Prashant Kishor: सीटों की भविष्यवाणी अब नहीं करेंगे प्रशांत किशोर, लोकसभा रिजल्ट के बाद किया एलान
लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि वह अब से सीटों पर भविष्यवाणी नहीं करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों को लेकर की गई भविष्यवाणी में बहुत बड़ी चूक हुई है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 10:27:25 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 10:27:25 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि वह अब से सीटों पर भविष्यवाणी नहीं करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों को लेकर की गई भविष्यवाणी में बहुत बड़ी चूक हुई है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि सीटों को लेकर किए गए पूर्वानुमान में उनसे गलती हुई है। वह इस गलती को स्वीकार भी करते हैं। वह देश की जनता से माफी मांगने को तैयार हैं। मैं इसके साथ ही यह एलान भी करता हूं कि अब से चुनावों में सीटों को लेकर कोई भी भविष्यवाणी नहीं करूंगा।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने कई इटंरव्यू में सीटों को लेकर भविष्यवाणी की थी। उसमें मैं बुरी तरह चुका हूं, लेकिन मैं अकेला फेल हुआ हूं ऐसा नहीं है। मेरे जैसे कई पोलस्टर भी भविष्यवाणी में गलत साबित हुए हैं। प्रशांत किशोर ने पूछने पर बताया कि वह आगे से इस तरह की भविष्यवाणी नहीं करेंगे।
भाजपा को 300 सीटें मिलने का किया था दावा
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भाजपा अपने दम पर बहुमत साबित करते हुए 300 सीटें जीत जाएगी। उनका दावा था कि भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है, लेकिन फिर भी वह 2019 से अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह 300 से अधिक सीटें जीत जाएगी। उनकी भविष्यवाणी चुनाव के नतीजे आने के बाद पूरी तरह से गलत साबित हुई है।

