आइएनडीआइए ब्लॉक में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया खुला ऑफर

आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने अच्छी तरह से लड़ाई लड़ी। यह स्पष्ट नैतिक हार के अलावा व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 07:18:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 08:49:52 PM (IST)

आइएनडीआइए ब्लॉक में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया खुला ऑफर
मल्लिकार्जुन खरगे के घर आइएनडीआइए की बैठक हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक हुई। मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका वाड्रा, शरद पवार, सुप्रिया सुले, संजय राउत, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, राघव चड्ढा और सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद रहें।नतीजों में गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए 272 का बहुमत चाहिए। ऐसे में मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर सांसद खोजने होंगे।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर सुझाव आए हैं। हम भारी समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जनता के जनादेश ने बीजेपी और उसकी नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति को जवाब दिया है। आइएनडीआइए अलांयस बीजेपी के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।’

आइएनडीआइए बैठक में खरगे ने कहा

आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने अच्छी तरह से लड़ाई लड़ी। अलांयस उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए इसके प्रावधानों के प्रति मौलिक प्रतिबद्धता को साझा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। यह स्पष्ट नैतिक हार के अलावा व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है।’

#WATCH | INDIA bloc leaders maintain a gathering on the residence of Congress president Mallikarjun Kharge in Delhi.

(Supply: AICC) pic.twitter.com/1xtYlqQviE

— ANI (@ANI) June 5, 2024

अगली बार कांग्रेस सरकार आएगी- अमरिंदर सिंह

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एएनआई से बातचीत में कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है। अगली बार कांग्रेस की सरकार आएगी। कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प के रूप में जनता को नजर आ रही है।

no stir in Bollywood on Kangana’s victory, Pawan kalyan received fireside of south cimena stars | कंगना की जीत पर बॉलीवुड में नहीं कोई हलचल: सिर्फ अनुपम खेर, महिमा चौधरी ने दी बधाई, पवन कल्याण की जीत पर साउथ स्टार्स ने दिया भरपूर प्यार

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की तरफ से चुनाव में उतरी थीं। मंडी में कंगना ने अपोजिशन पार्टी कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से हराया है। उनकी जीत पर अब तक बॉलीवुड से सिर्फ अनुपम खेर और महिमा चौधरी ने बधाई दी है, जो उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण को विधानसभा चुनाव जीतने पर साउथ स्टार्स की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने कंगना रनोट को जीत की बधाई देते हुए उनकी जर्नी को प्रेरणादायक कहा है। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर कंगना के सफर की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, मेरी प्रिय कंगना। तुम्हारी बड़ी जीत पर तुम्हें मुबारकबाद। तुम एक रॉकस्टार हो। तुम्हारी जर्नी बेहद इंस्पिरेशनल है। मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों और तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं। तुमने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई अपने लक्ष्य पर फोकस कर कड़ी मेहनत करता है तो कुछ भी हो सकता है। जय हो। सांसद कंगना रनोट। विजेता।

एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने भी कंगना को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर कंगना को एक तस्वीर के साथ मुबारकबाद दी है।

कंगना की करीबी दोस्त अंकिता लोखंडे ने भी कंगना की जीत पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कंगना रनोट और उनकी मां की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखा है, क्या जीत थी। मुबारक हो कंगना। तुम ये डिजर्व करती हो।

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण को भी लगातार मिल रही हैं बधाइयां

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की पीठापुरम सीट से चुनाव में उतरे थे। उन्होंने 70 हजार वोटों के मार्जिन से चुनाव जीता है। उनकी जीत पर साउथ सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। पवन कल्याण को बधाई देने वालों में अल्लू अर्जुन, रामचरण, नितिन, नानी जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं।

अल्लू अर्जुन ने पवन कल्याण को बधाई देते हुए लिखा है, इस विशाल जीत पर दिल से मुबारकबाद पवन कल्याण भाई। आपकी कड़ी मेहनत, डेडिकेशन और लोगों के लिए कुछ करने का डेडिकेशन सालों से दिल को छूता रहा है। आपके नए सफर के लिए आपको शुभकामनाएं।

साउथ एक्टर नितिन ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा है, प्रिय पवन कल्याण भाई। एक फैन और भाई होने के नाते में आपकी ऐतिहासिक जीत और जिस तरह आप गठबंधन बनाकर टॉप पर पहुंचें, ये देखकर बेहद थ्रिल्ड और बेहद खुश हूं। मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि इमोशन्स बीच में आ रहे हैं। लेकिन क्या बेहतरीन और मुश्किल लड़ाई रही। पावर स्टार फॉरएवर।

एक्टर अदिवि शेष ने ट्वीट कर लिखा है, मुबारक हो पवन कल्याण सर। बहुत खुश और प्राउड हूं।

एक्टर कार्तिकेय ने पवन कल्याण की जीत पर लिखा है, हम दोनों ने यहां से जीतना शुरू किया था। मुबारक हो पावर स्टार, सॉरी, पीठापुरम एमएलए। द गेम चेंजर। आपकी कड़ी मेहनत, डिटरमिनेशन और इस सफर में ईमानदारी वाकई प्रेरणादायक है।

Share Market At present: चुनाव परिणाम के बाद आज संभला शेयर बाजार, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

बुधवार को शेयर बाजार संभला नजर आया। सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान पर खुले और हरे निशान पर ही बंद हुए।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 03:56:29 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 03:56:29 PM (IST)

शेयर बाजार में उछाल

HighLights

  1. बुधवार को शेयर बाजार में दिखी रिकवरी
  2. शेयर बाजार खुलते ही आया उछाल
  3. मंगलवार को आई थी गिरावट

Share Market At present बिजनेस डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव वाले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा। मंगलवार को सेंसेक्‍स 6000 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी में भी 1900 अंकों की गिरावट आई। हालांकि बाजार बंद होने तक सेंसेक्‍स ने दो हजार अंकों की रिकवरी कर ली।

वहीं मंगलवार के मुकाबले बुधवार को शेयर बाजार थोड़ा संभला नजर आया और सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। सुबह 9.15 बाजार खुलने पर सेंसेक्स 672.84 अंक (0.93 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 72,751 पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी में 170.20 अंकों का उछाल देखा गया।

naidunia_image

शेयर बाजार ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

शेयर बाजार ने 11.30 बजे तक रफ्तार भी पकड़ ली। सेंसेक्स 1,701.97 अंकों के उछाल के साथ 73,800.15 के स्‍तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 530.85 अंक बढ़कर 22,415.35 के स्तर पर पहुंच गया।

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

साढ़े तीन बजे कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2,156.66 अंकों (2.99 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 74,235.71 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 735.85 अंकों (3.36 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 22,620.35 अंकों पर बंद हुआ।

Sagar Information: लोहे का तवा मारकर हत्या का प्रयास करने वाले सीरियल किलर को, एक अन्य मामले में 10 वर्ष का कारावास

न्यायालय ने अपने निर्णय में व्यक्त किया कि भले ही फरियादी की चोटें साधारण प्रकृति की हैं, लेकिन आरोपित का आशय फरियादी की हत्या करना ही था। यदि तवे के स्थान पर अन्य कोई सुलभ भारी वस्तु उपलब्ध होती तो अपराध की परिणिती का निष्कर्ष हत्या भी हो सकता था।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 08:51:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 08:51:34 PM (IST)

HighLights

  1. कैंट थाना क्षेत्र में होटल के अंदर सो रहे युवक को किया था तवा मारकर घायल
  2. कोर्ट ने की टिप्पणी फरियादी की चोटें साधारण प्रकृति की हैं
  3. आरोपित का आशय फरियादी की हत्या करना ही था

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। लोहे का तवा मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपित सीरियल किलर शिवप्रसाद उर्फ हल्कू धुर्वे को धारा 307 के मामले में विशेष अपर-सत्र न्यायाधीश सागर प्रशांत कुमार सक्सेना की अदालत ने दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी प्रभारी उप-संचालक (अभियोजन) धर्मेंद्र सिंह तारन के मार्गदर्शन में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सौरभ डिम्हा ने की।

न्यायालय ने अपने निर्णय में व्यक्त किया कि भले ही फरियादी की चोटें साधारण प्रकृति की हैं, लेकिन आरोपित का आशय फरियादी की हत्या करना ही था। यदि तवे के स्थान पर अन्य कोई सुलभ भारी वस्तु उपलब्ध होती तो अपराध की परिणिती का निष्कर्ष हत्या भी हो सकता था।s

naidunia_image

मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने बताया कि शिकायतकर्ता/फरियादी ने थाना कैंट में इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई कि मैं मड़िया विट्ठलनगर में रहता हूं ग्रीन होटल झांसी बस स्टैंड के पास बर्तन धोने का काम करता हूं। प्रतिदिन की तरह होटल बंद होने पर बाहर की शटर लगा कर अंदर सो जाता हूं।

दुकान की चादर तोड़कर अंदर घुसा और किया घायल

दिनांक 28.8.22 के करीब रात 10:30 बजे में खाना खाकर सो गया था, रात करीब 2:30 बजे दुकान का चादर तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति अंदर घुस आया और पास में रखा तवा उठाकर मुझे मारा जो बाएं कान के बाजू में लगा खून निकल आया, मेरी नींद खुल गई मैने उसका चेहरा देख लिया था रंग सांवला, चेहरा गोल, मोटी नाक बदन पर सफेद शर्ट काला पेंट पहने था, जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष होगी।

सीटी की आवाज आई तो आरोपित भागाफरियादी ने बताया कि उसने पुनः लोहे का तवा उठाकर मुझे मारने की कोशशि की, उसी समय रोड से सीटी की आवाज आने पर मुझे छोड़कर लोहे का तवा हाथ में लेकर वह भाग गया। यदि सीटी की आवाज नहीं आती तो वह मुझे जान से खत्म कर देता। कैंट थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने इस अपराध की घटना के बारे में बताया और पुलिस ने तवा भी जब्त किया।

जेल में कराई फरियादी की शिनाख्त फरियादी रवि से केंद्रीय जेल से आरोपी की षिनाख्त कराई गई तवे की शिनाख्ती कराई गई तो वह उसे पहचान गया। पुलिस ने विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया। यहां अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया। विचारण के बाद कोर्ट ने आरोपित को दोषी करार देते हुए धारा- 307 के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया।

Lok Sabha Election Consequence: अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए कांग्रेस के संजय, होशंगाबाद में दर्शन सिंह ने दी जबरदस्त शिकस्त

कांग्रेस के संजय शर्मा अपने ही गढ़ में हार गये। इतना ही नहीं नरसिंहपुर जिले की तीनों विधानसभा सीट पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाये। जबकि दर्शन सिंह अपने जिले नर्मदापुरम में बेहतर प्रदर्शन करते हुये 1,99,637 वोटों से जीतें है।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 07:14:37 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 07:16:03 PM (IST)

Lok Sabha Election Result: अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए कांग्रेस के संजय, होशंगाबाद में दर्शन सिंह ने दी जबरदस्त शिकस्त
होशंगाबाद में दर्शन सिंह ने दी जबरदस्त शिकस्त

HighLights

  1. अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए कांग्रेस के संजय
  2. होशंगाबाद में दर्शन सिंह ने दी जबरदस्त शिकस्त
  3. कांग्रेस के संजय शर्मा को 4,31,696 वोटों से हराया

नवदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम: होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के चुनावों में भाजपा के दर्शन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय शर्मा पर 4,31,696 वोटों से जीत दर्ज की है। पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस जीत को दूसरी बड़ी जीत माना जा रहा है। वर्ष 2019 में भाजपा के उदयप्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5,53,682 वोटों से हरा कर रिकार्ड बनाया था।

इस बार के लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम चौंकाने वाले साबित हुये। कांग्रेस के संजय शर्मा अपने ही गढ़ में हार गये। इतना ही नहीं नरसिंहपुर जिले की तीनों विधानसभा सीट पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाये। जबकि दर्शन सिंह अपने जिले नर्मदापुरम में बेहतर प्रदर्शन करते हुये 1,99,637 वोटों से जीतें है।

आंकड़ों के अनुसार संजय शर्मा को नरसिंहपुर विधानसभा के नरसिंहपुर में 52242, तेंदूखेडा में 56629 और गाडरवाडा में 43352 वोट मिले। इन जिलों में हार का अंतर ज्यादा रहा है। नरसिंहपुर से 46639, तेंदूखेड़ा से 13394 व गाडरवाड2ा से 51500 के वोट अंतर से हारे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि संजय शर्मा होशंगाबाद जिले की चारों विधानसभा में पैठ नहीं बना सके थे। उन्हें नरसिंहपुर विधानसभा में भी साथ नहीं मिला। इतना ही नहीं उदयपुरा विधानसभा सीअ पर भी 66470 वोट के भारी अंतर से हार का सामाना करना पड़ा।

पिपरिया में मिली सबसे बड़ी जीत

भाजपा के दर्शन सिंह को मतदाताओं ने अपना नया सांसद चुना है। दर्शन सिंह किसान नेता के रूप में जाने जाते हैं। प्रदेश स्तर की राजनीति में भी दखल रहा है। पूर्व शिक्षक रहे दर्शन सिंह को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि नया चेहरा हैं, लेकिन जिस तरह से परिणाम सामने आये हैं उससे स्पष्ट है कि मतदाता भली भांति परिचित थे। दर्शन सिंह को होशंगाबाद जिले की पिपरिया विधानसभा से सबसे ज्यादा अंतर से जीत मिली है। दर्शन ने संजय शर्मा को पिपरिया विधानसभा में 73017 वोटों से हराया है। इसी तरह होशंगाबाद विधानसभा में 62635 वोटों से हराया। गाडरवाड़ा में 51500 तो नरसिंहपुर में 46639 वोटों से हराया। होशंगाबाद की सिवनीमालवा विधानसभा में सोहागपुर से 58912 वोटों से हराया है।

कभी पंच का चुनाव नहीं लडा अब सांसद बने

दर्शन सिंह सांसद बनने के बाद दर्शन सिंह ने कहा कि मैं कभी पंच का चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन मुझे भाजपा ने मौका दिया और अब सांसद बन गया हूं। क्षेत्र का विकास करना है किसानों के लिये काम करना है। लोगों को हर तरह की सुविध मिल सके इसके लिये प्रयास करता रहूंगा। मैं पहली बार चुनाव लड़ा हूं स्वयंसेवक के नाते आगे बढ़ा हूं। विकसित भारत का माडल लागू करना है।

कहां कितना रहा हार का अंतर

  • विधानसभा – दर्शन सिंह भाजपा – संजय शर्मा कांग्रेस—– अंतर
  • नरसिंहपुर – 98881 ———– 52242 ———46639
  • तेंदुखेड़ा – 70023 ———– 56629 ———13394
  • गाडरवाड़ा – 94852 ———- 43352 ———51500
  • सिवनीमालवा – 110289 ——– 52195 ———58094
  • होशंगाबाद – 98971 ———–36336 ———62635
  • सोहागपुर – 109340 ———50428 ———5891
  • पिपरिया – 118041 ———45024 ——– 73017
  • उदयपुरा – 10132 ———–43662 ——– 66470
  • डाकमतत्र – 1618 ———– 583 ———– 1035
  • कुल मत मिले – 812147 ——- 380451 ———– 431696
  • 2009-कांग्रेस – उदयप्रताप सिंह – वोट मिले 339496भाजपा – रामपाल सिंह – वोट मिले 320251जीत का अंतर – 19245
  • 2014-भाजपा – उदयप्रताप सिंह – वोट मिले 669128कांग्रेस – देवेंद्र गुड्डू पटेल – वोट मिले 279168जीत का अंतर – 389960
  • 2019-भाजपा – उदयप्रताप सिंह – वोट मिले 877927कांग्रेस – शैलेंद्र दीवान – वोट मिले 324245जीत का अंतर – 553682
Accident In Balaghat : बेकाबू बस सड़क से नीचे उतरी, 25 से अधिक बराती घायल

Accident In Balaghat : बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था, जिसकी लापरवाही के कारण बस हादसे का शिकार हो गई। क्षमता 50 लोगों की थी, लेकिन उसमें लगभग 70 बरती सवार थे।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 07:19:53 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 08:03:07 AM (IST)

HighLights

  1. हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
  2. क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर फर्राटा भर रही थी।
  3. घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।

Accident In Balaghat : नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले में देर रात बरातियों से भरी एक बस क्रमांक एमपी 50 जेडई 0925 हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू बस सड़क से नीचे उतर गई। इस दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। बस में करीब 70 लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब एक निजी ट्रेवल्स की बस शादी समारोह में परसवाड़ा थानांतर्गत ग्राम ठेमा से कुम्हारी मोहगांव जा रही थी। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था, जिसकी लापरवाही के कारण बस हादसे का शिकार हो गई।

क्षमता 50 लोगों की थी, लेकिन उसमें लगभग 70 बरती सवार थे

बस लामता मुख्यालय से छह किमी दूर निकली ही थी तभी लामता जनमखार के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें सवार सभी लोगों को चोटें आईं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल सहित 108 वाहन व करीबी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए उन्हें लामता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामूली चोट वाले घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

शादी समारोह में सम्मिलित होकर ग्राम ठेमा से मोहगांव जा रहे थे

घायलों को 11.30 बजे तक जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यात्रियों ने बताया कि महिलाओं सहित बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हैं। शादी समारोह में सम्मिलित होकर ग्राम ठेमा से मोहगांव जा रहे थे। तभी लामता के समीप वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया।बेपटरी यातायात व्यवस्था के कारण दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी क्षमता से अधिक सवारियां, तो कभी खटारा वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

IND vs IRE Reside Rating, T20 World Cup 2024: भारत बनाम आयरलैंड में जंग, कौन किसपर भारी? टॉस थोड़ी देर में

नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 17 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से अमेरिका पहुंची है. भारत और आयरलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बार टकरा चुकी हैं जहां भारत को जीत मिली थी. टीम इंडिया ने विश्व कप से पहले अभ्यास मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था. विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह कहर बरपा सकते हैं.

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच अभी तक 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी मैचों में भारत ने बाजी मारी है. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं, जो अकेले दम पर बाजी पलटने का माद्दा रखते हैं.

India vs Eire: इंडिया-आयरलैंड मैच वाले दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? मुकाबले से पहले जान लें वेदर रिपोर्ट

IND vs IRE T20 World Cup Updates: शिवम दुबे गेमचेंजर, प्लेइंग XI में लाने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है टीम इंडिया

भारत का संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

आयरलैंड की संभावित इलेवन: एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, ​​बेन व्हाइट.

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दोहरा झटका, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज

Excise PMLA Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगया है। अदालत ने सात दिनों की जमानत की मांग करने वाली अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 04:39:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 04:54:37 PM (IST)

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दोहरा झटका, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल।

एएनआई, नई दिल्ली। Excise PMLA Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगया है। अदालत ने सात दिनों की जमानत की मांग करने वाली अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को सीएम केजरीवाल के लिए सभी जरूरी चिकित्सा परीक्षण करने और उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

इस बीच, अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत भी 19 जून तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत के समक्ष वर्चुअल मोड के माध्यम से पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने 2 जून को सरेंडर कर दिया था। अदालत ने 1 जून को सीएम केजरीवाल द्वारा दायर जमानत याचिका का आदेश सुरक्षित रख लिया था।

अरविंद केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा

बहस के दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने कहा कि अंतरिम जमानत पार्टी के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से थी। प्रचार के कारण बहुत तनाव था। इस कारण सीएम केजरीवाल का शुगर बढ़ गया। हरिहरन के अदालत के सामने केजरीवाल के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।

ईडी की तरफ से पेश वकीलों ने कहा

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा, ‘स्वास्थ्य स्थितियों सहित कई तथ्यों को छिपाया गया है।’ प्रारंभिक आपत्तियों के दौरान, ईडी के वकीलों ने कहा कि हमें अंतरिम जमानत दाखिल करने पर भी आपत्ति है। यह अदालत सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को संशोधित नहीं कर सकती।

हाल ही में सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी कानूनी टीम के माध्यम से दो अलग-अलग जमानत याचिका दायर की है। उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई 7 जून को होगी। बता दें केजरीवाल को 10 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता से अंतरिम जमानत मिली थी। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।

Richa Chadha spoke on intercaste marriage with Ali Fazal | दूसरे धर्म में शादी करने पर बोलीं ऋचा चड्ढा: कहा- ‘जब परिवार आपके साथ हो तो कोई दिक्कत नहीं आती, प्यार बस प्यार होता है’

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में अपनी और अली फजल की इंटरफेथ मैरिज पर बात की है। ऋचा हिंदू जबकि अली मुस्लिम हैं, ऐसे में दोनों की शादी कैसे पॉसिबल हो पाई? इस बारे में ऋचा ने कहा, ‘अगर आप अपनी चॉइस पर अडिग हैं और आपका परिवार आपके सपोर्ट में है तो फिर आपको किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता है। आप जब प्यार में पड़ते हैं तो उसमें कोई फिल्टर नहीं होता, प्यार बस प्यार ही होता है।’

नहीं चाहती थी कि फैमिली परेशान हो: ऋचा

ऋचा ने आगे कहा कि जब वो अली को डेट कर रही थीं तो बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनकी फैमिली मीडिया की नजर में आए और कोई उन्हें परेशान करे।

ऋचा ने कहा, ‘जब मैं इस बात के लिए तैयार हो गई कि मुझे अपनी फैमिली को अली के बारे में बताना है तो हमने पब्लिकली अपना रिश्ता कबूला।’

2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऋचा-अली।

2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऋचा-अली।

ऋचा ने बताया कि उन्होंने अली के साथ अपनी रिलेशनशिप तब कन्फर्म की थी जब दोनों 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। उन्हें लगा था कि ये बिल्कुल सही मौका है जब वो अपना रिलेशनशिप अनाउंस कर सकते हैं। इसके कुछ साल बाद दोनों ने 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली थी।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान की थी कोर्ट मैरिज

इस बारे में ऋचा ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘हमने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी और ये बहुत अच्छा डिसीजन था। सब शांति से हो गया था। मुझे लगता है कि इन सब चीजों को मीडिया काफी बड़ा बना देती है जिससे स्थिति बिगड़ जाती है।’

शादी के बाद दोनों ने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

शादी के बाद दोनों ने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

कोर्ट मैरिज के बाद 4 अक्टूबर 2022 को अली फजल और ऋचा ने धूमधाम से लखनऊ में शादी की थी। इसी साल फरवरी में ऋचा और अली ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी और बताया था कि दोनों पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।

ऋचा के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स

ऋचा पिछले दिनों सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में उन्होंने लज्जो का किरदार निभाया था। संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में ऋचा के साथ मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, फरीदा जलाल जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आए। ‘हीरामंडी’ के अलावा ऋचा ‘मिर्जापुर 3’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाली हैं।

Gold-Silver Worth: चुनावी नतीजों के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, घट गए दाम, चेक करें ताजा भाव

At present Gold-Silver Fee: सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 72 रुपये सस्ता होकर 71,897 रुपये हो गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 05:45:16 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 05:46:56 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Worth 5 June 2024: आम चुनाव के परिणामों के बाद सोने-चांदी के भाव में आज (5 जून) को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 72 रुपये सस्ता होकर 71,897 रुपये हो गया है। वहीं, सिल्वर 486 रुपये सस्ती होकर 88,351 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। 4 जून को चांदी 88,837 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दिल्ली- भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपये है।

मुंबई- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपये है।

भोपाल- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,700 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,650 रुपये है।

कोलकाता- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपये है।

चेन्नई- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,360 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपये है।

सोने में आठ हजार रुपये से ज्यादा की वृद्धि

IBJA के अनुसार, इस वर्ष गोल्ड के भाव 8545 रुपये तक बढ़े हैं। 1 जनवरी को 10 ग्राम सोना 63,352 रुपये था, जो अब 71,897 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम 73,395 रुपये से बढ़कर 88,351 रुपये पहुंच गए हैं।

4 जून को सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM
सोना 999 72527 71969
सोना 995 72237 71681
सोना 916 66435 65924
सोना 750 54395 53977
सोना 585 42428 42102
चांदी 999 91286 88837

5 जून को सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM
सोना 999 71897 71986
सोना 995 71609 71698
सोना 916 65858 65939
सोना 750 53923 53990
सोना 585 42060 42112
चांदी 999 88351 88530