PAK vs USA: अमेरिका को जिताने में कितने ‘भारतीयों’ का हाथ? सुपर ओवर में भी इंडियन खिलाड़ी का कमाल

नई दिल्ली. अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया. अमेरिका की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी. अमेरिका ने इस मैच को सुपर ओवर के जरिए जीता. अमेरिकी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया. भारत में जन्मे कुछ खिलाड़ी भी अमेरिकी टीम का हिस्सा है. 11 में से कुल 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कनेक्शन भारत से है. आइए जानते हैं वे खिलाड़ी कौन हैं और उनका प्रदर्शन टीम के लिए कैसा रहा.

अमेरिका के बैटर मोनांक पटेल का जन्म भारत के गुजरात में हुआ है. उन्होंने पाक के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार पचासा जड़ते हुए 50 रन की पारी खेली. जिसमें उनके 7 चौके और 1 छक्का शामिल है. उन्होंने अंडर-16 और अंडर-18 स्तर पर गुजरात के लिए भी खेला है. नीतिश कुमार, जसदीप सिंह जैसे खिलाड़ी जन्मे तो भारत से बाहर लेकिन उनका कनेक्शन भारत से ही रहा है. नीतिश ने मैच में 14 रन की पारी खेली थी. वहीं, जसदीप ने 3 ओवर में 1 विकेट अपने नाम किया था.

हरमीत सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था. लेकिन कुछ समय बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गए. हरमीत ने मैच में 4 ओवर बॉलिंग की थी. लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. जीत में सबसे बड़ी भूमिका मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवलकर ने निभाई. इन्हीं की वजह से अमेरिका पाकिस्तान को हराने में कामयाब हो सका. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान को जीत के लिए सुपर ओवर में 18 रन चाहिए थे. लेकिन सौरभ नेत्रवलकर की शानदार गेंदबाजी के चलते उनकी टीम 13 रन ही बना सकी.

FIRST PUBLISHED : June 7, 2024, 07:40 IST

Nikitin Dheer recalled the time Salman Khan arrived with 50 bodyguards on the Dabangg 2 set | निकितिन धीर ने शेयर किया दबंग 2 का किस्सा: शूटिंग में भीड़ से घिर गए थे सलमान, 50 बॉडीगार्ड्स भी सुरक्षा के लिए कम पड़ गए थे

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर ने हाल ही में सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बारे में बात की। निकितिन ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख खान और ‘दबंग 2’ में सलमान खान के साथ काम किया था।

एक इंटरव्यू में निकितिन ने सलमान के स्टारडम के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार उनकी एक झलक पाने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ इकट्टा हो गई थी कि उनकी सुरक्षा के लिए पचास बॉडीगार्ड्स भी कम पड़ गए थे।

निकितिन धीर।

निकितिन धीर।

भीड़ से घिरे सलमान, बचाव में लगे 50 बॉडीगार्ड्स

निकितिन ने कहा, ‘हम दबंग 2 की शूटिंग कर रहे थे। संडे था और क्लाइमैक्स सीन शूट होना था। सलमान खान तकरीबन 50 बॉडीगार्ड्स के साथ सेट पर आए और गांववालों को पता चल गया कि सलमान आए हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि सलमान के इर्द-गिर्द इतनी भीड़ इकठ्ठा हो गई कि 50 बॉडीगार्ड्स भी स्थिति नहीं संभाल पा रहे थे। ऐसे में सेट पर मौजूद कुछ एक्टर्स को भी सलमान की सुरक्षा में कूदना पड़ा। अगले दिन सलमान के लिए और ज्यादा सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और कई कारें भी मंगवाई गईं। ये स्टार पावर है। ऑडियंस का प्यार है जिसे पैसे से खरीदा नहीं जा सकता है।’

निकितिन ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद वो ये बात जानते हैं कि फेम एक दोधारी तलवार की तरह है।

'दबंग 2' में सलमान खान।

‘दबंग 2’ में सलमान खान।

निकितिन ने बताया कि जब एक बार उन्होंने सलमान से पूछा कि वो इतना स्टार पावर और फेम कैसे हैंडल करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘जब मेरा बुरा वक्त आता है तो यही लोग हैं जो मुझे गालियां भी देते हैं तो ऐसे में आपको सिक्के के दोनों पहलुओं पर नजर रखकर कदम बढ़ाने पड़ते हैं।’

निकितिन ने शेयर किया ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से जुड़ा किस्सा

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के पहले दिन की शूटिंग का किस्सा बताते हुए निकितिन ने कहा, ‘पहले दिन मैं थोड़ा डरा हुआ था क्योंकि मुझे कोई नहीं जानता था। दीपिका पादुकोण इतनी बड़ी स्टार थीं और शाहरुख सर सुपरस्टार हैं, रोहित शेट्टी का अपना ऑरा है और उनके सेट्स काफी बड़े होते हैं। मैं एक कोने में खड़ा हुआ था लेकिन मुझे अपने पास बुलाने के बजाए शाहरुख खुद अपनी कुर्सी लेकर आए और मेरे पास बैठ गए। उनमें स्टार होने का कोई गुरूर नहीं है।”

शाहरुख खान और निकितिन धीर।

शाहरुख खान और निकितिन धीर।

कन्नड़ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं निकितिन

निकितिन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें पिछली बार रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ में देखा गया था। इन दिनों वे कन्नड़ फिल्म मार्टिन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एपी अर्जुन हैं। फिल्म में ध्रुव सर्जा लीड रोल में हैं। निकितिन एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

Election 2024: NDA या I.N.D.I.A किसको चुनेंगे उद्धव ठाकरे?, NCP ने बताई राज की बात

लोकसभा चुनाव परिणामों के आने बाद आइएनडीआइए की बैठक में शिवेसना यूटीबी के मुखिया उद्धव ठाकरे के ना शामिल होने पर उनके एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। उनकी तरफ से गुरुवार को यह साफ संदेश दिया गया कि वह एनडीए में शामिल नहीं होने वाले हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 07:00:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 07:03:07 PM (IST)

Election 2024: NDA या I.N.D.I.A किसको चुनेंगे उद्धव ठाकरे?, NCP ने बताई राज की बात
कहां जाएंगे उद्धव ठाकरे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव परिणामों के आने बाद आइएनडीआइए की बैठक में शिवेसना यूटीबी के मुखिया उद्धव ठाकरे के ना शामिल होने पर उनके एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। उनकी तरफ से गुरुवार को यह साफ संदेश दिया गया कि वह एनडीए में शामिल नहीं होने वाले हैं। महाराष्ट्र एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे आइएनडीआइए गठबंधन का अहम हिस्सा हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के रथ को रोकने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है।

शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी की टूट के बाद पहला चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के आए परिणाम में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 लोकसभा सीटें जीतीं। वह महाराष्ट्र में सीटों के लिहाज से भाजपा के बराब है। जयंत पाटिल ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की बधाई देने के लिए उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीती हैं।

आइएनडीआइए की बैठक में नहीं पहुंचे थे उद्धव ठाकरे

4 जून को नतीजे आने के बाद 5 जून को आइएनडीआइए की बैठक हुई। उस बैठक में गठबंधन से जुड़ा हर दल पहुंचा था, लेकिन शिवेसना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने इस बैठक में शामिल नहीं हुए। उनके बैठक में ना जाने पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस बीच खबर यह भी आई कि वह भाजपा के संपर्क में हैं, लेकिन इन सभी खबरों को एनसीपी ने खारिज कर दिया। आइएनडीआइए की बैठक में उद्धव की जगह संजय राउत शामिल हुए थे।

Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024: पार्टनर की बातें करेगी दवा का काम, प्रेम जीवन में आएगा निखार, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024: अगर आप अपनी पसंद के साथी को डेट करना चाहते हैं, तो बहुत दिखावा करने की जरूरत नहीं है। अपनी बातचीत शैली और हंसमुख स्वभाव रखें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 04:25:03 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 04:25:03 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024: मेष लव राशिफल- आप कुछ दिनों से प्रेम में है। आज अपने पार्टनर को आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। आप रात्रिभोज साथ करेंगे। यह आपके साथी को खुश करेगा।

वृषभ लव राशिफल

अगर आप अपनी पसंद के साथी को डेट करना चाहते हैं, तो बहुत दिखावा करने की जरूरत नहीं है। अपनी बातचीत शैली और हंसमुख स्वभाव रखें। दिन का समाप्त करने का अच्छा तरीका है किसी रोमांटिक डिनर पर जाएं।

मिथुन लव राशिफल

आपको अपने पार्टनर के खिलाफ कई शिकायते हैं। इस व्यवहार को छोड़ देना बेहतर होगा। लगातार शिकायत और आलोचना आपके संबंध को बिगाड़ सकता है। अपने प्रिय को उपहार दें और सैर पर जाएं।

कर्क लव राशिफल

प्रेम का प्रस्ताव देने के लिए अच्छा दिन है। अपने शब्दों का समझदारी से चयन करें। अच्छे कपड़े पहनें और जब प्रिय से बात करें तो शांत दिमाग रखें। रिश्ता नए स्तर को छूने की संभावना है।

सिंह लव राशिफल

प्रेम जीवन में मनोदशा को बदलने का समय है। आपके आचरण और मुस्कान से पार्टनर प्रभावित होगा। एक साथ बेहतर समय का आज आनंद लेंगे।

कन्या लव राशिफल

आज का दिन रोमांस के लिए अच्छा नहीं है। कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। साथी के साथ कहीं बाहर निकलें। रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लाने में सफल होंगे।

तुला लव राशिफल

आज का दिन रोमांस से भरा हुआ है। लव पार्टनर के साथ मधुर संवाद करें। अपने साथी और रिश्ते की तारीफ करें।

वृश्चिक लव राशिफल

अगर आप शादीशुदा हैं तो आप और आपका साथी एक जैसे मूड में होंगे। दिन बेहतर रहेगा। प्यार और जज्बात का प्रवाह महसूस करेंगे।

धनु लव राशिफल

रिश्ते को समाप्त करने पर मजबूर हो जाएंगे, जो लंबे समय से परेशान कर रहा है। आप लंबे वक्त से विषाक्त संबंध को चला रहे हैं। आपको कोई व्यक्ति मिल सकता है जो आपके स्वभाव का है।

मकर लव राशिफल

अपने साथी के साथ बाहर जाने की प्लानिंग बनाएं। यदि विवाहित हैं तो घर में रहकर दिन का आनंद उठा सकते हैं। प्रेम इजहार करने का बेहतर दिन है।

कुंभ लव राशिफल

वर्तमान रिश्ते से अलग रहना मुश्किल होगा। आप जो भी करते हैं उसे जूनुन से करते हैं। आपका संबंध में कोई लांछन नहीं होगा। अपने पार्टनर से उनकी भावनाओं के बारे में पूछना अच्छा विचार होगा।

मीन लव राशिफल

अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ बात करें। किसी समारोह में शामिल होने का मौका न गवाएं। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’