Rajgarh Bus Accident: राजगढ़ में बड़े पुल के पास बस पलटी, कुछ लोग दबे
Rajgarh Bus Accident पुलिसकर्मी बस के अंदर जाने का प्रयास कर रहे हैं। बस को सीधी करने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 10:29:56 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 10:35:59 PM (IST)
HighLights
- भोपाल से एक निजी ट्रेवल्स की बस शाम 7 बजे भोपाल से जयपुर के लिए निकली थी।
- बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस जैसे ही बड़े पुल के नजदीक पहुंची तो पलट गई।
- बस पलटने के कारण उसके नीचे कुछ बच्चों व कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई हैं।
नईदुनिया न्यूज, राजगढ़ Rajgarh Bus Accident । राजगढ़ जिला मुख्यालय के पास बड़े पुल के नजदीक एक बस पलट गई। इस हादसे में कुछ लोगों के दबने की आशंका है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए हैं और बस के नीचे दबे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है।

बस में 40 यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक, भोपाल से एक निजी ट्रेवल्स की बस शाम 7 बजे भोपाल से जयपुर के लिए निकली थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस जैसे ही बड़े पुल के नजदीक पहुंची तो पलट गई। बस पलटने के कारण उसके नीचे कुछ बच्चों व कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई हैं।
पुलिसकर्मी बस के अंदर जाने का प्रयास कर रहे हैं। बस को सीधी करने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई है। घटना की जानकारी लगने पर मंत्री नारायणसिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर हर्ष दीक्षित व एसपी आदित्य मिश्रा मौक़े पर पहुंचे हैं।


