन विकेट

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया। फजलहक फारूकी ने अपनी पहली ही गेंद पर फिन एलन को आउट कर दिया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज भी सस्‍ते में पवेलियन लौट गए। कॉनवे 8, केन विलियमसन 9, डेरिल मिचेल 5 और ग्लेन फिलिप्स 18 रन की बना सके। फजलहक फारूकीने तीन विकेट चटकाए।

राशिद ने किया शानदार गेंदबाजी

राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर चार विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने भी दो विकेट चटकाए। अंत में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 15.2 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट कर दिया।

T20 World cup 2024: बांग्लादेश ने दिखाया गजब का खेल, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 2 विकेट से हराया

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप का 15वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (Srilanka vs Bangaldesh) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2014 की पूर्व चैंपियन टीम श्रीलंका को हराकर शानदार 2 विकेट से जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए कारगर साबित हुआ.  श्रीलंका की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 124 रन बना सकी. बांग्लादेश ने 125 रन के लक्ष्य का पीछा बड़ी ही आसानी से कर लिया. उन्होंने 6 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली.

पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम की ओर से ओपनिंग करने पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस आए. निसंका ने शानदार 47 रन की पारी खेली. तो वहीं, कुसल मेंडिस ने 10 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए कामिंदु मेंडिस के बल्ले से 4 रन निकले. इसके अलावा धनंजय डि सिल्वा ने 21, चरित असलंका ने 19, वानिंदु हसरंगा ने 0 और एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रन बनाए. इस तरह 20 ओवर में श्रीलंका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना सकी.

बांग्लादेश की ओर से शानदार बॉलिंग करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए. वहींं, रिसाद हौसेन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. तंजीम हसन शाकिब ने 1 जबकि, तस्कीन अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए.

अब चेज करने की बारी बांग्लादेश की आई. बांग्लादेश के ओपनर बैटर तंजीद हसन और सौम्य सरकार बुरी तरह फ्लॉप रहे. हसन 3 पर तो वहीं, सरकार 0 पर आउट हुए. लिटन दास ने तीसरे नंबर पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 36 रन बनाए. तौहिद ह्रिदोय ने 20 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 40 रन ठोक दिए. जहां से बांग्लादेश के हाथों मैच फिसल गया. महमादुल्लाह ने अंत में 13 गेंदों में 16 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.

Tags: Bangladesh vs Sri Lanka, Mustafizur Rahman, Shakib Al Hasan, T20 World Cup