Rajgarh Election Outcomes: राजगढ़ से मंत्री बनाकर भाजपा ने पहले साधा दिग्विजय का गढ़, लोकसभा चुनाव में दिखा परिणाम

Rajgarh Election Outcomes: राजगढ़ से मंत्री बनाकर भाजपा ने पहले साधा दिग्विजय का गढ़, लोकसभा चुनाव में दिखा परिणाम

2023 विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही 2024 का राजगढ़ लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया था। इस गढ़ पर भाजपा ने अपना कब्जा लगातार तीसरी बार कायम करने व राजा के इस गढ़ को पूरी तरह से ढहाने के लिए मप्र सरकार ने राजगढ़ से ब्यावरा विधायक नारायणसिंह पंवार व सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार को मंत्री बनाकर कर दी थी।

By Rajesh Sharma

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 02:28:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 02:28:44 AM (IST)

Rajgarh Election Outcomes

HighLights

  1. मंत्री बनाकर भाजपा ने पहले साधा दिग्विजय का गढ़
  2. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू कर दिया था रणनीति बनाना
  3. लोकसभा चुनाव में दिखा परिणाम

राजेश शर्मा, नवदुनिया राजगढ़: एक समय था राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पहचान राजा के गढ़ के रूप हुआ करती थी। भाजपा ने चार माह पहले राजगढ़ जिले से दो मंत्री बनाकर राजा के गढ़ को साधने की शुरूआत कर दी थी। जिसका परिणाम भी मंगलवार को आए लोकसभा चुनाव के परिणामों में साफ तौर पर देखने को मिला। जिसके बलबूते पर भाजपा उम्मीदवार राजा दिग्विजय सिंह को उन्हीं के गढ़ में पटकनी देने में सफल रहे हैं।

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पर भाजपा की शुरू से नजर रही है। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दिग्विजयसिंह दो बार सांसद रहे तो उनके भाई लक्ष्मणसिंह पांच बार सांसद रहे। ऐसे में इस बार भाजपा को आशंका थी कि 2024 के चुनाव में दिग्विजयसिंह स्वयं मैदान में उतर सकते हैं या फिर परिवार के किसी सदस्य को मैदान में उतार सकते हैं।

ऐसे में 2023 विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही 2024 का राजगढ़ लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया था। इस गढ़ पर भाजपा ने अपना कब्जा लगातार तीसरी बार कायम करने व राजा के इस गढ़ को पूरी तरह से ढहाने के लिए मप्र सरकार ने राजगढ़ से ब्यावरा विधायक नारायणसिंह पंवार व सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार को मंत्री बनाकर कर दी थी।

सौंधिया समाज को साथने नारायणसिंह पंवार को बनाया था मंत्री, काम आई रणनीति राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा वोट बैंक सौंधिया समाज का है। दो लाख से अधिक मतदाता इस समाज के हैं। ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर व सुसनेर विधानसभा क्षेत्रों में 50-50 हजार के आसपास इस समाज के मतदाता निवासरत हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने ब्यावरा विधायक नारायणसिंह पंवार को मंत्री बनाकर लोकसभा क्षेत्र के सौंधिया समाज के मतदाताओं को साधने की कवायद शुरू कर दी थी। जिसका परिणाम भी इस क्षेत्र में देखने को मिला।

ब्यावरा, खिलचीपुर, सुसनेर व राजगढ़ चारों विधानसभा क्षेत्रों में इस समाज के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इस समाज के अधिकांश मतदान केंद्र भाजपा जीतने में सफल रही। उधर कांग्रेस के परंपरागत एससी वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए सारंगपुर आरिक्षत सीट से विधायक गोतम टेटवाल को भी भाजपा ने मंत्री बनाया था। यह समाज कांग्रेस के पक्ष में अधिक जाता है। विधायकों का भी मिला भाजपा को फायदा मंत्री पंवार के साथ-साथ विधायकों का भी भाजपा को सीधा लाभ मिला है।

खिलचीपुर में दांगी समाज से सरोकर रखने वाले हजारीलाल दांगी, नरसिंहगढ़ में मोहन शर्मा, राजगढ़ से विधायक अमरसिंह यादव, चांचौड़ा से विधायक प्रियंका मीना का भी भाजपा को लाभ मिला है। यह विधायक भी न केवल अपने सामाजिक वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में करने में काफी हद तक सफल रहे हैं, बल्कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा उम्मीदवार को लीड दिलाने में सफल रहे हैं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन